
TRENDING NEWS










Uttarakhand News: Transfer : IAS Officers: Ias Dikshita Joshi: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस 2010 बैच के अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सहित अन्य दायित्वों के साथ कार्यरत रखते हुए आयुक्त खाद्य का प्रभार हटाया है। वहीं आईएएस 2016 बैच की ऋचा मोहन रयाल से अपर आयुक्त-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (आपूर्ति शाखा/आईटी सेल) के प्रभार से मुक्त किया गया है।

आईएएस 2017 बैच के प्रकाश चंद्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से हटाकर अन्य विभागीय जिम्मेदारियों में रखा गया है। वहीं बंशी लाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नवीन नियुक्तियों में आईएएस 2023 बैच की गौरी प्रसाद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल बनाया गया है, जबकि दीक्षित जोशी को पौड़ी गढ़वाल से रानीखेत भेजा गया है।
साल 2023 में सामने आए UPSC नतीजों में IAS दीक्षिता जोशी को 58वां स्थान मिला था। दीक्षिता का परिवार मूल रूप से दन्या का रहने वाला है। वहीं उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला से स्कूली शिक्षा हासिल की थी। दीक्षिता एक मेधावी छात्रा थी। हाईस्कूल साल (2011) और इंटर (2013) में अच्छे अंक लाने का बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर (2013-2017) में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने IIT मंडी से मास्टार्स किया। वहीं 2022-2023 में उन्हें UPSC परीक्षा में सफलता मिली थी।
Uttarakhand Board Result 2026 | UK Board Result Date | UBSE Result Update | Highschool Intermediate Result | Education News : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 24 से 27 अप्रैल के बीच जारी किए जा सकते हैं।
इस साल करीब 2 लाख 15 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी…जिनमें हाईस्कूल के 1.12 लाख और इंटरमीडिएट के 1.02 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा प्रक्रिया भी इस बार समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली गई थी।
बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के मुताबिक 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है। डाटा जांच और रिजल्ट समिति की बैठक के बाद तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
इस बार छात्रों की सुविधा के लिए नया सिस्टम भी लागू किया गया है…जिसमें स्कूलों को अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए जाएंगे…ताकि छात्र अपने स्कूल से ही आसानी से रिजल्ट देख सकें।
अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
char Dham Yatra 2026 | Kedarnath Yatra | Rudraprayag Police| Saurabh Bahuguna | Uttarakhand News : उत्तराखंड में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चारधाम यात्रा 2026, 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
चारधाम यात्रा के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन को लेकर पशुपालन मंत्री Saurabh Bahuguna ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि घोड़े-खच्चरों का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी स्थिति में ही करें…जब वे पैदल चलने में असमर्थ हों।
मंत्री ने कहा कि केदारनाथ और यमुनोत्री जैसे धाम, जहां सड़क संपर्क नहीं है वहां ये जानवर श्रद्धालुओं की यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनके संरक्षण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।
टास्क फोर्स करेगी निगरानी
यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स तैनात की गई है। केदारनाथ मार्ग पर 50 और यमुनोत्री में 10 सदस्यीय टीम लगातार मॉनिटरिंग करेगी। पशुओं की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की भी व्यवस्था की जा रही है।
इसके साथ ही घोड़े-खच्चरों को यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से निर्धारित स्थानों पर विश्राम देना होगा। मंत्री के अनुसार सख्त नियमों के चलते पिछले वर्षों में पशुओं की मौत के मामलों में कमी आई है…जो बेहतर प्रबंधन का संकेत है।
धामों की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्पष्ट किया कि चारों धामों में मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई और लाखों का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम आस्था के केंद्र हैं न कि पर्यटन या पिकनिक स्पॉट।
केदारनाथ यात्रा के लिए पुलिस तैयार
वहीं विश्व प्रसिद्ध Kedarnath Temple यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक Niharika Tomar ने यात्रा ड्यूटी में तैनात जवानों को ब्रीफ करते हुए ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के मंत्र के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए और किसी भी स्थिति में अनुशासन बनाए रखा जाए। यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।
यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा…जबकि स्थानीय पुलिस मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है…ताकि यह यात्रा सुरक्षित, सुगम और यादगार बन सके।
CM Helpline Action | Pushkar Singh Dhami Inspection | Dehradun News | Jakhan Footpath Issue | Uttarakhand Governance : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रखा…बल्कि खुद मौके पर पहुंचकर जांच की।
राजपुर रोड के जाखन क्षेत्र में फुटपाथ खराब होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री सीधे मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता विवेक मदान ने बताया था कि बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने के दौरान फुटपाथ को खोद दिया गया और सही तरीके से मरम्मत नहीं होने के कारण टाइल्स धंस गई हैं।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को वीडियो कॉल कर स्थिति दिखाई और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें…ताकि जनता को बार-बार परेशानी न हो और सरकारी धन की बर्बादी भी न हो।
सीएम ने यह भी कहा कि अंडरग्राउंड लाइन के बावजूद कई जगह तार बाहर दिख रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में इस तरह की शिकायतों पर अभियान चलाकर समाधान किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी बातचीत कर समस्याएं जानीं।
Jubin Nautiyal Marriage, Dehradun Wedding, Private Ceremony, Uttarakhand News : उत्तराखंड की वादियों से निकलकर देशभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal की जिंदगी में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। खबर है कि जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ शादी कर ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी बेहद ही निजी और सादगी भरे अंदाज में उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच संपन्न हुई। इस खास मौके को उन्होंने पूरी तरह से प्राइवेट रखा…जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया।
देहरादून से गहरा जुड़ाव रखने वाले जुबिन ने अपने इस खास दिन के लिए अपने ही गृह राज्य को चुना। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में निभाई गईं…जिसमें सादगी और संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।
जहां एक तरफ बॉलीवुड सितारे भव्य और डेस्टिनेशन वेडिंग्स कर रहे हैं…वहीं जुबिन नौटियाल ने बेहद सादगी के साथ शादी कर एक अलग मिसाल पेश की है।
जैसे ही उनकी शादी की खबर सामने आई, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि उनकी पत्नी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है…लेकिन बताया जा रहा है कि वह उनकी बचपन की दोस्त हैं।
गौरतलब है कि इस साल वैलेंटाइन्स डे पर जुबिन ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की थी…जिसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
बताया जा रहा है कि जुबिन अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं यही वजह है कि उन्होंने इस खास मौके को भी बेहद सीमित और खास लोगों के बीच ही सेलिब्रेट किया।
Dehradun Delhi Expressway | Bus Fare Reduced | Volvo Fare Cut | Uttarakhand Transport | Travel Update : देहरादून से यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद अब बसों का किराया भी घटा दिया गया है…जिससे सफर और सस्ता हो गया है।
जानकारी के मुताबिक वाया एक्सप्रेसवे चलने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 रुपये कर दिया गया है। वहीं एसी बस का किराया 704 से घटकर 557 रुपये और साधारण बसों का किराया 420 से कम होकर 355 रुपये हो गया है।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था, जिसके बाद इसे आम वाहनों के लिए खोल दिया गया। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब देहरादून से दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में पूरा हो रहा है…जो पहले 5 घंटे तक का होता था।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस रूट पर करीब 16 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रायल के दौरान बसों ने कम समय में यात्रा पूरी की…जिससे खर्च में भी कमी आई है।
परिवहन निगम का कहना है कि किराया घटने से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
Nainital News: Schools: Notice: जिले में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर करने वाली जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने अलग-अलग तहसीलों से प्राप्त जांच आख्या के आधार पर एक साथ 34 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों के स्कूलों में हड़कंप मच गया है।
इससे पहले हल्द्वानी क्षेत्र के 11 निजी विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है। जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई है, उनमें लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी शिशु मंदिर, हाइलैण्डर पब्लिक स्कूल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल तिकोनिया, विद्या पुष्प एकेडमी, क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेम्स पब्लिक स्कूल, गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल, निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम, बीएलएम एकेडमी और सृजन स्कूल गोलापार प्रमुख हैं।
प्रशासन को उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी न्यायिक लालकुआं, उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल और तहसीलदार कैंचीधाम द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में कई स्तरों पर अनियमितताएं और मानकों की अनदेखी सामने आई थी। इन्हीं गंभीर टिप्पणियों के आधार पर संबंधित विद्यालयों से जवाब मांगा गया है।
नोटिस पाने वाले अन्य विद्यालयों में जय मोहन पब्लिक स्कूल, गुड लक पब्लिक स्कूल, मार्डन पब्लिक स्कूल, डीएसबी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ओक बर्ड पब्लिक स्कूल, डीडीसीएम पब्लिक स्कूल, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, शेमरोक प्री स्कूल, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल, मेहरा पब्लिक स्कूल, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल, यूएसआर इन्दु इंटर कॉलेज, सेंट रूमी पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, सनराइज पब्लिक स्कूल, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल और एनएल साह प्रॉपर्टी लर्निंग स्कूल शामिल हैं।
इसके अलावा भवाली, भीमताल, गरमपानी, बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्रों के कई अन्य विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया गया है। इनमें डी वीटो स्कूल भवाली, डीएसएस पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर फरसौली, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, वुड ब्रिज स्कूल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट स्कूल गरमपानी, स्कॉलर हेवन बिंदुखत्ता, एफ एस बिष्ट मेमोरियल स्कूल लालकुआं, बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल, ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होली ट्रिनिटी स्कूल, मीना एकेडमी और शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल रामनगर प्रमुख हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी नोटिस संबंधित अधिकारियों के माध्यम से तामील कराए जाएं और तय समय सीमा के भीतर विद्यालयों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। स्पष्ट किया गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Kichha AIIMS Satellite Hospital | Uttarakhand Health Infrastructure | Chief Secretary Inspection | AIIMS Rishikesh | Healthcare Development : उधम सिंह नगर के किच्छा से बड़ी खबर सामने आई है….जहां प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 351 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 280 बेड के आधुनिक अस्पताल को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए श्रमिकों और मशीनरी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि हर हाल में जुलाई तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा किया जाए…ताकि अगस्त माह से ओपीडी सेवाएं शुरू की जा सकें।
सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता उत्पल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अस्पताल का निर्माण कार्य 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं आवासीय भवनों का काम 85 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है और बाकी कार्य मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल परिसर की सड़कें भी मई तक तैयार कर ली जाएंगी…जबकि जून में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा।
इस सैटेलाइट एम्स में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां 250 बेड, 10 ऑपरेशन थिएटर, 30 आईसीयू बेड के साथ-साथ डायग्नोस्टिक लैब, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक और इमरजेंसी-ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा मरीजों और तीमारदारों के लिए सराय और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाए जा रहे हैं।
एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि यदि निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा हो जाता है…तो अगस्त से ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के समय मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Indian Army Vehicle Accident | Chopta Road Mishap | Uttarakhand News : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार को मंडल से चोपता रोड पर भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो जवान घायल हो गए…जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता के लिए नेटवर्किंग व्यवस्था करने के उद्देश्य से चोपता की ओर गए थे। वापस लौटते समय मंडल की तरफ आते हुए उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की जगह बेहद दुर्गम और सुनसान इलाका है…जहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता। ऐसे में तत्काल मदद मिलना मुश्किल हो गया।
इसी दौरान चोपता से गोपेश्वर की ओर जा रहे एक वाहन चालक की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। चालक ने तुरंत नीचे उतरकर दोनों घायल जवानों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान जाबाज सिंह (29) निवासी भिवानी, हरियाणा और धवन सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों जवान सेना की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।
गंभीर रूप से घायल जवान को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया है…जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल सेना और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Water Bell Uttarakhand | Heat Wave Alert | School Safety Measures | Summer Precautions : त्तराखंड के सभी स्कूलों में अब ‘वॉटर बेल’ की शुरुआत की जाएगी। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मुख्य सचिव Anand Bardhan ने यह अहम निर्देश जारी किए हैं।
उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया कि स्कूलों में नियमित अंतराल पर घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि डिहाइड्रेशन और लू से बचाव हो सके।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए और कक्षाओं में उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्कूलों में ORS और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा छात्रों को लू से बचने के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया है। जिलाधिकारियों को जल संकट वाले क्षेत्रों में निर्माण कार्य रोकने और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी जिलों को ‘हीट एक्शन प्लान’ तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं…ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।