लालकुआं और झांसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Lalkuan Train News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने झांसी से लालकुआं के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से चलाई जाएगी।

ट्रेन का संचालन इस प्रकार होगा

गाड़ी संख्या 04181 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल झांसी से 23 सितम्बर से 03 नवम्बर 2025 तक हर मंगलवार को कुल 7 फेरों में चलाई जाएगी। वहीं, वापसी में 04182 लालकुआं–झांसी साप्ताहिक स्पेशल लालकुआं से 24 सितम्बर से 04 नवम्बर 2025 तक हर बुधवार को 7 फेरों में संचालित होगी।

प्रमुख ठहराव एवं समय

झांसी से प्रस्थान रात 20:15 बजे होगा, जबकि ट्रेन अगले दिन सुबह 09:35 बजे लालकुआं पहुँचेगी।

वापसी में लालकुआं से ट्रेन बुधवार को 12:20 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 02:05 बजे झांसी पहुँचेगी।

रास्ते में ट्रेन दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूँ, बरेली, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 08 जनरल, 08 स्लीपर, 02 एसी थर्ड और 01 एसी सेकेंड क्लास कोच शामिल रहेंगे।

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया संचालित करेगी

Uttarakhand News: Airport: उत्तराखंड सरकार ने राज्य की हवाई सेवाओं और सामरिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली जिले के गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब भारतीय वायुसेना के हाथों में होगा। वहीं, पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) संचालित करेगी। इस एयरपोर्ट के विस्तार पर लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

आपदा प्रबंधन और सीमाई क्षेत्र में मजबूती

उत्तराखंड हर साल भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होता है। ऐसे में राहत-बचाव कार्यों के लिए हवाई सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार भारत-चीन सीमा से लगे इलाकों में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में हवाई नेटवर्क का विस्तार अनिवार्य है और इसमें वायुसेना का सहयोग लिया जा रहा है।

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार

राज्य सरकार और AAI के बीच MoU पर सहमति बन चुकी है। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को आधुनिक बनाने के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही गुंजी से आदि कैलाश तक हवाई सेवाएं शुरू करने की भी योजना है। इसके लिए एक 1 किलोमीटर लंबी नई हवाई पट्टी का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें भारतीय वायुसेना तकनीकी सहयोग करेगी।

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का महत्व

चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप वायुसेना और सेना की प्राथमिकता में लंबे समय से रही है। यहां नियमित रूप से वायुसेना के लड़ाकू और मालवाहक विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास होता है।

गौचर हवाई पट्टी का महत्व वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान सामने आया था। तब यहां से हेली सेवाओं के जरिए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

इन योजनाओं के लागू होने से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हवाई संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही आपदा प्रबंधन और सीमाई सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

नैनीताल जिले में एसएसपी ने किए बंपर तबादले, नई सूची पर डाले नजर

Nainital: Police: Transfer: नैनीताल पुलिस स्थानांतरण सूची

उप निरीक्षक कुमकुम धानिक – पुलिस लाइन से थाना काठगोदाम

निरीक्षक सुशील कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा

निरीक्षक उमेश कुमार मलिक – प्रभारी निरीक्षक भवाली से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ

निरीक्षक प्रकाश मेहरा – प्रभारी चौकी खैरना से प्रभारी निरीक्षक भवाली

निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी

निरीक्षक विपिन चंद्र पांडे – प्रभारी सीसीटीएनएस सम्मन सेल से प्रभारी एफएफयू/एसआईएस

निरीक्षक रजत कसाना – सीसीटीएनएस संबंध सेल से प्रभारी सीसीटीएनएस/सम्मन सेल

निरीक्षक हरपाल सिंह – प्रभारी साइबर सेल डीसीआरबी से प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल

निरीक्षक ललिता पांडे – प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी एएचयू/प्रभारी डीसीआरबी

उप निरीक्षक मनोज नयाल – वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर से थानाध्यक्ष तल्लीताल

उप निरीक्षक विजय नेगी – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेतालघाट

उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष काठगोदाम से व0उ0नि0 कालाढूंगी

उप निरीक्षक विमल मिश्रा – थानाध्यक्ष भीमताल से थानाध्यक्ष काठगोदाम

उप निरीक्षक संजीत राठौड़ – प्रभारी SOG से थानाध्यक्ष भीमताल

उप निरीक्षक विजय कुमार – प्रभारी चौकी धानाचुली, थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी राजपुर, थाना हल्द्वानी

उप निरीक्षक हरजीत सिंह – थाना मुखानी से प्रभारी चौकी धारी, थाना मुक्तेश्वर

उप निरीक्षक मनोज सिंह – प्रभारी चौकी लामाचौड़, थाना मुखानी से प्रभारी चौकी क्वारब, थाना भवाली

उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार – सम्बद्ध थाना मुखानी से प्रभारी चौकी लामाचौड़, थाना मुखानी

उप निरीक्षक हर्ष बहादुर पाल – प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली से प्रभारी चौकी खैरना, थाना भवाली

उप निरीक्षक रमेश चंद्र पंत – प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू से प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली

उप निरीक्षक मोहन सिंह सोन – प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा – थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी

उप निरीक्षक नीरज कुमार – थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी देखरेख, थाना बनभूलपुरा

उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी – सम्बद्ध थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी कुंवरपुर, थाना चोरगलिया

उप निरीक्षक सुशील जोशी – थाना बनभूलपुरा से व0उ0नि0, थाना बनभूलपुरा

उप निरीक्षक फिरोज आलम – साइबर सेल से एसओजी

उप निरीक्षक भुवन सिंह राणा – सम्बद्ध थाना हल्द्वानी से थाना हल्द्वानी

उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राणा – सम्बद्ध थाना काठगोदाम से थाना काठगोदाम

उप निरीक्षक राजवीर सिंह नेगी – सम्बद्ध थाना भवाली से थाना भवाली

उप निरीक्षक प्रवीण कुमार – सम्बद्ध थाना मल्लीताल से थाना मल्लीताल

उप निरीक्षक निधि शर्मा थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया

हल्द्वानी में सड़कों का निरीक्षण, कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं के सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के आयुक्त/सचिव दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का लो.नि.वि., ब्रिडकुल और जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में डामरीकरण संभव नहीं है, ऐसे में वैकल्पिक उपायों से सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरे जाएं।

उन्होंने कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने जिलों में क्षतिग्रस्त सड़कों की लगातार मॉनिटरिंग करें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, बारिश खत्म होते ही स्थायी रूप से सड़कों की मरम्मत कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने काठगोदाम स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप की सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का भी जायजा लिया। काठगोदाम रोडवेज क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस स्टेशन से पानी बहने और पेयजल लाइन में लीकेज के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को लीकेज तत्काल ठीक कराने और रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण कार्यदायी संस्था को पानी की निकासी के लिए उपयुक्त ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए।

देवलचौड़ और टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण में लो.नि.वि. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन मार्गों को शीघ्र ही गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए और बारिश के दौरान वैकल्पिक विधियों से मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना, लो.नि.वि. के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार एवं ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऑपरेशन कालनेमि ने खोली फर्जी बाबाओं की पोल , देवभूमि में एक बांग्लादेशी भी गिरफ्तार

Uttarakhand: Operation Kalnemi: CM Dhami: उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू किया गया “ऑपरेशन कालनेमि” प्रदेशभर में प्रभावी और सफल साबित हो रहा है। इस विशेष अभियान के तहत उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है, जो अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर सनातन धर्म और आस्था के केंद्रों का दुरुपयोग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर सत्यापन और निगरानी अभियान चला रही हैं। अब तक प्रदेशभर में 4000 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें से 300 से अधिक को गिरफ्तार भी किया गया है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि सरकार इस मुद्दे पर बेहद गंभीर है और देवभूमि को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

अभियान का सबसे अधिक असर उन जिलों में दिखाई दे रहा है, जहां बाहरी और संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों की सूचनाएं पहले से मिल रही थीं। हरिद्वार जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां 2301 लोगों का सत्यापन किया गया और 162 गिरफ्तारियां हुईं। इसके अलावा देहरादून में 865 लोगों का सत्यापन कर 113 को गिरफ्तार किया गया, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन के बाद 17 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी निरंतर जारी है।

धामी सरकार की इस निर्णायक कार्रवाई का एक और उदाहरण देहरादून में एक बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर वर्षों से यहां रह रहा था। इस गिरफ्तारी से साफ होता है कि सरकार अवैध गतिविधियों और पहचान छुपाकर राज्य में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शने के मूड में नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा “ऑपरेशन कालनेमि” सिर्फ एक कानून व्यवस्था की मुहिम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह अभियान यह संदेश भी देता है कि उत्तराखंड केवल एक पर्यटन या तीर्थ स्थल ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी रक्षा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

धामी सरकार की इस सख्त और स्पष्ट नीति ने प्रदेशवासियों के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत किया है। अब जनता को यह भरोसा है कि देवभूमि में आस्था और धार्मिक विश्वास के नाम पर किसी भी प्रकार की ठगी या अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, कई जिलों के लिए जारी किया अपडेट

Uttarakhand News: Rain: Prediction: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की मार देखने को मिल रही है। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खासतौर पर उन जिलों के लिए है जहां भू-स्खलन और बाढ़ की संभावनाएं अधिक हैं।

तेज़ बारिश और चेतावनी: प्रशासन हुआ सतर्क
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जैसे जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके चलते 24 और 25 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार हैं, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश: बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
भारी बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए चमोली और उत्तरकाशी जिलों में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारियों ने एहतियातन यह कदम उठाया है ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।

भूस्खलन और जलभराव की आशंका: खतरे की बढ़ती रेखाएं
पर्वतीय इलाकों में बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहाड़ी रास्तों पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो गया है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।

राज्य प्रशासन की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें। अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों या पहाड़ी ढलानों के पास न जाएं। प्रशासन ने यह भी कहा है कि लोग किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और अधिकृत स्रोतों से ही मौसम संबंधित अपडेट प्राप्त करें। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इस समय जो मौसम का रुख है, वह आने वाले कुछ दिनों तक और विकराल रूप ले सकता है। ऐसे में आम जनता को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सतर्कता ही इस प्राकृतिक आपदा से प्रभाव को कम कर सकती है। मौसम विभाग की चेतावनियों पर अमल करना और आपसी सहयोग से ही इस कठिन समय का सामना किया जा सकता हैं।

नैनीताल जिले में सोमवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद

 Nainital: School: Closed: Heavy Rain Prediction: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर साफ़ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग द्वारा नैनीताल समेत कई जिलों में 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनज़र नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ने एहतियातन कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र कल बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम को लेकर सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। साथ ही नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार राहत कार्यों के लिए तैयार है।

उत्तराखंड की राघवी बिष्ट को पसंद है ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में बनाए 179 रन !

Uttarakhand: Raghvi Bist: Australia: Test Match: India A: उत्तराखंड निवासी और भारतीय महिला T20 टीम की सदस्य राघवी बिष्ट को ऑस्ट्रेलिया खूब राज आता है। पिछले साल की तरह 2025 इंडिया के दौर में भी राघवी ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और बता दिया कि क्यों उन्हें भारतीय महिला टीम का भविष्य कहा जाता है? क्यों कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उन्हें एक स्पेशल खिलाड़ी कहा है।

2024 में राघवी ने वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जुड़े थे जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया था। इस बार T20 सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वनडे और T20 में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद उन्होंने एकमात्र अनऑफिशियल टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। राघवी के बल्ले से 179 निकले, हालांकि ब्रिस्बेन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबला की समरी पर गौर करें तो इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए और पहली पारी में राघवी ने 93 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके शामिल रहे। उन्होंने कुल 153 गेंद का सामना किया।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 305 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 286 रन बनाए और और राघवी ने 86 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस जो ये मुकाबला देख रहे थे, उन्हें अफसोस इस बात का है कि राघवी दोनों ही पारियों में शतक पूरा कर सकती थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए ने 283 रन बनाए और मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। भले ही भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत नहीं पाई हो लेकिन राघवी के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को भरोसा दिया है कि उन पर निवेश किया जा सकता है।

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल UPT-20 प्रीमियर लीग में चमके, नाबाद 93 रनों की खेली पारी

Aryan Juyal: UPT20 League: Gaur Gorakhpur Lions: उत्तर प्रदेश टी20 प्रीमियर लीग में युवा खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के रहने वाले और उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल ने शानदार पारी खेलकर सबका ध्यान आकर्षित किया। आर्यन इस सीजन गौर गोरखपुर लाइंस की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने शनिवार को कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया।

गोरखपुर की ओर से ओपनिंग करते हुए आर्यन जुयाल ने 65 गेंदों में नाबाद 90 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके साथ सिद्धार्थ यादव ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 56 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों की साझेदारी की बदौलत गोरखपुर लाइंस ने निर्धारित 20 ओवर में 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की टीम ने कड़ा मुकाबला किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज समीर रिजवी टीम को जीत दिला देंगे। समीर ने 189 के स्ट्राइक रेट से 93 रनों की आतिशी पारी खेली। लेकिन उनके आउट होते ही मैच गोरखपुर के पक्ष में चला गया। अंत में कानपुर की टीम 19.5 ओवर में 180 रन पर सिमट गई।

गोरखपुर के लिए गेंदबाजी में तीरथ सिंह ने कमाल करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं वासु वत्स ने भी 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ गौर गोरखपुर लाइंस ने अपने पांच में से तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

आर्यन जुयाल के लिए ये पारी खास रही, क्योंकि पिछले कुछ मुकाबले उनके लिए अच्छे नहीं रहे थे। लेकिन इस प्रदर्शन से उन्होंने दिखा दिया कि वो अपनी फॉर्म में लौट चुके हैं, जो गोरखपुर टीम के लिए बड़ी राहत है।

सलड़ी के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा, यातायात रोकना पड़ा

Uttarakhand: Ranibhagh: Saladi: Landslide: Nainital Police:

भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर रविवार को सलड़ी के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा।

मलबा गिरने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

सड़क बंद होने से लंबा जाम लग गया और कई यात्री वाहन फंस गए

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी।

विभाग ने जेसीबी मशीन मंगवाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।

मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर गिरने से साफ-सफाई में दिक्कत आ रही है।

यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जिससे भारी परेशानी हुई।

फिलहाल मार्ग को पूरी तरह खोलने में अभी समय लग सकता है

विभाग ने लोगों से अपील की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह से न खुल जाए, तब तक अनावश्यक यात्रा से बचें