
TRENDING NEWS










Haridwar Encroachment Drive | Ganga River Viral Video | Street Vendor Incident | Uttarakhand News | Viral News India | Haridwar Ganga : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हरिद्वार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है…जहां एक युवक ने अपनी ठेली जब्त होने के डर से उसे सीधे गंगा नदी में उतार दिया और खुद भी उसके साथ पानी में उतर गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम एक ठेली को हटाने और जब्त करने पहुंची। लेकिन ठेली संचालक घबरा गया और जल्दबाजी में अपनी ठेली को गंगा किनारे ले जाकर नदी में उतार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ठेली को संभालते हुए गंगा की धारा में उतर गया और उसे लेकर धीरे-धीरे दूसरे किनारे की ओर बढ़ने लगा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की…लेकिन युवक नहीं माना।
कुछ देर बाद युवक किसी तरह अपनी ठेली समेत सुरक्षित दूसरे किनारे पहुंच गया और वहां से घर की ओर निकल गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली…वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
Masoom Sharma Controversy | DAV College Dehradun | Haryanvi Singer Viral Video | Ajay Hooda Performance | Dehradun News | Police Notice : दयानंद एंग्लो-वैदिक (DAV) पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ सप्ताह समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया…जब हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मासूम शर्मा और अजय हुड्डा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि उनके जाने के बाद माहौल अचानक बदल गया और मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया…जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राएं और अधिकारी असहज हो गए।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों ने गायक को रोकने की कोशिश भी की…लेकिन वह नहीं रुके। घटना के बाद वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया।
विवाद बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था…जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थे और उसी का असर मंच पर दिखाई दिया। उन्होंने अपने शब्दों से आहत लोगों से खेद जताया।
इस मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि गायक को नोटिस भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि मासूम शर्मा पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Census 2027 India | Self Enumeration Portal | Cyber Fraud Alert | Census Guidelines India | Dehradun News | Digital Census : देशभर में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत स्व-गणना (Self Enumeration) के साथ हो चुकी है। इस बीच जनगणना विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और साफ किया है कि स्व-गणना के लिए केवल एक ही आधिकारिक पोर्टल मान्य है।
अधिकारियों ने कहा कि स्व-गणना के लिए सिर्फ se.census.gov.in वेबसाइट का ही उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा किसी भी मोबाइल ऐप या अन्य लिंक पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है…क्योंकि साइबर ठग इस मौके का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्व-गणना के दौरान केवल मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। यदि कोई व्यक्ति बैंक डिटेल या आधार ओटीपी मांगता है, तो वह पूरी तरह फर्जी है। ऐसे मामलों में जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
इसके साथ ही 25 अप्रैल से जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे…तो वे केवल निर्धारित सवाल पूछेंगे। यदि आपने पहले से स्व-गणना कर ली है, तो वे आपकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। वहीं स्व-गणना न करने की स्थिति में प्रगणक करीब 33 प्रश्न पूछेंगे…जिसमें मोबाइल नंबर शामिल होगा, लेकिन किसी प्रकार का ओटीपी नहीं आएगा।
प्रगणकों की पहचान के लिए उनके पास आधिकारिक आईडी कार्ड होगा…जिसमें फोटो और क्यूआर कोड मौजूद रहेगा। इसे स्कैन कर उनकी जानकारी सत्यापित की जा सकती है।
जनगणना विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया निशुल्क है और किसी भी प्रकार की फीस या दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी। संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी लिंक या कॉल के झांसे में न आएं।
Indian Navy Agniveer MR Musician 2026 | Navy Recruitment 2026 | 10th Pass Jobs India | Musician Vacancy Navy | Apply Online Indian Navy | Agniveer Scheme : भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (MR/Musician) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक शानदार अवसर खुल गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 26 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संगीत में दक्षता होना जरूरी है। अभ्यर्थी को सुर और ताल की समझ, गाने की क्षमता और किसी एक या अधिक वाद्य यंत्र जैसे गिटार, तबला, ड्रम, कीबोर्ड या बांसुरी बजाने का कौशल होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, संगीत योग्यता परीक्षण और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी…जबकि महिलाओं के लिए यह समय 8 मिनट निर्धारित किया गया है।
वेतन की बात करें तो पहले वर्ष में 30 हजार रुपये प्रतिमाह से शुरुआत होगी…जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर योजना के तहत बीमा और अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे।
यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए लाभकारी है…जिनमें संगीत का हुनर है और जो देश सेवा के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
Dehradun Terror Plot | Vikrant Kashyap Arrest | ISI Handler Link | STF Investigation | Terror Module India | Security Alert Uttarakhand : राजधानी देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी शहर के भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था। समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़े हमले को टाल दिया गया।
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में आया था। इसके बाद उसे देहरादून के प्रमुख स्थानों, पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक जगहों की रेकी कर वीडियो और लोकेशन साझा करने के निर्देश दिए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने आईएमए, आईएसबीटी और पुलिस मुख्यालय जैसे संवेदनशील स्थानों की जानकारी भी भेजी थी।
आरोपी को कोड वर्ड के जरिए निर्देश दिए जाते थे…जिसमें हमलों की योजना छिपाई जाती थी। जांच एजेंसियों के अनुसार उसे विस्फोटक हमलों को अंजाम देने की तैयारी करने को कहा गया था और इसके लिए हथियार व संसाधन उपलब्ध कराने की भी योजना थी।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने शहर के कई स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लिखकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। साथ ही उसने सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन तक साझा की…जिससे सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश का अंदेशा है।
एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के तार एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं…जिसकी गतिविधियां अन्य राज्यों में भी सक्रिय रही हैं। उसके पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की जांच की जा रही है…ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई समय रहते की गई…जिससे एक संभावित बड़ी आतंकी घटना को टाला जा सका।
Uttarakhand Education Policy | Class 1 Admission Age Rule | NEP Guidelines | Haldwani Schools Issue | RTE Admission Problem | School Admission Confusion : उत्तराखंड में कक्षा एक में प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग की नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं। सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आयु सीमा के अलग-अलग नियम लागू होने से अभिभावक और स्कूल संचालक असमंजस में हैं।
दरअसल पहले शिक्षा विभाग की ओर से 30 जून तक छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश देने की अनुमति दी गई थी। इसी आधार पर अधिकांश निजी स्कूलों में दाखिले भी पूरे हो चुके हैं। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत एक अप्रैल तक छह वर्ष की आयु पूरी करने की शर्त लागू करने की बात कही जा रही है।
इस बदलाव से हल्द्वानी समेत कुमाऊं क्षेत्र के 300 से अधिक स्कूलों में पढ़ रहे करीब 4000 बच्चों के प्रवेश पर संकट खड़ा हो गया है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्कूल संचालकों का कहना है कि एक ही राज्य में दो अलग-अलग नियम लागू होना गलत है और इससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का हवाला देते हुए एक अप्रैल की आयु सीमा को सही ठहरा रहे हैं।
इस बीच आरटीई के तहत हुए दाखिलों पर भी असर पड़ने की संभावना है…क्योंकि आवेदन और पोर्टल सेटिंग पहले जारी आदेश के अनुसार ही की गई थी।
अब अभिभावक और स्कूल संचालक सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग कर रहे हैं…ताकि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।
UKSSSC Recruitment 2026 | Driver Vacancy Uttarakhand | Govt Job Driver Post | UKSSSC Apply Online | Dehradun Jobs | Uttarakhand Vacancy : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती में राज्य कर विभाग, कारागार प्रशासन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, खनिकर्म, एनसीसी, जिलाधिकारी कार्यालयों सहित कई विभागों में पद शामिल हैं। सबसे अधिक 16 पद राज्य कर विभाग में निर्धारित किए गए हैं।
आयोग ने कहा कि आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व आरक्षण से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार 11 से 13 मई के बीच आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा…जबकि लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती न केवल लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में मदद करेगी…बल्कि युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
Dehradun Flights | Varanasi Prayagraj Ayodhya Connectivity | Civil Aviation India | Pushkar Singh Dhami | Ram Mohan Naidu | Uttarakhand Tourism : उत्तराखंड के लिए हवाई कनेक्टिविटी को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में इन धार्मिक शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव को सभी घरेलू एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया गया है, ताकि इन रूट्स पर उड़ान संचालन की संभावनाओं पर विचार किया जा सके।
मंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में देहरादून से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए प्रति सप्ताह 254 उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पुणे और कुल्लू जैसे शहर शामिल हैं, जहां विभिन्न एयरलाइंस सेवाएं दे रही हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में घरेलू विमानन क्षेत्र नियंत्रणमुक्त है, जिसके तहत एयरलाइंस अपने व्यावसायिक हितों के अनुसार मार्गों और सेवाओं का चयन करती हैं। किसी भी नए रूट पर उड़ान शुरू करने का अंतिम निर्णय एयरलाइन कंपनियों के स्तर पर लिया जाता है।
सरकार का मानना है कि यदि देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होती है…तो इससे पर्यटन और तीर्थाटन दोनों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तराखंड के लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से सीधा संपर्क स्थापित करने में सुविधा मिलेगी।
Nainital: Wine Shop: Penalty: DM Rayal: नैनीताल जनपद में मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर शराब बेचे जाने सहित अन्य अनियमितताएं सामने आईं।
देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर जांच के दौरान ओवररेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत कार्रवाई की गई।प्रशासन ने इन मामलों में कुल 3 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाकर तत्काल राजस्व में जमा कराया। साथ ही सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण तक शामिल हो सकता है।प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें…ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Uttarakhand News: EarthQuake: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका असर आसपास के उत्तरकाशी जिले तक भी देखने को मिला। सुबह करीब 5 बजकर 02 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर लगभग 3.06 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व और गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
वहीं, उत्तरकाशी में भी सुबह करीब 5 बजकर 13 मिनट पर हल्के झटकों का अनुभव हुआ, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि झटकों की तीव्रता कम होने के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, ऐसे में यहां हल्के झटके भी लोगों को सतर्क कर देते हैं।