
TRENDING NEWS










Sports Event | Dehradun News | Cricket Tournament | Uttarakhand Sports : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं…बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान भी किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” का भी जिक्र किया और कहा कि इन पहलों से देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। इन अभियानों के जरिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खेल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Karthik Modi | International Job | Career Success | Tech Jobs | Inspiration Story :आज के समय में जहां अधिकतर युवा मानते हैं कि इंटरनेशनल जॉब पाने के लिए विदेश जाना जरूरी है वहीं भारतीय इंजीनियर कार्तिक मोदी ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने भारत में रहकर ही करोड़ों रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर हासिल किया और अब उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
कार्तिक ने शुरुआत से ही अपनी तैयारी को प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने 25-30 इंटरनेशनल कंपनियों की सूची तैयार की और उनमें से उन कंपनियों को चुना जो वीजा स्पॉन्सरशिप देती थीं। इसके बाद उन्होंने LinkedIn, Indeed और Levels.fyi जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से उपयुक्त नौकरियों की तलाश की।
उन्होंने लगभग 35-40 जॉब डिस्क्रिप्शन का गहराई से अध्ययन किया और उनमें बार-बार मांगी जा रही स्किल्स को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाया। इस तरह उन्होंने बिना रैंडम पढ़ाई के एक रणनीति के साथ तैयारी की।
कार्तिक ने 10-12 हफ्तों का सख्त प्लान बनाकर पढ़ाई की। शुरुआती 5 हफ्तों में उन्होंने डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम पर फोकस किया और करीब 100 सवाल हल किए। इसके बाद उन्होंने सिस्टम डिजाइन, डोमेन नॉलेज और बिहेवियरल स्किल्स पर काम किया, जिससे उनका इंटरव्यू प्रदर्शन मजबूत हुआ।
रिज्यूमे को लेकर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने एक पेज का स्पष्ट और प्रभावी रिज्यूमे तैयार किया…जिसमें अपने काम का असर साफ तरीके से दिखाया। साथ ही 6-8 मॉक इंटरव्यू देकर अपनी कमजोरियों को सुधारा और आत्मविश्वास बढ़ाया।
कार्तिक की मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्हें करीब 1.8 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला। शुरुआत में यह नौकरी रिमोट थी…लेकिन बाद में वह इस अवसर के लिए यूके शिफ्ट हो गए।
कार्तिक का मानना है कि सही दिशा में मेहनत और योजना के साथ काम किया जाए तो बिना विदेश गए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि वे शॉर्टकट या जुगाड़ के बजाय अपनी स्किल्स और तैयारी पर ध्यान दें।
UP Cooperative Bank Vacancy | Govt Jobs 2026 | Banking Jobs | Apply Now : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UP Cooperative Bank Vacancy उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) ने संयुक्त सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती के तहत जिला सहकारी बैंकों और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ में कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। Govt Jobs इनमें प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक, सहायक/कैशियर, सहायक/टाइपिस्ट और सहायक अभियंता (सिविल) जैसे पद शामिल हैं।
योग्यता और पात्रता
मैनेजर और जूनियर मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ बी.कॉम या अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य है। Eligibility इसके अलावा B.Tech/BE (CS/IT), BCA, MCA या बैंकिंग/फाइनेंस/HR में BBA/MBA करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट/कैशियर (क्लर्क) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और CCC सर्टिफिकेट जरूरी है।
असिस्टेंट/टाइपिस्ट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक है, साथ ही CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए।
सहायक अभियंता (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech/BE की डिग्री होना अनिवार्य है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए योग्य अभ्यर्थियों को इन पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है…जो बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
Summer Special Train | Indian Railways | Lalkuan to Kolkata | Passenger : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। Summer Special Train यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं से कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
रेलवे के अनुसार 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी…जबकि कोलकाता से यह ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। Railway Update इस दौरान ट्रेन कुल 13 फेरों में यात्रियों को सेवा देगी।
ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से रवाना होकर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्द्धमान जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल शनिवार सुबह 5 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे….जिनमें एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एसी थर्ड इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है खासकर उन लोगों को जो उत्तराखंड से पूर्वी भारत की यात्रा करते हैं।
Uttarakhand Cabinet | Dhami Cabinet | Big Decisions | Dehradun News : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की फुल बैठक आयोजित हुई। इस अहम बैठक में सरकार ने 16 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई, जिन्हें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देते हुए ई-व्हीकल खरीद पर ब्याज में छूट देने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही न्याय विभाग के कर्मचारियों को नॉमिनल इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन देने का निर्णय भी हुआ।
ऊर्जा विभाग से जुड़े फैसले में फ्री बिजली योजना के तहत सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक सीमित करने को मंजूरी दी गई। वहीं लोक निर्माण विभाग में 1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी को भी स्वीकृति मिली।
वन विभाग में प्रशासनिक पदों के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों को प्रमोशन के अधिक अवसर मिलेंगे।
गृह विभाग से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए गए। वर्ष 2025 की नई नियमावली को लागू करने की अनुमति दी गई है साथ ही उत्तराखंड होमगार्ड के लिए नई नियमावली को भी मंजूरी मिली है। भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई।
कार्मिक विभाग में सिपाही और उप निरीक्षक पदों के लिए बड़ी राहत दी गई है। नई व्यवस्था के तहत छूटे हुए अभ्यर्थियों को दोबारा मौका मिलेगा, जिसमें पुलिस, पीएसी, अग्निशमन और प्लाटून से जुड़े पद शामिल हैं।
अन्य फैसलों में माध्यमिक शिक्षा विभाग में एडेड स्कूलों के अध्ययन के लिए उप समिति गठन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 2.2 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय करना, और गेहूं-धान खरीद पर केंद्र सरकार के बराबर मंडी शुल्क देने का निर्णय शामिल है।
सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और वीर उद्यमी योजना में 10 प्रतिशत लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण के साथ 5 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।
इसके अलावा नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और पंचम विधानसभा सत्रावसान को भी स्वीकृति मिल गई।
Delhi-Dehradun Expressway : PM Modi Visit : Uttarakhand Development : Dat Kali Temple : Infrastructure Boost : नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा इस बार आस्था और विकास का संगम बन सकता है। माना जा रहा है कि अप्रैल में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए आने वाले प्रधानमंत्री देहरादून स्थित प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं।
प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्घाटन समारोह के लिए डाट काली मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की भूमि को संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर परियोजना माना जा रहा है। 211 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद देहरादून से दिल्ली तक की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी।
इस परियोजना का 12 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड के रूप में बनाया गया है…जिससे यातायात और भी सुगम होगा। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिज्म के लिए यह मार्ग काफी लाभकारी साबित होगा।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर डाट काली क्षेत्र के पास ही होगा…इसलिए लोकार्पण कार्यक्रम भी यहीं आयोजित करने की तैयारी है…ताकि शहर के ट्रैफिक पर ज्यादा असर न पड़े।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीवीआईपी मूवमेंट और जनसुविधाओं को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के संभावित दौरे पर टिकी हैं…जिसे राज्य के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Dehradun Army News : Captain Prashant Chaurasia : Indian Army Brave Officer : Soldier Sacrifice Story : Military Training Incident : देहरादून से एक भावुक और गर्व से भर देने वाली खबर सामने आई है। भैरव बटालियन की घातक प्लाटून प्रतियोगिता के दौरान एक सेना अधिकारी ने अपने साथी की जान बचाने के लिए खुद की जान कुर्बान कर दी।
यह घटना 20 मार्च की है। गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी कैप्टन प्रशांत चौरसिया अपनी टीम के साथ प्रतियोगिता के दौरान नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान एक जवान अचानक खतरे में फंस गया।
स्थिति को गंभीर देखते हुए कैप्टन प्रशांत ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपने साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…लेकिन खुद पानी के अंदर पत्थर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत देहरादून के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कैप्टन प्रशांत चौरसिया ने अपने साथी की जान बचाकर सच्चे सैनिक का फर्ज निभाया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। सेना के अधिकारियों ने उन्हें एक निडर और साहसी अधिकारी बताया…जो हर परिस्थिति में आगे रहने के लिए जाने जाते थे।
परिवार में वह तीन भाई-बहनों में मंझले थे। हाल ही में उनकी बड़ी बहन की शादी हुई थी, जबकि छोटा भाई परिवार के साथ रहकर जिम्मेदारियां संभाल रहा है।
उनकी इस बहादुरी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना के जवान सिर्फ सीमा पर ही नहीं…बल्कि हर परिस्थिति में देश और साथियों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार रहते हैं।
Haridwar News : Missing Child Found : Operation Smile : Human Trafficking Unit : Emotional Reunion Story : हरिद्वार से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आठ साल पहले लापता हुए बेटे को उसकी मां से मिलवा दिया। बेटे को सामने देखकर मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
यह कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक मां की है…जिसके दो छोटे बेटे आठ साल पहले घर से अचानक लापता हो गए थे। बताया जाता है कि पिता की डांट से नाराज होकर 6 और 4 साल के दोनों बच्चे घर से निकल गए थे और फिर उनका कोई पता नहीं चला।
बच्चों की तलाश में माता-पिता ने कई राज्यों के चक्कर लगाए। हाथों में बच्चों की तस्वीर लेकर दर-दर भटकते रहे…लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई मगर सालों तक इंतजार ही हाथ लगा।
आखिरकार 16 मार्च को हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ऑपरेशन स्माइल के तहत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि उनमें से एक वही बच्चा है…जो आठ साल पहले लापता हुआ था।
टीम ने बच्चे की अधूरी जानकारी के आधार पर अलग-अलग राज्यों में तलाश शुरू की। सोशल मीडिया और स्थानीय संपर्कों की मदद से आखिरकार 19 मार्च को बच्चे की मौसी तक पहुंच बनाई गई। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मां-बेटे की बात कराई गई।
वीडियो कॉल पर अपने बेटे को देखकर मां खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूटकर रो पड़ी। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया।
जब मां हरिद्वार पहुंची और अपने बेटे को गले लगाया…तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। आठ साल की जुदाई के बाद हुआ यह मिलन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था।
हालांकि मां अब भी अपने दूसरे बेटे की तलाश में है और उसने पुलिस से उसे भी खोजने की अपील की है। वहीं इस पूरे मामले में हरिद्वार पुलिस के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
Dehradun Crime News : Premnagar Clash : BTech Student Murder : College Rivalry Fight : Uttarakhand Crime Update : देहरादून के प्रेमनगर इलाके में कॉलेज के छात्रों के बीच पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक हो गई। बीटेक के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई…जिसके बाद पुलिस ने मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात केहरी गांव में कुछ युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना, निवासी मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया…जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दून अस्पताल रेफर कर दिया।
एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध न होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को भी सूचना दी। लेकिन इलाज के दौरान देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच कॉलेज में वर्चस्व को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
इसी रंजिश के चलते 23 मार्च की रात दोनों गुट आमने-सामने आ गए और मामला हिंसा में बदल गया। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जबकि कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में युवराज कुमार (20) मधुर खंडेलवाल (19) और शिवम शर्मा (20) शामिल हैं…जो सभी प्रेमनगर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
GATE 2026 Success Story : Gurudatt Dave : AIR 75 Electronics : AIR 333 Electrical : Cancer Warrior Student : Motivation Story : गुजरात के वडोदरा के रहने वाले गुरुदत्त दवे ने वो कर दिखाया…जो आम हालात में भी मुश्किल माना जाता है। इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के इस छात्र ने GATE 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स में ऑल इंडिया रैंक 75 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में AIR 333 हासिल कर सबको चौंका दिया।
बीमारी से जंग, पढ़ाई के साथ
GATE 2026 Success Story सिर्फ एक परीक्षा की सफलता नहीं…बल्कि जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई जीतने की कहानी है। पिछले दो सालों से गुरुदत्त स्टेज IV लिंफोमा (कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मार्च 2024 में जब उन्हें लगातार दर्द की शिकायत हुई तब जांच में यह बीमारी सामने आई। लेकिन जहां आम इंसान टूट जाता है वहीं गुरुदत्त ने खुद को संभाला और लड़ने का फैसला किया।
कीमोथेरेपी के बीच तैयारी
मुनि सेवा आश्रम गोरज में उनके 6 कीमोथेरेपी सेशन हुए। हर सेशन के बाद का पहला हफ्ता बेहद दर्दनाक होता था जब वह पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहते थे। लेकिन जैसे ही तबीयत थोड़ी संभलती, गुरुदत्त फिर से किताबों के साथ बैठ जाते।
यही जज्बा उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
GATE 2026 Success Story के इस पहलू ने लाखों युवाओं को यह सिखाया है कि असली लड़ाई दिमाग और हौसले की होती है।
पहले भी झटके, फिर भी नहीं रुके
गुरुदत्त का सफर पहले से ही आसान नहीं था। इंजीनियरिंग के दौरान बैकलॉग की वजह से उन्हें एक साल डिटेन भी होना पड़ा। उन्होंने पहली बार 2025 में GATE दिया…जहां उन्हें इलेक्ट्रिकल में AIR 1334 मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2026 में नई रणनीति के साथ दो विषयों (इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल) में परीक्षा दी और शानदार सफलता हासिल की।
सपना: IISc बेंगलुरु में रिसर्च
साधारण परिवार से आने वाले गुरुदत्त के पिता MSU में गैर-तकनीकी पद पर काम करते हैं। अब उनका सपना है कि वह भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु से रिसर्च करें और देश के लिए कुछ बड़ा योगदान दें। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और मेंटर्स को देते हैं…जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।
संघर्ष ने सिखाया असली सबक
GATE 2026 Success Story हमें यह सिखाती है कि जिंदगी में आने वाली मुश्किलें हमें रोकने नहीं…बल्कि मजबूत बनाने आती हैं। गुरुदत्त दवे की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो छोटी परेशानियों से हार मान लेता है।