नैनीताल में धधकी 100 साल पुरानी कोठी, देखते ही देखते राख हुई विरासत

Nainital Fire Incident : Glenmore Kothi Fire : British Era Building : Fire Brigade Action : Uttarakhand News : शहर के सात नंबर क्षेत्र स्थित एक ब्रिटिशकालीन भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार ललित तिवारी अपने परिवार के साथ लंबे समय से ग्लेनमोर कोठी में रह रहे थे। वह हाल ही में गुरुग्राम से लौटे ही थे कि पड़ोसियों ने भवन से धुआं उठने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब कमरा खोला गया तो अंदर आग भड़क चुकी थी। तेज हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और पूरी कोठी को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम मामला, सरकार की ओर से सामने आया एक बड़ा अपडेट

Dehradun News : Pushkar Singh Dhami : Bindukhatta Revenue Village : Lalkuan Assembly : Uttarakhand Government Decision : पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन दे दिया है। यह निर्णय डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर लिया गया है।

गौरतलब है कि पहले मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने का निर्णय लिया गया था…लेकिन क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत होने के कारण प्रक्रिया जटिल हो गई थी। नियमों के अनुसार वन क्षेत्र में स्थित किसी भी ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने से पहले भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य है।

विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते जुलाई 2025 में इस घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से हटा दिया गया था। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे दोबारा आगे बढ़ाया जाएगा।

राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से भूमि अधिकारों की स्पष्टता, विकास योजनाओं का लाभ और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है।

होली के मौके पर नैनीताल से दिल्ली–देहरादून के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi Rush : Uttarakhand Transport : Extra Buses : Nainital to Delhi : Nainital to Dehradun : Haldwani Route : होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अहम निर्णय लिया है। निगम की ओर से नैनीताल से दिल्ली और देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी…ताकि त्योहार के समय यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

स्टेशन इंचार्ज विमला ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली और देहरादून मार्ग पर दो से तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों का संचालन यात्रियों की संख्या और मांग के अनुरूप किया जाएगा। होली के अवसर पर बाहरी राज्यों और मैदानी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा होता है…जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नैनीताल–हल्द्वानी रूट पर भी विशेष फोकस रहेगा। इस मार्ग पर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। निगम प्रशासन ने चालकों और परिचालकों को समयबद्ध और सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त बसों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय ने बढ़ाई ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि

UttarakhandOpenUniversity : UGCDEB : OnlineAdmission2026 : WinterSession2026 : DistanceEducationIndia : HaldwaniNews : उच्च शिक्षा से जुड़ने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत भरी सूचना है। Uttarakhand Open University ने शीतकालीन सत्र (जनवरी 2026) के ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

यह निर्णय University Grants Commission के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (UGC-DEB) से प्राप्त नए दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है…ताकि अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ सकें और किसी का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केंद्रों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने अधीन छात्रों को अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेने के लिए समय पर सूचित करें और ऑनलाइन प्रक्रिया में पूरा मार्गदर्शन दें।

छात्रों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें…ताकि किसी तरह की तकनीकी या अन्य परेशानी से बचा जा सके।

जरूरी खबर: सेंट्रल बैंक में सरकारी नौकरी, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती

CentralBankOfIndia : SORecruitment2026 : BankJobsIndia : SpecialistOfficerVacancy : ITJobsGovernment : CAJobs : OnlineApplication : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर यानी SO के 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

अगर आपने कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की है या आप चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं…तो यह आपके लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

भर्ती के तहत अलग-अलग तकनीकी और वित्तीय पद शामिल हैं। आईटी ऑफिसर के 82 पद भरे जाएंगे। सॉफ्टवेयर डेवलपर (Java/.NET) के 19 पद, इंफॉर्मेशन और साइबर सिक्योरिटी के 38 पद, डेटा इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट के 21 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा रिस्क मैनेजर और टैक्स ऑफिसर (CA) के 6 पद भी शामिल हैं। शेष पद नेटवर्क, क्लाउड और डेटाबेस से जुड़े तकनीकी प्रोफाइल के लिए हैं।

योग्यता की बात करें तो तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थी के पास B.E./B.Tech (Computer Science/IT/ECE/Electronics) या MCA की डिग्री होना जरूरी है। वहीं CA से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट होना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

टिहरी में बाल-बाल बची 39 बस यात्रियों की जान, चालक की सूझबूझ आई काम

RishikeshBadrinathHighway : DevprayagAccident : GMOUbus : TehriNews : UttarakhandRoadSafety : BreakingNews : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए…जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बस जैसे ही तोता घाटी की ढलान पर पहुंची…ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। बस चालक जयंती प्रसाद, निवासी सुंदर गांव कर्णप्रयाग, ने स्थिति को भांपते हुए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बस की रफ्तार कम करने के लिए कई बार सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और पत्थरों पर टायर चढ़ाकर रोकने की कोशिश की…लेकिन तेज ढलान के कारण बस नहीं रुक सकी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलरों से टकरा दिया। इस निर्णय से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि टक्कर के कारण पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश भेज दिया गया है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि Rishikesh–Badrinath National Highway का तोता घाटी क्षेत्र पहले भी दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

गढ़वाल के 7 जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती, एक अप्रैल तक आवेदन करने का मौका

Uttarakhand Agniveer Bharti 2026 : Garhwal Recruitment : Indian Army Jobs : Online Application Last Date April : Lansdowne ARO News : उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अग्निवीर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Indian Army के तहत वर्ष 2027 की अग्निवीर भर्ती के लिए गढ़वाल मंडल के सात जिलों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

जानकारी के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रक्षा विभाग के पीआरओ देहरादून कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह भर्ती चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून जिलों के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

परीक्षा कब होगी?

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून के बीच संभावित है। परीक्षा की सटीक तिथि की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

तकनीकी सहायता

यदि किसी उम्मीदवार को फॉर्म भरने में परेशानी आती है…तो वह 7456874057 पर संपर्क कर सकता है या सीधे एआरओ लैंसडाउन कार्यालय से सहायता ले सकता है।

युवाओं से अपील है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

उत्तराखंड: यहां जारी हुआ आदेश, होली में 4 दिनों की छुट्टी

Uttarakhand Breaking News : Almora Holi Holiday 2026 : Local Holiday Declared : 4 Days School Closed : DM Order Almora : सबसे बड़ी अपडेट इस वक्त आ रही है अल्मोड़ा से जहां होली को लेकर जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। साल 2026 में होली के मौके पर अल्मोड़ा में लगातार चार दिन तक स्कूल और अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 मार्च से 4 मार्च तक अवकाश रहेगा। 1 मार्च रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी…जबकि 2 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 3 और 4 मार्च को होली के सार्वजनिक अवकाश रहेंगे…जिन्हें राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति दी गई है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इनमें 2 मार्च को होली, 3 अक्टूबर को अष्टमी श्राद्ध और 9 नवंबर को दीपावली के अवसर पर अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अवकाश बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा। इन विभागों में सामान्य कार्य जारी रहेगा…जबकि बाकी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान तय तिथियों पर बंद रहेंगे।

होली से पहले आए इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों और छात्रों में खुशी का माहौल है। त्योहार के दौरान लोगों को परिवार और परंपराओं के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा।

बनभूलपुरा भूमि मामले पर बोले सीएम, मामला पहले ही सुलझ जाता लेकिन कांग्रेस और सपा…

Haldwani: CM Dhami: Banbhulpura: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अंतरिम आदेश पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप से अब मामले की आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है और जिला प्रशासन नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों—विशेष रूप से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी—पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। उनका कहना है कि यदि पहले ही समाधान की दिशा में प्रयास किए जाते, तो स्थिति इतनी जटिल नहीं होती।

धामी ने कहा कि अब जब सर्वोच्च न्यायालय का अंतरिम निर्णय सामने आ चुका है, प्रशासन को कानून और व्यवस्था बनाए रखते हुए आगे की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार का उद्देश्य सभी पक्षों के साथ न्याय करना और क्षेत्र में शांति बनाए रखना है।

उत्तराखंड दुखद खबर,दो महीने पहले ज्वाइन की ड्यूटी, अब केरल में शहीद हुए अग्निवीर जवान सचिन

Uttarakhand: Agniveer: Pauri: Sachin Singh: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के नौगांव आसूई गांव निवासी 19 वर्षीय अग्निवीर जवान सचिन सिंह देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार सचिन सिंह की तैनाती हाल ही में केरल में हुई थी। अभी उन्हें ड्यूटी जॉइन किए लगभग दो महीने ही हुए थे कि राष्ट्र की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दे दिया। इतनी कम उम्र में देश के लिए जान न्योछावर करने की खबर से पूरे प्रदेश में भावनात्मक माहौल बन गया है।

शुक्रवार को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद सचिन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि सचिन ने कम उम्र में ही देशभक्ति की मिसाल कायम कर दी।

प्रदेशवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया है।