
TRENDING NEWS










IRCTC Tour Package | Bharat Gaurav Train | Yog Nagari Rishikesh | Jyotirling Yatra | South India Tour | Haridwar News | Railway Tour Package : गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए रेलवे खास सुविधा लेकर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) योगनगरी ऋषिकेश से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनें चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए यात्री सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। हरिद्वार से भी यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक Ajit Kumar Sinha ने कहा कि पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 12 जून को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी।
इस पैकेज में स्लीपर क्लास का किराया 24,100 रुपये, थर्ड एसी का 40,890 रुपये और सेकेंड एसी का 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। पैकेज में रेल यात्रा, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और बस से स्थानीय भ्रमण की सुविधा शामिल रहेगी।
यह ट्रेन उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।
दूसरी पर्यटक ट्रेन 29 जून से 10 जुलाई के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी।
इस यात्रा के लिए स्लीपर क्लास का किराया 24,350 रुपये, थर्ड एसी का 41,800 रुपये और सेकेंड एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
यात्री योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू कर सकेंगे।
Uttarakhand Weather | Chardham Yatra | Rain Alert | Orange Alert | Snowfall | Dehradun News | IMD Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त Vinay Shankar Pandey ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 12 और 13 मई को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करें।
उन्होंने यात्रियों से प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की…ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी संबंधित विभागों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बारिश और भूस्खलन यात्रा मार्गों पर परेशानी बढ़ा सकते हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पड़ावों पर टीमें तैनात की हैं…ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Pushkar Singh Dhami | Narendra Modi | Energy Saving | Vocal For Local | Self Reliant India | Uttarakhand News : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है…बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें…स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें…तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत करना, एक साल तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद का उपयोग करना और खाद्य तेल का सीमित इस्तेमाल करना जैसे छोटे-छोटे संकल्प भी देशहित में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का सपना तभी पूरा होगा…जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और जनता की भागीदारी से यह संकल्प और मजबूत होगा।
हल्द्वानी: मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय महिला कर्मचारी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हल्द्वानी के ईसाई नगर नंबर-एक लामाचौड़ निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर वह अपनी ए शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद कार्ड पंच कर कंपनी के मुख्य द्वार से बाहर निकली थी। इसके बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ बस में बैठने के लिए हाईवे की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी।
घटना के बाद साथी महिला कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उसे डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की अचानक मौत से कंपनी कर्मचारियों में दहशत और शोक का माहौल है।
कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम फरवरी माह में ही कंपनी में नौकरी पर लगी थी। परिवार में उसके माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Uttarakhand: Ranikhet: Gaurav Joshi: BJP भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में नैनीताल निवासी और भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी को रानीखेत जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरव जोशी की नियुक्ति को संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। गौरव लंबे समय से छात्र राजनीति और युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं। वह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भाजयुमो में जिले के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गौरव जोशी उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को काले झंडे दिखाने के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गौरव जोशी की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक फैसला बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ रानीखेत जिले में संगठन को मिलेगा तथा युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
Haldwani: Schools: Notice: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं जांच आख्या के आधार पर कार्यवाही करते हुए 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में सेंट लॉरेंस स्कूल देवलचौड़ हल्द्वानी, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, केवीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर हल्द्वानी, माउंट लीटेरा जी स्कूल रामपुर रोड हल्द्वानी, दिल्ली पब्लिक स्कूल रामपुर रोड हल्द्वानी, ओरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी, जस गोविन स्कूल रामपुर रोड हल्द्वानी, डीएवी स्कूल हल्द्वानी, नैनी वैली स्कूल हल्द्वानी, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, टीआरवी स्कूल बरेली रोड हल्द्वानी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र के 89 विद्यालयों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब तक नोटिस प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या 101 हो गई है।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए कि कई निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी पुस्तकों के अतिरिक्त अत्यधिक महंगी निजी प्रकाशनों की पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ विद्यालयों द्वारा विशिष्ट विक्रेताओं से पुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सामग्री क्रय करने हेतु अप्रत्यक्ष दबाव बनाया जा रहा है तथा विद्यालयों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाओं का प्रकटीकरण भी नहीं किया गया है।
यह कार्यवाही ‘बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009’, ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। शासन का उद्देश्य शिक्षा को सुलभ, पारदर्शी एवं आर्थिक रूप से न्यायसंगत बनाना है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि
15 दिवस के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी कर एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए।
किसी भी प्रकार की विक्रेता विशेष की बाध्यता तत्काल समाप्त की जाए।
विद्यालय अपनी वेबसाइट पर पुस्तक सूची एवं शुल्क संरचना का पूर्ण प्रकटीकरण सुनिश्चित करें।
अभिभावकों द्वारा पूर्व में खरीदी गई अनावश्यक पुस्तकों के संबंध में धनवापसी/समायोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त वसूले गए विभिन्न अवांछित शुल्कों का समायोजन आगामी महीनों की फीस में किया जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विद्यालय की जांच हेतु विकासखंड स्तरीय संयुक्त जांच समिति गठित की गई है, जो 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करेगी।
निर्धारित समयसीमा में आदेशों का अनुपालन न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता निलंबन/निरस्तीकरण सहित विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जारी नोटिस में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है एवं किसी भी प्रकार की अवहेलना को गंभीर उल्लंघन मानते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हल्द्वानी: हल्द्वानी गोलापार वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नए शैक्षिक सत्र की प्रथम पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा सहित विद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। छात्रा की मेहनत एवं लगन को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे विशेष पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। यह सम्मान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय द्वारा शुरू की गई “90% लाओ और साइकिल पाओ” पहल की भी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान किया जाना चाहिए, जिससे वे भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें।
इसी क्रम में विद्यालय फाइनल परीक्षा में सेक्शन वाइज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य विजय जोशी, कोऑर्डिनेटर मंजू थापा सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाना भी विद्यालय की प्राथमिकता है।
Uttarakhand: Cm: Pushkar Singh Dhami: कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में देशभर के राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी देखने को मिली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति के बीच विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भी शिरकत की और पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए डबल इंजन सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने इसे देश में सुशासन और विकास की राजनीति को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया।
Uttarakhand: Champawat: Police: Minor: Kamal Rawat: चंपावत में चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच में गंभीर आपराधिक घटना प्रतीत हो रहे इस प्रकरण को अब पुलिस ने सुनियोजित साजिश करार दिया है। पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों ने आपसी रंजिश और बदले की भावना के चलते निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की को एक स्थान पर रोककर उसका वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जांच के दौरान मिले तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह बात सामने आई कि पूरे घटनाक्रम का इस्तेमाल कुछ व्यक्तियों को फर्जी मामले में फंसाने और समाज में भ्रम फैलाने के लिए किया जा रहा था।
मामले में राम सिंह रावत की शिकायत के आधार पर थाना चंपावत में कमल सिंह रावत, उसकी महिला मित्र और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 16 और 17 भी जोड़ दी हैं।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे नामजद आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून का दुरुपयोग कर झूठे मामले गढ़ने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
CM Dhami: Uttarakhand: Champawat: Police: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चंपावत के कथित सामूहिक दुष्कर्म षड्यंत्र प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है और अब पार्टी बहन-बेटियों व बच्चों को आगे कर घिनौनी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता इस तरह की नकारात्मक मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत का मामला कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई प्रकरण सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है और राजनीतिक लाभ लेने के लिए संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है।
सीएम धामी ने पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वाली तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्होंने लगभग 104 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से 23 विकास कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ 27 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।