उत्तराखंड: संपत्ति के लिए बड़े ने छोटे भाई का काट दिया हाथ

Rudrapur News | Jaspur Crime | Property Dispute | Brother Attack | Udham Singh Nagar | Crime News | Uttarakhand News : उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…जिसमें छोटे भाई की कलाई लगभग कट गई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना जसपुर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी चौराहे के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है। सोमवार को मामले में मुकदमा दर्ज किया गया…जबकि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार चांद मस्जिद के पास रहने वाले पांच भाइयों के परिवार में जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बड़े भाई शेर अली और छोटे भाई अनवर हुसैन के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शेर अली ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अनवर हुसैन पर हमला कर दिया। हमले में अनवर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी कलाई लगभग कट गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कोतवाल Rajesh Pandey ने कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

घर छोड़ नाबालिग प्रेमी के पास पहुंची युवती, शादी की जिद ने बढ़ाई परिवार की टेंशन

Rudraprayag News | Love Story | Child Marriage | Uttarakhand News | Child Helpline | Counseling | Viral News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बन गया। यहां 20 साल की एक युवती अपने 19 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ने पर लड़के के परिवार ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया…जिसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

टिहरी गढ़वाल की रहने वाली युवती घर छोड़कर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ही शादी करेगी।

लड़के की उम्र 21 साल से कम होने के कारण परिवार को कानूनी कार्रवाई का डर सताने लगा। इसके बाद परिजनों ने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी Vishal Mishra के नेतृत्व में चल रहे बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत संयुक्त काउंसलिंग टीम बनाई गई। इसमें वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य शामिल रहे।

काउंसलिंग के दौरान युवती को समझाया गया कि उसका यह फैसला नाबालिग लड़के और उसके परिवार के लिए कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है। वहीं लड़के को भी बताया गया कि 21 वर्ष से पहले विवाह कानूनन मान्य नहीं है।

इसके बाद युवती के परिजनों से भी बात की गई। परिवार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि घर लौटने पर युवती के साथ किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं होगा। दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि जिले में बाल विवाह रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड के इस जिले मे होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू

Home Guard Recruitment | Udham Singh Nagar | Rudrapur News | Uttarakhand Jobs | Home Guard Bharti | Government Job | Recruitment 2026: ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए होमगार्ड में भर्ती का सुनहरा मौका आया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय की ओर से पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 76 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कमांडेंट कार्यालय, रुद्रपुर में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। भर्ती की जानकारी मिलते ही सोमवार को कार्यालय में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ देखने को मिली।

Pratima ने बताया कि कुल 76 पदों में 69 पद अनारक्षित और 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, अनाथ बच्चों और राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का ऊधमसिंह नगर का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप-तौल और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर रखी गई है। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो और लंबी कूद के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी, खेल उपलब्धियों और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अतिरिक्त अंक भी मिलेंगे।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Orange Alert | Hailstorm | Snowfall | IMD Alert | Uttarakhand News
:
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 12 मई को कई पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड की महक चौहान का भारतीय महिला रग्बी टीम में हुआ चयन

Mahak Chauhan | Rugby India | Uttarakhand Sports | Women Rugby Team | Uttarkashi News | Rugby Championship | India Rugby Team : उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। उत्तरकाशी की होनहार खिलाड़ी Mahak Chauhan का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। महक अब 16 और 17 मई 2026 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली “सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप” में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महक चौहान लंबे समय से रग्बी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

महक इससे पहले भारतीय अंडर-18 और अंडर-20 महिला रग्बी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।

अब भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन को उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी महक की उपलब्धि पर खुशी जताई है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी और फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि महक ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

महक चौहान की सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत और समर्पण के दम पर पहाड़ की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

नैनीताल जिले के 197 होम स्टे पर छापा, 150 से ज्यादा को नोटिस और कई होंगे बंद !

Nainital: Homestay: Action: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को जनपद नैनीताल के समस्त क्षेत्रों में होम स्टे के विरुद्ध व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की टीमों ने कुल 197 होम स्टे/गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 197 में से 169 होम स्टे में अनियमितताएं पाई गईं। इनमें 44 होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे, जबकि 125 होम स्टे, होम स्टे नियमावली-2015 के निर्धारित मानकों की मंशा के विपरीत चल रहे पाए गए।


निरीक्षण के दौरान टीम को विभिन्न अनियमितताएं मिली जिसमें होम स्टे का नियमानुसार पंजीकरण न होना, जिसमें 44 होम स्टे बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए। विभिन्न होम स्टे में पार्किंग की कमी पाई गई जिनमें नियमानुसार निजी पार्किंग उपलब्ध नहीं थी। इसी प्रकार अनेक होम स्टे में स्वामी का निवास न होना: पाया गया व होम स्टे स्वामी स्वयं मौके पर निवासरत नहीं मिले।


इसी प्रकार किचन की भी अनुपलब्धता रही, होम स्टे में स्वयं का किचन नहीं मिला या स्वामी के किचन से भोजन नहीं परोसा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान टीम को होम स्टे को अन्य व्यक्तियों को लीज पर देना अथवा राज्य के बाहर के लोगों द्वारा संचालन किया जाना भी पाया गया।

नैनीताल शहर में एसडीएम नवाजिश खलिक एवं राजस्व पुलिस के नेतृत्व में शहर के 16 होम स्टे पर छापा मारा गया था। तल्लीताल बूचड़खाना, प्राणी उद्यान मार्ग एवं मल्लीताल मोहन को चौराहा क्षेत्र में एक भी होम स्टे 2015 की नियमावली के मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। सभी 16 होम स्टे में पार्किंग, किचन व स्वामी की उपस्थिति संबंधी अनियमितताएं मिलीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि होम स्टे नियमावली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को रोजगार, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना एवं राज्य की आर्थिकी को मजबूत करना है। इसके विपरीत होम स्टे का संचालन बाहरी प्रदेश के लोगों द्वारा व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है।

घरेलू बिजली-पानी के संयोजन से संचालन कर जीएसटी का भुगतान किए बिना राज्य को भारी राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी अनियमितताओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

अवैध/मानकों के विपरीत संचालित 169 होम स्टे/गेस्ट हाउस को नोटिस जारी कर प्रत्युत्तर प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा।

उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट, सभी एजेंसियों को तैयार रहने के दिए निर्देश

Uttarakhand Monsoon | Disaster Management | Madan Kaushik | SDRF | NDRF | Flood Alert | Dehradun News | USDMA : आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री Madan Kaushik ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में सभी जिलों और संबंधित विभागों ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं और उनसे निपटने की तैयारियों की जानकारी दी।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और अन्य एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए हाई कैपेसिटी पंप, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और संचार संसाधन पूरी तरह तैयार और कार्यशील स्थिति में रखे जाएं।

बैठक में अधिकारियों को मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया।

इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे….जिन्होंने राज्य में मानसून के दौरान सुरक्षा और राहत कार्यों की तैयारियों पर चर्चा की।

नैनीताल में अचानक बढ़ी सुरक्षा, आखिर क्यों तैनात हुई पैरामिलिट्री फोर्स? जानिए…

Haldwani News | Uttarakhand Security | SSB Deployment | CAPF | Tourism Security | Kailash Mansarovar Yatra | Nainital Police : उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुई आतंकी घटना के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर नैनीताल जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) की दो कंपनियां तैनात की गई हैं।

पर्यटन सीजन शुरू होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने नैनीताल जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

यह पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और प्रमुख यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। जवान पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी Manjunath TC ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन और धार्मिक यात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कुमाऊं मंडल से आदि कैलाश यात्रा शुरू हो चुकी है…जबकि जून महीने में कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी को देखते हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं…ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

उत्तराखंड: पीएम मोदी के आह्वान के बाद स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Ganesh Joshi | Petrol Diesel Saving | Narendra Modi | Fuel Conservation | Dehradun News | Uttarakhand News | Environment Protection : प्रदेश के कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने सोमवार को गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर लोगों से ईंधन की बचत करने और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने की अपील की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान अपने सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया। वह स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचे और लोगों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अनावश्यक ईंधन खर्च से बचे और संसाधनों का संयमित उपयोग करे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का अधिक इस्तेमाल करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

गणेश जोशी ने कहा कि वह खुद भी स्थानीय कार्यक्रमों और नजदीकी दौरों के लिए अधिक से अधिक दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि लोगों के बीच सादगी और ईंधन बचत का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का दिया गया संदेश केवल आर्थिक रूप से ही नहीं….बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

सीएम धामी बोले-भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकाने 22 मिनट में किए तबाह

Operation Sindoor | Pushkar Singh Dhami | Indian Army | Narendra Modi | Dehradun News | Defence News | Uttarakhand : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के साहस को देश के लिए गर्व का विषय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और भारतीय सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सेना के साहस, समर्पण और बलिदान की वजह से दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था…तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत की आधुनिक वायु सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम कर दिया और एक भी मिसाइल भारतीय जमीन पर नहीं गिरने दी। भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान को चार दिन के भीतर युद्धविराम के लिए मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का सेना और सैनिकों से भावनात्मक रिश्ता है क्योंकि राज्य के लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में सेवा देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ सेना को आधुनिक तकनीक और हथियारों से मजबूत बना रही है।

उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और दुनिया के 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण और हथियार निर्यात कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में रक्षा निर्यात में 38 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए लगातार फैसले ले रही है। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई गई है और वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया गया है। साथ ही आवेदन की समय सीमा को दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष किया गया है। पूर्व सैनिकों और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और संपत्ति खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।