
TRENDING NEWS










Uttarakhand: Haldwani: NIA: केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बनभूलपुरा क्षेत्र की लाइन नंबर 8 स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों से देश विरोधी संगठनों से संभावित संपर्क को लेकर कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई।
सूत्रों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया, हालांकि जांच प्रक्रिया जारी रहने के कारण एजेंसियों ने मौलाना आसिम कासमी का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।
एजेंसियों का कहना है कि जांच के दौरान किसी भी नए तथ्य के सामने आने पर मौलाना और उनके सहयोगी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई गोपनीय रखी जा रही है।
Haldwani: Delhi : Blast: NIA:दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में छापेमारी—बिलाली मस्जिद के इमाम को पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच में दिल्ली पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगालते हुए जांच टीम एक महत्वपूर्ण संपर्क तक पहुंची। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली ने हल्द्वानी के संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिलाली मस्जिद के इमाम को पूछताछ के लिए लिया और सूत्रों के मुताबिक उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ दीपशिखा अग्रवाल और कई थानों की पुलिस भारी फोर्स के साथ बनभूलपुरा पहुंची। अचानक पुलिस बल की तैनाती से स्थानीय लोग भी चिंतित दिखे। बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा लगाई गई है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।
गौरतलब है कि 10 नवंबर के इस कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। एनआईए अब तक कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है और मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को रिमांड पर लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, आमिर ने आतंकी उमर नबी को ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
UttarakhandNews : DehradunNews : Voter Registration Update : Election Commission : उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने का मौका अभी खुला है। निर्वाचन विभाग ने नए वोटर बनने और नाम व पता सुधारने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने से पहले यह सुविधा उपलब्ध है। एसआईआर शुरू होने के बाद केवल आवेदन होंगे, जिनका निस्तारण पुनरीक्षण के बाद किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज हैं…उन्हें एक जगह से नाम हटवाना जरूरी है, नहीं तो चुनाव आयोग का नोटिस मिल सकता है।
नया वोट बनवाने के लिए voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरें। नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।
जो मतदाता अभी फॉर्म भर लेंगे….वे एसआईआर में शामिल होंगे और वोटिंग की पूरी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
UttarakhandNews : DehradunNews : MDDA : llegalConstruction : LandEncroachmen : देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और अन्य क्षेत्रों में टीमों ने कई अवैध निर्माणों को सील किया और कई जगहों पर ध्वस्तीकरण किया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पहली कार्रवाई कैम्पटी मसूरी रोड पर की गई….जहां खुशहाल सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया। टीम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
हर्बटपुर में लखन सिंह और जगवीर सिंह द्वारा लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोज़र से ध्वस्त किया गया। इसी तरह कल्याणपुर–पोंटा रोड और सेरपुर–सेलाकुई में भी अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया गया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने जनता से अपील की कि किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उसकी कानूनी स्थिति जरूर जांचें।
एमडीडीए ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Italy Arrest : Uttarakhand News : Pithoragarh Case : Merchant Navy : Indian Arrested Abroad : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। ओगला गांव के रहने वाले दीपक सिंह जिमिवाल…जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, इटली में गिरफ्तार हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि परिजन अब तक यह नहीं जान पाए हैं कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया और उनसे संपर्क करने का कोई तरीका भी नहीं बताया गया।
दीपक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। परिवार सदमे में है और समझ नहीं पा रहा कि यह सब अचानक कैसे हुआ। दीपक पुष्कर सिंह जिमिवाल के बेटे हैं। पिता असम राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में नॉर्थ-ईस्ट में ड्यूटी पर हैं। घर पर उनकी मां और भाई रहते हैं।
परिवार के अनुसार दीपक के मोबाइल नंबर से 2 नवंबर को कॉल आया था…जिसमें बताया गया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अब इस नंबर पर आगे बात नहीं हो पाएगी। इसके बाद से परिवार किसी से संपर्क नहीं कर पाया।
दीपक जिस कंपनी में काम करते थे उन्होंने वकील तो लगाया है…लेकिन भाषा की समस्या के कारण सही तरीके से पैरवी नहीं हो पा रही है। कंपनी ने परिवार से कहा है कि दूसरा वकील कर लें…लेकिन परिवार नहीं समझ पा रहा कि क्या करें। 27 नवंबर को कंपनी से कॉल आया, लेकिन गिरफ्तारी का कारण पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। परिवार काफी परेशान है और अब यह सोच रहा है कि किससे बात करें….किसके माध्यम से मदद लें और आखिर दीपक पर क्या आरोप हैं। किसी भी तरफ से ठोस जानकारी न मिलने की वजह से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
Haridwar Kumbh 2027 : Chief Minister Pushkar Singh Dhami : Saints : Ganga River : Amrit Snan : Makar Sankranti : Mahashivratri : Festival Dates : Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। यह बैठक कुंभ 2027 के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए गंगा तट पर पहली बार आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ के प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा की और अखाड़ों से सुझाव एवं मार्गदर्शन लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतगणों की परंपराओं और आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2027 का हरिद्वार कुंभ ऐतिहासिक महत्व का होगा और आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पूर्व के कुंभों से कई गुना अधिक रहने की संभावना है। सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थापन के सभी पहलुओं पर राज्य सरकार पहले से ही तैयारियाँ कर रही है। पुलिस, एनडीआरएफ, पीएसी, स्वास्थ्य और फायर विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित किया गया है।
| तिथि | कुंभ स्नान |
|---|---|
| 14 जनवरी 2027 | मकर संक्रांति |
| 06 फरवरी 2027 | मौनी अमावस्या |
| 11 फरवरी 2027 | वसंत पंचमी |
| 20 फरवरी 2027 | माघ पूर्णिमा |
| 06 मार्च 2027 | महाशिवरात्रि (अमृत स्नान) |
| 08 मार्च 2027 | फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान) |
| 07 अप्रैल 2027 | नव संवत्सर (नव वर्ष) |
| 14 अप्रैल 2027 | मेष संक्रांति (अमृत स्नान) |
| 15 अप्रैल 2027 | श्रीराम नवमी |
| 20 अप्रैल 2027 | चैत्र पूर्णिमा |
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ आयोजन में सुरक्षा के हर पहलू पर ध्यान रखा जाएगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आकस्मिक आपात स्थिति की तैयारियाँ पहले से प्रारंभ कर दी गई हैं। नगर और घाट क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। अखाड़ों के आचार्य एवं संतगणों ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि संत समाज पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ भोजन भी किया।
Almora : Agniveer Recruitment : Youth Training : Success : Military Preparation : Uttarakhand News : राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण में शामिल 50 युवाओं में से 20 ने भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि ने न केवल अल्मोड़ा के लिए गर्व का माहौल बनाया है…बल्कि प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी उजागर किया।
चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान:
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने सफल उम्मीदवारों से बातचीत कर उनकी तैयारी और अनुभवों के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासन निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी अन्य प्रशिक्षुओं के लिए रोल मॉडल हैं…जिनसे सीख लेकर वे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
कोच सागर सिंह बिष्ट का सम्मान:
प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन देने वाले कोच सागर सिंह बिष्ट को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोच की मेहनत और समर्पण के कारण ही युवा प्रतियोगी वातावरण में बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं। खेल कार्यालय की यह विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, प्रशिक्षक और अन्य प्रशिक्षण प्राप्त युवा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अन्य युवाओं को आगामी भर्तियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अग्निवीर भर्ती में यह सफलता अल्मोड़ा जिले के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो दिखाती है कि उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
Rudrapur : Children Firing : Illegal Firearms : Police Action : Uttarakhand News : शहर के गदरपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए एक समारोह में बच्चों से फायरिंग कराई गई…जिसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला चर्चा में आ गया और पुलिस की नजर में भी आया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत जांच और कार्रवाई शुरू कर दी। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस सक्रिय रूप से जुट गई है।
जिले में अवैध और लाइसेंसी असलहे का क्रेज बढ़ता जा रहा है। असलहे रखने वाले लोग किसी भी मौके पर फायरिंग करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस नियमित रूप से कार्रवाई करती रही है…लेकिन बावजूद इसके लोग इस आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फायरिंग और अवैध असलहे रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Champawat: Rohit Mahar: Swarojgar: Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी और स्व-रोज़गार आधारित योजनाएँ अब पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। सरकारी दावों से परे, ये योजनाएँ अब धरातल पर दिखाई देने वाले परिणाम दे रही हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जनपद चम्पावत के ग्राम कठनौली के युवा रोहित सिंह महर, जिन्होंने वर्ष 2022 में मत्स्य पालन विभाग की योजना का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को नई दिशा दी।
पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों और कम रोजगार अवसरों के कारण युवाओं को अक्सर गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन करना पड़ता था। लेकिन सरकार की 50 प्रतिशत सब्सिडी आधारित क्लस्टर तालाब निर्माण योजना ने रोहित जैसे युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले। योजना के तहत विभाग ने न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं बाजार से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे रोहित को मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और व्यवसाय को स्थायी रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिली।
रोहित महर ने अपने परिश्रम, सीखने की इच्छा और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आज मत्स्य पालन को अपनी मुख्य आजीविका बना लिया है। वर्तमान में वह प्रतिमाह ₹25,000 से ₹30,000 तक की स्थायी आय अर्जित कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के आर्थिक स्तर को मजबूत कर रही है, बल्कि उन्हें गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बना रही है।
उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि योजनाएँ सही तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुँचें, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कोई बाधा नहीं। रोहित की कहानी यह संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत प्रयासों का सही संयोजन पर्वतीय क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता की नई मिसालें स्थापित कर सकता है।
UttarakhandNews : Dehradun : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने राजभवन में युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामी: हिमालय की जीवंत ऊष्मा और Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas का विमोचन किया। कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, स्वामी चिदानंद सरस्वती और पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका को साधुवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जीवन उनके आदर्शों, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने बचपन के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे परिवार और जीवन की चुनौतियों ने उन्हें समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
लेखिका संभावना पंत ने कहा कि पुस्तक में मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत गुणों, उनके आचरण और दूरदर्शी सोच को उजागर किया गया है।