उत्तराखंड के स्कूलों में शुरू होगी ‘वॉटर बेल’, गर्मी से बचाव के लिए बड़ा कदम

Water Bell Uttarakhand | Heat Wave Alert | School Safety Measures | Summer Precautions : त्तराखंड के सभी स्कूलों में अब ‘वॉटर बेल’ की शुरुआत की जाएगी। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मुख्य सचिव Anand Bardhan ने यह अहम निर्देश जारी किए हैं।

उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि स्कूलों में नियमित अंतराल पर घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि डिहाइड्रेशन और लू से बचाव हो सके।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए और कक्षाओं में उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों में ORS और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा छात्रों को लू से बचने के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया है। जिलाधिकारियों को जल संकट वाले क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी जिलों को ‘हीट एक्शन प्लान’ तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं…ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

उत्तराखंड: यहां गहराया पेट्रोल संकट, भीड़ उमड़ी…लंबी कतारों से शहर बना जाम

Fuel Shortage Uttarakhand | Petrol Crisis Almora | Traffic Jam News | Public Trouble : अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में इन दिनों पेट्रोल की कमी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाण्डेयखोला स्थित एक पेट्रोल पंप पर जैसे ही पेट्रोल मिलने की सूचना फैली, बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ वहां पहुंच गए। देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं और स्थिति यह हो गई कि सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।

सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की कमी से उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और छात्र समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

वहीं प्रशासन की ओर से अब तक स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू की जाए, ताकि शहर की स्थिति सामान्य हो सके।

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं? CBSE दे रहा दूसरा मौका, मई में होगी परीक्षा

CBSE Second Board Exam | CBSE Improvement Exam | NEP Education Policy | CBSE 2026 : CBSE बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब जो छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं…वे सेकेंड बोर्ड यानी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

CBSE की स्थानीय कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी ने कहा कि यह सेकेंड बोर्ड परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने अंकों में सुधार करने या फेल विषयों को पास करने का अवसर देना है।

यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू की गई है…जिससे छात्रों को साल बर्बाद किए बिना अपनी पढ़ाई में सुधार का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक आएंगे…वही अंतिम रूप से मान्य होंगे।

बताया गया है कि सेकेंड बोर्ड परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं…जो कम से कम तीन विषयों में पास हों।

बोर्ड ने इसके लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है…हालांकि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट हैं…वे अपना आवेदन निरस्त भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड में 335 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती शुरू, संशोधित विज्ञप्ति जारी

Uttarakhand Health Worker Recruitment | Female Health Worker Jobs | UKSSSB Vacancy | Govt Jobs Uttarakhand : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे…जबकि अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार पहले जारी 180 पदों में नए पद जोड़कर अब कुल 335 पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी। इससे प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है।

खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया था…उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी…इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें।

उत्तराखंड: यहां लापरवाही मिलने पर DM ने रोका वेतन !

Tehri Garhwal Bridge Project | DM Action | PMGSY Delay | Uttarakhand Development : टिहरी गढ़वाल जिले में विकास कार्यों में सुस्ती पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गेंवाली गांव को जोड़ने वाले पुल निर्माण में लगातार हो रही देरी पर जिलाधिकारी Nitika Khandelwal ने कड़ा कदम उठाया है।

जांच में सामने आया कि विकास खंड घनसाली के अंतर्गत आने वाला यह पुल पिछले दो वर्षों से बेहद धीमी गति से बन रहा है। जबकि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पुल न बनने के कारण ग्रामीणों को आज भी आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं है और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी भी नहीं की जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे…लेकिन इसके बावजूद कोई खास सुधार नहीं हुआ।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि अब विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं इस सख्ती के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब पुल निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा और उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा।

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, तय हुई तुंगनाथ-मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि

Tungnath Temple Opening Date | Madhyamaheshwar Temple | Char Dham Uttarakhand | Kedarnath Panch Kedar : देवभूमि उत्तराखंड में स्थित द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। बैसाखी के पावन अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर यह निर्णय लिया गया।

तुंगनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे….जबकि मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे। इसके साथ ही अब चारधाम और पंच केदार यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

तुंगनाथ धाम की डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होगी। यात्रा भूतनाथ मंदिर और चोपता होते हुए 22 अप्रैल को तुंगनाथ पहुंचेगी…जहां विधिवत पूजा के बाद कपाट खोले जाएंगे।

वहीं मदमहेश्वर धाम की डोली यात्रा 17 मई से शुरू होगी और विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 21 मई को मंदिर पहुंचेगी…जहां कपाट खुलेंगे।

कपाट खुलने की घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।

हल्द्वानी की अंजली ने जीते दो गोल्ड, साउथ एशियन चैंपियनशिप में चमका भारत

South Asian Jujutsu Championship 2026 | Anjali Haldwani | Uttarakhand Sports | India Gold Medal : हल्द्वानी की बेटी Anjali ने श्रीलंका में आयोजित South Asian Jujutsu Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और Uttarakhand का नाम रोशन किया है। अंजली ने अंडर-44 भार वर्ग और अंडर-18 आयु वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद जब अंजली हल्द्वानी पहुंची…तो उनके स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कोच विनय कुमार जोशी ने कहा कि अंजली का चयन गाजियाबाद में हुए राष्ट्रीय ट्रायल के बाद हुआ था और उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। अंजली पिछले 5 वर्षों से लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं।

साधारण परिवार से आने वाली अंजली के पिता परिवहन निगम में चालक हैं…जबकि मां गृहिणी हैं।

अंजली की इस सफलता से हल्द्वानी ही नहीं….बल्कि उनके पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड: CBSE 10वीं रिजल्ट घोषित, जानिए कैसे और कहां देखें अपना रिजल्ट

CBSE 10th Result 2026 | CBSE Board Result | CBSE Results Check Online | DigiLocker Result : सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट को छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं…फिर Get Started पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें। अकाउंट एक्टिव होते ही छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या गलत लिंक से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखें।

कुमाऊं के लिए खुशखबरी: अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा शुरू

Almora Pantnagar Heli Service | Kumaon Connectivity | Helicopter Service Uttarakhand | Air Travel Kumaon : अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच बहुप्रतीक्षित हेली सेवा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया…जिससे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में काफी कमी आएगी और लोगों को तेज व सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

हालांकि सेवा के पहले ही दिन हेलीकॉप्टर केवल एक यात्री को लेकर पंतनगर के लिए रवाना हुआ…जिससे शुरुआती स्तर पर यात्रियों की संख्या को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। बावजूद इसके प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इसे भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मान रही हैं।

बताया जा रहा है कि सड़क मार्ग से जहां इस दूरी को तय करने में कई घंटे लगते हैं, वहीं अब हेलीकॉप्टर के जरिए यह सफर बेहद कम समय में पूरा किया जा सकेगा। इससे खासतौर पर आपातकालीन सेवाओं, व्यवसायिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पवन हंस लिमिटेड के अधिकारी वीसी तिवारी ने कहा कि आने वाले दिनों में इस सेवा से लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा और यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

उत्तराखंड: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो-एसी बसों का शेड्यूल जारी

Dehradun-Delhi Expressway | Volvo Bus Service | AC Bus Timing | Uttarakhand Transport : उत्तराखंड परिवहन निगम ने दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को बेहतर और तेज सफर की सुविधा देने के लिए वॉल्वो और एसी बसों के संचालन का समय तय कर दिया है। ट्रायल के तौर पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है और जल्द ही इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। दून से पहली एसी बस सुबह 4 बजे रवाना होगी…जबकि दिल्ली से पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी। वहीं दून से अंतिम बस रात 11:05 बजे और दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे रवाना होगी।

सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने कहा कि इस रूट पर कुल 8 वॉल्वो और 6 एसी बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल कुछ बसों के जरिए ट्रायल किया जा रहा है…जिसमें समय और दूरी का आकलन किया जा रहा है।

परिवहन निगम का कहना है कि ट्रायल के आधार पर किराए में भी बदलाव किया जा सकता है। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।