हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया मोड़, बेंगलुरु में भी दर्ज हुई जीरो FIR

Uttarakhand: Haldwani: Karantak: Police: FIR:

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद अब उत्तराखंड से बाहर बेंगलुरु तक पहुंच गया है। बेंगलुरु के विधानसभा पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर जीरो FIR दर्ज की गई है। शिकायत कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की ओर से दी गई थी। FIR में आरोपियों के नाम उत्तराखंड राज्य भाजपा सदस्य और अन्य के रूप में दर्ज किए गए हैं।

वहीं, हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े अमित कुमार ने 31 अगस्त को हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग देकर वाल्मीकि और अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं में भी कार्रवाई की है।

हल्द्वानी से शुरू हुआ शुद्धिकरण विवाद अब दो राज्यों तक पहुंच चुका है। एक ओर बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज हुई है, तो दूसरी ओर राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में शिकायत के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *