
TRENDING NEWS










Signature Astrology | Handwriting Astrology | Signature Analysis | Planets in Signature | Astrology Research : ज्योतिष शास्त्र की दुनिया जितनी गहरी है उतनी ही विस्तृत भी। समय-समय पर हुए शोधों ने इसे नई दिशा दी है। इसी कड़ी में एक अनोखी विधा सामने आई है Signature Astrology (हस्ताक्षर ज्योतिष) जो व्यक्ति के हस्ताक्षर के माध्यम से उसके जीवन के रहस्यों को समझने का दावा करती है। सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में हस्तरेखा या पूरी लिखावट नहीं…बल्कि केवल हस्ताक्षर (Signature) का अध्ययन किया जाता है। इस पद्धति में माना जाता है कि व्यक्ति के सिग्नेचर में उसके व्यक्तित्व, ग्रहों की स्थिति और जीवन की दिशा छिपी होती है। इस विधा की खोज का श्रेय Vivek Tripathi को दिया जाता है…जिन्हें Father of Signature Astrology कहा जाता है। यह पद्धति नौ ग्रहों पर आधारित है और दावा करती है कि इसके जरिए व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का विश्लेषण किया जा सकता है।
ग्रहों से संबंध कैसे जुड़ता है?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार हस्ताक्षर में बनने वाले चिन्ह और आकृतियाँ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कुछ प्रमुख संकेत:
डॉट्स (बिंदु) – शनि ग्रह का प्रभाव
अंडरलाइन – मंगल ग्रह (ऊर्जा और आक्रामकता)
ऊपर की ओर बढ़ता सिग्नेचर – सफलता और महत्वाकांक्षा
नीचे की ओर झुकाव – मानसिक अस्थिरता
इसमें कई विशेष टर्म भी विकसित किए गए हैं जैसे:
मनी बैग
मनी बाउल
मनी फ्लैग
मनी ट्रायंगल
वीनस लाइन, सन लाइन, मरकरी लाइन
इनसे यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति के जीवन में धन, प्रेम, करियर और सफलता कैसे प्रभावित होंगे।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में वैज्ञानिक संकेत
इस विधा को आसान बनाने के लिए इसमें कई सिंबल और पैटर्न जोड़े गए हैं।
दावा किया जाता है कि…..
इसे सीखना अपेक्षाकृत सरल है
आम व्यक्ति भी सिग्नेचर देखकर विश्लेषण कर सकता है
यह पारंपरिक वैदिक या नाड़ी ज्योतिष जितनी जटिल नहीं है
सिग्नेचर के विशेष संकेत और उनके अर्थ
1. डॉट्स (Dots)
यदि सिग्नेचर में डॉट्स का प्रयोग होता है:
शनि ग्रह सक्रिय होता है
मेहनत और संघर्ष बढ़ता है
देर से सफलता मिलती है
लेकिन प्रसिद्धि भी मिल सकती है
2. मंगल रेखा (Underline)
सिग्नेचर के नीचे लाइन खींचना:
ऊर्जा, आत्मविश्वास और आक्रामकता का संकेत
यह मंगल ग्रह से जुड़ा होता है
3. सिग्नेचर का कटना
बार-बार कटना या पहला अक्षर कटना
जीवन में संघर्ष और बाधाओं का संकेत
दुर्घटना की संभावना से भी जोड़ा जाता है
4. सर्किल में पहला अक्षर
व्यक्ति अंतर्मुखी हो सकता है
धन टिकने में कठिनाई
खर्च अधिक, बचत कम
5. नीचे की ओर सिग्नेचर
मानसिक तनाव और अस्थिरता
आत्मविश्वास की कमी
इतिहास में उदाहरण के तौर पर एडोल्फ हिटलर का उल्लेख किया जाता है
6. 45 डिग्री का सिग्नेचर
वैवाहिक जीवन में तनाव
रिश्तों में अविश्वास
तलाक तक की स्थिति बन सकती है
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार:
जीवन से मृत्यु तक का विश्लेषण संभव बताया जाता है कुंडली या हस्तरेखा की तरह भविष्यवाणी की जा सकती है हालांकि यह अभी भी शोध और बहस का विषय है और इसे पूर्ण वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जाता।
सिग्नेचर सुधार के सुझाव
यदि आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं…..
सिग्नेचर साफ और स्पष्ट रखें
अनावश्यक कट या टूटन से बचें
ऊपर की ओर बढ़ता हुआ सिग्नेचर रखें
अत्यधिक डॉट्स या उलझन वाले चिन्ह न बनाएं
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी ज्योतिष की एक नई और रोचक शाखा है, जो व्यक्ति के हस्ताक्षर को उसके जीवन से जोड़ने का प्रयास करती है। यह विधा सरल जरूर है…लेकिन इसकी सटीकता और वैज्ञानिकता पर अभी भी चर्चा जारी है। फिर भी यह कहना गलत नहीं होगा कि आपका सिग्नेचर सिर्फ एक पहचान नहीं…बल्कि आपकी मानसिकता और व्यक्तित्व का आईना भी हो सकता है।
Uttarakhand News: Nainital: Schools: Books: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के सभी क्षेत्रों में परगनाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मंगलवार को अपराह्न बाद विभिन्न स्टेशनरी (किताब) की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया।
अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी, रामनगर,नैनीताल, कोटाबाग, बेतालघाट, श्री कैचीधाम क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का निरीक्षण कर जांच करते हुए इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कि स्कूलों द्वारा किसी निश्चित दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है, किसी प्राइवेट प्रकाशक की पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा इस संबंध में गहनता से जानकारी ली गई।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा किताबों की दुकानों से यह भी जानकारी ली गई कि एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध है कि नहीं तथा ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से अधिक धनराशि तो नहीं ली जा रही है।
निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कक्षा एक तथा उससे आगे की कक्षा में विभिन्न विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के अतिरिक्त भी अन्य पुस्तक अनिवार्य की गई है साथ ही अन्य पुस्तकों के मूल्य सूची के अवलोकन से स्पष्ट पाया गया कि एनसीईआरटी की मूल्य की तुलना में अन्य पुस्तकों का मूल्य काफी अधिक है इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई।
इसके अतिरिक्त पुस्तक विक्रेताओं द्वारा हल्द्वानी स्थित विभिन्न विद्यालयों में प्ले नर्सरी, नर्सरी एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा 1 से आगे अन्य कक्षाओं में पढ़ाई जाने हेतु विद्यालयों में प्रचलित एवं अधिकृत की गई पुस्तक एवं नोटबुकों का विवरण तथा मूल्य सूची प्राप्त की गई इससे प्रतीत हुआ कि कई विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप नर्सरी एलकेजी, यूकेजी का संचालन किया जा रहा है,इस संबंध में उनकी मान्यता के संबंध में शिक्षा विभाग से आख्या हेतु संस्तुति की गई।
इसी प्रकार अन्य तहसीलों, नैनीताल,श्री कैंची धाम, रामनगर में भी अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों में जांच की गई। जांच में जो भी खामियां पाई गई उक्त संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई।प्रशासन की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Uttarakhand News: Weather: Alert: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी 7 दिनों के जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
9 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रहेगा। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक भी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। हालांकि मैदानी जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है।
14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम और पहाड़ी क्षेत्रों में काफी नीचे दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Youth Congress | Uttarakhand Politics | Haldwani News | Congress Update | Youth Leadership | Vishal Bhojak | NeerajTiwari : यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर विशाल भोजक के निर्वाचित होने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नीरज तिवारी ने कहा कि यह जिम्मेदारी विशाल भोजक की मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूथ कांग्रेस और मजबूत होगी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है।
नीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी और जनहित में काम करें…ताकि आने वाले समय में संगठन को मजबूती मिले।
साथ ही उन्होंने यूथ कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Pushkar Singh Dhami Review Meeting | Uttarakhand Development | Char Dham Preparation | Health Infrastructure Hills | Monsoon Preparedness : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज सचिवालय में थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को प्रस्ताव दूसरे विभाग को भेजना है….तो उसमें देरी न हो। विलंब की स्थिति में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े वन विभाग के लंबित मामलों की अलग से समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए….ताकि किसी भी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल एसोसिएशन के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और कमर्शियल सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने को कहा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायकगण, मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
Neem Karoli Baba Book | Kainchi Dham | Spiritual India | Miracles Book | Hanuman Das Manish Pandey : आस्था और अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए एक खास खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए अब एक ऐसी पुस्तक आई है…जिसमें नीब करौरी बाबा के चमत्कारों और उनकी महिमा को विस्तार से बताया गया है।
“नींब करौरी महाराज जी के चमत्कार” नामक इस पुस्तक को बाबा के परम भक्त हनुमान दास, यानी मनीष पांडे ने लिखा है। यह किताब सिर्फ एक धार्मिक संकलन नहीं…बल्कि भक्तों के अनुभवों और आस्था की गहराई को दर्शाने वाला एक जीवंत दस्तावेज बताई जा रही है।
नीब करौरी बाबा को 20वीं सदी के प्रमुख संतों में गिना जाता है। उनके जीवन और शिक्षाओं का केंद्र हमेशा सेवा, प्रेम और सरलता रहा। नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम आज देश ही नहीं…बल्कि विदेशों में भी आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की जानी-मानी हस्तियां जैसे स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी यहां आ चुके हैं…जिसके बाद इस स्थान की पहचान वैश्विक स्तर पर और बढ़ी।
लेखक मनीष पांडे जो एक पत्रकार भी हैं सोशल मीडिया पर ‘हनुमान दास’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इस पुस्तक के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि बाबा की कृपा आज भी उतनी ही प्रभावी मानी जाती है…जितनी उनके जीवनकाल में थी।
किताब में कई ऐसे अनुभवों का जिक्र है जहां भक्तों का मानना है कि बाबा ने बिना किसी दिखावे के उनके जीवन की दिशा बदल दी। यह पुस्तक उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है…जो अध्यात्म की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं या कैंची धाम की शांति को करीब से समझना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि मनीष पांडे इससे पहले “महाराज जी इक्वल टू लव” नामक पुस्तक भी लिख चुके हैं। उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी है…जिन्होंने अपने जीवन को गौ सेवा और ‘सीताराम’ नाम के प्रचार-प्रसार को समर्पित किया है।
यह पुस्तक आस्था अनुभव और आध्यात्मिकता का ऐसा संगम है, जो बाबा के भक्तों के साथ-साथ नए पाठकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।
जो लोग नीब करौरी महाराज जी पर आधारित दोनों पुस्तकें खरीदना चाहते हैं वे 7533818585 पर व्हाट्सएप मैसेज कर इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
DM Dehradun | Loan Waiver | Human Interest Story | RTE Admission | Savin Bansal | Nanda Sunanda Scheme : जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए एक असहाय विधवा महिला को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर विधवा क्षमा परवीन का बैंक ऋण माफ कराते हुए उन्हें नो ड्यूज और एनओसी प्रमाण पत्र दिलाया गया।
क्षमा परवीन ने वर्ष 2014 में अपनी बेटी की शादी के लिए डीसीबी बैंक से करीब सवा लाख रुपये का ऋण लिया था। उसी साल उनके पति का निधन हो गया और वर्ष 2020 में कोविड के दौरान उनकी बड़ी बेटी भी गुजर गई। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह ऋण नहीं चुका पाईं।
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बैंक से वन टाइम सेटलमेंट कराया गया और शेष 33 हजार रुपये की राशि भी प्रशासन की ओर से जमा कराई गई।
सिर्फ इतना ही नहीं उनकी छोटी बेटी की पढ़ाई नंदा-सुनंदा योजना के तहत फिर से शुरू कराई गई और नातिन को आरटीई के तहत निजी स्कूल में दाखिला दिलाया गया।
जिला प्रशासन की इस पहल से एक जरूरतमंद परिवार को नई उम्मीद मिली है।
LPG Cylinder Rules | Dehradun News | Wedding Gas Cylinder | Uttarakhand Update | Food Department : शादी-विवाह में गैस सिलेंडर लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर ही मिलेंगे…जिसके लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार सिलेंडर लेने के लिए 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। इसके साथ शादी का कार्ड और आधार कार्ड भी लगाना जरूरी है। आवेदन शादी से कम से कम 10 दिन पहले जिला पूर्ति कार्यालय या संबंधित तहसील में करना होगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन मिलने पर गैस एजेंसी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। ये सिलेंडर अस्थायी होंगे और उपयोग के बाद वापस करने होंगे।
जिले में अब तक 75 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं छोटे दुकानदारों और जरूरतमंदों के लिए 5 किलो के सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन ने अपील की है कि समय पर आवेदन करें….ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
School Timing Change | Uttarakhand Education | Dehradun News | Summer Schedule | Winter Timing : उत्तराखंड में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार गर्मियों में अब सभी स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 2:05 बजे होगी।
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने बताया कि सुबह 7:45 से 8:05 बजे तक प्रार्थना सभा होगी, जिसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं सर्दियों में स्कूल 8:50 बजे खुलेंगे और छुट्टी 3:10 बजे होगी।
सरकार का कहना है कि यह बदलाव मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है…ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके। हालांकि इस फैसले पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का कहना है कि गर्मियों में समय बढ़ाने से बच्चों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बच्चे दूर-दूर से पैदल स्कूल पहुंचते हैं।
फिलहाल नए समय को लेकर बहस जारी है…लेकिन आदेश लागू कर दिया गया है।
Ration Distribution | PM Garib Kalyan Yojana | Uttarakhand News | Free Ration | Food Department : उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अप्रैल महीने में ही तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
खाद्य विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ दिया जाएगा। इसके लिए ई-पॉश मशीन के जरिए ऑनलाइन वितरण की व्यवस्था की गई है। हालांकि उपभोक्ताओं को तीनों महीने का राशन लेने के लिए अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक सत्यापन करना होगा।
वहीं जो कार्डधारक मार्च 2026 का राशन नहीं ले पाए थे…उन्हें भी 15 अप्रैल तक राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
इधर राशन विक्रेताओं ने इस व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक साथ तीन महीने का राशन देने से दुकानों पर भीड़ बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बायोमीट्रिक प्रक्रिया को एक बार में करने की मांग भी उठाई है।