
TRENDING NEWS










UKPSC PCS Exam 2026 | Uttarakhand PCS Main Exam | Admit Card Update | UKPSC Notification : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
परीक्षा कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1 और 2, 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3 और 4 जबकि 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 और 6 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं आयोग ने मुख्य परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले 41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। निर्धारित तिथि 5 फरवरी तक शुल्क जमा न कराने पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड न्यायिक सेवा (पीसीएस-जे) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार में आयोजित होगी।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Pashu Sakhi Scheme | Uttarakhand Women Empowerment | Animal Health Services | Rural Development India : उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में अब पशुओं के इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। गांव की महिलाएं “पशु सखी” बनकर घर-घर पशु स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही हैं। यह योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाई जा रही है और धीरे-धीरे एक सफल मॉडल बनती जा रही है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें 7 दिन का बेसिक और 15 दिन का ए-हेल्प प्रशिक्षण दिया गया…जिसके बाद वे “पशु सखी” के रूप में काम कर रही हैं।
प्रशिक्षित महिलाएं अब गांवों में जाकर पशुओं का प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, टैगिंग, बीमा और देखभाल जैसी सेवाएं दे रही हैं। इससे पशुपालकों को छोटी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत हो रही है।
यह योजना महिलाओं के लिए आय का जरिया भी बन रही है। उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ विभिन्न कार्यों पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। साथ ही काम को आसान बनाने के लिए पशु सखी किट और स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने कहा कि जिले में 31 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है…जिनमें से 27 महिलाएं सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि उन्हें टीकाकरण और प्राथमिक उपचार का पूरा प्रशिक्षण दिया गया है।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है।
Where Is My Train App | Ahmed Nizam | Train Tracking App India | Google Acquisition | Sigmoid Labs : आज के समय में भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन कई बार कोहरा, मौसम या अन्य कारणों से ट्रेन लेट हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी होती है ट्रेन कहां है और कब पहुंचेगी। आज हमारे पास कई ऐप्स हैं जो ट्रेन की लाइव लोकेशन बताते हैं, लेकिन करीब 10 साल पहले ऐसा नहीं था। उसी समय एक आइडिया ने जन्म लिया…जिसने करोड़ों लोगों की समस्या हल कर दी।
साल 2015 में अहमद निजाम मोहाइदीन ट्रेन से सफर करने स्टेशन पहुंचे थे। उनकी ट्रेन कई घंटों लेट थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उस समय Ola और Uber जैसे ऐप्स लाइव लोकेशन दिखा रहे थे। यहीं से उनके दिमाग में विचार आया…जब कैब की लोकेशन ट्रैक हो सकती है…तो ट्रेन की क्यों नहीं?
ऐसे शुरू हुई Where is My Train App
अहमद निजाम ने अपनी कंपनी Sigmoid Labs के साथ मिलकर इस पर काम शुरू किया।
करीब 1 साल तक लगातार मेहनत की
20 से ज्यादा प्रोटोटाइप बनाएकई बार असफलता मिली
लेकिन आखिरकार उन्होंने Where is My Train App बना ही लिया। सबसे खास बात यह थी कि यह ऐप इंटरनेट के बिना भी काम करता था…क्योंकि इसमें मोबाइल टावर डेटा का इस्तेमाल किया गया।
गूगल ने खरीदा ऐप
यह आइडिया इतना सफल रहा कि Google ने दिसंबर 2018 में इस ऐप को खरीद लिया।
कंपनी Sigmoid Labs का अधिग्रहण हुआ
करीब 280 करोड़ रुपये की डील मानी जाती है
इसका मकसद Next Billion Users प्रोजेक्ट को मजबूत करना था
आज करोड़ों लोग करते हैं इस्तेमाल
आज इस ऐप के 100 मिलियन (10 करोड़+) डाउनलोड हैं।
इसमें मिलती हैं ये सुविधाएं:
लाइव ट्रेन लोकेशन
ऑफलाइन शेड्यूल
प्लेटफॉर्म नंबर
PNR स्टेटस
सीट उपलब्धता
डेस्टिनेशन अलार्म
यह बिना GPS और इंटरनेट के भी काम कर सकता है…जिससे यह यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी बन गया है।
आगे क्या कर रहे हैं अहमद निजाम?
गूगल में करीब 4 साल काम करने के बाद अहमद निजाम ने 2022 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने 2023 में Regain App लॉन्च किया। यह ऐप लोगों को मोबाइल की लत कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
KumaonScholarship | BoardExam2026 | StudentOpportunity | ScholarshipTest | CareerOpportunity : 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी और सुनहरी खबर सामने आई है। अब छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आकर्षक छात्रवृत्ति पाने का शानदार मौका मिल रहा है।
कौशल एकेडमी इंटरनेशनल की ओर से आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को निश्चित छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा…जिससे उनके आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान हो सकेगा।
इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि टॉप 10 प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन जाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा…जो छात्रों के लिए किसी सपने से कम नहीं है।
होटल मैनेजमेंट और पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थियों को बिना देर किए अपना पंजीकरण कराना चाहिए।
छात्रवृत्ति का विवरण:
प्रथम विजेता: 6 लाख की छात्रवृत्ति
टॉप 5 विद्यार्थी: 3 लाख तक की छात्रवृत्ति
टॉप 20 विद्यार्थी: 1.50 लाख की छात्रवृत्ति
इच्छुक छात्र-छात्राएं 7983092535 नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
यह परीक्षा न केवल आर्थिक सहायता का अवसर है….बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हो सकता है।
Uttarakhand News: Haldwani News: Schools: Notice: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब बड़ा एक्शन लिया गया है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।
जिनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपना, स्कूलों द्वारा सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन, स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना शामिल है।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कृत्य शासन/प्रशासन और सीबीएसई के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया गया है।
सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11 अप्रैल 2026 तक शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो स्कूलों के खिलाफ मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई, विधिक कार्रवाई अन्य प्रशासनिक दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस
1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,
2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।
6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।
8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।
9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।
14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।
17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।
22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवा शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम Limca Book of Records में दर्ज हो गया है।
तेजस को यह सम्मान सबसे कम उम्र में FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए मिला है। उन्होंने यह उपलब्धि जून 2023 में महज 5 साल 5 महीने 7 दिन की उम्र में हासिल की थी।
इस रिकॉर्ड के लिए प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी किया गया था…जो उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ।
कम उम्र में दिखाई प्रतिभा
तेजस तिवारी ने मात्र 3.5 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार अपने खेल से देश और विदेश में पहचान बनाई है।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
इससे पहले तेजस को वर्ष 2024 में एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए Guinness World Records से भी प्रमाणपत्र मिल चुका है।
वर्तमान में तेजस हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं।
Train Route Diversion | Gorakhpur News | Railway Update | Uttarakhand | Lalkuan Train Update | Special Trains Route Change : पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने कहा कि हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली 07075 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई 2026 तक वर्धा, बडनेरा, नरखेर और इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली 07076 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 अप्रैल से 24 मई 2026 तक इटारसी, नरखेर, बडनेरा और वर्धा मार्ग से संचालित होगी।
वहीं बेंगलूरू से लालकुआं आने वाली 05073 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 अप्रैल से 26 मई 2026 तक बदले हुए मार्ग वर्धा, बडनेरा, नरखेर और इटारसी के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा लालकुआं से बेंगलूरू जाने वाली 05074 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 अप्रैल से 23 मई 2026 तक इटारसी, नरखेर, बडनेरा और वर्धा मार्ग से चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें।
Uttarkashi Bridge Drama | Chinyalisaur Arch Bridge | Manoj Kohli Protest | Uttarakhand News : उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया…जब नगर पालिका अध्यक्ष पुल पर चढ़ गए।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच से नाराज थे। उन्होंने आर्च ब्रिज पर चढ़कर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।
दरअसल नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सभासद पिछले चार दिनों से धरना दे रहे थे। इस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने जांच के आदेश दिए हैं।
जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है…जिसे 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
मामले में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के स्तर पर भी हस्तक्षेप हुआ। उनके प्रतिनिधि ने सभासदों को कार्रवाई का भरोसा दिया…जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
फिलहाल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है और जांच जारी है।
UPCL Interest Rate Cut | Electricity Security Deposit Interest | Uttarakhand Power News : उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा निधि पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है।
अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपभोक्ताओं को 6.50% की जगह 5.50% ब्याज मिलेगा। यह कटौती आरबीआई की दरों में बदलाव के बाद की गई है।
यह ब्याज उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। UPCL के अनुसार 30 जून तक यह राशि बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी। यह नियम कंजंप्शन सिक्योरिटी और मैटेरियल सिक्योरिटी दोनों पर लागू होगा।
अगर किसी उपभोक्ता की सुरक्षा निधि कम है…तो पहले उस कमी को पूरा किया जाएगा उसके बाद बची हुई राशि बिल में घटाई जाएगी।
ब्याज सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा…जिन्होंने जमा राशि नकद, चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से जमा की है। बैंक गारंटी या लेटर ऑफ क्रेडिट पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।
वहीं अगर कोई उपभोक्ता साल पूरा होने से पहले अपना कनेक्शन बंद कराता है तो उसे अंतिम बिल तक का ब्याज दिया जाएगा।
इस फैसले से उपभोक्ताओं को मिलने वाला ब्याज कम हो गया है…लेकिन राशि सीधे बिल में समायोजित होने से कुछ राहत भी मिलेगी।
National Games Uttarakhand Jobs | 38th National Games | Uttarakhand Players Job | Sports Policy India : उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलने वाली है।
राज्य के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 103 पदक जीतकर इतिहास बनाया था। अब इन पदक विजेताओं को सरकार की ओर से सम्मान के रूप में नौकरी दी जाएगी।
विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने कहा कि नौकरी देने के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
करीब 243 खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुए थे…जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अंकिता ध्यानी ने दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा मुक्केबाजी और ताइक्वांडो में भी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही खिलाड़ियों को नौकरी देने की घोषणा कर चुके हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी इस मामले को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था…ताकि खिलाड़ियों को जल्द नियुक्ति मिल सके।सरकार की योजना है कि खिलाड़ियों को खेल, पुलिस, वन समेत अलग-अलग विभागों में नौकरी दी जाए। अब अंतिम मंजूरी के बाद खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है।