
TRENDING NEWS










NHAI Internship 2026 | Summer Internship India | Highway Projects Training | 20000 Stipend | Engineering Internship | Apply Online : छात्रों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने साल 2026 के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिसमें देशभर के हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को न सिर्फ प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा…बल्कि वे अपनी पढ़ाई को वास्तविक प्रोजेक्ट्स से जोड़कर बेहतर समझ भी विकसित कर पाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार NHAI के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह समर इंटर्नशिप 4 मई से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के छात्रों को मौका दिया जाएगा।
तकनीकी क्षेत्रों में सिविल इंजीनियरिंग, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय शामिल हैं। वहीं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में कानून, वाणिज्य, विज्ञान, प्रबंधन (HR, फाइनेंस, मार्केटिंग), जनसंचार और लाइब्रेरी साइंस के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही उन्हें NHAI मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा…जिससे उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की गहरी समझ विकसित होगी।
इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो प्रतिष्ठित संस्थानो….जैसे NIRF रैंक वाले कॉलेज, प्रमुख लॉ यूनिवर्सिटी, टॉप मैनेजमेंट और जनसंचार संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।
NHAI का यह प्रोग्राम पहले भी सफल रहा है। बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लेकर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया, जिसके बाद अब इसे और विस्तार दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
ऐसे करें आवेदन:
छात्र NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internship या Career सेक्शन में उपलब्ध Summer Internship 2026 लिंक पर क्लिक करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।
Almora News | Liquor Shops Closure | Anshul Singh DM | Uttarakhand Protest | Women Movement | Alcohol Policy : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रहे जन आंदोलनों और स्थानीय लोगों की मांगों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तीन विधानसभा क्षेत्रों में नई मदिरा दुकानों को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन के आदेश के अनुसार सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट में स्थित विदेशी मदिरा दुकान, द्वाराहाट के तिपोला और खेड़ा की विदेशी मदिरा दुकानें तथा रानीखेत क्षेत्र के पातली में स्थित देशी शराब की दुकान को बंद किया जाएगा।
इन दुकानों को लेकर लंबे समय से स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी था। खासतौर पर महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने इन दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था…जिसके चलते प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय को तय समयसीमा में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
प्रशासन का कहना है कि यह फैसला सामाजिक संतुलन बनाए रखने और जनता की भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस निर्णय को स्थानीय स्तर पर एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है…जहां लंबे संघर्ष के बाद लोगों की मांग को आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है।
Uttarakhand BJP | Pushkar Singh Dhami | Booth Management | West Bengal Elections | Assam Elections | BJP Strategy : उत्तराखंड भाजपा संगठन एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाता नजर आ रहा है। राज्य के नेता इन दिनों दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनावों में बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम और केरल में उत्तराखंड भाजपा की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। खास बात यह है कि राज्य के बूथ प्रबंधन मॉडल की केंद्रीय नेतृत्व पहले भी कई बार सराहना कर चुका है…जिसके चलते इस बार भी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में युवा मोर्चा के 20 पदाधिकारियों की टीम भेजी गई है। वहीं असम चुनाव के लिए 15 सदस्यीय टीम तैनात की गई है…जबकि केरल में भी एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा को बूथ मैनेजमेंट में महारत हासिल है यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व इन टीमों को चुनावी राज्यों में भेज रहा है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द ही पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाएं करने पहुंचेंगे।
इधर राज्य में भाजपा संगठन आगामी चुनावी तैयारियों में भी जुट गया है। चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में विधायकों और मंत्रियों की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है।
अब बूथ लेवल एजेंट (BLA) और पन्ना प्रमुखों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। जिला स्तर पर कार्यशालाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसमें संगठन के जमीनी ढांचे को और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
CM Dhami : PM Modi Meeting : Uttarakhand Development : RRTS : Kumbh 2027: Infrastructure Projects : नई दिल्ली में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया और उन्हें टिहरी स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों की पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के तहत फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क की चौरासी कुटिया के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये, नैनी-सैनी हवाई पट्टी के लिए एमओयू और चारधाम यात्रा हेतु सुरक्षित हेली सेवाओं के संचालन में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण, चम्पावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड और देहरादून-मसूरी मार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति पर भी धन्यवाद दिया गया।
मुख्यमंत्री नेकहा कि राज्य को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए चौपता, दुग्गलबिट्ठा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर में तेजी से काम चल रहा है। वहीं रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण पहले से लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके हैं।
उन्होंने आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्रों के रूप में बेल केदार, अंजनीसैंण-टिहरी और लोहाघाट-श्यामलाताल को चिन्हित किए जाने की जानकारी दी। साथ ही शीतकालीन यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने आदि कैलास यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि 2022 में जहां 1761 श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 36 हजार से अधिक हो गई। इसके लिए हेली सेवा भी शुरू की गई है।
पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और कयाकिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया जा रहा है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली-मेरठ RRTS परियोजना का विस्तार हरिद्वार और ऋषिकेश तक करने का अनुरोध किया। साथ ही रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों की स्थापना, कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून में डिफेंस इंडस्ट्रियल हब बनाने तथा रायवाला में बीआई-डक ब्रिज और चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार पर भी जोर दिया।
इसके अलावा दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए कहा गया कि इससे काशीपुर, रुद्रपुर, पंतनगर एयरपोर्ट और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक आवागमन सुगम होगा।
रेल कनेक्टिविटी के विस्तार पर भी मुख्यमंत्री ने बल दिया। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के विभिन्न चरणों को जल्द पूरा करने, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन डबलिंग और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री ने राज्य में होम-स्टे योजना के तहत 6000 से अधिक पंजीकरण, “Uttarastays” पोर्टल, बागवानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के जरिए सीमांत क्षेत्रों में रोजगार सृजन जैसे प्रयासों की जानकारी भी दी।
उन्होंने “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना”, “उद्यमशाला योजना” और “देवभूमि परिवार योजना” को राज्य की प्रमुख उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को मजबूती मिली है।
Aryaman Vikram Birla: School: RCB: Cricket: आईपीएल 2026 से पहले Royal Challengers Bengaluru (RCB) के स्वामित्व में बड़ा बदलाव सामने आया है। 16,706 करोड़ रुपये की बड़ी डील के तहत टीम को United Spirits Limited से खरीद लिया गया है। इस अधिग्रहण में Aditya Birla Group, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी और बोल्ट वेंचर्स जैसे बड़े निवेशक शामिल हैं। इस डील के बाद आरसीबी के नए चेयरमैन बने हैं Aryaman Vikram Birla, जिनकी कहानी एक खिलाड़ी से मालिक बनने तक काफी दिलचस्प रही है।
28 वर्षीय Aryaman Vikram Birla, Kumar Mangalam Birla के बेटे हैं और उनका जन्म 9 जुलाई 1997 को मुंबई में हुआ था। बाद में उनका परिवार मध्य प्रदेश के रीवा में बस गया, जहां आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी का मुख्यालय स्थित है। आर्यमन ने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 414 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने Eden Gardens में बंगाल के खिलाफ एक शानदार शतक भी जड़ा था।
आईपीएल 2018 मेगा ऑक्शन में Rajasthan Royals ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2020 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसी दौरान गंभीर एंग्जायटी की समस्या के चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया और फिर वापसी नहीं की। वर्तमान में वह आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
आरसीबी के चेयरमैन बनने के बाद Aryaman Vikram Birla ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और यह साझेदारी खेल, मीडिया और उपभोक्ता व्यवसायों की गहरी समझ को एक साथ लाकर टीम के विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगी। चूंकि ये खबर हम हल्द्वानी लाइव में पोस्ट कर रहे हैं, ऐसे में पाठकों को बताना जरूरी है कि आर्यमान विक्रम बिरला के नाम से हल्द्वानी शहर में एक स्कूल भी संचालित होता है। ऐसे में आरसीबी को स्कूल के युवा खिलाड़ियों का सपोर्ट भी मिलेगा।
Kids Fitness | Screen Addiction | Sports Scholarship | Health Alert : बच्चों की सेहत को लेकर एक गंभीर मुद्दे सामने आ रहे है। मोबाइल और टीवी की बढ़ती लत अब बच्चों की फिटनेस पर भारी पड़ रही है। कम उम्र में ही बच्चों में ब्लड प्रेशर, मधुमेह और थायराइड जैसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत का कहना है कि माता-पिता को अब अपने बच्चों का टैलेंट पहचानना होगा और उन्हें खेल मैदान की ओर प्रोत्साहित करना होगा। उनका मानना है कि खेल न सिर्फ शरीर को फिट रखते हैं…बल्कि बच्चों के भविष्य को भी मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें सरकार की ओर से छात्रवृत्ति के साथ स्टेडियम में मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिए बच्चों को न्याय पंचायत से लेकर जिला स्तर तक ट्रायल में हिस्सा लेना होता है…जहां फिटनेस और खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है।
खेलों में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं। बीपीएड जैसे कोर्स के साथ-साथ कोचिंग डिप्लोमा करके भी खेल क्षेत्र में रोजगार पाया जा सकता है।
वहीं खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। कक्षा 6 से ऊपर के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं, जिसके लिए जिला और राज्य स्तर के ट्रायल पास करना जरूरी होता है।
सरकार की योजनाओं का भी बच्चों और युवाओं को लाभ मिल रहा है। “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” के तहत 8 से 14 वर्ष के बच्चों को हर महीने छात्रवृत्ति दी जाती है…जबकि “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” में 14 से 23 वर्ष के युवाओं को आर्थिक सहायता मिलती है।
खेल विभाग का मानना है कि अगर बच्चे स्क्रीन से दूरी बनाकर मैदान में समय बिताएं, तो वे न केवल स्वस्थ रहेंगे बल्कि देश और राज्य का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
UPSC Success Story | Jatin Jakhar | Motivation | Hard Work : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC में सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती…लेकिन हरियाणा के जतिन जाखड़ ने यह कर दिखाया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 191वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष और मेहनत से एक मिसाल पेश की है।
जतिन का सफर आसान नहीं था। उन्होंने लगातार 4 बार असफलता का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों और साधारण परिवार से आने वाले जतिन के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं…जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
अभावों में पले-बढ़े जतिन ने बचपन से ही पिता का संघर्ष देखा और उसे अपनी ताकत बना लिया। कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने खुद पर विश्वास बनाए रखा और अपनी कमजोरियों पर लगातार काम किया।
आखिरकार 5वें प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने सफलता हासिल की। जतिन ने अपनी तैयारी में बेसिक्स मजबूत रखने, करेंट अफेयर्स पर पकड़ और लगातार लेखन अभ्यास को सबसे अहम बताया।
जतिन जाखड़ की यह कहानी बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों…तो कोई भी मुश्किल रास्ता सफलता तक पहुंचने से नहीं रोक सकता।
School Transport Fare | Uttarakhand Govt | Bus Charges | Education Update : उत्तराखंड की धामी सरकार ने स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। School Transport नए शिक्षा सत्र से पहले राज्य परिवहन प्राधिकरण ने स्कूल बस और वैन के किराए तय कर दिए हैं…जिससे अब मनमाने शुल्क पर रोक लगेगी।
नए नियमों के अनुसार स्कूल बस से 1 से 5 किलोमीटर तक का किराया 2200 रुपये तय किया गया है। Bus Fare वहीं 10 से 20 किलोमीटर के लिए 2700 रुपये और 20 से 30 किलोमीटर के लिए 3200 रुपये देना होगा। 30 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 3700 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
स्कूल वैन के लिए भी अलग दरें तय की गई हैं। Van Fare 1 से 5 किलोमीटर तक 2100 रुपये, 5 से 10 किलोमीटर तक 2500 रुपये, 10 से 20 किलोमीटर तक 3000 रुपये और 20 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 3500 रुपये किराया तय किया गया है।
सरकार का यह फैसला अभिभावकों को राहत देने के साथ-साथ स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है। Parent Relief
इसके अलावा गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन की बसों को हरिद्वार, ऋषिकेश से देहरादून तक संचालन की अनुमति भी दी गई है। सरकार के इस कदम को अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण माना जा रहा है।
PM Meeting | PM Narendra Modi | Global Situation | State Preparedness : प्रधानमंत्री Narendra Modi 27 मार्च को देशभर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने उत्तराखंड शासन को पत्र भेजकर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्य सचिव शामिल होंगे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक 27 मार्च को शाम 6:30 बजे आयोजित होगी।
बताया जा रहा है कि बैठक में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और उसके भारत पर प्रभाव को लेकर चर्चा होगी। Global Situation पेट्रोलियम आपूर्ति, कीमतों और लॉजिस्टिक्स जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं।
प्रधानमंत्री राज्यों की तैयारियों का आकलन करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि किसी आपात स्थिति में राज्यों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर भी चर्चा होगी।
उत्तराखंड के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है…क्योंकि राज्य में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और जल्द ही प्रधानमंत्री का दौरा भी प्रस्तावित है।
मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों को जरूरी आंकड़े और रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि बैठक में सही जानकारी प्रस्तुत की जा सके।
Dehradun–Pithoragarh Flight | UDAN Scheme | Alliance Air | Uttarakhand Connectivity : उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ किया। Flight Service इस अवसर पर 42 सीटर एलाइंस एयर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा राज्य के लिए खास महत्व रखती है। Air Connectivity अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर…जो पहले करीब 15 घंटे का था महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह सेवा न सिर्फ आम लोगों के लिए सुविधाजनक है…बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। Strategic Importance इससे सीमांत क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई UDAN Scheme का जिक्र करते हुए कहा कि इससे छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उड़ान 2.0 के तहत देश में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं अब जीवन रेखा बन चुकी हैं। Emergency Services आपदा, स्वास्थ्य और राहत कार्यों में इनकी भूमिका बेहद अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं और हेलीपोर्ट व हेलीपैड की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। इस सेवा से पिथौरागढ़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दीं…जबकि कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।