
TRENDING NEWS










Kotdwar Gas Shortage | LPG Supply Uttarakhand | Ritu Khanduri | Gas Panic | Uttarakhand News : पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कोटद्वार में रसोई गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं….जिससे आम जनता परेशान है।
इसी बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण खुद मौके पर पहुंचीं और लोगों से हाथ जोड़कर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा कर रहे हैं…जिससे कृत्रिम संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस सिलेंडरों का डोर-टू-डोर वितरण सुनिश्चित किया जाए…ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Salary Relief | Pension Update | Uttarakhand Finance Department | Govt Employees News | Dehradun Update : उत्तराखंड मे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हर साल मार्च के महीने में वेतन और पेंशन मिलने में होने वाली देरी से परेशान रहने वाले लाखों लोगों को इस बार बड़ी राहत मिलने जा रही है।
दरअसल वित्तीय वर्ष के अंत में जहां एक ओर विभागों का सालाना बजट क्लोज होता है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों और पेंशनर्स को भुगतान में देरी की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती थी कि लोगों को 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ता था और मार्च का वेतन अप्रैल के अंत तक जाकर मिलता था।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड वित्त विभाग ने इस बार पहले ही दिन आदेश जारी कर राहत देने की कोशिश की है। आदेश में सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बजट की प्रत्याशा में ही कर्मचारियों का वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें।
यानी अब बजट की अंतिम मंजूरी या धनराशि जारी होने का इंतजार किए बिना ही भुगतान प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय पर पैसा मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विभाग ने यह भी साफ किया है कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा से पारित हो चुका है और सभी विभागों को आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन पेंशनर्स को होगा….जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पेंशन पर निर्भर रहते हैं। साथ ही कर्मचारियों को भी समय पर वेतन मिलने से घरेलू बजट संभालने में आसानी होगी।
गौरतलब है कि इसी तरह की व्यवस्था पहले उत्तर प्रदेश में भी लागू की जा चुकी है….जहां बजट की प्रत्याशा में ही भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। अब उत्तराखंड ने भी इसी मॉडल को अपनाते हुए अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देने का कदम उठाया है।
Water Bill Hike | Jal Sansthan | Tariff Increase | Uttarakhand News | Water Charges : देहरादून से आम लोगों की जेब पर असर डालने वाली खबर सामने आई है। अगर आपके घर में जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी की सप्लाई होती है तो अब आपको इसके लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। बुधवार से जल संस्थान ने पानी के बिलों में बढ़ोतरी लागू कर दी है। जल संस्थान की ओर से पानी के टैरिफ में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी नई नहीं है…बल्कि साल 2013 में तय की गई बेस टैरिफ संरचना के तहत हर वर्ष लागू की जाती है। हालांकि इस बार राहत की बात यह है कि पहले जहां निचले स्लैब में नौ प्रतिशत और ऊपरी स्लैब में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती थी अब इसे घटाकर चार प्रतिशत कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार पानी के बिल दो मुख्य आधारों पर तय किए जाते हैं। पहला हाउस टैक्स असेसमेंट, जिसके जरिए उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब में रखा जाता है। दूसरा, वैल्यूमेट्रिक टैरिफ यानी पानी की खपत (लीटर) के आधार पर बिल तैयार किया जाता है।
जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 50 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं…जिनके बिल वैल्यूमेट्रिक टैरिफ के आधार पर बनाए जाते हैं।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की मासिक खर्च पर पड़ेगा….हालांकि विभाग का कहना है कि वृद्धि को सीमित रखते हुए लोगों पर कम से कम बोझ डालने की कोशिश की गई है।
SheForSTEM | PushkarSinghDhami | WomenInScience | Champawat | STEMEducation : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के गोरलचौड़ सभागार में आयोजित “SHE for STEM” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य की 50 मेधावी छात्राओं को 10,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की और छात्र-छात्राओं को STEM लैपटॉप वितरित कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने चम्पावत में ‘विज्ञान रेडियो’ की स्थापना, जिले को आदर्श व ‘रेजिलिएंट’ जनपद के रूप में विकसित करने, महिला प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध कराने और आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर विज्ञान और नवाचार का है और सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की हर बेटी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पढ़ाई का विषय नहीं…बल्कि समस्याओं के समाधान का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं…जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित हो रही है। साथ ही विज्ञान और इनोवेशन केंद्र भविष्य में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विज्ञान शिक्षा से छात्राओं में आत्मविश्वास और तार्किक क्षमता बढ़ती है…जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। चम्पावत में बन रहा साइंस सेंटर भी युवाओं को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों में विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, मशरूम उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत लगातार विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Uttarakhand: Udham Singh Nagar: CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ऊधम सिंह नगर जनपद के दौरे के दौरान जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश के विकास कार्यों और सरकार की नीतियों को लेकर बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें देवतुल्य जनता से जो अपार जनसमर्थन मिला है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और समर्थन सरकार को और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाएं लागू की जा रही हैं।
Dehradun Job Fair | Employment Fair 2026 | Uttarakhand Jobs | Private Company Hiring | Job Opportunity : जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने कहा कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें BERG Technologies Pvt. Ltd. आईटी पार्क सहस्रधारा रोड देहरादून प्रमुख रूप से शामिल होगी।
कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 30 पद स्नातक महिला अभ्यर्थियों और 30 पद अंडर ग्रेजुएट पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूमे, शैक्षिक प्रमाण पत्र, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
DehradunShooting | UttarakhandNews | LawAndOrder | RahulGandhi | CrimeNews | BreakingNews : राजधानी देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई…जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस मामले को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने इस हत्या को कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या यह दर्शाती है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करते हैं…वे भी अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आम नागरिकों में भय का माहौल है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। साथ ही उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। हालांकि…अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
देहरादून की यह घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं…बल्कि राजनीतिक बहस का भी केंद्र बन गई है…जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।
Uttarakhand Panchayat Fund | Tied Grant | Jal Shakti Ministry | Rural Development | Dhami Government : उत्तराखंड में ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल शक्ति मंत्रालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के लिए 139 करोड़ से अधिक के ‘टाइड ग्रांट’ की सिफारिश की है…जिससे पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।
इसके साथ ही पंचायती राज निदेशालय ने 93.14 करोड़ से अधिक की धनराशि ‘अनटाइड ग्रांट’ के रूप में जारी कर दी है। इस राशि का उपयोग ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अपनी स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों में कर सकेंगी।
जारी धनराशि में ग्राम पंचायतों को लगभग 70 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को करीब 9 करोड़ और जिला पंचायतों को लगभग 13 करोड़ दिए गए हैं। यह राशि विभिन्न जिलों को भी आवंटित कर दी गई है…जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्य तेज होंगे।
निदेशक पंचायती राज निधि यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धनराशि तुरंत पंचायतों के खातों में भेजी जाए।
इस फंड से गांवों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
DehradunNews | UttarakhandElectricity | PowerTariff2026 | ElectricityRates | ConsumerRelief | RegulatoryCommission : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चुनावी माहौल के बीच बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नियामक आयोग ने बड़ा फैसला लिया है।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली वितरण निगम द्वारा प्रस्तावित दरों में भारी बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया गया है। निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए 17 से 40 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था…लेकिन आयोग ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
आयोग के फैसले के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले से लागू दरें ही जारी रहेंगी। खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले उपभोक्ताओं के लिए दर करीब 1.85 रुपये प्रति यूनिट ही बनी रहेगी। वहीं अन्य घरेलू श्रेणियों0 से 100 यूनिट, 101 से 200 यूनिट, 201 से 400 यूनिट और उससे अधिक में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि एकल बिंदु आपूर्ति (Single Point Supply) वाले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उनकी दर घटाकर लगभग 6.25 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई है…जो पहले अधिक थी।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी श्रेणियों के लिए स्थायी शुल्क (फिक्स चार्ज) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं के बीच सब्सिडी संतुलन को भी तय मानकों के भीतर रखा गया है।
इसके अलावा बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आयोग ने वितरण कंपनियों को लाइन लॉस कम करने, आपूर्ति व्यवस्था सुधारने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।
Haldwani woman suicide | Uttarakhand news | Damuwadhunga incident | family tragedy | children orphaned story : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दुखद और दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के दमुवाढूंगा इलाके में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय उर्मिला देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया…लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सबसे मार्मिक पहलू यह है कि महिला के दो मासूम बच्चे….एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा अपनी मां को खोकर बेसुध हो गए। मां की हालत देखकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है…जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि महिला का पति पिछले तीन साल से लंदन में नौकरी कर रहा है। वह वीजा पर वहां कार्यरत है, जबकि परिवार हल्द्वानी में ही रह रहा था। घटना की सूचना पति को फोन के माध्यम से दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है…जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।