
TRENDING NEWS










Uttarakhand News: Pm Modi: Cm Dhami: Delhi-Dehradun Express Way: केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बीते चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की अवधारणा जमीन पर उतरी है। वर्तमान में ही केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में दो लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, वहीं अब दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे के शुरु हो जाने से प्रदेश की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिला है। इस समय सितारगंज से टनकपुर, पौंटा साहिब- देहरादून, भानियावाला – ऋषिकेश, काठगोदाम लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास और रूद्रपुर बाईपास पर भी अलग- अलग चरण में काम चल रहा है।
ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रही है, इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 48 हजार करोड़ रुपये की टनकपुर – बागेश्वर रेल लाइन परियोजना को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश में 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
बीते चार साल में केंद्र सरकार के सहयोग से जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया गया। उड़ान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 18 हेलीपोर्ट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 हेलीपोर्ट्स पर हवाई सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं। इससे गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा जैसे शहरों के लिए हवाई सेवा शुरु की जा चुकी है। वर्ष 2022 तक राज्य में सिर्फ दो हेलीपोर्ट थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 7 हो गई है। हेलीपैड की संख्या वर्ष 2021-22 में 60 थी जो अब बढ़कर 118 हो चुकी हैं।
केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोपवे विस्तार के लिए पर्वतमाला परियोजना संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत रानीबाग से नैनीताल, पंचकोटी से नई टिहरी, खलियाटॉप से मुन्स्यारी, हरकी पौड़ी से चंडी देवी मंदिर, ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव तथा औली से गौरसों तक रोपवे विकास की प्रक्रिया जारी है। केंद्र सरकार के सहयोग से गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।
धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम का पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के मंदिरों का व्यापक विकास किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का राफ्टिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
केंद्र सरकार के सहयोग से बहुप्रतीक्षित जमरानी, सौंग एवं लखवाड़ बांध परियोजनाओं पर काम चल रहा है, इससे हल्द्वानी के साथ ही देहरादून की पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत होगी। केंद्र सरकार के सहयोग से किच्छा में एम्स सेटेलाइट सेंटर पर काम प्रारंभ हो चुका है, इसी तरह एम्स ऋषिकेश में देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उधम सिंह नगर में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित की जा रही है। सीमांत क्षेत्रों के विकास हेतु वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
Delhi Weather Update | IMD Forecast | Heatwave India | UP Rain Alert | Summer Heat : राजधानी Delhi में अब गर्मी तेजी से तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।
India Meteorological Department के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल हवा में हल्की नमी बनी रहेगी…लेकिन जल्द ही गर्मी और तेज हो जाएगी। 18 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कोई आसार नहीं हैं…जबकि 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यूपी में बदलेगा मौसम
Uttar Pradesh के पूर्वी हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है…जिससे गर्मी और बढ़ेगी। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।
बिहार में बढ़ेगी गर्मी, लू का खतरा
Bihar में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है।
एमपी-राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
Madhya Pradesh और Rajasthan में भी मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 15 अप्रैल तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।
हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश के आसार
Himachal Pradesh में 17-18 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं Uttarakhand के पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है…जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
कुल मिलाकर देशभर में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है…मैदानी इलाकों में जहां गर्मी बढ़ रही है…वहीं पहाड़ी राज्यों में हल्की राहत की उम्मीद है।
Narendra Modi Uttarakhand Visit | Dat Kali Temple Dehradun | PM Modi Tour | Uttarakhand News | Religious Visit : प्रधानमंत्री Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड के अपने 27वें दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका कार्यक्रम खास तौर पर आस्था से जुड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री गणेशपुर हेलीपैड पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से देहरादून-सहारनपुर बॉर्डर स्थित प्रसिद्ध Dat Kali Temple में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी इस चमत्कारी मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेंगे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार देहरादून में प्रवेश करने से पहले मां डाट काली के दर्शन करना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि यहां देश ही नहीं…बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं ने साझा किए चमत्कारिक अनुभव
मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि मां डाट काली की कृपा से उनकी जिंदगी बदल गई। चंपावत के रहने वाले दिनेश सिंह ने बताया कि साल 2023 उनके लिए बेहद कठिन रहा। सड़क हादसा, दुकान में आग और पारिवारिक नुकसान ने उन्हें तोड़ दिया था। वह मानसिक तनाव में चले गए थे…लेकिन मां से प्रार्थना करने के बाद धीरे-धीरे उनकी स्थिति सुधरी और आज वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
10 साल बाद गूंजी किलकारियां
देहरादून की रहने वाली ज्योति ने भी माता की कृपा का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद कई साल तक उन्हें संतान सुख नहीं मिला। लगातार 10 साल तक मन्नत मांगने के बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ। आज उनकी बेटी 12 साल की है और वह इसे माता का आशीर्वाद मानती हैं।
ब्रिटिश काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास
मां डाट काली मंदिर का इतिहास भी काफी रोचक है। बताया जाता है कि 19वीं सदी में अंग्रेजों को सहारनपुर और देहरादून के बीच सुरंग बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई प्रयासों के बावजूद काम सफल नहीं हो पा रहा था।
मान्यता है कि एक अंग्रेज इंजीनियर को सपने में मां काली ने दर्शन दिए और मंदिर निर्माण का निर्देश दिया। इसके बाद मंदिर का निर्माण कराया गया और फिर सुरंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। तभी से यह मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र बन गया।
आस्था और विकास का संदेश
प्रधानमंत्री का यह दौरा आस्था और विकास दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह यात्रा लोगों की आस्था से जुड़ाव का भी प्रतीक है।
Vaishno Devi Miracle | Viral Video | Brother Sister Reunion | Emotional Story | Social Media Trending : Keywords: Vaishno Devi Miracle | Viral Video | Brother Sister Reunion | Emotional Story | Social Media : कई बार जिंदगी ऐसे मोड़ पर ला खड़ी करती है…जहां इंसान को चमत्कार पर भी यकीन करना पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है…जहां एक बहन को उसका 5 साल पहले खोया हुआ भाई Vaishno Devi Temple के दरबार में मिल गया।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाई-बहन के इस मिलन को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। लोग इसे माता रानी की कृपा और सच्ची श्रद्धा का फल बता रहे हैं।
5 साल पहले अचानक गुम हो गया था भाई
जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले एक लड़की का छोटा भाई अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसे ढूंढने की हर संभव कोशिश की….लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। समय बीतने के साथ उम्मीदें कमजोर पड़ने लगीं…लेकिन बहन ने हार नहीं मानी। वह हर दिन माता रानी से अपने भाई की सलामती और वापसी की प्रार्थना करती रही।
दर्शन के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में बहन Trikuta Hills स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। भारी भीड़ के बीच जब वह मंदिर की ओर बढ़ रही थीतभी उसकी नजर एक युवक पर पड़ी…जो फटे-पुराने कपड़ों में मंदिर के पास बैठा था।
पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया…लेकिन जब उसने गौर से देखा तो उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। पास जाकर देखने पर उसे एहसास हुआ कि वह युवक कोई और नहीं…बल्कि उसका खोया हुआ भाई ही है।
भावुक कर देने वाला मिलन
अपने भाई को उस हालत में देखकर बहन की आंखों से आंसू निकल पड़े। भाई ने भी उसे पहचान लिया और दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे। वहां मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे माता रानी का चमत्कार मानते हुए “जय माता दी” लिखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
Nainital: Schools: Books: Notebooks: शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने वाला निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी पढ़ाई को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कक्षावार नोटबुक वितरण की व्यवस्था तय की गई है।
इसके तहत कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इस कदम से विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Neem Karoli Baba Film Launch | Pushkar Singh Dhami | Spiritual Movie Promo | Sanatan Culture | Dehradun Event : देहरादून में आध्यात्मिकता और संस्कृति से जुड़ा एक खास आयोजन देखने को मिला…जब Pushkar Singh Dhami ने अपने शासकीय आवास पर बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं…बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि Neem Karoli Baba का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा की शिक्षाएं सरलता, सेवा, करुणा और भक्ति पर आधारित हैं…जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं। ऐसे आध्यात्मिक विषयों पर बनने वाली फिल्में न केवल संस्कृति को सहेजती हैं…बल्कि नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का भी काम करती हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में योग गुरु Ramdev, Chidanand Saraswati, फिल्म निर्देशक Sharad Singh Thakur समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Kathgodam Mumbai Train | Superfast Express 21907/08 | Railway Fare Relief | NER Update | Direct Train Uttarakhand Mumbai : लालकुआं से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन नए स्थायी नंबर 21907/08 के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी।
रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद किराये में करीब 30 फीसदी तक कमी आ सकती है, जिससे सफर पहले के मुकाबले सस्ता और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
यह ट्रेन लंबे समय से यात्रियों की मांग में शामिल थी…क्योंकि यह सीधे मार्ग से संचालित होती है और यात्रा का समय भी कम करती है। अब इसे नियमित टाइम टेबल में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है…जिससे कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।
North Eastern Railway के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख जल्द तय की जाएगी और इसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
वर्तमान किराये की बात करें तो स्लीपर क्लास में करीब 430 रुपये, एसी थर्ड में 1120 रुपये और एसी सेकेंड में लगभग 1515 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नियमित संचालन के बाद इन किरायों में कमी आने की उम्मीद है।
इस फैसले से काठगोदाम और आसपास के इलाकों के यात्रियों को न केवल सस्ता सफर मिलेगा…बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक भरोसेमंद और सीधा विकल्प भी उपलब्ध होगा।
Uttarakhand Weather Update | Dehradun Forecast | Rain Alert Hills | Temperature Rise Plains | Char Dham Weather : उत्तराखंड में मौसम फिलहाल साफ और शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। India Meteorological Department के देहरादून केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
इस दौरान न पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है और न ही मैदानी इलाकों में बादल बरसेंगे। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। गुरुवार को राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बादलों की गर्जना हो सकती है। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
शुक्रवार और शनिवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है…जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में मैदानों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी।
अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो Dehradun में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। Haridwar में पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया…जबकि Rudrapur में 33 डिग्री और Haldwani में 30 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। Gangotri में तापमान -15 डिग्री तक पहुंच रहा है, Yamunotri में -8 डिग्री, Kedarnath में -12 डिग्री और Badrinath में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानियां बरतें…खासकर ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा के दौरान।
PM Modi Dehradun Visit | Traffic Diversion Plan | Delhi-Dehradun Expressway | Rally Route | Dehradun Traffic Advisory : देहरादून में मंगलवार 14 अप्रैल को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के दौरे को देखते हुए शहर में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं…जिससे आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पहले से तैयारी की गई है।
प्रधानमंत्री इस दिन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
देहरादून पुलिस ने साफ किया है कि यह कार्यक्रम बेहद बड़ा है, इसलिए शहर के अलग-अलग इलाकों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। खासतौर पर कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, आईएसबीटी, प्रेमनगर, मसूरी और रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान बनाया गया है…ताकि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में सुविधा हो और जाम की स्थिति न बने।
मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान भी कई प्रमुख रास्तों पर बदलाव किया गया है। सेंट ज्यूड चौक, शिमला बाईपास, आईएसबीटी, कारगी चौक, रिस्पना और जीएमएस रोड जैसे इलाकों में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
आम जनता के लिए भी अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार या रुड़की जाने वाले वाहन शिमला बाईपास और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे। वहीं बाहर से आने वाले वाहनों के लिए भी नए रास्ते तय किए गए हैं, ताकि शहर में भीड़भाड़ कम रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी पूरी तरह से सुदृढ़ किया गया है…ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Cleanliness Drive Dehradun | Pushkar Singh Dhami | Ballupur Chowk | Swachhta Abhiyan | Nagar Nigam Dehradun : देहरादून में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली…जब Pushkar Singh Dhami ने बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में भाग लिया। नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित इस अभियान में मुख्यमंत्री खुद झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं….बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक आम लोग स्वेच्छा से आगे बढ़कर इसमें भागीदारी नहीं निभाएंगे…तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद लेने की अपील की।
उन्होंने नगर निगम देहरादून की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में बेहद अहम होते हैं। इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलते रहने चाहिए ताकि स्वच्छता को लेकर जागरूकता बनी रहे।
नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, Khajan Das, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt, मेयर Saurabh Thapliyal, विधायक Savita Kapoor और भाजपा संगठन महामंत्री Ajey Kumar सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।