
TRENDING NEWS










Bhagat Singh Koshyari : Padma Bhushan 2026 : Uttarakhand News : Rashtrapati Bhavan Award : Dehradun News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान 25 मई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा…जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अन्य विभूतियों के साथ उन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान देंगी।
Bhagat Singh Koshyari को उत्तराखंड में “भगत दा” के नाम से भी जाना जाता है। वह एक शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हुए नेता रहे हैं। उनकी पहचान सादगी, अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए रही है।
17 जून 1942 को बागेश्वर जिले के पलानधुरा गांव में जन्मे कोश्यारी ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षा क्षेत्र से की थी। बाद में उन्होंने सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पिथौरागढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर और विवेकानंद इंटर कॉलेज की स्थापना में भी योगदान दिया।
आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा कानून के तहत जेल भी जाना पड़ा, जो उनके राजनीतिक और सामाजिक सक्रिय जीवन को दर्शाता है। बाद में उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राज्य गठन के बाद वे उत्तराखंड के अंतरिम कैबिनेट मंत्री बने और कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद के रूप में भी काम किया।
वर्ष 2019 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया और बाद में गोवा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
अब उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और योगदान की बड़ी मान्यता माना जा रहा है।
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
शासनादेश के अनुसार 19 मई से 21 मई तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न की जाएगी। उनके निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं सैन्य संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राज्य सरकार ने बुधवार 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य शासकीय प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। निजी स्कूलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को उत्तराखंड की राजनीति में साफ-सुथरी छवि और अनुशासित प्रशासन के लिए जाना जाता था। उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
Uttarakhand Fuel Supply : IOC Press Release : Petrol Diesel LPG Update : Dehradun News : Fuel Availability India : उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीए…पूरे राज्य में अपनी सप्लाई चेन के माध्यम से ईंधन की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी भी तरह की बाधा नहीं है। सभी आउटलेट पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सामान्य रूप से जारी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रदेश भर में नियमित रूप से हो रही है और घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
आईओसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या पैनिक खरीदारी से बचें। कंपनी ने कहा कि सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा किया जाए।
Haldwani News | UUSDA Meeting | Road Construction Uttarakhand | Monsoon Preparation | Nitin Verma Statement : हल्द्वानी में मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक में साफ कहा गया कि शहर में चल रहे सभी सड़क निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे किए जाएं.…ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
यह बैठक उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के साथ आयोजित की गई। बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का काम हर हाल में पूरा किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और यातायात की समस्या न झेलनी पड़े…इसके लिए समय पर काम पूरा होना जरूरी है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि तीन पानी से काठगोदाम तक बन रहे हाईवे, तीन पानी से नवीन मंडी तक और निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।
नवीन वर्मा ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करना जरूरी है…तभी नमो भवन का कार्य शुरू किया जा सकेगा।
इसके साथ ही उन्होंने नगर प्रशासन को निर्देश दिए कि बरसात से पहले नालियों की पूरी तरह सफाई कराई जाए। खासकर टेड़ी पुलिया और तिकोनिया चौराहे पर जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की विशेष सफाई पर जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नाली को जल्द से जल्द साफ किया जाए, ताकि बारिश में जलभराव की स्थिति न बने।
Census 2026 | Uttarakhand News | Breaking News | Dehradun News | Government Action | India News : उत्तराखंड में जनगणना अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्य में 25 अप्रैल से घर-घर भवन गणना का काम चल रहा है…लेकिन कई जगह लोगों के सहयोग न करने से काम प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक कई लोग प्रगणकों को घर में प्रवेश नहीं दे रहे और पूछे गए सवालों का जवाब देने से भी बच रहे हैं। वहीं कुछ सरकारी विभागों पर भी कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए समय पर न छोड़ने के आरोप लगे हैं।
जनगणना निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर कहा है कि जनगणना कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे देशहित में इस अभियान में पूरा सहयोग करें।
इधर देहरादून में एक महिला प्रगणक पर कुत्ते के हमले का मामला भी सामने आया है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।
फिलहाल प्रदेश में जनगणना का करीब 67 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम तय समय में पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
: Pithoragarh News : Daughter Birth Case : Hospital Incident : Simple Hindi News : Gender Equality : Police Action : Uttarakhand News : पिथौरागढ में एक युवक ने दूसरी बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में हंगामा कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार दिग्तोली गांव निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की खबर सुनते ही उसके पति ने नाराज होकर अस्पताल में शोर-शराबा शुरू कर दिया।
युवक के हंगामे से अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोग परेशान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक को शांत कराया। बाद में मेडिकल जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल की ओर से कोई अलग शिकायत नहीं दी गई है।
समाजसेवियों का कहना है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे समय में बेटी के जन्म पर नाराजगी दिखाना समाज में पुरानी सोच को दर्शाता है। लोगों को बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने की जरूरत है।
Uttarakhand: BC Khanduri: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। भुवन चंद्र खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनकी सादगी, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
वह वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को उत्तराखंड राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
Char Dham Yatra | Adi Kailash Yatra | Pushkar Singh Dhami | HDFC Bank | Ambulance Service | Uttarakhand News : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से HDFC Bank द्वारा CSR के तहत उपलब्ध कराई गई चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए तैनात की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस के जरिए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित एचडीएफसी बैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Pushkar Singh Dhami | Government Jobs | Uttarakhand News | Youth Employment | Anti Copying Law | Recruitment Drive : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए युवाओं को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में जनता ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश की सेवा का मौका दिया। जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य में बेरोजगारी कम करने और सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार साल में करीब 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के कारण योग्य युवाओं को सही सम्मान और अवसर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित कार्मिकों से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवक के रूप में सभी को मानवीय मूल्यों के साथ आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से फोन पर बातचीत भी की और उन्हें उत्साह के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand Development | Development Projects | Tourism Development | Power Projects | Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग, भवन निर्माण और जिला योजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 1344 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के बिठौरिया क्षेत्र में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख की अवशेष धनराशि मंजूर की है। वहीं बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सरयू वैली और शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए 6.54 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
देहरादून कैंट क्षेत्र में बंच केबिल कार्यों के लिए 4.92 करोड़ की योजना के तहत पहली किस्त में 1.96 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख की स्वीकृति दी गई है।
रुद्रप्रयाग जिले के रैतोली गांव में कार्यालय भवन निर्माण के लिए 3.85 करोड़ की मंजूरी दी गई है…जबकि भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय संरक्षण और संवर्धन के लिए 30.03 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के नए जिला न्यायालय परिसर में विशेष सेवाओं और सफाई व्यवस्था के लिए कुल 4.39 करोड़ की मंजूरी भी दी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजनाओं हेतु 1018 करोड़ जिलाधिकारियों के नियंत्रण में रखने की मंजूरी दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ में राहत देने के लिए 27.74 करोड़ जारी किए गए हैं।
इसके अलावा पिटकुल की एडीबी पोषित योजना के लिए पहली किस्त में 150 करोड़ और पीएफसी वित्त पोषित योजनाओं के लिए 45 करोड़ जारी किए गए हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को भी 55 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की गई है।
चम्पावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र में पुलिस आवास निर्माण के लिए 3.02 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाबीढांग कैम्प में 9 इग्लू हट बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ पिंगलापानी योजना के लिए 1 करोड़ और टिहरी जिले के जामणीखाल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए 83.64 लाख की स्वीकृति भी प्रदान की है।