उत्तराखंड में किसानों के लिए योजना, अब मिलेगा सब्सिडी का लाभ

देहरादून: उत्तराखंड के सेब उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एप्पल मिशन (2016-17 से 2022-23) और सेब की अति सघन बागवानी योजना (2022-23 से चालू) के तहत लंबित सब्सिडी का भुगतान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों के करीब 800 सेब उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को इस संबंध में बैठक कर सोमवार से भौतिक सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था भी की है। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को समय पर सब्सिडी मिल सके।

दरअसल सब्सिडी भुगतान में देरी को लेकर किसान नाराज चल रहे थे और उन्होंने सोमवार को देहरादून में किसान न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। इस बीच सरकार की सक्रियता को किसानों के आंदोलन को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है पर्वतीय कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने बताया कि संगठन फिलहाल न्याय यात्रा के अपने निर्णय पर अडिग है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषकों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एप्पल मिशन और अति सघन बागवानी योजना के लाभार्थी किसानों की लंबित सब्सिडी का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। सोमवार से ही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

उत्तराखंड का गुरु चौरंगीनाथ मेला… तीन साल में एक बार लगता है ये मेला

उत्तरकाशी: सीमांत जनपद उत्तरकाशी की चारों घाटियों की पौराणिक संस्कृति आज भी वैसे ही जीवंत है जैसे पौराणिक काल में थी। इसी संस्कृति का प्रतीक है गुरु चोरंगी नाथ का मेला…जो तीन साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

मेला गाजणा क्षेत्र के पांच गांवों…चोडियाट, दिखोली, सोड, लोडाडा और भेटियारा में आयोजित होता है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु देवताओं के आर्शीवाद के लिए और ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा निभाने के लिए पहुंचते हैं। प्रत्येक गांव में मेले के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है और घर-घर में श्रद्धालुओं के लिए पकवान तैयार किए जाते हैं। हर श्रद्धालु को देवता का अंश मानकर भोजन कराया जाता है। मेला प्रांगण में श्रद्धालुओं की गिनती कर भोजन को बराबर हिस्सों में बांटा जाता है।

अनोखी परंपरा: मेले में देवता के अलावा कोई मुख्य अतिथि नहीं होता। प्रत्येक श्रद्धालु को देवता का रूप माना जाता है और सम्मान उसी अनुसार किया जाता है। जात-पात का कोई भेदभाव नहीं होता।

मेला पांच दिन तक चलता है…जिसमें सुबह से पूजा-अर्चना और देव डोलियों के साथ नाच-गाना होता है। दोपहर में हर श्रद्धालु को भोजन कराया जाता है। मेले का मुख्य आकर्षण है गुरु चोरंगी नाथ के साथ चलने वाले बीर हलुआ देवता, जो बिना हाथ लगाए 8-10 किलो भोजन ग्रहण करते हैं। भोजन के पश्चात देवता श्रद्धालुओं को विच्छू घास (कंडाली) लगाते हैं। मान्यता है कि जिसे यह कंडाली लगती है….वह तीन साल तक भूत-प्रेत और काली शक्तियों से सुरक्षित रहता है। हर श्रद्धालु इसे लगवाना सुनिश्चित करता है।

इस धार्मिक आध्यात्मिक और अतिथि देवो भव की परंपरा का आप भी 9 नवम्बर से साक्षी बन सकते हैं।

बैंक की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI में निकली बंपर भर्ती

दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत अगले कुछ महीनों में करीब 3,500 अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

SBI Recruitment : SBI में निकली बंपर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक ने 3,500 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विशेष रूप से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (POs) और विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) के पदों पर केंद्रित होगी। खास बात ये है कि इसमें आईटी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

महिला कर्मचारियों की संख्या 30 प्रतिशत करना है लक्ष्य 

एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (मानव संसाधन) और मुख्य विकास अधिकारी किशोर कुमार पोलुदासु ने भर्ती के बारे में बताया कि बैंक अगले 5 वर्षों में महिला कर्मचारियों की संख्या को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य बना रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इन भर्तियों को लेकर एसबीआई जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

जरूरी सूचना: टनकपुर,अमृतसर,गोरखपुर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी कर दी है टाइमिंग

Railway: Train: Updates: Uttarakhand: छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न मार्गों पर पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। 27 अक्टूबर, 2025 को कई प्रमुख स्टेशनों से ये विशेष रेलगाड़ियाँ चलेंगी, जिससे पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे यात्रियों को सुविधा मिल सके।

इस दिन सुबह 05062 टनकपुर-अछनेरा पूजा विशेष गाड़ी टनकपुर से 04.35 बजे प्रस्थान करेगी, जो पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज और मथुरा जंक्शन होते हुए अछनेरा पहुँचेगी। इसी क्रम में 09112 गोरखपुर-वडोदरा पूजा विशेष गाड़ी सुबह 05.00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल व फर्रुखाबाद मार्ग से वडोदरा जाएगी।

सुबह 05.25 बजे 05131 गोरखपुर-बहराइच पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से चलेगी, जो आनंदनगर, बढ़नी व गोंडा होते हुए बहराइच पहुँचेगी। वहीं, 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष गाड़ी गोमती नगर से 09.40 बजे प्रस्थान करेगी और बाराबंकी, अयोध्या धाम, मनकापुर, गोरखपुर, सीवान व छपरा होकर न्यू जलपाईगुड़ी पहुँचेगी।

दोपहर 12.00 बजे 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी छपरा से रवाना होगी, जो सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर और मुरादाबाद से होकर गुज़रेगी। इसी दिन दोपहर 1.00 बजे 03048 गोरखपुर-हावड़ा पूजा विशेष गाड़ी भी गोरखपुर से चलेगी, जो सीवान, छपरा और हाजीपुर से होकर हावड़ा पहुँचेगी।

बढ़नी से दोपहर 1.30 बजे 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल व वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) के रास्ते चलेगी। इसके अलावा, 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) विशेष गाड़ी 14.30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी।

इसी समय, 05132 बहराइच-गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी भी बहराइच से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो गोंडा, बढ़नी व आनंदनगर मार्ग से गोरखपुर पहुँचेगी। 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा विशेष गाड़ी 15.30 बजे चलेगी और भटनी, औंड़िहार, जौनपुर व वाराणसी जंक्शन से होकर गुज़रेगी।

शाम 4 बजे 01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) विशेष गाड़ी बनारस से रवाना होगी, जो प्रयागराज छिवकी और सतना होकर जाएगी। इसके बाद 17.30 बजे 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा विशेष गाड़ी चलेगी, जो गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल व झांसी से होकर पुणे पहुँचेगी।

शाम 6.25 बजे 03216 थावे-पटना पूजा विशेष गाड़ी थावे से मसरख व खैरा मार्ग से चलेगी। वहीं रात 10 बजे 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी छपरा से रवाना होगी, जो थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा और ऐशबाग होते हुए दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी।

रामनगर में रणजी ट्रॉफी मैच, मयंक मिश्रा के 6 विकेट के बदौलत हुई उत्तराखंड की वापसी !

Uttarakhand vs Railways: Ranji Trophy Match: Ramnagar: उत्तराखंड और रेलवे के बीच रामनगर के कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे है रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मिला-जुला खेल देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 333 रन बनाए। दूसरे दिन रेलवे के बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने 131 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मेराई ने नाबाद 89 रन बनाए। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। मयंक मिश्रा ने 6 विकेट हासिल किए। इसके अलावा देवेंद्र बोरा को दो और अभय नेगी को भी दो विकेट हासिल हुए।

लंच के तुरंत बाद मयंक ने लगातार दो विकेट हासिल किए और रेलवे की पहली पारी खत्म हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत खराब रही और अवनीश सुधा केवल चार रन पर आउट हो गए। इसके बाद कुणाल चंदेला और प्रशांत चोपड़ा के बीच 28 रनों की साझेदारी हुई। ये साझेदारी आगे बढ़ रही थी कि प्रशांत चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद कुणाल और युवराज के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले उत्तराखंड को बड़ा झटका लगा और कुणाल चंदेला अर्थशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने 50 ओवर में 122 रन बना लिया है और उसके आठ विकेट अभी शेष हैं।

सीएचसी चौखुटिया में व्यवस्थाओं का विस्तार, मुख्य विकास अधिकारी ने दिया अपडेट

चौखुटिया: क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य आंदोलन के मद्देनज़र जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सीएचसी चौखुटिया में व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है।

वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में 7 एमबीबीएस डॉक्टर, एक एमओआईसी और एक डेंटल सर्जन समेत कुल 9 चिकित्सक कार्यरत हैं। सचिव स्वास्थ्य के निर्देशानुसार विशेषज्ञ सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है — अब गाइनी एवं बाल रोग विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार) को तैनात रहेंगे।

सीएचसी चौखुटिया को 30 बेड से बढ़ाकर 60 बेड किए जाने का शासनादेश जारी हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “जल्द ही ये सभी सुधार धरातल पर उतरेंगे और आमजन को इनका सीधा लाभ मिलेगा। सरकार और जिला प्रशासन पूरी निष्ठा से जनहित में कार्य कर रहे हैं।”

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर सेवाएं देने में जुटा है। अक्टूबर माह में 1689 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें से मात्र 13 केस (1% से भी कम) रेफर किए गए। अप्रैल से अब तक कुल 20615 मरीजों का उपचार हुआ, जिनमें केवल 117 (0.5%) को रेफर करना पड़ा।

सीएमओ ने कहा कि “कई बार दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर अवस्था में मरीज लाए जाते हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजना आवश्यक होता है। यह मरीजों के हित में ही है।”

शासन ने चौखुटिया में स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए कई नई सुविधाएं दी हैं —

10 नए हॉस्पिटल बेड की व्यवस्था

नई ईसीजी मशीन की आपूर्ति

एसडीएच के रूप में 50 बेड अस्पताल का शासनादेश जारी

दवाओं एवं आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता

एम्स ऋषिकेश से टेली कंसल्टेशन सुविधा के लिए पत्राचार

चंदन डायग्नोस्टिक के माध्यम से निःशुल्क जांचें जारी

एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध

नई 108 एंबुलेंस और विभागीय वाहन तैनात

डिजिटल एक्स-रे मशीन जल्द उपलब्ध होगी

एक आखिरी बार, सिडनी से विदा ले रहा… रोहित शर्मा के पोस्ट ने फैंस को किया भावुक

Rohit Sharma: Cricket: Social Media Post: Cricket: Australia:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ भले ही टीम इंडिया 1-2 से हार गई हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। सीरीज़ में उन्होंने एक अर्धशतक और एक नाबाद शतक जमाकर “प्लेयर ऑफ द सीरीज़” का खिताब अपने नाम किया। तीसरे वनडे में सिडनी के मैदान पर रोहित ने नाबाद शतक लगाकर भारत को 9 विकेट से यादगार जीत दिलाई। यह मुकाबला उनके लिए कई मायनों में खास रहा क्योंकि इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 शतकों का आंकड़ा पूरा कर लिया।

रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट में 12, वनडे में 33 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 5 शतक दर्ज हो चुके हैं। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर विदेशी बल्लेबाज़ों में सबसे ज़्यादा वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम है — 33 पारियों में 6 शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली (5) और कुमार संगकारा (5) को पीछे छोड़ दिया।

सीरीज़ खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए लिखा — “आखिरी बार सिडनी को अलविदा।” इस संदेश के साथ उन्होंने अपने क्रिकेट सफर के एक यादगार अध्याय को पीछे छोड़ा। भले ही टीम इंडिया सीरीज़ नहीं जीत पाई, लेकिन रोहित और विराट कोहली की लय ने भारतीय फैंस के भीतर “मिशन वर्ल्ड कप 2027” की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।

वहीं, आंकड़ों की बात करें तो किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने की सूची में भी रोहित का नाम शुमार हो गया है। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 9 शतक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा 9-9 शतकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। यह उपलब्धि रोहित के करियर को एक और ऊंचाई पर ले जाती है और बताती है कि भारतीय क्रिकेट में “हिटमैन” का अध्याय अभी खत्म नहीं हुआ है।

रेलवे ने निकाली 12वीं पास के लिए एनटीपीसी भर्ती, तीन हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा

RRB NTPC UG Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएशन के बाद अब अंडर ग्रेजुएट (UG) स्तर की एनटीपीसी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विशेष रूप से 12वीं पास लड़के और लड़कियों के लिए है…जिसमें कुल 3,050 पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन शुरू: 28 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2025

आवेदन लिंक: www.rrbapply.gov.in

पद और योग्यता:

पद: ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास (SC/ST/Divyang उम्मीदवारों के लिए अंक की शर्त लागू नहीं)

आयु सीमा: 18-30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)

टाइपिंग स्किल: अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए अंग्रेजी 30 शब्द/मिनट, हिंदी 25 शब्द/मिनट

वेतन और चयन प्रक्रिया:

बेसिक सैलरी: 19,900 – 25,500 रुपये, अन्य भत्तों के साथ

चयन: लिखित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2)

आवेदन प्रक्रिया:

RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।

मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें।

भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

यह भर्ती रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। समय रहते आवेदन करे।

दिल्ली मेट्रो में निकली है भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि है 6 नवंबर

दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर दिया है। DMRC में जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए कुल 2 पद खाली हैं।

इच्छुक उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।

उम्मीदवार के पास रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार के विभागों या सार्वजनिक उपक्रमों में कम से कम 18 साल का एग्जीक्यूटिव या गजेटेड अनुभव होना चाहिए।

अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति डेप्युटेशन या पोस्ट-रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल इंगेजमेंट के आधार पर होगी।

कैसे करें आवेदन:

delhimetrorail.com पर जाएं।

होमपेज पर लिंक ‘Requirement of General Manager/ Civil’ पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और पूरी तरह भरें।

आवश्यक दस्तावेजों की self-attested copies अटैच करें।

फॉर्म इस पते पर भेजें:
General Manager (HR), Delhi Metro Rail Corporation Ltd., Metro Bhawan, Fire Brigade Lane, Barakhamba Road, New Delhi

जो उम्मीदवार लंबे समय से दिल्ली मेट्रो में नौकरी का सपना देख रहे हैं…उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। समय रहते आवेदन करें और अपने दस्तावेज़ सही तरीके से भेजें।

युवाओं के पास शानदार मौका, यूको बैंक में बंपर पदों पर निकली भर्तियां

UCO Bank Recruitment 2025: ग्रेजुएशन पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूको बैंक (UCO Bank) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। बैंक ने कुल 531 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्यता और आयु सीमा:
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद जारी मार्कशीट और प्रोविजनल/फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2021 या उसके बाद जारी होना चाहिए। आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2025 को आवेदक की आयु 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 02 अक्टूबर 1997 से पहले और 01 अक्टूबर 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस:

जनरल/OBC/EWS कैटेगरी: 800

PwBD कैटेगरी: 400

कैसे करें आवेदन:

  1. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.in पर जाएं।
  2. Job Opportunities टैब पर क्लिक करें।
  3. अप्रेंटिस नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और नियम अनुसार आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से होगा। परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे और समय 1 घंटा दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज तैयार की जाएगी।