पूर्णागिरी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

PurnagiriMela : MelaSpecialTrain : NERailway : Tanakpur : Bareilly : Kasganj : मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए North Eastern Railway के इज्जतनगर मंडल ने 6 मार्च से 30 जून तक मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। बरेली-टनकपुर और कासगंज-टनकपुर रूट पर विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी…जिनकी समय सारिणी जारी कर दी गई है।

प्रमुख मेला स्पेशल ट्रेनें

05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल
बरेली जंक्शन से 01:50 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा होते हुए 05:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल
टनकपुर से 21:35 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर होते हुए अगले दिन 01:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

05451 कासगंज-टनकपुर सवारी मेला स्पेशल
कासगंज से 04:35 बजे प्रस्थान कर बदायूं, बरेली, पीलीभीत, खटीमा, बनबसा होते हुए 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

05452 टनकपुर-कासगंज सवारी मेला स्पेशल
टनकपुर से 13:10 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली होते हुए कासगंज तक संचालित होगी।

होली पर नियमित ट्रेनों में ‘नो रूम’, स्पेशल ट्रेनें बनी सहारा

होली की भीड़ के चलते लंबी दूरी की नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में 5 मार्च तक ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को सीट तो दूर, खड़े होने तक की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में होली स्पेशल ट्रेनें ही सहारा बनी हुई हैं। हालांकि, भीड़ नियंत्रण के कारण कई स्पेशल ट्रेनें 3 से 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

मार्च माह में अप-डाउन मिलाकर करीब 80 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे सोशल मीडिया के माध्यम से स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी भी साझा कर रहा है।

अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

(05045) लालकुआं–राजकोट

(05060) लालकुआं–कोलकाता

(05301) मऊ–अम्बाला कैंट

(05005) बढ़नी–अमृतसर

(05023) गोमती नगर–खातीपुरा

इन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल सीटें उपलब्ध बताई जा रही हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

चालक और परिचालक होली की छुट्टी पर गए, हल्द्वानी रूट पर केमू की आधी बसें चलेंगी

BageshwarNews : KMOU : HoliImpact : UttarakhandTransport : HaldwaniRoute : होली पर्व के चलते सोमवार से जिले में केमू बस सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है। चालक और परिचालकों के अवकाश पर जाने से परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ा है।

स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र रावत कहा कि हल्द्वानी रूट पर संचालित होने वाली 18 बसों के स्थान पर सोमवार को केवल 9 बसें ही चलेंगी। मंगलवार से बसों की संख्या में और कमी आ सकती है।

इसका असर हल्द्वानी के साथ-साथ रामनगर और पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली बस सेवाएं भी कटौती की चपेट में हैं…जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग ने कहा कि 6 मार्च से बस सेवाएं दोबारा सामान्य रूप से संचालित होने लगेंगी। तब तक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

गर्व की बात, अल्मोड़ा लमगड़ा निवासी सचिन का हुआ सैनिक स्कूल में चयन

AlmoraNews : AryanKumar : SainikSchoolGhorakhal : AISSEE2026 : UttarakhandNews : जनपद के होनहार छात्र आर्यन कुमार का चयन Sainik School Ghorakhal के लिए हुआ है। आर्यन वर्तमान में ब्लॉक लमगड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाना ढौरा में कक्षा 5 के छात्र हैं।

आर्यन कुमार कमल कुमार के पुत्र हैं। उनका परिवार ग्राम छाना ढौरा, ब्लॉक लमगड़ जनपद अल्मोड़ा का स्थायी निवासी है। उनके पिता वाहन चालक हैं…जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले आर्यन ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।

इस सफलता पर परिवार और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। आर्यन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादाजी, माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे आर्यन का गणित विषय में प्रदर्शन विशेष रूप से उत्कृष्ट रहा है।

आर्यन की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

हल्द्वानी में SIR, एक भूल और मतदाता सूची से कट जाएगा नाम !

Haldwani : VoterListMapping : ElectionCommissionOfIndia : PreSIR : UttarakhandNews : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में चल रहे प्री एसआईआर अभियान के तहत 59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान (मैपिंग) किया जा रहा है। अब तक लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है।

मैपिंग से छूटे मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा मतदान केंद्रवार शिविरों का रोस्टर जारी किया गया है। निर्धारित तिथियों और समय पर अलग-अलग मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) तथा क्षेत्रीय पार्षदों से भी समन्वय स्थापित कर शिविरों का प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है…ताकि कोई भी मतदाता मैपिंग से वंचित न रहे। बूथ स्तर पर गठित मतदाता जागरूकता समूह (BAG) को भी सक्रिय किया गया है।

शिविरों की निगरानी और जांच के लिए सहायक नगर आयुक्त, नायब तहसीलदार और तहसीलदार हल्द्वानी को अलग-अलग केंद्र आवंटित किए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट स्वयं भी शिविरों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्य की समीक्षा करेंगे।

नगर मजिस्ट्रेट ने 59-हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही जब बीएलओ घर-घर सत्यापन के लिए जाएं तो उनका सहयोग करें और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अपने या परिजनों के विवरण की जानकारी अवश्य दें…ताकि वे मतदाता के रूप में पंजीकृत रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बधाई दीजिए, हल्द्वानी की उसतत कौर का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन

AISSEE2026 : UstatKaurChandhok : SainikSchoolGhorakhal : HaldwaniNews : UttarakhandNews : नैनीताल जिले के हल्द्वानी की होनहार छात्रा उसतत कौर चंढोक ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Sainik School Ghorakhal के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उसतत कौर चंढोक, पुत्री इंद्रबीर सिंह ने कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 400 में से 230 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। परिजनों के अनुसार वह बचपन से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित और अनुशासित रही हैं।

सैनिक स्कूल देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिने जाते हैं…जहां विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ शिक्षा दी जाती है। ऐसे संस्थान में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

उसतत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

हल्द्वानी की इस प्रतिभाशाली बेटी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड में चौकीदार की पोस्ट के लिए 48 हजार आवेदन

Uttarakhand 4th Class Bharti 2026 | Chowkidar Vacancy | 2364 Posts | 48000 Applications : उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चौकीदार (चतुर्थ श्रेणी) के 2364 पदों के लिए अब तक करीब 48 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। औसतन एक पद पर 20 से अधिक अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने 4 फरवरी से चौकीदार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन ‘प्रयाग पोर्टल’ के माध्यम से 5 मार्च तक किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं से कम रखी गई है…लेकिन बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।

शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार आवेदन संख्या लगातार बढ़ रही है।

जिलेवार पद और आवेदन संख्या

पौड़ी – 340 पद | 4400 आवेदन

टिहरी – 268 पद | 4804 आवेदन

नैनीताल – 208 पद | 3356 आवेदन

पिथौरागढ़ – 197 पद | 5736 आवेदन

देहरादून – 195 पद | 2195 आवेदन

ऊधमसिंह नगर – 182 पद | 3555 आवेदन

चमोली – 179 पद | 4625 आवेदन

उत्तरकाशी – 135 पद | 5590 आवेदन

चंपावत – 120 पद | 2353 आवेदन

रुद्रप्रयाग – 106 पद | 2529 आवेदन

हरिद्वार – 91 पद | 2724 आवेदन

बागेश्वर – 89 पद | 2517 आवेदन

भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आए आवेदनों ने प्रदेश में रोजगार की स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

यहां पट्टे की जमीन पर बना होटल, नैनीताल जिले में 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Nainital : LandLeaseViolation : DMAction : LalitMohanRayal : UttarakhandNews : जनपद में कृषि प्रयोजन के लिए आवंटित पट्टे की भूमि के व्यावसायिक उपयोग का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट Lalit Mohan Rayal की अदालत ने पट्टे की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह, केशर सिंह और उदुली देवी को श्रेणी–5 व श्रेणी–7(क) के अंतर्गत उक्त भूमि कृषि कार्य के लिए आवंटित की गई थी। जांच में पाया गया कि भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप न कर उसे विकास किरोला के पक्ष में लीज पर दे दिया गया। संबंधित भूमि पर होटल/रिसोर्ट का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

राजस्व अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का निर्णय लिया। साथ ही परगना अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार भूमि का विधिवत कब्जा लेकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सीएम आवास में उमड़ा जनसैलाब, साढ़े तीन घंटे तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand Holi Milan 2026 | CM Pushkar Singh Dhami | CM Residence Crowd : देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami करीब साढ़े तीन घंटे तक लगातार लोगों के बीच रहे और सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। युवाओं, माताओं-बहनों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने अबीर-गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी।

देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास होली के रंग में सराबोर रहा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

रानीबाग की बंद एचएमटी जमीन पर बनेगा आईटी हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Haldwani IT Hub : Ranibagh HMT Land : Pushkar Singh Dhami Announcement : Kumaon Employment : Uttarakhand Industrial Development : हल्द्वानी के रानीबाग स्थित बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन अब नई पहचान की ओर बढ़ रही है। पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए हैं कि यहां आईटी हब विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि एक ही स्थान पर आईटी सेक्टर से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के आने से कुमाऊं समेत पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

1985 में स्थापित एचएमटी फैक्ट्री 2016 में बंद हो गई थी…जिसके बाद 91 एकड़ का परिसर वीरान पड़ा रहा। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने 45.33 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित की। पहले इस जमीन पर कई परियोजनाओं की चर्चा हुई, लेकिन अब आईटी हब योजना को प्राथमिकता मिलती दिख रही है।

रामपुर रोड स्थित एफटीआई में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी हब से औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने बिंदुखत्ता समेत अन्य लंबित मामलों के समाधान की दिशा में भी प्रयास जारी रहने की बात कही।

हल्द्वानी में दर्दनाक टक्कर! हाथी से भिड़ी बाइक, दो की मौत

Haldwani Accident : Tanda Jungle Elephant : Elephant Corridor Crash : Road Accident Uttarakhand : ST Hospital Haldwani : हल्द्वानी के टांडा जंगल स्थित हाथी कॉरिडोर में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। दोपहिया वाहन सवार दो युवक अचानक सड़क पर आए हाथी से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शाहजहांपुर (कटरा) और वर्तमान में बनभूलपुरा की गफूर बस्ती में रहने वाले 26 वर्षीय शकील और 28 वर्षीय जाफर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बेलबाबा के आगे टांडा रोड पर हाथी अचानक सामने आ गया…जिससे उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। शकील के सिर में गंभीर चोट आई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया…जहां शकील को मृत घोषित कर दिया गया। जाफर को बरेली रेफर किया गया…लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

दोनों युवक हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों की फेरी का काम करते थे। पोस्टमार्टम के बाद शव शाहजहांपुर ले जाए जाएंगे।