उत्तराखंड का सतीश… गोवा नाइट क्लब हादसे ने परिवार को दिया बड़ा दर्द !

Goa Nightclub Fire : Dehradun News : Uttarakhand Victims : Tragic Incident : Fire Accident India : Tehri : गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई…जिनमें पांच उत्तराखंड के निवासी भी शामिल हैं। यह घटना राज्य में मातम का कारण बनी हुई है।

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के चाह गाडोलिया गांव के 24 वर्षीय सतीश राणा की भी इस हादसे ने जान ले ली है। सतीश अपने परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था और छोटे भाई की पढ़ाई की जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। सतीश लंबे समय से गोवा के नाइट क्लब में काम कर रहे थे…जहां इस त्रासदी ने उन्हें जीवन से वंचित कर दिया।

सतीश राणा की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गंभीर रूप से झुलसे सतीश को गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था…लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार का मुख्य रोजगार खेती-बाड़ी है।

टिहरी से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है और राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सतीश का शव आज शाम तक टिहरी गढ़वाल लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि प्रभावित उत्तराखंड निवासियों के परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को चिकित्सा और प्रशासनिक सहायता दी जा रही है।

उत्तराखंड के कुनाल निकले सबसे आगे, कई भारतीय क्रिकेटरों को भी छोड़ा पीछे

Kunal Chandela: SMAT 2025: Uttarakhand: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का यह सीज़न उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए उतार–चढ़ाव से भरा रहा। टीम ने अब तक छह मुकाबले खेले, जिनमें से सिर्फ दो में जीत मिली। प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन चर्चा का केंद्र कुछ और ही था—कप्तान कुणाल चंदेला। पूरे टूर्नामेंट में उत्तराखंड के प्रशंसक जिस बात ने बाँधे रखा, वह था उनके कप्तान का अद्भुत फॉर्म, जो हर मैच में टीम के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा था। ( Kunal Chandela Cricketer)

त्रिपुरा के ख़िलाफ़ मुकाबला तो जैसे किसी रोमांचक फिल्म का अंतिम दृश्य था। आखिरी गेंद पर जीत, खिलाड़ी मैदान में दौड़ते हुए, डगआउट से छलाँग लगाते साथी, और स्टैंड में झूमते दर्शक—इस जीत ने टीम के आत्मविश्वास में फिर जान फूंक दी। लेकिन इस रोमांचक जीत की पृष्ठभूमि में भी जो नाम सबसे ज्यादा चमक रहा था, वह था कुणाल चंदेला( Kunal Chandela Uttarakhand Cricket Captain)

कुणाल ने छह पारियों में 343 रन ठोककर सबको चौंकाया। उनके बल्ले से 35 चौके और 14 छक्के निकले, जबकि उनका औसत 57 से अधिक और स्ट्राइक रेट 152+ रहा। ये आँकड़े किसी भी बड़े खिलाड़ी के लिए गर्व का विषय होते, लेकिन कुणाल ने यह सब उस टीम के लिए किया जो अभी खुद को बड़ी टीमों के बीच स्थापित करने के संघर्ष में जुटी है। सबसे खास बात—वह इस सीज़न के टॉप रन-स्कोरर हैं। उनसे नीचे वो खिलाड़ी हैं जो पहले ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन इस समय सबसे आगे कुणाल ही खड़े हैं। ( Kunal Chandela in SMAT 2025)

2017 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कुणाल चंदेला ने दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कई यादगार पारियाँ खेली हैं। आईपीएल 2026 की नीलामी नजदीक है और फ्रेंचाइज़ियाँ तेज नजरों से संभावित सितारों की तलाश में लगी हैं। कुणाल का यह रूप देखकर क्रिकेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस बार उनका दावा बेहद मजबूत है। किस टीम का ध्यान उन पर जाएगा, यह तो भविष्य बताएगा । ( Kunal Chandela IPL 2026)

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, चोटियों पर हल्का हिमपात व वर्षा हो सकती है

Dehradun : Uttarakhand News : UttarakhandWeather : ColdWave : Snowfall : RainForecast : WinterInUttarakhand : WeatherUpdate : उत्तराखंड में इन दिनों दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है…लेकिन रात में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है…जबकि न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है।

देहरादून में रात का पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे पहुँच गया है, जिससे रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 3200 मीटर से ऊपर के इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं।

शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ी। रात में पाला गिरने से ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

मुख्य जिलों का तापमान:

देहरादून: अधिकतम 25.9°C, न्यूनतम 6.8°C

ऊधम सिंह नगर: अधिकतम 24.2°C, न्यूनतम 3.2°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 20.7°C, न्यूनतम 4.4°C

नई टिहरी: अधिकतम 19.2°C, न्यूनतम 4.2°C

उत्तराखंड में हवाई सेवा के बाद रेल सेवा में भी लगा ब्रेक, कई ट्रेन कैंसिल और कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

Dehradun : Uttarakhand News : TrainCancellations : RailwayUpdate : JauligrantAirport : FlightCancellations : उत्तराखंड में हवाई और रेलवे मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे तक चार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। वहीं रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है।

रेलवे के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की 24 ट्रेनें अगले पांच दिनों तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान लगभग 58 फेरे प्रभावित होंगे। मुख्य रद्द ट्रेनों में देहरादून-अमृतसर लाहोरी एक्सप्रेस (14631/14632) और सहारनपुर पैसेंजर शामिल हैं।

रेलवे ने पहले ही यात्रियों को चेतावनी दी थी कि गढ़वाल की ओर आने वाली ट्रेनों में बदलाव हो सकता है क्योंकि इस मार्ग के पुलों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। कई ट्रेनें हरिद्वार, लक्सर या रुड़की में ही रोकी जाएंगी और वहीं से आगे चलेंगी।

देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 7 दिसंबर तक लगभग एक घंटे देरी से चलेगी। इसी तरह लिंक एक्सप्रेस और राप्ती गंगा एक्सप्रेस में भी 2–3 घंटे तक की देरी होने की संभावना है। वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस और नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें भी कुछ दिन हरिद्वार तक ही सीमित रहेंगी।

यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें….ताकि उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बने एक्सप्रेस-वे, परिवहन मंत्री के पास पहुंचा पत्र

Haldwani : Expressway : Ajay Bhatt : Road Development : Delhi : Nitin Gadkari :Uttarakhand : हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हल्द्वानी–गदरपुर–मुरादाबाद/रामपुर–संबल–चंदौसी होते हुए जेवर और दिल्ली तक करीब 300 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग की।

अजय भट्ट ने कहा कि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से हल्द्वानी से दिल्ली तक तेज, सुरक्षित और आधुनिक एक्सप्रेस-वे की प्रतीक्षा कर रही है। उनका कहना है कि यह मार्ग देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस-वे की तरह उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के लाखों लोगों के लिए यात्रा समय कम करने और आर्थिक विकास के लिहाज से गेम-चेंजर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा के साथ-साथ यूपी के कई जिलों को भी लाभ मिलेगा। इससे यात्रा समय घटेगा, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम होगी और नए रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम–नेपाल एशियन हाईवे परियोजना को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे जागेश्वर, रानीखेत, कौसानी, धारचूला, मुनस्यारी और कैलाश तक पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही ये परियोजनाएँ आपदा प्रबंधन, औद्योगिक विकास और नेपाल सीमा से व्यापार को भी नई गति देंगी।

भट्ट ने कहा कि दोनों मार्गों का निर्माण जनहित में अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए केंद्रीय स्तर पर सक्रिय प्रयास किए जाने चाहिए।

हल्द्वानी में सिख समुदाय ने फूंका हरक सिंह रावत का पुतला

Haldwani News: Harak Singh Rawat: हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में रविवार को सिख समुदाय ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देहरादून में रावत द्वारा सिख समुदाय को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद पूरे प्रदेश में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी में भी सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और रावत का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रावत की तस्वीरों पर जूते मारकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरक सिंह रावत का राजनीतिक चरित्र हमेशा अस्थिर रहा है और वे लगातार एक दल से दूसरे दल में जाते रहे हैं। ऐसे में भावनाओं का सम्मान और सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों को समझना उनके लिए संभव नहीं है।

सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि रावत भले ही खुद को शिक्षित बताते हों, लेकिन उनका बयान दर्शाता है कि उन्हें देश के इतिहास, विशेषकर सिख पंथ के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि रावत को इतिहास की समझ होती तो वह ऐसी टिप्पणी कभी नहीं करते।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि हरक सिंह रावत को गुरुद्वारे में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो विरोध आगे और भी उग्र रूप ले सकता है।

भाजपा विधायक ने ये क्या बोल दिया, कांग्रेस के कई नेताओं का नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा !

SpecialIntensiveRevision : SIRUttarakhand : VoterListUpdate : HarishRawat : BJPvsCongress : DuplicateVoter : ElectionPolitics : DehradunNews : UttarakhandPolitics : Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाता दिख रहा है। मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा का दावा है कि SIR के बाद कई बड़े कांग्रेस नेताओं के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं…जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का नाम भी शामिल है।

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट के भाजपा विधायक और प्रवक्ता विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि हरीश रावत का नाम उनकी विधानसभा की मतदाता सूची में “डुप्लीकेट वोटर” के रूप में दर्ज है। उनका कहना है कि रावत का नाम माजरा क्षेत्र के बूथ नंबर 74 में क्रमांक 717 पर है…जबकि हरीश रावत को इस इलाके में कभी नहीं देखा गया। विनोद चमोली ने कहा कि अपने 40 वर्षों के राजनीतिक अनुभव में उन्होंने रावत को इस क्षेत्र में सक्रिय या निवासी के रूप में कभी नहीं देखा।

भाजपा का कहना है कि यह मामला केवल एक उदाहरण है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी इस तरह की दोहरी वोटर आईडी तैयार करने के कई मामले हो सकते हैं। SIR के तहत उन लोगों के नाम हटाए जाएंगे जिनके पास दो-दो जगह वोटर आईडी है…ताकि कोई अवैध तरीके से दो बार मतदान न कर सके। इसके अलावा, SIR अवैध मतदाताओं को भी सूची से बाहर करेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि भाजपा SIR के नाम पर कांग्रेस समर्थकों को बाहर करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस डुप्लीकेट वोट और फर्जी नामों के खिलाफ है…लेकिन प्रक्रिया का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग नहीं होना चाहिए।

हरीश रावत के नाम को लेकर विवाद पर गोदियाल ने कहा कि विनोद चमोली पहले यह साबित करें कि रावत ने धर्मपुर सीट के उस बूथ पर कभी मतदान किया है। यदि यह साबित हो गया तो यह निश्चित रूप से जांच का विषय होगा। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए झूठे आरोप गढ़ने का भी आरोप लगाया।

उत्तराखंड में चौकाने वाला मामला, बुर्के में मिली दो हिंदू लड़की !

HinduStudents : UdhamSinghNagar : POCSOCase : NanakSagarDam : MinorGirlsSafety : ChildProtectionIndia : PoliceAction : CrimeNewsUttarakhand : SchoolSafety : Uttarakhand News: उधमसिंह नगर जिले के नानक सागर डैम क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है…जहां दो नाबालिग हिंदू छात्राओं को स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर घुमाने की कोशिश की गई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ की…जिससे एक युवक मौके से फरार हो गया…जबकि दूसरा युवक भीड़ के नियंत्रण में आकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार छात्राएं सितारगंज की सगी बहनें हैं। उनके परिवार ने कहा कि अरबाज नामक युवक और उसका साथी अपनी गलत नीयत से लड़कियों को बहला-फुसलाकर नानकमत्ता ले गए। छात्राओं के अनुसार उन्हें स्कूल जाने के दौरान झांसा देकर डैम क्षेत्र ले जाया गया और वहां स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर घुमाया जा रहा था।

छात्राओं के परिजनों ने इस मामले में थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने POCSO (पोक्सो) एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नानकमत्ता थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि आरोपी अरबाज और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस घटना ने न केवल स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है बल्कि यह बाल सुरक्षा और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के महत्व को भी उजागर करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

रंग लाई मेहनत,बागेश्वर के पवन सिंह मेहता आईआईटी रुड़की में करेंगे पढ़ाई

Pavansingh Mehta : IIT Roorkee : Bageshwar : Education Achievement : Indian Youth Success : Higher Education India : Uttarakhand News: उत्तराखंड के होनहार और प्रतिभाशाली युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर जिले के पवन सिंह मेहता ने भारत सरकार द्वारा आयोजित IIT IHUB दिव्यासंपर्क परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल की है। इसके परिणामस्वरूप पवन का IIT रूड़की में चयन हुआ है…जहां से वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे।

पवन सिंह मेहता बागेश्वर जिले के बस्कुना गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे इंजीनियर एनालिस्ट हैं और SEBI ग्रुप में 26 लाख रुपये के पैकेज के साथ चयनित हो चुके हैं। इसके अलावा पवन CCIO साइबर क्राइम इंटरवेंशन ऑफिसर के रूप में भी कार्यरत हैं…जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और CERT गवर्नमेंट इंटेलिजेंस एजेंसी के तहत काम करती है।

शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो पवन ने शिशु मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की…इसके बाद इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई विवेकानंद विद्या मंदिर से पूरी की। पवन ने मोहर्याल एजुकेशनल & रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, नई दिल्ली से बीसीए और इग्नू से एमसीए की डिग्री हासिल की।

पवन के पिता चंदन सिंह सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं…जबकि उनकी माता कमला मेहता गृहिणी हैं। पवन ने अपने भाई-बहनों का अपने जीवन में सहयोग महत्वपूर्ण बताया और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और सत्य नडेला को अपने रोल मॉडल के रूप में चुना है।

पवन ने पहले कॉरपोरेट सेक्टर की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी SEBI में साइंटिफिक इंजीनियर के रूप में चयनित होकर पांच परीक्षाओं और इंटरव्यू के माध्यम से अपनी योग्यता साबित की। इसके अलावा वे भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं।

पवन सिंह मेहता की यह उपलब्धि न केवल बागेश्वर जिले बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

नैनीताल में SIR की तैयारी, 2003 की लिस्ट होने वाली महत्वपूर्ण !

Special Intensive Revision : SIR Uttarakhand : Voter List Update : Election Preparation : Haldwani News : District Administration : Lalit Mohan Rayal : Booth Level Agents : Political Parties : Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया, नियम और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने बैठक में स्पष्ट किया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है और इस प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी बैठक में किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जाएंगे। बीएलए उस बूथ के पंजीकृत मतदाताओं की सूची की जांच करेंगे और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करेंगे। वर्तमान में बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी बीएलए नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। सभी दलों से 20 दिसंबर तक अपनी बीएलए सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

सुव्यवस्थित संचालन के लिए बूथ अवेयरनेस ग्रुप का भी गठन किया जाएगा, जिसमें बीएलओ सुपरवाइजर, ग्राम विकास अधिकारी और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए सदस्य शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी दलों से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया और सुनिश्चित किया कि आगामी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।