
TRENDING NEWS










Ishwarya and Sushmita UPSC Success Story: सुनामी में सब कुछ खोया, पर हिम्मत नहीं किसान की दोनों बेटियां बनीं IAS और IPS अफसर
साल 2004…एक साधारण सुबह थी…लेकिन तमिलनाडु के नागरकोइल के एक किसान परिवार के लिए वही दिन सब कुछ बदल गया। समुद्र की उफनती लहरों ने उनकी खेती, घर और जीवन की सारी खुशियाँ निगल लीं। विनाशकारी सुनामी ने परिवार को सिर्फ मलबा और अनिश्चित भविष्य सौंपा। लेकिन इसी मलबे के बीच एक पिता ने अपनी दोनों बेटियों ईश्वर्या और सुष्मिता रामनाथन को एक अमूल्य विरासत दी: शिक्षा का विश्वास और संघर्ष का साहस।
किसान पिता ने बेटियों से कहा कि हमारी जमीन चली गई…लेकिन तुम्हारा ज्ञान कोई नहीं छीन सकता।
यही वाक्य दोनों बहनों की ज़िंदगी की दिशा बन गया। गरीबी, दुःख और तिरस्कार के बीच उन्होंने एक ही लक्ष्य तय किया। यूपीएससी (UPSC Civil Services)। यह केवल परीक्षा पास करने का सपना नहीं था…बल्कि अपने पिता के त्याग और परिवार की खोई हुई इज़्ज़त को फिर से पाने का संकल्प था।
छोटी बहन ईश्वर्या रामनाथन ने साल 2018 में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 628 हासिल की थी। उनका चयन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (RAS) में हुआ। लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं…बल्कि प्रशासनिक सेवा में शीर्ष स्थान पाना था।
इसलिए उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और साल 2019 में अपने दूसरे प्रयास में 47वीं रैंक के साथ IAS अधिकारी बन गईं। वह सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में तमिलनाडु कैडर की IAS अधिकारी बनीं।
बड़ी बहन सुष्मिता रामनाथन का सफर और भी कठिन रहा। उन्होंने लगातार कई बार असफलताएँ झेलीं पाँच बार तक परीक्षा पास न कर सकीं। लेकिन छठे प्रयास में साल 2022 में उन्होंने कमाल कर दिखाया। सुष्मिता ने ऑल इंडिया रैंक 528 हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन पाया।
जिस परिवार ने कभी आसमान की ओर सिर्फ प्रार्थना की थी आज उसकी बेटियाँ देश के प्रशासनिक तंत्र की ताकत बन चुकी हैं। ईश्वर्या और सुष्मिता की कहानी यह साबित करती है कि प्राकृतिक आपदा, गरीबी या असफलता किसी की मंज़िल नहीं रोक सकती अगर संकल्प सच्चा हो।
India vs Australia: Cricket: World Cup 2025: डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया अब 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोएब लिचफील्ड ने शानदार 119 रन की पारी खेली, जबकि एलिस पैरी ने 77 रन का योगदान दिया। एश्ले गार्डनर ने अंत में 63 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से श्री चरण और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमनजोत कौर, क्रांति गौड़ और राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।
339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही। शैफाली वर्मा 10 रन बनाकर जल्दी आउट हुईं, वहीं स्मृति मंधाना ने 24 रन बनाए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन जोड़े। हरमनप्रीत 89 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन जेमिमा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।
जेमिमा रोड्रिग्ज ने मात्र 127 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 48.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उनके साथ ऋचा घोष ने 34 रनों की तेज पारी खेली। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज साबित हुआ। भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया।
Uttarakhand News: Arush Melkani: Century: C.K Naidu Trophy: सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद टीम ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दूसरे मैच में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किए।
हिमाचल प्रदेश ने पहली पारी में 246 रन बनाए। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया — रक्षित रोही ने 4 विकेट, देवांश ने 3 विकेट, और अनमोल साह ने 2 विकेट झटके। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 503 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान हर्ष राणा ने शानदार 141 रन बनाए, जबकि आरुष मेलकानी ने नाबाद 100 रनों की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
दूसरी पारी में हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों ने भी शानदार वापसी की और 531 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में उत्तराखंड के लिए देवांश और हर्ष राणा ने 3-3 और आरुष को सर्वाधिक दो विकेट मिले। उत्तराखंड को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम दूसरी पारी में 61 ओवर में 169 रन ही बना सकी। मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, हालांकि पहली पारी की लीड के चलते उत्तराखंड को तीन अंक मिले। इस प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और आगामी मैचों के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है।
देहरादून: उत्तराखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नया अपडेट सामने आया है। वन विभाग से लेकर समूह ‘ग’ के कई पदों की भर्ती परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। वहीं वन दरोगा पद पर होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख में भी मामूली बदलाव किया गया है।
आयोग ने बताया कि वन दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक माप जोख और दक्षता परीक्षा की नई तारीखें 20, 21 और 22 नवंबर 2025 निर्धारित की गई हैं। पहले ये परीक्षा 24, 25 और 26 नवंबर को होने वाली थी…लेकिन वन विभाग में असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ़ फॉरेस्ट की परीक्षा भी उसी दिनों में आयोजित होने के कारण अभ्यर्थियों के अनुरोध पर तारीखों में बदलाव किया गया।
वन दरोगा भर्ती के लिए 31 जनवरी 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बाद 22 जून 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी और मेरिट के आधार पर परिणाम 25 अगस्त 2025 को जारी किया गया।
इसके अलावा समूह ‘ग’ के पदों जैसे डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती मेट, कार्य पर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक के लिए भी परीक्षा कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। इन पदों की विज्ञप्ति 4 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी…जबकि लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 18 अगस्त से 5 सितंबर 2025 तक टंकण परीक्षा आयोजित हुई थी।
UKSSSC का कहना है कि आयोग सभी परीक्षाओं को समय पर संपन्न कराने के लिए प्रयासरत है। हालांकि कुछ मामलों में कोर्ट की प्रक्रियाओं के कारण परीक्षाओं का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं आयोग अभ्यर्थियों की सुविधाओं और अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलाव भी करता रहेगा।
नैनीताल: पर्यटन नगरी नैनीताल घूमने आने वाले सैलानियों की जेब अब और ढीली होने वाली है। सरकार दिसंबर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने की तैयारी में है। इसके तहत जहां दोपहिया वाहनों को छूट दी जाएगी…वहीं चारपहिया वाहनों को 80 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।
फिलहाल पर्यटकों को नैनीताल में प्रवेश के लिए टोल टैक्स (300) और पार्किंग शुल्क (500) देना पड़ता है। अब ग्रीन टैक्स लागू होने पर यह कुल 880 रुपये प्रतिदिन हो जाएगा। यानी केवल नैनीताल की ताज़ी हवा में सांस लेने के लिए भी सैलानियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
नगर पालिका नैनीताल के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह टैक्स लागू कर रही है। ग्रीन टैक्स की दरें अलग-अलग वाहनों के लिए तय की गई हैं। फिलहाल कार के प्रवेश पर 80 रुपये शुल्क रखा गया है और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही वसूली की जाएगी।
हालांकि पर्यटन कारोबारियों ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई है। पर्यटन कारोबारी राजकुमार गुप्ता का कहना है कि पहले से ही टोल और पार्किंग शुल्क के कारण पर्यटक महंगाई महसूस कर रहे हैं। अब नया टैक्स उनके लिए बोझ बनेगा और पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंचाएगा।
वहीं पंगोट होटल एंड कैंप एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल का कहना है कि एक ओर सरकार ‘एक राष्ट्र-एक टैक्स’ की बात करती है…दूसरी ओर पर्यावरण के नाम पर नया टैक्स जोड़ रही है। पहले से ही नैनीताल में वाहन प्रवेश और पार्किंग महंगे हैं अब यह कदम पर्यटकों की संख्या घटा सकता है।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन कारोबार के संतुलन पर भी ध्यान देना होगा…ताकि सर्दियों और गर्मियों दोनों सीजन में सैलानियों का उत्साह बरकरार रहे।
देहरादून: जिले में लावारिस और पालतू कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़े घटनाक्रमों पर अब नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिला पंचायत ने लावारिस कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण के लिए नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बुधवार को प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक में शासन से दिशा-निर्देश और एसओपी (Standard Operating Procedure) तैयार करने की मांग की जाएगी। देहरादून जिला पंचायत इस दिशा में नीति बनाने की पहल करने वाला राज्य का पहला जिला पंचायत बनने जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ी कुत्तों की दहशत
कुत्तों का आतंक अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहा। ग्रामीण इलाकों में भी कई बार हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में 21 सितंबर को बिधोली आमवाला ओखल गांव में एक पालतू रॉटविलर ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घटना नगर निगम सीमा से बाहर की है, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आई। ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी कोई नीति न होने के कारण न तो जुर्माना लगाया जा सका और न ही नियंत्रण के उपाय किए जा सके। यही वजह है कि जिला पंचायत अब कुत्तों के प्रबंधन के लिए स्पष्ट नीति लाने की तैयारी में है।
शहरी निकायों के पास पहले से हैं अधिकार
नगर निगमों के पास पहले से ही लावारिस और पालतू कुत्तों को लेकर नियम हैं। निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों का पंजीकरण, बधियाकरण और टीकाकरण कराना अनिवार्य है। इसके अलावा बिना पंजीकरण या खुले में कुत्ते को घूमाने पर जुर्माना लगाने का अधिकार भी नगर निगम को प्राप्त है। हाल ही में देहरादून नगर निगम ने अपनी बोर्ड बैठक में पंजीकरण शुल्क और जुर्माने की राशि बढ़ाई है।
आय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं भी तैयार
जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पहले ही पास कर दिया था। अब पंचायत अपनी आय बढ़ाने की दिशा में भी नए कदम उठा रही है। रायपुर चौक, नत्थनपुर और माजरा क्षेत्र में स्थित जिला पंचायत की खाली जमीनों पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और वेडिंग पॉइंट बनाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके अलावा ऋषिकेश-श्यामपुर बाईपास पर चार बीघा भूमि पर होटल या व्यावसायिक भवन बनाने की योजना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से पंचायत को लगभग 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का अनुमान है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि कुत्तों से जुड़ी घटनाएं अब ग्रामीण इलाकों में भी चुनौती बनती जा रही हैं। जिला पंचायत द्वारा नीति बनाने की यह पहल ग्रामीण स्तर पर प्रबंधन और सुरक्षा दोनों को मजबूत करेगी।
Khushi Chand: Pithoragarh: Sports: पिथौरागढ़ की उभरती मुक्केबाज खुशी चंद ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। होनहार बॉक्सर खुशी चंद 23 से 30 अक्टूबर तक मनामा, बहरीन में आयोजित होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों (Asian Youth Games) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 44-46 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की टीम का हिस्सा होंगी।
खुशी ने इससे पहले अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 6वीं अंडर-17 राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस सफलता ने उन्हें एशियाई युवा खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह दिलाई। प्रतियोगिता से पहले खुशी ने एनआईएस पटियाला में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी को निखारा।
मनामा में उनका पहला मुकाबला जॉर्डन की अल रहमई रीम से होगा। इस मुकाबले को लेकर खुशी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ रिंग में उतरेंगी।
खुशी मूल रूप से बड़ालू, पिथौरागढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में प्रसिद्ध कोच विजेन्द्र मल्ल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। विजेन्द्र मल्ल का कहना है कि खुशी अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता है।
उनके इस चयन पर जिला बॉक्सिंग संघ, स्थानीय खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने खुशी चंद को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाएँगी।
Uttarakhand: Railways: Ranji Trophy Match: Ramnagar: रामनगर के कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड ने इतिहास रच दिया, क्योंकि यहां पहली बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। यह मौका कुमाऊँ मंडल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि पहली बार उन्होंने देश के नामचीन खिलाड़ियों को अपने सामने खेलते देखा। यह मैच 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, उत्तराखंड टीम ने पहली पारी में बढ़त हासिल की और 3 अंक अपने नाम किए।
मैदान पर कई दिलचस्प पल देखने को मिले, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे उत्तराखंड के लेफ्ट-आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा। दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 विकेट झटके और इसके बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया। उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था —
“I will start my season with a fifer”
(“मैं अपने सीजन की शुरुआत 5 विकेट के साथ करूंगा।”)
मयंक ने यह कागज ड्रेसिंग रूम की ओर दिखाया, और टीम के साथियों ने उनका उत्साह बढ़ाया। यह नजारा देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। ऐसे सेलिब्रेशन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो कई बार देखने को मिलते हैं, लेकिन रामनगर के दर्शकों के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और यादगार रहा।
हालांकि, तीसरे दिन एक पल ऐसा भी आया जिसने खेल की भावना को थोड़ा आहत किया। रेलवे टीम के विकेटकीपर उप्रेंद्र यादव और खिलाड़ी आकाश पांडे के बीच मैदान पर नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने से पहले ही कप्तान प्रथम सिंह ने स्थिति संभाली और दोनों खिलाड़ियों को शांत किया, जिसके बाद मैच दोबारा सामान्य रूप से शुरू हुआ।
मैदान पर ऐसी झड़पें नई नहीं हैं — क्रिकेट प्रेमियों को यह वाकया 2013 वेस्टइंडीज ट्राई सीरीज़ की याद दिला गया, जब भारतीय खिलाड़ियों सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा के बीच भी ऐसी ही तकरार देखने को मिली थी।
RRB JE 2025 Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए CEN 05/2025 अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2570 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है।
कुल पद: 2570 – JE, DMS और CMA पद शामिल
योग्यता: संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य
आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को सरकार के अनुसार छूट)
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I और CBT-II), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन सूची इन सभी चरणों के सफल होने के बाद जारी होगी।
सामान्य / OBC / EWS: 500 रुपये
SC / ST / PWD / ESM / महिला उम्मीदवार: 250 रुपये, भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
rrbapply.gov.in पर जाएं।
CEN 05/2025 अधिसूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
“Apply Online” पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर आवेदन सबमिट करें।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| आवेदन संशोधन | 3 दिसंबर – 12 दिसंबर 2025 |
| आयु गणना की अंतिम तिथि | 1 जनवरी 2026 |
| CBT-I परीक्षा | 2026 के प्रारंभिक महीने |
नोट: आवेदन जमा करने के बाद रसीद और फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए rrbapply.gov.in और indianrailways.gov.in पर विजिट करें।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC 2025 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 28 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है।
कुल पद और श्रेणियां:
इस भर्ती के तहत कुल 3058 पदों भरे जाएंगे…
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,424 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 394 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 163 पद
ट्रेन क्लर्क: 77 पद
योग्यता:
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य, न्यूनतम 50% अंक आवश्यक (SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंक की शर्त लागू नहीं)।
अन्य पदों: कंप्यूटर पर टाइपिंग कौशल जरूरी। अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट।
चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा आयोजित की जाएगी:
CBT-1 (प्रथम चरण):
अवधि: 90 मिनट
प्रश्न: 100
विषय: सामान्य जागरूकता (40), गणित (30), सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (30)
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
CBT-2 (द्वितीय चरण):
अवधि: 90 मिनट
प्रश्न: 120
विषय: सामान्य जागरूकता (50), गणित (35), सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (35)
अतिरिक्त टाइपिंग टेस्ट:
केवल अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए होगा।
क्वालिफाइंग नेचर का टेस्ट होगा।
शॉर्टलिस्टिंग:
CBT-1 में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए 15 गुना रिक्तियों के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अब तुरंत आवेदन करें, अवसर सीमित है।