
TRENDING NEWS










UttarakhandSolarRooftop : SolarNetMetering : UPCLNews : SolarPowerUttarakhand : DehradunNews : उत्तराखंड में सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले उपभोक्ताओं को 2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।
यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के आदेश के बाद लागू किया गया है। आयोग ने वित्त वर्ष 2025-26 और उसके बाद स्थापित होने वाले सोलर पीवी प्लांट्स की बेंचमार्क कैपिटल कॉस्ट की समीक्षा के आधार पर यह दर तय की है।
क्या है नया नियम
नेट मीटरिंग से जुड़े सभी सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं पर यह नियम लागू होगा। उपभोक्ता को चाहे जितनी भी सब्सिडी मिली हो, ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त बिजली की खरीद दर 2 प्रति यूनिट ही रहेगी। यह व्यवस्था 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए किसी घर की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट है और उसके सोलर रूफटॉप प्लांट से 300 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। ऐसे में 100 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाएगी। अब इस अतिरिक्त 100 यूनिट बिजली के बदले उपभोक्ता को 2 प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान मिलेगा।
UPCL ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) मुख्यालय ने प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरप्लस बिजली की बिलिंग नई दर के अनुसार सुनिश्चित करें। मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) एन.एस. बिष्ट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था नियामक आयोग के निर्देशों के अनुरूप लागू की गई है।
राज्य में सोलर रूफटॉप की स्थिति
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तराखंड में सोलर रूफटॉप स्थापना तेजी से बढ़ रही है। अब तक राज्य में 70,183 सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं…जिनसे लगभग 253.88 मेगावाट क्षमता विकसित हो चुकी है।
इसके अलावा 1,08,896 आवेदन प्राप्त हुए हैं…जिनमें से 1,08,779 मामलों में टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट (TFR) को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं 66,801 सोलर प्लांट का निरीक्षण भी पूरा किया जा चुका है।
उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर
नई दर लागू होने से उन उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा जो सोलर रूफटॉप से अतिरिक्त बिजली पैदा कर रहे हैं। हालांकि अब भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट हो गई है…लेकिन कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि ₹2 प्रति यूनिट की दर अपेक्षाकृत कम है…जिससे सोलर सिस्टम में किए गए निवेश की वसूली में ज्यादा समय लग सकता है।
फिलहाल राज्य में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में यदि कोई उपभोक्ता सोलर रूफटॉप लगाने की योजना बना रहा है…तो नई दरों को ध्यान में रखते हुए अपनी बिजली उत्पादन और बचत का आकलन करना जरूरी होगा।
CharDhamYatra2026 : UttarakhandTourism : CharDhamRegistration : KedarnathYatra : BadrinathDham : DehradunNews : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो चुकी है। फिलहाल पहले चरण में श्रद्धालुओं के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने के बाद जरूरत के अनुसार ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पहले चारधाम यात्रा के पंजीकरण पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था…लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में इस वर्ष यात्रियों से किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले को तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां
चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे…जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है…हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी होना बाकी है।
तैयारियों में जुटे सरकारी विभाग
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सड़क और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी कहा कि यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।
Uttarakhand Budget Session 2026 : Gairsain Budget Session : UCC Amendment Uttarakhand : Uttarakhand Assembly Budget Session : Shop and Establishment Act Amendment : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 9 मार्च से पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र कई अहम विधायी प्रस्तावों और नीतिगत बदलावों के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय योजनाओं के साथ-साथ कई नए विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखेगी।
विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों और आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य के विकास, वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत फैसलों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी चर्चा हो सकती है।
प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) में कुछ नए प्रावधान जोड़ने का प्रस्ताव सरकार इस सत्र में सदन के सामने रखेगी। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर विवाह करता है…तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकेगा और ऐसी शादी को अमान्य घोषित करने का प्रावधान भी किया गया है।
इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारी को भी रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त करने की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। यह प्रावधान पहले कानून में शामिल नहीं था…इसलिए इसे महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
सरकार राज्य में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) अधिनियम में संशोधन विधेयक भी पेश करेगी। प्रस्तावित बदलावों के तहत दुकानों के कामकाजी समय को अधिक लचीला बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को आसान बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में निवेश का माहौल बेहतर होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सत्र के दौरान उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक भी पेश किया जाएगा। इस विधेयक के तहत सात अलग-अलग कानूनों में कारावास की सजा समाप्त करने का प्रस्ताव रखा गया है…ताकि छोटे और तकनीकी उल्लंघनों के मामलों में लोगों को राहत मिल सके। इसके अलावा उत्तराखंड माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक भी सदन में लाया जाएगा…जिसमें कर व्यवस्था से जुड़े कुछ प्रावधानों में बदलाव प्रस्तावित हैं।
पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए अब तक पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से 580 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। संबंधित विभाग इन सवालों के जवाब तैयार करने में जुटे हुए हैं।
माना जा रहा है कि सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं और सरकार की नीतियों पर जोरदार बहस देखने को मिल सकती है।
गैरसैंण में होने वाला यह बजट सत्र केवल बजट पेश करने तक सीमित नहीं रहेगा….बल्कि कई महत्वपूर्ण कानूनी और प्रशासनिक बदलावों की दिशा तय करने वाला मंच भी साबित हो सकता है।
Uttarakhand News: upsc: Anuj Pant: चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड के छोटे से गांव छुलापे से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। गांव के होनहार युवक अनुज पंत ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
23 वर्षीय अनुज पंत, दिनेश चंद्र पंत के छोटे पुत्र हैं। अनुज बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्तमान में उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है, जहां उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं।
अनुज की सफलता की कहानी केवल उपलब्धि नहीं बल्कि संघर्ष और धैर्य का उदाहरण भी है। पिछले वर्ष भी उन्होंने UPSC की परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय वे कुछ अंकों से पीछे रह गए थे। बहुत से लोग ऐसी स्थिति में निराश हो जाते हैं, लेकिन अनुज ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन को और मजबूत किया और इस बार शानदार सफलता हासिल करते हुए 69वीं रैंक प्राप्त की।
अनुज पंत चम्पावत जिले के उन चुनिंदा युवाओं में शामिल होने जा रहे हैं, जिन्होंने सिविल सेवा में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
जैसे ही उनकी सफलता की खबर उनके पैतृक गांव छुलापे पहुंची, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके दादा खिलानंद पंत, जो एलआईसी चेयरमैन क्लब के सदस्य हैं, के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। अनुज की यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्चे मन से की जाए, तो छोटी जगह से निकलकर भी देश की सबसे बड़ी सफलताओं को हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी आज के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है- असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की नई शुरुआत होती है।
Haldwani: Train: Uttarakhand: Holi: होली का पर्व मनाने के बाद अब लोगों ने दोबारा अपने काम पर लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते काठगोदाम और हल्द्वानी से दिल्ली, लखनऊ, बिहार और कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे की बुकिंग साइट आईआरसीटीसी के अनुसार आठ मार्च तक इन रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलने वाली तीन ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग रात में चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में दर्ज की गई है, जहां आठ मार्च तक स्लीपर में 110 से अधिक वेटिंग पहुंच गई है। वहीं लंबी दूरी की बाघ एक्सप्रेस में भी आठ मार्च तक स्लीपर में 120 से अधिक वेटिंग चल रही है, जबकि कई तारीखों में स्लीपर और अन्य श्रेणियों में ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन गई है। होली के बाद बड़ी संख्या में लोग काम पर लौटते हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
सीटों की कमी के कारण कई यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस, टैक्सी या अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार होली के बाद चार से पांच दिनों तक ट्रेनों में इसी तरह भीड़ और लंबी वेटिंग रहने की संभावना है।
Uttarakhand: Anuraj Dhobal: Video: बिग बॉस 17 फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे से अधिक लंबा एक भावुक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
वीडियो में अनुराग ने कहा कि यह शायद उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और इसके बाद वह सोशल मीडिया से गायब हो सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और बताया कि वह गंभीर डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। अनुराग ने बताया कि जब वह मात्र 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था। उस समय भी उन्होंने पढ़ाई और करियर दोनों को संभालते हुए काफी संघर्ष किया। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रखा, लेकिन अंत में उन्हें परिवार से ही दर्द मिला।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखाई देते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। अनुराग के अनुसार, उनके माता-पिता उनकी इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। यूट्यूबर ने अपनी पत्नी रितिका के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि रितिका पहले उनकी फैन थीं और दो-तीन साल तक उन्हें मैसेज करती रहीं। बाद में बातचीत शुरू हुई और दोनों ने डेटिंग शुरू की।
काफी समझाने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया, लेकिन शादी के समय उनके माता-पिता शामिल नहीं हुए। अनुराग ने दावा किया कि उनकी शादी की सारी तैयारियां उन्होंने खुद की थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और उनकी पत्नी भी दूसरों के बहकावे में आकर उन्हें छोड़कर चली गईं।
वीडियो में भावुक होते हुए अनुराग ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से कुछ खा नहीं पाए हैं और मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। उन्होंने अपने डिप्रेशन और अकेलेपन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इन भावनाओं से कैसे बाहर निकला जाए। अनुराग ने अपनी पत्नी से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो वह सच के लिए खड़ी हों और उनकी इज्जत के लिए आवाज उठाएं। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक उनके परिवार या पत्नी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Uttarakhand: Haldwani: Arun Bisht Case: हल्द्वानी में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसों में लोग घायल या मृतकों की मदद के लिए आगे आते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे दुखद मौकों पर भी चोरी जैसी हरकत करने से नहीं चूकते। हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के वाहन से उसका मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी।
यह घटना 28 फरवरी की है। बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। बेटे की मौत से परिवार पहले ही गहरे सदमे में था, तभी उन्हें यह भी पता चला कि हादसे के तुरंत बाद अज्ञात चोरों ने मृतक के वाहन से उसका कीमती विवो मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली है। इस संबंध में मृतक के पिता ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गौजाजाली निवासी मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना और इन्द्रानगर निवासी मोहम्मद सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का विवो मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Haldwani bus news : Uttarakhand Roadways crisis : Delhi route load factor : Jaipur bus cancelled : Holi travel rush : होली के मौके पर जहां हर साल उत्तराखंड रोडवेज की बसों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती थी…इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आई। सबसे अधिक आय वाला माने जाने वाला दिल्ली रूट भी सुस्त पड़ गया। सोमवार को दिल्ली से लौटी कई बसें आधी से भी कम सवारियों के साथ हल्द्वानी पहुंचीं।
शाम को जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस स्टेशन पहुंची…लेकिन केवल एक यात्री होने के कारण बस को रद्द करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।
उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने रविवार को 59 बसें दिल्ली भेजी थीं। सोमवार को लौटने वाली गाड़ियों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से भी कम रहा। मंगलवार को दोनों डिपो की ओर से कुल 144 बसों का संचालन किया गया…जिनमें 52 बसें दिल्ली रूट पर रवाना की गईं। अन्य बसें बरेली, मुरादाबाद, नैनीताल, टनकपुर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के तय मार्गों पर भेजी गईं।
काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने कहा कि रोजाना की तरह शाम पांच बजे जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस भेजी गई थी…लेकिन यात्री संख्या बेहद कम होने के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वापसी की सवारियों की स्थिति मंगलवार को स्पष्ट होगी।
बताया जा रहा है कि निजी बसों के बढ़ते वर्चस्व और ऑनलाइन बुकिंग एप के जरिए गांव-गांव तक स्टैंड बन जाने से रोडवेज को सीधी टक्कर मिल रही है। हाईवे, पेट्रोल पंप, बाइपास और ग्रामीण क्षेत्रों तक निजी बस संचालक यात्रियों को नजदीकी पिकअप प्वाइंट से सुविधा दे रहे हैं…जिससे रोडवेज के यात्री कम हो रहे हैं।
अधिकारियों ने चिंता जताई है कि यदि यही हाल रहा तो दैनिक आय का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर पहली बार रोडवेज के सामने ऐसी असमंजस की स्थिति खड़ी हुई है।
Rudrapur cyber fraud : Online trading scam : Forex investment fraud : Uttarakhand news : Cyber police case : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देकर साइबर ठगों ने भीमताल के नौकुचियाताल स्थित एक होटल कारोबारी से 68.04 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कारोबारी राजेंद्र (परिवर्तित नाम) के अनुसार अक्तूबर 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर उनकी दोस्ती रिचा सचदेवा नाम की महिला से हुई। महिला ने खुद को मार्केटिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी “हैडटेक मार्केटिंग” की सलाहकार बताया। बातचीत के दौरान उसने एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी Telegram आईडी साझा की और निवेश करने की सलाह दी।
महिला ने दावा किया कि उसकी कंपनी में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद उसने कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। पीड़ित का आरोप है कि 23 अक्तूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 68.04 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
जब कारोबारी ने मुनाफे सहित रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपित महिला ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस, एक्सचेंज चार्ज और मार्जिन मनी के नाम पर और पैसे जमा करने की मांग की। लगातार नई-नई शर्तें रखे जाने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ…जिसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है…इसकी जांच की जा रही है। संबंधित खातों को चिन्हित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की ऑनलाइन ट्रेडिंग से पहले कंपनी की सत्यता की जांच अवश्य करें।
Pithoragarh : DehradunRoute : TempoTraveller : UttarakhandTransport : ACMiniBus: पिथौरागढ़ डिपो ने देहरादून रूट पर वातानुकूलित टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर पहली एसी मिनी बस देहरादून के लिए रवाना हुई। इस नई सेवा से यात्रियों को अब करीब 13 घंटे में दून पहुंचने की सुविधा मिलेगी…जबकि अन्य बसों से यही सफर 17 से 18 घंटे में पूरा होता है।
यह सेवा फिलहाल ट्रायल आधार पर शुरू की गई है। पिथौरागढ़ से देहरादून तक का किराया 1665 रुपये निर्धारित किया गया है। डिपो प्रबंधन का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या संतोषजनक रही तो इस रूट पर और टेंपो ट्रैवलर संचालित किए जाएंगे।
डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने कहा कि भविष्य में बस के संचालन समय में भी बदलाव किया जाएगा..ताकि यात्री एक ही दिन में सुगमता से गंतव्य तक पहुंच सकें। होली के चलते इन दिनों यात्रियों की संख्या बढ़ी है…जिससे डिपो को राहत मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहार के बाद भी यात्री संख्या बनी रहेगी।
टनकपुर मंडल के आरएम आलोक कुमार बनवान ने कहा कि निगम के पास उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। नई बसें और टेंपो ट्रैवलर उपलब्ध होने पर अन्य रूटों पर भी सेवा शुरू की जाएगी।
वहीं धारचूला विधायक Harish Dhami ने कहा कि पिथौरागढ़ से देहरादून रूट पर पर्याप्त बसें चलाई जानी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात भी कही।