
TRENDING NEWS










Uttarakhand: Dehradun: महिला सुरक्षा को लेकर एक निजी सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट पर विवाद गहराने लगा है। कंपनी ने हाल ही में जारी अपनी स्टडी “नारी-2025” में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में गिना। इस पर पुलिस ने कंपनी को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने और सभी तथ्यात्मक आंकड़े पेश करने के लिए कहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सर्वे न तो राष्ट्रीय महिला आयोग और न ही राज्य महिला आयोग की ओर से कराया गया है। कंपनी ने कंप्यूटर असिस्टेड टेलीफोनिक इंटरव्यू और कंप्यूटर असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर आंकड़े जुटाए, लेकिन केवल 12,770 महिलाओं की राय पर रिपोर्ट तैयार की। जबकि देहरादून में महिलाओं की आबादी करीब नौ लाख है। इस आधार पर रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच ऋषिकेश एसपी जया बलोनी को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि अगर रिपोर्ट भ्रामक पाई गई तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि केवल देहरादून में ही गौरा शक्ति ऐप पर 16,000 से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने भी रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह सर्वे पूरी तरह निजी है और इसका केंद्र सरकार या किसी आधिकारिक एजेंसी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है।
कंडवाल ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर रिपोर्ट जारी करने के कार्यक्रम में मौजूद थीं, लेकिन सर्वे न तो आयोग द्वारा किया गया और न ही इसकी प्रमाणिकता आयोग से जुड़ी है। आयोग का मानना है कि बिना अधिकृत आंकड़ों और बेहद सीमित सैंपल साइज के आधार पर रिपोर्ट जारी करना, शहर की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।
Train: Railway: Updates: Uttarakhand: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने बताया कि पुरानी दिल्ली के यमुना ब्रिज सं. 249 पर बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने कुछ गाड़ियों को निरस्त करने, उनके मार्गों में बदलाव करने तथा टर्मिनल परिवर्तन करने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, 4 सितम्बर 2025 को चलने वाली दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस (12036) को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, 3 सितम्बर को लालगढ़ से चली लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15910) को परिवर्तित मार्ग दिल्ली-किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद से गुजारा गया।
इसके अलावा, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस (15092) को साहिबाबाद-दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (15014) को साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली मार्ग से तथा आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (12225) को भी साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली मार्ग से संचालित किया गया।
साथ ही, 4 सितम्बर को चलने वाली दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस (15035/15036) का टर्मिनल भी बदल दिया गया है। अब यह गाड़ी दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनस से चलेगी और वहीं तक आएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए अधिकृत माध्यमों से जानकारी प्राप्त करें।
Uttarakhand: Congress: Haldwani: हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता की गईं। जिसमें हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव भी पहुंचे। प्रेस वार्ता की शुरुआत में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
हलद्वानी विधायक ने कहा कि राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मामला उठाया है वो एक अभियान बन गया है। विधायक ने उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा में हुए उपचुनाव में भी वोट चोरी की बात कही और वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ी का आरोप लगाया। कांग्रेस बद्रीनाथ और मंगलौर चुनाव जीती थी और इस वजह से ये साब किया गया।
उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का भी जिक्र किया। कांग्रेस समर्पित जिला पंचायत सदस्यों को अगवा किया गया और फिर दवाब में लेकर उनसे बयान लिए गए।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ये भी कहा कि सरकार और प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। 2027 में चुनावी होने है और जनता सब कुछ देख और समझ रही है ।
Uttarakhand: Kumbh 2027: हरिद्वार में 2027 में होने वाले भव्य कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी प्रकृति के सभी कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं। बुधवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य और भव्य कुंभ का सफल आयोजन राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
उन्होंने मास्टर प्लान के अनुसार घाट, पार्किंग, कैम्प स्थल और मार्गों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत समय से पूरी करने पर भी जोर दिया। सीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने और बाईपास निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए।
यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शटल सेवा शुरू करने, महिला श्रद्धालुओं के लिए पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम, 24 घंटे सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
सीएम ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने, प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड और मोटर बोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को रियल-टाइम सूचना देने के लिए मोबाइल ऐप, हेल्पलाइन और सूचना केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और मुख्य सचिव हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करें।
बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायक, मुख्य सचिव, डीजीपी, वरिष्ठ अधिकारी और मेला अधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand: प्रदेश में मानसून के कारण बिगड़ रही सड़क व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद सड़क सुधार और गड्ढामुक्त अभियान को तेजी से शुरू किया जाए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले से पूरी कर ली जाए, ताकि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे हों। उन्होंने अधिकारियों को हर जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वयं सड़क मार्ग से जिलों का भ्रमण करेंगे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी को अनिवार्य बनाने और राज्य की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त को और मजबूत करने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
रेत मिश्रित नमक की जांच होगी
बैठक में सस्ता गल्ला दुकानों पर रेत मिश्रित नमक की शिकायत का भी मुद्दा उठाया गया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए नमूने एकत्र कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Haldwani: Train: Vande Bharat: रेलवे प्रशासन जल्द ही कुमाऊं के यात्रियों को नई सौगात देने जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। योजना के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
इसके साथ ही इज्जतनगर से चंडीगढ़ तक वंदे भारत एक्सप्रेस भी सप्ताह में छह दिन चलाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं रामनगर से उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दो दिन और काठगोदाम से सूबेदारगंज एक्सप्रेस रोजाना चलाई जाएगी। इसी क्रम में इज्जतनगर-लालकुआं-हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन, लालकुआं-यशवंतरपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन तथा लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस भी सप्ताह में एक दिन संचालन के लिए प्रस्तावित है।
कासगंज से नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन, कासगंज से सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन और कासगंज से वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को न केवल दिल्ली, बल्कि हरिद्वार, चंडीगढ़, उदयपुर, कटड़ा, वाराणसी और सिकंदराबाद जैसे बड़े शहरों तक सीधे और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार, इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कुमाऊं और तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए यात्रा बेहद सहज और आधुनिक हो जाएगी। यह नई रेल सेवाएँ क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी, क्योंकि इनके माध्यम से पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
लगातार बेहतर और तेज़ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम कुमाऊंवासियों के लिए बड़ा परिवर्तनकारी साबित हो सकता है।
Champawat News: Police: Drugs: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान को मजबूती देते हुए चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए बनबसा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक, 2 सितंबर 2025 को सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में एसओजी प्रभारी और थानाध्यक्ष बनबसा की संयुक्त टीम ने संदिग्धों पर नज़र रखते हुए पाटनी चौराहा, बनबसा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी बलजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी ग्राम बलखेड़ा, थाना नानकमत्ता, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 37 वर्ष के पास से 213 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल (UK06 AV 6104) भी कब्जे में ली।
पूछताछ के दौरान बलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि वह स्मैक टाटरगंज से लेकर आया था और इसे नेपाल के कैसिनो तक पहुंचाने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में नशा तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को तबाह कर रहा है और ऐसे तस्करों को उनकी सही जगह, यानी जेल में ही भेजा जाएगा।
इस ऑपरेशन ने न केवल चम्पावत पुलिस की तत्परता और सतर्कता को साबित किया है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि उत्तराखंड पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर जारी हुई रिपोर्ट ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इसी रिपोर्ट के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच कर गए।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार को महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में नाकाम बताते हुए जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने पहले ही वहां बैरिकेडिंग कर रखी थी। बैरिकेडिंग के सामने ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
इसी बीच प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है और सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सहित अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी।
हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। इसके बाद भी महिला कांग्रेस ने सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जब तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
Uttarakhand: Dehradun: राजधानी देहरादून में मानव तस्करी रोधी इकाई और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार रात को हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि एसएसपी को हरबर्टपुर में देह व्यापार के संचालन की गोपनीय सूचना मिली। एसएसपी ने एएचटीयू के प्रभारी हरिओम राज चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई करते हुए टीम ने विकासनगर चिरंजीपुर के मंडी चौक के पास निवासी हरिकिशोर उर्फ राजकुमार, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के कांडा गांव निवासी मकान के केयर टेकर जयनारायण शर्मा, हरबर्टपुर के रामबाग निवासी ग्राहक विक्की, उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला और हरियाणा निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया। साथ ही कमरों में पुलिस को तीन पुरुष, एक युवती और एक महिला के साथ 2350 नकद रुपये और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। देह व्यापार के संचालक हरिकिशोर ने पहले स्वयं को ग्राहक बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
पुलिस ने जयनारायण शर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मकान राजकुमार ने किराये पर लिया है। वह मकान का केयर टेकर है। वह ग्राहकों और युवतियों को कमरे उपलब्ध कराता है। उसने बताया कि पुलिस के पहुंचने से आधा घंटा पहले राजकुमार मकान से बाहर गया था। महिला और युवती ने बताया कि राजकुमार ही उनसे फोन पर संपर्क कर ग्राहक उपलब्ध करवाता है। वह उन्हें गूगल पे के माध्यम से भुगतान करता है।
पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अल्मोडा: सोमवार तड़के घुड़दौड़ा गांव में हुई मूसलाधार बारिश के बीच अचानक बादल फटने से एक परिवार बड़ी घटना से बच गया। भूस्खलन और तेज बहाव वाला पानी सीधे घर के आंगन के नीचे से गुजरा, जिससे खेत बह गए और भारी तबाही हुई।
आपदा के समय घर में बुजुर्ग भागुली देवी, उनकी बहू और दो पोतियां सो रही थीं। धमाके जैसी आवाज सुनकर पड़ोसी सतर्क हुए और हल्ला मचने पर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मकान में दो परिवार रहते हैं। वर्तमान में भागुली देवी का दूसरा पुत्र दनी राम और उनकी पत्नी हल्द्वानी गए हुए है।
गनीमत रही कि बादल आंगन के आगे रास्ते के पास फटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पड़ोसियों ने परिवार को सुरक्षित निकालकर अपने घर में शरण दी। घटना के बाद से मकान पर ढहने का खतरा बना हुआ है क्योंकि प्रभावित जगह से लगातार मिट्टी खिसक रही है।
मंगलवार को पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।