
TRENDING NEWS










Haldwani: PSP Hospital: Uttarakhand: CM Dhami: Pimoli Family: Bageshwar: शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटि हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का ये अवसर मात्र किसी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यकम का नहीं बल्कि दृढ़ निश्चय, संघर्ष और सेवा की अद्भुत यात्रा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ समाज के प्रति समर्पित, एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसने अपने जीवन मूल्यों को कर्म के माध्यम से साकार किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने संस्थान के संस्थापक, जो बागेश्वर जनपद के गागरी गोल गांव से निकलकर, यहाँ तक की प्रेरक यात्रा तय कर इस सेवा से जुड़े हैं ऐसे जगदीश सिंह पिमोली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि एक साधारण ग्रामीण परिवेश से प्रारंभ हुई इनकी यात्रा आज स्वास्थ्य सेवा के इस आधुनिक मंदिर तक पहुँची है, ये अपने आप में हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पमोली परिवार द्वारा किए गए संघर्ष उनके निरंतर परिश्रम, आज सफलता की द्योतक है। उन्होंने दूर गांव से आकर कारोबार में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई और आज, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश कर मानव सेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने का अपना संकल्प पूरा करने जा रहे हैं। जो सफलता की सच्ची मिसाल है।
उन्होंने कहा कि 250 बेड का ये आधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित है।
यह संस्थान भविष्य में भी चिकित्सा उत्कृष्टता के मानचित्र पर उत्तराखंड को और अधिक सशक्त बनाएगा।
उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है, यह टीकाकरण अभियान जिसके द्वारा बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीकारण अभियान प्रधानमंत्री की स्वास्थ सेवाओं को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हमारी बेटियों के जीवन के लिए बड़ा खतरा बन रही थी। बेटियों को इस गंभीर रोग से सुरक्षित करने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री द्वारा यह राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया है । यह एचपीवी टीकाकरण अभियान आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के अंतर्गत 61 लाख से अधिक नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। निशुल्क जांच योजना के तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ऊधमसिंहनगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। ये सभी प्रयास उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने होली गायन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Haldwani: Car: Dead Body: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के नजदीक खड़ी एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना सुशीला तिवारी अस्पताल के आसपास की बताई जा रही है, जहां वाहन के भीतर युवक मृत अवस्था में मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल के पास एक कार काफी देर से खड़ी थी। स्थानीय लोगों को जब कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन का दरवाजा खुलवाकर जांच की, जिसमें युवक को मृत पाया गया। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक की पहचान अरुण बिष्ट के रूप में हुई है, जो बरेली रोड क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल का संचालन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
Rudrapur District Hospital : Cancer Screening : NCD Clinic, HPV Vaccination : Cervical Cancer Prevention : जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब अस्पताल के एनसीडी क्लिनिक में कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके तहत मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की नियमित जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एनसीडी क्लिनिक में पहले से डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों की जांच होती रही है। अब कैंसर की जांच को भी इसमें शामिल कर लिया गया है, ताकि गंभीर बीमारी का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सके और समय पर इलाज शुरू हो सके। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित स्क्रीनिंग से कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में बड़ी कमी लाई जा सकती है…खासकर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए यह पहल बेहद अहम है।
स्क्रीनिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से भी समन्वय किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा…ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उपचार शुरू हो सके।
इसके साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान भी शुरू किया जा रहा है। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से जिले में कैंसर की समय रहते पहचान संभव होगी और वैक्सीन से 70 से 90 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है…ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
Haldwani: Cm Dhami Visit: Uttarakhand: मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल में कुल 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 13,255.56 लाख रुपये है, जिससे जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
आधिकारिक विवरण के अनुसार जिले में 23 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिन पर 7,238.00 लाख रुपये व्यय हुए, जबकि 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत 6,017.56 लाख रुपये है।
नैनीताल: 1 योजना का लोकार्पण — 546.75 लाख रुपये
हल्द्वानी: 5 योजनाएँ (2 लोकार्पण, 3 शिलान्यास) — 2,971.06 लाख रुपये
भीमताल: 5 योजनाएँ (1 लोकार्पण, 4 शिलान्यास) — 2,268.27 लाख रुपये
कालाढूंगी: 11 योजनाएँ (4 लोकार्पण, 7 शिलान्यास) — 2,283.33 लाख रुपये
लालकुआँ: 17 योजनाएँ (15 लोकार्पण, 2 शिलान्यास) — 5,186.15 लाख रुपये
इन योजनाओं में सड़क, भवन, स्थानीय अवसंरचना तथा जनहित से जुड़े कार्य शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
Uttarakhand News: Cm Dhami: Champawat News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा आस्था, विकास और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देकर गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उमड़ी भारी भीड़ ने उनके नेतृत्व और कार्यों पर जनविश्वास की मजबूत मुहर लगाई।
मुख्यमंत्री ने माँ पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया और मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखी। उन्होंने बताया कि पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सरकार की प्राथमिकता तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा है।
प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। यह परियोजना आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देगी।
मास्टर प्लान के तहत लगभग 430 करोड़ रुपये की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी लाई गई है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।
टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन और अधिक सुगम बनेगा।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है और युवा शक्ति को सशक्त बनाना उनका संकल्प है।
मुख्यमंत्री काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में शामिल हुए और होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया। हर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बना। रंगों में रंगी जनता, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “धामी ज़िंदाबाद” के नारों के बीच यह आयोजन जनता और नेतृत्व के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
चंपावत और खटीमा का यह दौरा सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आस्था, विकास और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश देकर गया। उमड़ा जनसैलाब यह संकेत देता है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है।
Dehradun Railway Update : Raiwala Mega Block : Train Delay News : Kathgodam Dehradun Express : Indian Railways Update : March to August Train Schedule : रायवाला और देहरादून रेलवे स्टेशन के मध्य आगामी पांच महीनों तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मार्च से अगस्त माह तक ट्रेनों के संचालन पर आंशिक प्रभाव पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यों के दौरान सप्ताह में तीन दिन कुछ ट्रेनों को 15 से 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने कहा कि 11 मार्च से 14 अगस्त के बीच 14119 काठगोदाम–देहरादून एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में देहरादून स्टेशन पर लगभग 90 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 15119 बनारस–देहरादून जनता एक्सप्रेस को मार्ग में करीब 30 मिनट तथा 12401 कोटा–देहरादून एक्सप्रेस को लगभग 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह मेगा ब्लॉक आवश्यक अधोसंरचना कार्यों के लिए लिया जा रहा है। यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो…इसके लिए समय-समय पर सूचना दी जाएगी और संचालन व्यवस्था को समन्वित किया जाएगा।
Uttarakhand Weather Update : Dehradun Weather : Western Disturbance : Holi Weather Forecast : IMD Report : Snowfall Alert : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप लोगों को फरवरी में ही गर्मियों का एहसास करा रही है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जो औसत से दो डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट ले सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है…लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
होली पर कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक से चार मार्च तक राज्य में फिर से शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में अनुमान है कि त्योहार के दौरान मौसम साफ और सुहावना रह सकता है।
Haldwani News : Banned Dog Breeds : Municipal Corporation Action : Pet Registration Rule : Dog Bite Cases : Uttarakhand Update : शहर में प्रतिबंधित और खूंखार नस्ल के कुत्ते पालने वालों के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कुत्तों को खुले में छोड़ना अपराध माना जाएगा और संबंधित मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
वर्ष 2024 के बाद से प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा कुत्ते के काटने की घटना, पंजीकरण न कराने या समय पर वैक्सीनेशन न कराने की स्थिति में भी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में पालतू और लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ माह पूर्व पॉलीशीट क्षेत्र में एक पिटबुल द्वारा युवक को गंभीर रूप से घायल करने की घटना भी चर्चा में रही थी। गली-मोहल्लों में पालतू कुत्तों को बिना नियंत्रण के छोड़ने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होने की शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने अभियान चलाने की तैयारी की है।
इन नस्लों पर विशेष निगरानी
प्रशासन ने पिटबुल टेरियर, टोसा इनु, अमेरिकन स्टैफोर्डशायर टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवाइलर, प्रेसा कैनारियो, केन कोर्सो, वुल्फडॉग सहित कई अन्य नस्लों को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा है।
नगर निगम के 60 वार्डों में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। अभियान के दौरान बिना पंजीकरण पाए जाने पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वर्तमान में करीब चार हजार कुत्तों का पंजीकरण हो चुका है।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने पालतू पशु मालिकों से अपील की है कि वे समय पर पंजीकरण और वैक्सीनेशन कराएं तथा कुत्तों को खुले में न छोड़ें।
Dehradun News : Raipur Shanti Vihar : Viral Video : Girls Beaten Case : Police Action : Uttarakhand Update : रायपुर क्षेत्र के शांति विहार इलाके में युवतियों की सरेआम पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।
जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना को लेकर आरोप लगाया गया कि युवतियां नशे की हालत में थीं और कथित तौर पर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि पुलिस जांच में मोबाइल छीनने की पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया है कि युवतियां पैदल थीं और मौके पर किसी प्रकार की लूट की वारदात सामने नहीं आई।
वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संबंधित महिला का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।
Dehradun News : Skoch Award 2026 : Traffic Management : Char Dham Yatra : Uttarakhand Police : India Habitat Centre : देहरादून के लिए गर्व की खबर है। इस वर्ष प्रतिष्ठित स्कॉच ग्रुप द्वारा दिया जाने वाला ‘स्कॉच अवार्ड’ देहरादून के पुलिस अधिकारी लोकजीत सिंह को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 28 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
स्कॉच ग्रुप प्रशासन पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सरकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और संस्थानों को हर वर्ष सम्मानित करता है। इसका उद्देश्य सुशासन और नवाचार को बढ़ावा देना है।
इस बार यह सम्मान चारधाम यात्रा के दौरान प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतरीन समन्वय के लिए दिया जा रहा है। पिछले वर्ष यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे…जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई थी। ऐसे समय में देहरादून पुलिस ने एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया, जिसकी जिम्मेदारी ट्रैफिक एसपी लोकजीत सिंह को सौंपी गई थी।
यात्रा मार्गों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी, ड्रोन सर्विलांस, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम का व्यापक उपयोग किया गया। भारी भीड़ के बावजूद यातायात को सुचारू रखने में यह रणनीति कारगर साबित हुई।
थराली क्षेत्र में आई आपदा के दौरान भी कंट्रोल रूम ने राहत एवं बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाई। विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन को गति दी गई।
इस उपलब्धि पर राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से बधाई दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे न केवल एक अधिकारी, बल्कि पूरी देहरादून पुलिस के लिए सम्मान बताया। उनका कहना है कि ऐसे पुरस्कार पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
स्कॉच अवार्ड से सम्मानित होना इस बात का संकेत है कि आधुनिक तकनीक और सुव्यवस्थित प्रबंधन के माध्यम से जटिल चुनौतियों का सफल समाधान संभव है। यह उपलब्धि देहरादून और पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।