रुड़की से कैबिनेट तक: विधायक प्रदीप बत्रा को धामी मंत्रिमंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics | Cabinet Expansion | Pradeep Batra : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मंत्रिमंडल विस्तार में रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

नगर निकाय राजनीति से शुरू हुआ सफर

Roorkee MLA Pradeep Batra का राजनीतिक सफर नगर निकाय स्तर से शुरू हुआ। उन्होंने वर्ष 2007 में Roorkee नगर पालिका चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाई और विधानसभा राजनीति में भी प्रभाव स्थापित किया।

कांग्रेस के टिकट पर पहली बार बने विधायक

वर्ष 2012 में प्रदीप बत्रा Indian National Congress के टिकट पर पहली बार रुड़की से विधायक चुने गए। बाद में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच उन्होंने Bharatiya Janata Party का दामन थाम लिया।

भाजपा के टिकट पर लगातार जीत

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदीप बत्रा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज कर तीसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया। संगठन और क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती रही।

धामी कैबिनेट विस्तार में मिला मौका

Dhami Cabinet Expansion में प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाकर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन में सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क के कारण उन्हें यह अवसर मिला है।

क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

धामी मंत्रिमंडल के इस विस्तार में Regional Balance का भी ध्यान रखा गया है। सरकार ने पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। इससे पहले की तुलना में Haridwar district को भी मंत्रिमंडल में मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है।

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा अब बन गए कैबिनेट मंत्री, जानिए उनका संघर्ष भरा सफर

Uttarakhand Politics : Ram Singh Kaida : Bhimtal MLA : Dhami Cabinet Expansion : उत्तराखंड की राजनीति में एक और जमीनी नेता ने बड़ी छलांग लगाई है। Bhimtal MLA Ram Singh Kaida को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मंत्रिमंडल विस्तार में Cabinet Minister बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपने लंबे राजनीतिक सफर को नई ऊंचाई दी।

कॉलेज राजनीति से शुरू हुआ सफर

राम सिंह कैड़ा का राजनीतिक सफर कॉलेज कैंपस से शुरू होकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचा है। उन्होंने नैनीताल के MBPG College Nainital में Student Union President के रूप में अपनी पहचान बनाई। छात्र राजनीति के इसी दौर ने उन्हें सक्रिय राजनीति की राह दिखाई। शुरुआती समय में वे Indian National Congress से जुड़े रहे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से मजबूत हुई पकड़

Grassroot Politics में सक्रिय रहते हुए राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। स्थानीय स्तर पर उनके जनसंपर्क और सक्रियता ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया। उनकी पत्नी भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं…जिससे परिवार की राजनीतिक सक्रियता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

निर्दलीय विधानसभा चुनाव जीत कर चौकाया

Independent Election Victory के तौर पर वर्ष 2017 में उन्होंने बड़ा राजनीतिक दांव खेला। जब उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला…तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस फैसले ने सबको चौंका दिया और उन्होंने चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

भाजपा टिकट पर दूसरी बार बने विधायक

निर्दलीय रहते हुए भी वे Bharatiya Janata Party के करीब रहे। इसके बाद Uttarakhand Assembly Election 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की और अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत किया।

कैबिनेट मंत्री बनकर मिला बड़ा मौका

अब Dhami Cabinet Expansion में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राम सिंह कैड़ा के सामने प्रदेश के विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है। उनका यह सफर उत्तराखंड की राजनीति में जमीनी कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री बनने तक की प्रेरक कहानी बन गयी है।

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा, कार्यक्रम को लेकर आया नया अपडेट

Uttarakhand: Haldwani: Rajnath Singh: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह 11:10 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से आर्मी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त किया जा रहा है।

देहरादून एयरपोर्ट से पहली बार रात में उड़ान, जानें किराया और समय

Dehradun Night Flight | Air India Express | Summer Schedule 2026 | Dehradun Bangalore Flight | Night Travel : देहरादून से बड़ी खबर है। दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अप्रैल से समर शेड्यूल के तहत देहरादून-बंगलूरू रूट पर रात की फ्लाइट संचालित करेगी।

उड़ान का समय और किराया

बंगलूरू से उड़ान: शाम 5:25 बजे

देहरादून पहुंचने का समय: रात 8:30 बजे

देहरादून से उड़ान: रात 9 बजे

बंगलूरू पहुंचने का समय: देर रात 12:05 बजे

एक तरफ का किराया: 9198

फिलहाल यह फ्लाइट 1 से 15 अप्रैल तक संचालित होगी। यात्री संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी थी। इसके बाद से सेना और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं…लेकिन यह पहली बार शेड्यूल के अनुसार नियमित रात्रि उड़ान होगी।

यात्रा और पर्यटन सीजन में अन्य एयरलाइंस भी रात्रि उड़ान शुरू कर सकती हैं।

कोल इंडिया लिमिटेड ने 1700 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती शुरू की….देखें डिटेल

SECL Recruitment 2026 | Apprentice Jobs | Diploma Candidates | Fresher Apprentice | Online Application : कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में कुल 1700 पद शामिल हैं…जिसमें स्नातक प्रशिक्षु, तकनीशियन प्रशिक्षु और नए प्रशिक्षु के पद शामिल हैं।

रिक्तियों का विवरण:

स्नातक प्रशिक्षु: 500 पद

तकनीशियन प्रशिक्षु: 1100 पद

फ्रेशर अप्रेंटिस: 100 पद
पदों में शामिल: ऑफिस असिस्टेंट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, असिस्टेंट माइन सर्वेयर, सिक्योरिटी गार्ड आदि।

योग्यता:

तकनीशियन प्रशिक्षु: इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्रों में डिप्लोमा जैसे खनन, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल।

फ्रेशर अप्रेंटिस: न्यूनतम 10वीं या 11वीं पास और 31 मार्च 2026 तक कम से कम 18 वर्ष की आयु।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

आवेदन साइट पर लॉगिन कर नई यूजर आईडी बनाएं।

व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पद के अनुसार जानकारी भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।

सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और Acknowledgment/Confirmation Page डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन योग्यता और आवश्यक मानकों के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न SECL इकाइयों में तैनात होंगे।

अनंतिम चयन सूची अप्रैल 2026 में घोषित की जाएगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती की जानकारी

RRB Recruitment 2026 | Assistant Loco Pilot | Railway Jobs | rrbapply.gov.in | ITI Diploma Eligibility : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पद विवरण:

पद का नाम: सहायक लोको पायलट

उपलब्ध पद: 11,127

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जून 2026

आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

योग्यता:

उम्मीदवार को न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए।

NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ITI डिग्री किसी ट्रेड में जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, डीजल मैकेनिक आदि।

उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो।

या तीन साल का डिप्लोमा हो जो मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में हो।

आवेदन कैसे करें:

ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएँ।

होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

Apply Online विकल्प चुनें।

आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट करें।

आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

उत्तराखंड में 150 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई, 8 घंटे की रेड में बड़ा खुलासा

Uttarakhand GST Raid | Tax Evasion Case | SIB Investigation | State Tax Department | Industrial Group : उत्तराखंड में जीएसटी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। विशेष जांच शाखा यानी एसआईबी की इस कार्रवाई में ट्रांसफॉर्मर कारोबार से जुड़े एक बड़े औद्योगिक समूह पर शिकंजा कसा गया है।

आयुक्त राज्य कर Sonika Singh के निर्देश पर चली करीब आठ घंटे की इस कार्रवाई में अधिकारियों ने मौके पर ही 19 करोड़ 83 लाख रुपये जीएसटी जमा कराया। साथ ही फैक्ट्री से 76 करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक भी सीज कर दिया गया है…जिसे जांच पूरी होने तक हटाया नहीं जा सकेगा।

जांच में सामने आया कि कंपनी ने कागजों में यूनिट को निष्क्रिय दिखाया था…लेकिन उसी के जरिए देशभर में कारोबार जारी था। पिछले छह–सात महीनों में करीब 150 करोड़ रुपये की खरीद के बावजूद जीएसटी पोर्टल पर लगातार ‘निल’ रिटर्न दाखिल किए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दमन–दीव से माल मंगाकर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक सप्लाई की जा रही थी…जबकि कागजों में कारोबार शून्य दिखाया गया।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस डेटा एनालिसिस का भी सहारा लिया। करीब एक महीने की निगरानी के बाद 32 अधिकारियों की टीम ने संयुक्त आयुक्त Roshan Lal और अपर आयुक्त Rakesh Verma के निर्देशन में यह कार्रवाई की।

फिलहाल कंपनी और उसके निदेशकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

धामी सरकार का बड़ा संदेश: स्थिरता, संतुलन और प्रदर्शन की राजनीति पर जोर

Uttarakhand Politics | Cabinet Expansion | Pushkar Singh Dhami | BJP Strategy : उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही नेतृत्व परिवर्तन की परंपरा को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। कार्यकाल के अंतिम वर्षों में नेतृत्व बदलने की अटकलों के बीच धामी सरकार ने न केवल स्थिरता बनाए रखी, बल्कि पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर एक मजबूत राजनीतिक संदेश भी दिया है।

Bharatiya Janata Party सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वह परंपरागत अस्थिर राजनीति से हटकर प्रदर्शन और निरंतरता पर विश्वास करती है। धामी के नेतृत्व में पहले ही मुख्यमंत्री को रिपीट कर इतिहास बदला गया था और अब मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सरकार ने अपनी रणनीति को और स्पष्ट कर दिया है।

नए मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने का प्रयास भी साफ नजर आया। शपथ लेने वालों में Ram Singh Kaida, Khajan Das, Pradeep Batra, Bharat Singh Chaudhary और Madan Kaushik जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इनकी एंट्री से सरकार की संगठनात्मक पकड़ और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह विस्तार केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी है। धामी ने यह साबित किया है कि वे परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने वाले ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पक्ष में मोड़ने की क्षमता भी रखते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा भी धामी के पक्ष में मजबूत दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah सहित पार्टी नेतृत्व का समर्थन उनकी स्थिति को और सशक्त बनाता है।

एक युवा मुख्यमंत्री के तौर पर धामी की छवि अब ‘अस्थायी विकल्प’ से आगे बढ़कर ‘स्थायी नेतृत्व’ के रूप में स्थापित हो चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बजाय स्थिरता पर दांव खेल रही है।

इसी के साथ यह भी संकेत मिलने लगे हैं कि 2027 का विधानसभा चुनाव भी भाजपा भारतीय जनता पार्टी धामी के नेतृत्व में ही लड़ सकती है।

उत्तराखंड की राजनीति में यह बदलाव एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां परंपरा की जगह प्रदर्शन और अस्थिरता की जगह स्थिर नेतृत्व ने ले ली है।

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये विधायक बने मंत्री

Uttarakhand News: Cabinet Minister: Dhami Cabinet: देहरादून स्थित लोक भवन में शुक्रवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार के साथ पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

नवनियुक्त मंत्रियों में मदन कौशिक (हरिद्वार), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग), प्रदीप बत्रा (रुड़की), राम सिंह कैड़ा (भीमताल) और खजान दास (राजपुर) शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैरान करने वाला मामला, एस. श्रीसंत ओपनर बन गए !

Haldwani: Cricket: Sreesanth: Opener: हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को मुंबई स्पार्टन और रॉयल राइडर पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे बारिश के चलते 15 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई स्पार्टन ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

मुंबई की पारी में एक चौंकाने वाला नजारा भी देखने को मिला, जब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके और 10 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी एंजेलो परेरा ने पवेलियन भेजा। श्रीसंत को ओपनिंग करते देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।

मुंबई की ओर से भारत चिपली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।