उत्तराखंड बाल आयोग को नया सदस्य, योगेश रजवार ने संभाला कार्यभार

Child Rights Commission | Uttarakhand News | Dehradun Update | Yogesh Rajwar | ICDS Office : उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नया सदस्य मिल गया है। योगेश सिंह रजवार ने सोमवार को नंदा की चौकी स्थित आईसीडीएस भवन में सदस्य पद का कार्यभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल, अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह, विधि अधिकारी ममता रौथाण और बाल मनोवैज्ञानिक डॉ. निशात इकबाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर योगेश रजवार को निदेशालय में कार्यालय भी आवंटित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धुर्व रौतेला और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

आयोग में नए सदस्य के शामिल होने से बाल अधिकारों से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तराखंड में बड़ा फैसला: जमीन विवादों में अब सीधे FIR नहीं होगी

Land Fraud Policy | Uttarakhand Government | Dehradun News | FIR Rules | Land Dispute Update : उत्तराखंड सरकार ने जमीन से जुड़े विवादों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ऐसे मामलों में पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज नहीं करेगी। पहले हर शिकायत को लैंड फ्रॉड कमेटी के पास भेजा जाएगा और उसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

सरकार का मानना है कि जमीन विवादों में पुलिस की सीधी दखलंदाजी से कई बार सिविल मामले भी आपराधिक रूप ले लेते हैं। खासकर देहरादून और मैदानी जिलों में फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे के मामलों को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं।

नई व्यवस्था के तहत कमेटी पहले मामले की जांच और सत्यापन करेगी। यदि मामला वास्तव में धोखाधड़ी का पाया जाता है…तभी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएंगे।

गढ़वाल क्षेत्र में इस समय 200 से ज्यादा मामले लंबित हैं…जिनके निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में हुई बैठक में 8 मामलों में एफआईआर के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से पारदर्शिता बढ़ेगी और पुलिस का फोकस कानून व्यवस्था पर बना रहेगा।

उत्तराखंड: मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 से शुरू होगी पढ़ाई

Kendriya Vidyalaya | Tehri News | Uttarakhand Education | Madannegi School | CM Dhami : टिहरी जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और स्थानीय शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

नए केंद्रीय विद्यालय में शुरुआत में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई होगी और प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन रहेगा। आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया सभी औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना के तहत मदननेगी का यह स्कूल भी शामिल है। इससे टिहरी और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड में गैस एजेंसी मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Champawat News | Gas Agency Manager Death | Uttarakhand News | Police Investigation | Indane Gas Agency: चम्पावत जिले से एक दुखद खबर सामने आई है…जहां कुमाऊं मंडल विकास निगम के तहत संचालित गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया…लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय दयाल रावत के रूप में हुई है…जो चम्पावत स्थित इंडेन गैस एजेंसी में प्रबंधक थे। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

चारधाम यात्रा करने जा रहे हैं? ये नई सुविधा जानना आपके लिए बेहद जरूरी है !

Char Dham Yatra | Uttarakhand Roadways | Bus Service | Tempo Traveller Booking | Dehradun News : चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कई नए इंतजाम किए जा रहे हैं। अब तक ऋषिकेश से संचालित होने वाली बस सेवाओं के साथ-साथ हरिद्वार से भी चारधाम के लिए बसें चलाई जाएंगी।

पहली बार रोडवेज की ओर से ट्रैंपो ट्रेवलर की बुकिंग सुविधा भी शुरू की जा रही है…जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिल सकेंगे। इसके लिए छह ट्रैंपो ट्रेवलर का बेड़ा तैयार किया गया है। वहीं यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 100 बसों का बेड़ा रिजर्व में रखा जाएगा।

यात्रा मार्ग पर वर्कशॉप को भी मजबूत किया जा रहा है…ताकि बसों में तकनीकी खराबी आने पर तुरंत मरम्मत की जा सके। श्रीनगर और ऋषिकेश वर्कशॉप में विशेष सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

परिवहन निगम का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है।

किसानों के लिए जरूरी खबर: सरकारी पैसा चाहिए? पहले करना होगा ये जरूरी काम!

Farmer Registry | PM Kisan Yojana | Agriculture Department | Agri Stack India | Haldwani News : नीताल जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब बेहद जरूरी हो गया है। कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 7 हजार किसानों का पंजीकरण हो चुका है…जबकि जिले में कुल 53 हजार किसान हैं। यानी अभी भी लगभग 46 हजार किसान इस प्रक्रिया से बाहर हैं।

विभाग ने साफ कहा है कि जो किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे उन्हें भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, खाद-बीज सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यह रजिस्ट्री एग्री स्टैक के तहत की जा रही है…जिससे किसानों का पूरा डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।

अधिकारियों के ने कहा कि कई किसानों को आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं और सीएससी सेंटर पर भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराकर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

सतर्क रहें! देहरादून सहित 4 जिलों में तेज हवाएं और ओले गिरने का अलर्ट

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Hailstorm Warning | Western Disturbance | Dehradun Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है…जबकि चारधाम और ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को देहरादून में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी देखने को मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है और ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।

फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है…लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हल्द्वानी में किताब खरीदने का दवाब, स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश

Haldwani News: Book: Schools: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर 5 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बुक सेलर्स और स्कूलों की गतिविधियों की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कालाढूंगी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई बुक डिपो और दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया, जिसमें कुछ विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायत सामने आई, जिस पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय अतिरिक्त और महंगी किताबें चला रहे हैं, जिनकी कीमतें अधिक हैं, इस पर शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक कक्षाएं संचालित कर रहे कुछ स्कूलों की मान्यता और पंजीकरण की भी जांच होगी।

टीमों ने दुकानों से किताबों की सूची और रेट लिस्ट एकत्र की, जबकि एनसीईआरटी पुस्तकों के सैंपल सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बुक सेलर्स के बिलों की जांच कर राज्य कर विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने दुकानदारों को ग्राहकों के लिए पानी, बैठने और शेड जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, साथ ही 20 अप्रैल तक किताब और यूनिफॉर्म की अनिवार्यता से छूट संबंधी आदेश को सभी दुकानों पर प्रदर्शित कराया गया है।

उत्तराखंड: श्मशान में नहीं मिली सूखी लकड़ी, पिता ने ऐसे किया बेटी का अंतिम संस्कार

Srinagar Garhwal News | Cremation Issue Uttarakhand | Poor Facilities Shamshan Ghat | Pauri News | Uttarakhand News : श्रीनगर गढ़वाल से एक बेहद संवेदनशील और दुखद खबर सामने आई है…जहां एक परिवार को अपनी 19 वर्षीय बेटी का अंतिम संस्कार बेहद कठिन परिस्थितियों में करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार श्मशान घाट पर उपलब्ध कराई गई लकड़ियां गीली थीं…जिसके कारण चिता कई प्रयासों के बाद भी नहीं जल सकी। परिजनों को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा…लेकिन हालात नहीं बदले।

परिवार ने आरोप लगाया कि पूरी कीमत लेने के बावजूद उन्हें गीली लकड़ियां दी गईं…जिससे उन्हें भारी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा।

आखिरकार मजबूरी में परिजनों को डीजल, टायर और पुराने कपड़ों का सहारा लेकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

इस घटना ने श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।

गरीब बच्चों की जिंदगी बदल रही ये संस्था, मुफ्त में दे रही पढ़ाई और सपनों को उड़ान

NGO education Uttarakhand | Mamta Educational Society | free tuition NGO | help poor children India | social work education : समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी पिछले पांच वर्षों से लगातार काम कर रही है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और सिंगल पैरेंट परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराती है…ताकि वे बिना रुकावट अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

बच्चों को मिल रही पढ़ाई की पूरी मदद

एनजीओ की ओर से बच्चों को किताबें, कॉपियां, रजिस्टर, स्कूल बैग, जूते और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री दी जाती है। इससे बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत न हो और वे आगे बढ़ सकें।

हफ्ते में तीन दिन मुफ्त ट्यूशन

संस्था की टीम बच्चों को सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) दो घंटे का मुफ्त ट्यूशन भी देती है। इससे बच्चों की पढ़ाई में सुधार हो रहा है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

शिक्षा के साथ मार्गदर्शन भी

गोडापड़ाओ स्थित कार्यालय में यह कार्यक्रम नियमित रूप से चलाया जा रहा है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर शिविरों के माध्यम से मार्गदर्शन और प्रेरणा भी दी जाती है…जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

समाज से मिल रहा सहयोग

संस्था के सदस्य लगातार इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही कई सहयोगी और समर्थक भी इस नेक काम में मदद कर रहे हैं…जिससे यह पहल पूरे साल सफलतापूर्वक चल रही है।

लोगों से मदद की अपील

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रयास से कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है और वे अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर ऐसे बच्चों की मदद करें।