उत्तराखंड: देहरादून और नैनीताल के राजभवन को मिला नया नाम ‘लोक भवन’

Uttarakhand : RajBhavan  : LokBhavan : Dehradun : Nainital : StateNews : NameChange : GovernmentUpdate : LokBhavanUttarakhand : उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव…राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’ हो गया है। देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवन अब से आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से जाना जाएगा।

इस बदलाव के पीछे केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार का पत्र संख्या (25 नवंबर 2025) और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्वीकृति है। राज्यपाल सचिव रविनाथ रमन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अब उत्तराखंड के राजभवन को नई पहचान मिली है और इसे लोक भवन उत्तराखंड के नाम से मान्यता दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस नामकरण से जनता और प्रशासन के बीच राजभवन का और अधिक जुड़ाव होगा और यह जनता के लिए और अधिक पारदर्शी प्रतीक बनकर सामने आएगा।

सावधान! उत्तराखंड में अगले दो दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, ठंड बढ़ेगी

Uttarakhand Weather Update : Western Disturbance : Snowfall : Cold Wave : December Weather : उत्तराखंड के मौसम में जल्द ही बदलाव आने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के अनुसार चार दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है….लेकिन रातों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण पहाड़ और मैदान दोनों जगह सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है। दिन के समय निकल रही चटख धूप थोड़ी राहत दे रही है।

मौसम में फिलहाल अगले दो दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है…लेकिन रात का तापमान और गिर सकता है…जिससे ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ी जिलों में लोग पहले ही अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों से आग्रह किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और ठंड से बचाव के उपाय करें…क्योंकि बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

उत्तराखंड के लोक कला गुरु प्रकाश बिष्ट को चंडीगढ़ में मिलेगा 2025 का ‘लोक कला साधक सम्मान

Almora Culture : Folk Arts, Prakash Bisht : Lok Kala Awards : Uttarakhand Folk Culture : उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अपनी समृद्ध लोक कला और परंपराओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अब यहाँ के वरिष्ठ लोक कलाकार और संस्कार सांस्कृतिक समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट को वर्ष 2025 का लोक कला साधक सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान 5 दिसंबर 2025 को कलाग्राम चंडीगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सम्मान पहली बार उत्तराखंड के किसी कलाकार को मिल रहा है…जिससे प्रदेशभर के कला प्रेमियों में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

लोक कला को समर्पित प्रकाश बिष्ट ने 1982 से लगातार लोकगीत, नृत्य, रंगमंच और पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन में अहम योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में संस्कार सांस्कृतिक समिति द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों ने उत्तराखंडी लोक संस्कृति को देश और विदेश में नई पहचान दिलाई है। गणतंत्र दिवस परेड 2024 और 2025 में उनके निर्देशन में कर्तव्य पथ नई दिल्ली में प्रस्तुतियां राष्ट्रीय स्तर पर सराही गईं।

प्रकाश बिष्ट को पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं…जिनमें भारत सरकार की सीनियर फेलोशिप, लोक कला महर्षि सम्मान, बेस्ट फोक मास्टर अवॉर्ड और दिल्ली के अशोका हाल में गोल्ड मेडल शामिल हैं। इस सम्मान की घोषणा होते ही केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मनो‍ज तिवारी, अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष अजय वर्मा सहित अनेक कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

चौखुटिया के लिए सीएम धामी का प्लान, आंदोलन फिलहाल स्थगित हुआ

अल्मोड़ा: चौखुटिया क्षेत्र में उपजिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचा। आंदोलनकारियों और मुख्यमंत्री के बीच हुई वीडियो कॉल के माध्यम से विस्तृत वार्ता के बाद आंदोलन को 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उपजिला चिकित्सालय निर्माण हेतु आवश्यक टोकन मनी शीघ्र जारी की जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएँ गति पकड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि चौखुटिया क्षेत्र की सभी जायज़ मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, और इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, तथा उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

चौखुटिया में चल रहे इस आंदोलन के स्थगन से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित उपजिला चिकित्सालय की मांग अब जल्द ही पूरी होगी।

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया बने आईएफएस रंजन कुमार मिश्र

UttarakhandForestDept : IFSOfficer : RanjanKumarMishra : ForestChief : Dehradun : वर्ष 1993 बैच के प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को उत्तराखंड वन विभाग का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विभाग के मुखिया समीर सिन्हा सेवानिवृत हो चुके हैं। शासन ने रंजन कुमार मिश्र को उत्तराखंड वन विभाग की कमान सौंपी है और संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। अधिकारी जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। 

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स कप-2025 का किया भव्य समापन

International Water Sports :  Tehri Lake : Adventure Sports : Uttarakhand Sports :  Pushkar Singh Dhami :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी झील में आयोजित इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’ और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ के भव्य समापन समारोह में पहुंचे। उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके उत्साह तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी महत्वपूर्ण बनाती है और टिहरी झील को वैश्विक साहसिक खेल मानचित्र पर स्थापित करती है।

समारोह में उन्होंने आयोजकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा उत्पादन या जल प्रबंधन का केंद्र नहीं रह गई है…बल्कि पर्यटन, साहसिक खेल और स्थानीय लोगों की आजीविका के लिए बड़ा आधार बन चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार की पहल को साझा करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे…जिससे खेल और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने खेलों के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि यह युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन टीमवर्क और संघर्षशीलता जैसे जीवन मूल्यों को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री द्वारा खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में अभूतपूर्व प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने पहली बार 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने खेल अवसंरचना, खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति, खेल रत्न पुरस्कार और चार प्रतिशत खेल-कोटा जैसी व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। उन्होंने राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया कि वे निरंतर मेहनत करते रहें और आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड और देश के खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम और ऊँचा करेंगे।

देहरादून में मेट्रो और नियो मेट्रो परियोजना के प्रस्ताव को केंद्र ने किया खारिज 

DehradunMetroProject : ElevatedBusCorridor : GreenBuildingDehradun : UttarakhandInfrastructure : UrbanTransport : PPPModeProjects : SmartCityDehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना जनसंख्या मानकों के कारण पहले ही खारिज हो चुकी थी। इसके बाद उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा पेश किए गए नियो मेट्रो के प्रस्ताव को भी केंद्र सरकार ने तकनीकी आधार पर अस्वीकार कर दिया। केंद्र ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अब पीपीपी मोड या अपने संसाधनों का उपयोग करके अन्य विकल्पों पर काम किया जाए।

राज्य सरकार अब एलिवेटेड बस कॉरिडोर के विकल्प पर आगे बढ़ रही है। इस योजना को जल्द ही वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट में अंतिम अनुमति के लिए पेश किया जाएगा।

साथ ही देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। पुराने रोडवेज वर्कशॉप पर बनाई जा रही इस बिल्डिंग में 75 सरकारी विभागों को एक ही परिसर में लाया जाएगा….लेकिन अब तक केवल 35% काम पूरा हुआ है। परियोजना 2019 में शुरू हुई थी और 2023 तक पूरी होने की योजना थी…लेकिन जमीन हस्तांतरण और प्रक्रियागत देरी के कारण अब इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट भी शुरू के 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 206 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

यह कदम देहरादून की शहरी योजना और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है….जबकि परियोजना की धीमी गति पर चिंता जताई जा रही है।

कौशल एकेडमी के छात्रों को मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड का नाम वैश्विक मंच पर चमका

Kaushal Academy: College: Hotel Management:उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। कौशल एकेडमी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने मलेशिया में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तराखंड और भारत का मान भी बढ़ाया।

इस विशेष वैश्विक कार्यक्रम में छात्रों ने मलेशिया की विरासत, संस्कृति, परंपराएँ, व्यंजन, भाषा और ऐतिहासिक धरोहरों को नज़दीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का भी मौका मिला, जिससे उनके दृष्टिकोण और ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

सम्मानित छात्रों में गौरव कुमार, यश्मीत बिष्ट, प्रदीप चन्याल, मो. आरिश, चन्दन नेगी और ध्रुव रौतेला शामिल रहे। सभी छात्रों को सम्मेलन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सीखने की इच्छा के लिए विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें इंडोनेशिया के सुल्तान सहित कई देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने भारतीय छात्रों की प्रतिबद्धता, कौशल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रस्तुति की सराहना की। सुल्तान ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश–विदेश के छात्रों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक आदान–प्रदान को और मजबूत करते हैं।

कौशल एकेडमी प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि उत्तराखंड के युवाओं में विश्वस्तरीय क्षमता मौजूद है और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे दुनिया के किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा सकते हैं।

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने लगातार दूसरे मैच में ठोका पचासा, यूपी को मिली बड़ी जीत

Aryan Juyal: Uttar Pradesh team: T20: Fifty: Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी को आईपीएल का ट्रायल बोलना गलत नहीं होगा। इस घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों को बड़े मंच का टिकट भी मिला है। इस बार में कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। एक नाम उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल भी है। पहले मैच में गोवा के खिलाफ नाबाद पारी खेलने के बाद आर्यन ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मुकाबले को यूपी ने अपने नाम किया।

मुकाबले की समरी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। यूपी के लिए आर्यन जुयाल ने सर्वाधिक 40 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके अलावा प्रशांत वीर ने 37 और समीर रिजवी ने 30 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जेके की टीम 84 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तर प्रदेश के लिए प्रशांत और विपरज निगम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

वहीं बात हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल की करें तो रणजी ट्रॉफी और वनडे में कई शानदार पारी खेलने के बाद टी-20 में अपने आक्रमक बल्लेबाजी ने उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। टेस्ट में 50 से ज्यादा और वनडे में 47 का औसत रखने वाले यूपी के इस बल्लेबाज ने टी-20 में अपनी बल्लेबाजी से दिखाया कि वो गेयर चेंज करने में भी सक्षम हैं। वहीं आर्यन साल 2024-2025 सीजन में रणजी में उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

आर्यन जुयाल साल 2018 में अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे और उन्होंने 2019 में श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 वनडे टीम की कमान भी संभाली थी।

तकनीक से मजबूत ये बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहा है, ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि देश के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनका फर्स्ट क्लास में औसत 50 से ज्यादा है। अब देखना होगा कि टी-20 क्रिकेट के बड़े मंच यानी आईपीएल में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलता है। बता दें कि आर्यन जुयाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और लखनऊ का हिस्सा रह चुके हैं हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

भारतीय अंडर-19 टीम की हुई घोषणा, हल्द्वानी के आदित्य रावत का नाम लिस्ट में शामिल !

Asia Cup: Under-19: Aditiya Rawat: एशिया कप अंडर-19 के आयोजन का मंच एक बार फिर तैयार है और इसके शेड्यूल के बाद अब भारतीय टीम की घोषणा भी हो गई है। बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान किया, जिसमें कई नए चेहरों के साथ कुछ चर्चित युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि चर्चित युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में तो जगह मिली है, लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं सौंपी गई है।

आयुष म्हात्रे को कप्तानी, विहान मल्होत्रा उपकप्तान

12 दिसंबर से दुबई में शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। विहान मल्होत्रा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
टीम में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि आयुष म्हात्रे की उम्र 18 वर्ष से अधिक लेकिन 19 से कम होने के कारण उन्हें कप्तानी का मजबूत दावेदार माना गया, जबकि वैभव अभी लगभग 14 वर्ष के हैं।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे शुरुआत से ही रोमांच बढ़ गया है। इन दोनों टीमों के अलावा ग्रुप की बाकी दो टीमों का ऐलान अभी बाकी है।
दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं, जबकि एक टीम का चयन अभी होना है।

14 दिसंबर को हाई-वोल्टेज भारत-पाक मुकाबला

टीम इंडिया अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगी, हालांकि प्रतिद्वंदी टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है।
सबसे बड़ा मुकाबला 14 दिसंबर को भारत बनाम पाकिस्तान होगा। यदि दोनों टीमें नॉकआउट में आगे बढ़ती हैं, तो एक और भिड़ंत की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी रहेगी, जिन्होंने कम उम्र में ही शानदार प्रतिभा दिखाई है।

भारत की अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान)

विहान मल्होत्रा (उपकप्तान)

वैभव सूर्यवंशी

वेदांत त्रिवेदी

अभिज्ञान कुंडू

हरवंश सिंह

युवराज गोहिल

कनिष्क चौहान

खिलन ए. पटेल

नमन पुष्पक

डी. दीपेश

हेनिल पटेल

किशन कुमार सिंह

उद्धव मोहन

एरॉन जॉर्ज

स्टैंडबाय खिलाड़ी: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत।