उत्तराखंड में अब ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, फर्जी गतिविधियां पकड़ी जाएगी !

Uttarakhand News : UttarakhandRationUpdate : RationCardOnline : DehradunNews : FoodAndCivilSupplies : FairRationDistribution : MRPPurchase : PriorityForNeedy : उत्तराखंड के राशन उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने कहा कि आगामी नए साल से राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी।

इस बदलाव से राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज होगी और फर्जी कार्ड बनाने पर रोक भी लगेगी। इस बाबत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और बिलिंग की प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन होगी। मंत्री ने कहा कि इस साल मई तक का लाभांश सभी जनपदों में राशन वितरण कर्ताओं को दिया जा चुका है और अगले महीने का लाभांश दो से तीन दिन में भेजा जाएगा।

जरूरतमंदों को पहले मिलेगा राशन

नए राशन कार्ड बनवाते समय केवल आवेदन की पुरानी तिथि नहीं देखी जाएगी। अधिकारियों का ध्यान सबसे ज्यादा जरूरतमंदों पर होगा। इसमें विकलांग, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सरकारी राशन विक्रेता की मृत्यु हो जाती है तो आश्रितों को दुकान आवंटित की जाएगी।

किसानों की फसल एमआरपी पर खरीदी जाएगी

धान की खरीद के मामले में इस साल अब तक केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य का 98% पूरा किया जा चुका है। लक्ष्य बढ़ाने के लिए केंद्र के साथ पत्राचार किया जा रहा है। लक्ष्य बढ़ने के बाद अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी।

नैनीताल की सुयशी तिवारी ने मंत्रोच्चार से बनाया विश्व रिकॉर्ड, बधाई दीजिए

Nainital : Uttarakhand News : Child Prodigy :  World Record :  SuYashi Tiwari : Spiritual Talent : Mantra Recitation : Influencer Book of World Records : उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है….और यह बात साबित कर दिखाई है महज 3 साल 4 माह की सुयशी तिवारी ने। मल्लीताल निवासी सुयशी ने अपनी अद्भुत क्षमता से विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।

सुयशी का नाम अब Influencer Book of World Records में दर्ज हो चुका है। 13 अक्टूबर 2025 को संस्था ने आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी कर उसकी यह उपलब्धि विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी। सुयशी ने 29 सितंबर 2025 को मात्र एक मिनट में कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने…मंत्र को दस बार स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण किया। रिकॉर्ड टीम ने यह प्रदर्शन देखकर उसकी एकाग्रता और सटीकता की सराहना की।

सुयशी वर्तमान में गुरुग्राम में रहती हैं और London Kids School की नर्सरी में पढ़ती हैं। परिवार का कहना है कि घर में नियमित आध्यात्मिक माहौल होने के कारण सुयशी में मंत्रों और भजनों में स्वाभाविक रुचि विकसित हुई।

परिवार के अनुसार सुयशी की स्मरण शक्ति विलक्षण है। वह 20 से अधिक मंत्र कंठस्थ बोल लेती है और पूरी हनुमान चालीसा बिना किसी रुकावट के पढ़ सकती है। रिकॉर्ड संस्था ने इस उपलब्धि को लगातार अभ्यास, ध्यान और सीखने की तेज गति का परिणाम बताया। प्रमाण पत्र में सुयशी की प्रतिभा को उभरती मानसिक क्षमता और अनुशासन की मिसाल बताया गया।

सुयशी की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि शुरुआती उम्र में बच्चों में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा विकसित की जा सकती है।

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा अपडेट: अब टाटा टेक्नोलॉजी दे रहा अंतरराष्ट्रीय रोजगार

Tata Technology : Uttarakhand Youth Employment : International Jobs : ITI Skill Development: Uttarakhand News : Dehradun News : देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी पाने के अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रही है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार पा सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य है कि हर वर्ष कम से कम 200 युवाओं को विदेश में रोजगार मिले।

पहले चरण में कंपनी राज्य के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को विश्व स्तरीय बनाएगी। इन संस्थानों में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), एडवांस सीएससी मशीनिंग, रोबोटिक और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक ट्रेड और तकनीकी पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे छात्रों को दक्ष बनाकर विदेश में प्लेसमेंट का अवसर दिया जाएगा।

इसके अलावा, टाटा टेक्नोलॉजी 23 शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू करेगी….जिनकी अवधि 270 से 390 घंटे तक होगी। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य है कि छात्र कम समय में कौशल हासिल करें और शीघ्रता से अंतरराष्ट्रीय नौकरी के लिए तैयार हों। इन कोर्स में भाग लेने वाले युवाओं को मॉडर्न मशीनों, स्वचालित उत्पादन लाइनों और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों से परिचित कराया जाएगा। चयनित आईटीआई में अवसंरचना सुधार, आधुनिक उपकरणों की आपूर्ति और प्रशिक्षकों के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

चयनित 13 आईटीआई के अंतिम वर्ष के 1600 छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा….जिसमें से कम से कम 450 युवाओं को विदेश में रोजगार मिलेगा।

राज्य के 80 सरकारी आईटीआई में से इस साल 32 आईटीआई में डुअल ट्रेनिंग मॉडल लागू किया गया है। इसमें पहले साल संस्थान में सिलेबस पढ़ाई जाएगी और दूसरे साल छात्रों को उद्योगों में प्रशिक्षण मिलेगा। इन आईटीआई में छात्रों को प्रति माह 8,000 रुपये भत्ता (स्टाइपेंड) भी दिया जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और हिमालयन पावर मशीनिंग के साथ करार किया है। ये कंपनियां 26 आईटीआई को अपग्रेड करेंगी और रोजगार के अवसर बढ़ाएंगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरंजपुर (देहरादून), हरिद्वार, पिरान कलियर (हरिद्वार), चंबा (टिहरी), बड़कोट (उत्तरकाशी), गोपेश्वर (चमोली), काशीपुर, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर), कालाढुंगी (नैनीताल), हल्द्वानी (नैनीताल), चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़।

कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा  ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजी के साथ इस नई पहल से राज्य के युवा भारत से बाहर काम करने के योग्य बनेंगे और घरेलू रोजगार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आमदनी के अवसर भी प्राप्त करेंगे।

फैसले की घड़ी, वनभूलपुरा क्षेत्र में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Banbhulpura: Railway: Supreme Court:

हल्द्वानी के वनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अपना संभावित अंतिम फैसला सुना सकता है, जिसके मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने वनभूलपुरा को छावनी में तब्दील करते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और खुफिया तंत्र के माध्यम से क्षेत्र की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों, बैरियरों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जबकि शहर के भीतर पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है।

वनभूलपुरा अतिक्रमण क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर करीब 3660 पक्के और कच्चे मकान बने हुए हैं, जिनमें 5200 से अधिक परिवार निवास करते हैं। अनुमान है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां मजबूती से पूरी की हैं। पुलिस ने क्षेत्र में पांच सौ से अधिक जवानों के साथ फ्लैग मार्च भी किया और स्थानीय लोगों से अपील की कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस पूरे मामले की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी, जब नैनीताल हाईकोर्ट में अतिक्रमण के खिलाफ पीआईएल दायर की गई थी। वर्ष 2023 में हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने रेलवे विभाग के सहयोग से कार्रवाई का प्रयास भी किया, लेकिन विरोध के चलते मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। पूर्व में 2 दिसंबर को फैसला आने की संभावना थी, लेकिन सुनवाई टलने के बाद अब 10 दिसंबर को संभावित अंतिम निर्णय की अपेक्षा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पैरा मिलिट्री बल को भी रिज़र्व में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

उत्तराखंड बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला, छावनी में बना पूरा इलाका, आ सकता है बड़ा फैसला!

Haldwani : Uttarakhand : BanbhoolpuraEncroachment : SupremeCourt : LawAndOrder : NainitalPolice :

Haldwani: Supreme Court Likely to Announce Banbhoolpura Railway Land Verdict on 10 December

Haldwani : बनभूलपुरा में लगभग 30 हेक्टेयर रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट 10 दिसंबर को अपना संभावित फैसला सुना सकता है। इसके मद्देनजर नैनीताल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है।

एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने कहा कि 8, 9 और 10 दिसंबर को फेज़ वाइज फोर्स तैनात की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस, पीएसी, फायर और टियर गैस टीम को आधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाएगा।

रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने का प्रयास पहले भी किया गया था…लेकिन स्थानीय विरोध और सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने के कारण मामला स्थगित हो गया था। 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और 10 दिसंबर को अहम फैसला आने की संभावना है।

एसएसपी ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

उत्तराखंड के 240 टॉपर छात्र-छात्राओं को मिला घूमने का मौका, अब कुछ नया सीखेंगे

Dehradun : UttarakhandBoardExam2025 : TopStudents : BharatDarshan : EducationalTour : PushkarSinghDhami : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल के 240 टॉपर छात्रों का दल भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुभकामना दी।

इस भ्रमण में छात्र-छात्राएं ISRO, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, प्रोफेसर यूआर राव उपग्रह केंद्र और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र जैसे संस्थानों का दौरा करेंगे। छात्रों को तकनीक, विज्ञान, इतिहास और संस्कृति के प्रत्यक्ष अनुभव का अवसर मिलेगा।

सीएम धामी ने छात्रों से कहा कि वे यात्रा डायरी में अपने अनुभव लिखें और उत्तराखंड के नवाचार और उपलब्धियों को दर्ज करें। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके टीम वर्क, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।

भ्रमण के बाद छात्रों के अनुभवों के आधार पर हर जिले से दो-दो छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग ज्ञान और कौशल का है….और ये छात्र भविष्य में वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर और नीति निर्माता बनकर देश की सेवा करेंगे।

हल्द्वानी में रेलवे अतिक्रमण मामला, अलर्ट पर पुलिस और निकला फ्लैग मार्च !

Haldwani News: Banbhulpura : Police: बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कल आने वाले अहम फैसले से पहले प्रशासन ने तैयारी तेज़ कर दी है। संभावित हालात को देखते हुए मंगलवार को पुलिस, प्रशासन और रेलवे पुलिस बल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किया। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के फैसले से पहले किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि—
“सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए, कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

फैसले से पहले क्षेत्र में तनाव न बढ़े, इसको ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियाँ पूरी तरह सतर्क हैं।

विरोध प्रदर्शन, झड़प और थप्पड़, देहरादून के इस मामले की पूरे देश में चर्चा

DehradunNews : UttarakhandNursingProtest : NursingRecruitment : PoliceClash : UttarakhandNews : देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस और बेरोजगारों के बीच झड़प हो गई।

हादसे में एक महिला कांस्टेबल ने नर्सिंग बेरोजगार सपना राठौर को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और कुछ बेरोजगार सड़क पर गिर गए…जिससे उन्हें चोट आई। नर्सिंग बेरोजगार और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक कूच कर रहे थे। पुलिस ने सालावाला-हाथीबड़कला पुल पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि पुलिस का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। हंगामा करीब डेढ़ घंटे तक चला….जिसके बाद सभी को हिरासत में ले जाकर धरना स्थल पर भेजा गया। बेरोजगारों का कहना है कि उनकी मांग है कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया वर्षवार की जाए और अन्य लंबित मुद्दों का समाधान किया जाए।

रुद्रप्रयाग निवासी दीपक सिंह बिष्ट बनें भारतीय सेना का हिस्सा, बचपन का सपना हुआ सच

UttarakhandNews : UttarakhandYouth : IndianArmy : LieutenantDeepakBisht : Rudraprayag : रुद्रप्रयाग जिले के कांडई गांव के दीपक सिंह बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है….जो देश सेवा का सपना देखता है।

6 दिसंबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग-आउट परेड में दीपक को सम्मानित किया गया। उन्होंने पहले राइफलमैन लांस नायक नायक और हवलदार के पदों पर सेवा दी। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और 6 गढ़वाल राइफल्स की यूनिट को दिया।

दीपक के पिता त्रिलोक सिंह बिष्ट रेलवे में कार्यरत हैं और माता छोटी देवी गृहिणी हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर जागतोली और राजकीय इंटर कॉलेज कांडई से पढ़ाई की।

क्षेत्रीय नेता भी दीपक की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

गोवा घूमने गए थे, अल्मोड़ा निवासी विनोद और अन्य वापस नहीं लौट पाए !

Almora News : Uttarakhand News : Uttarakhand Family Tragedy : Goa Fire Tragedy : Bollywood Nightclub Fire : गोवा के मशहूर नाइट क्लब में बीते शनिवार रात बॉलीवुड बैंगर नाइट के दौरान भीषण आग लगने से उत्तराखंड के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

मृतकों में विनोद कुमार उनकी साली कमला, अनीता जोशी और सरोज जोशी शामिल हैं। परिवार की भावना जो इस दौरान विनोद के साथ बाहर आई….अपने अपनों को खोकर गहरे सदमे में है।

परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बगवालीपोखर मल्ला बाड़ी गांव का था और वर्तमान में दिल्ली और गाजियाबाद में रहता था। विनोद अपनी पत्नी और तीन सालियों के साथ गोवा छुट्टियों पर आया था। आग लगने पर विनोद ने पत्नी को बाहर निकाला…लेकिन अंदर फंसी तीन सालियों को बचा नहीं सका।

गोवा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार कमला परिवार की सबसे बड़ी बहन थी…जिनके दो बच्चे हैं। हादसे ने परिवार और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पूरा परिवार गोवा में छुट्टियों का आनंद लेने आया था….लेकिन यह खुशी अकल्पनीय दुख में बदल गई।