उत्तराखंड में अब इन शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, बड़ी तैयारी में विभाग !

Disability Certificate : Teacher Promotion : Education Department : Fraud Investigation : Uttarakhand Education : Dehradun News : Uttarakhand News: देहरादून में विद्यालयी शिक्षा विभाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र का गलत लाभ लेकर नौकरी और पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है…जो प्रत्येक मामले की अलग-अलग जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के बाद आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा 52 संदिग्ध शिक्षकों की सूची विभाग को भेजी गई थी। सूची में 2 प्रधानाध्यापक, 21 प्रवक्ता और 29 सहायक अध्यापक (एलटी) शामिल हैं। इन सभी को विभाग की ओर से “कारण बताओ” नोटिस जारी किए गए थे…जिनमें से 20 प्रवक्ताओं और 9 सहायक अध्यापकों ने जवाब भेज दिया है।

मंत्री धन सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि दिव्यांग आरक्षण का गलत लाभ उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग प्रमाणपत्रों की गहन और पारदर्शी जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केवल शिक्षकों ही नहीं बल्कि अन्य शिक्षण और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के प्रमाणपत्र भी अलग से जांचे जाएंगे।

धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में दिव्यांगों को आरक्षण देने का प्रावधान लागू है और विभाग ने हमेशा नियमों के अनुसार आरक्षण प्रदान किया है। लेकिन कुछ शिक्षकों द्वारा फर्जी या संदिग्ध प्रमाणपत्र के जरिए लाभ लेना गंभीर मामला है…जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देहरादून से गौचर तक हेली सेवा, किराया, रूट व टाइमिंग जानें

Dehradun Helicopter Service : Heritage Aviation : Dehradun to Gauchar : Uttarakhand Tourism : Helicopter Flight India : New Air Route : Dehradun News : Uttarakhand News: देहरादून और गौचर के बीच हवाई सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। हेरिटेज एविएशन की नई हेली सेवा 6 दिसंबर यानि आज से शुरू होने जा रही है और इसकी बुकिंग पहले ही चालू हो चुकी है। यात्रियों में इस नई सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह सेवा पहाड़ी क्षेत्रों तक तेज और सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करेगी।

यह सेवा छह सीटों वाले हेलिकॉप्टर से संचालित होगी….जो देहरादून से उड़ान भरकर नई टिहरी, श्रीनगर और गौचर तक पहुंचेगा। वापसी में भी वही रूट अपनाया जाएगा। पहली फ्लाइट देहरादून से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और गौचर से सुबह 11:00 बजे वापस लौटेगी। दूसरी फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे देहरादून से टिहरी के लिए रवाना होगी और गौचर से 3:00 बजे प्रस्थान करके श्रीनगर और टिहरी होकर 3:45 बजे देहरादून पहुंचेगी।

इस नई हेली सेवा के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंच पहले की तुलना में आसान और तेज होगी। यात्रियों को समय की बचत के साथ अधिक सुविधा मिलेगी और इसके साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सेवा न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षक साबित होगी और उत्तराखंड में हवाई यात्रा को नए स्तर पर ले जाने में मदद करेगी।

देहरादून में यात्री परेशानी, इंडिगो की सभी विमान सेवाएं हो गई है रद्द !

Dehradun Airport : Indigo Airlines : Flight Cancellations :  FDPL Rules :Travel Disruption : Uttarakhand News : देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन सैकड़ों यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, जब देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने अचानक 12 उड़ानें रद्द कर दीं। इस अप्रत्याशित फैसले के कारण देहरादून आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा….क्योंकि कई यात्री बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक फंसे रहे।

Flight Disruptions and Passenger Support

देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित रही हैं। शुक्रवार को नौ विभिन्न शहरों से आने और जाने वाली करीब 12 उड़ानों को रद्द किया गया। प्रभावित शहरों में अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बंगलुरू और मुंबई शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने हेल्प डेस्क स्थापित की…ताकि प्रभावित यात्रियों को त्वरित सहायता मिल सके। हेल्प डेस्क के माध्यम से शुक्रवार को 100 से अधिक यात्रियों को मदद प्रदान की गई। वहीं मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सामान्य रूप से ऑपरेशन में रहीं।

Reason Behind Flight Cancellations

भूपेश सीएच नेगी निदेशक देहरादून एयरपोर्ट ने कहा कि इंडिगो की उड़ानों को रद्द करने के पीछे नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियम की वजह है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने 1 नवंबर से नए FDTL नियम लागू किए हैं। इस नियम के तहत क्रू के कार्य समय पर सख्त नियंत्रण है, जिसके कारण इंडिगो के सामने क्रू की कमी जैसी समस्या खड़ी हो गई। नए नियम लागू होने से सभी वाणिज्यिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इन उड़ानों से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाकर मदद की गई। इससे पहले बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिक्कतें आई थीं।

इंडिगो की उड़ान रद्दीकरण से देहरादून एयरपोर्ट पर यातायात प्रभावित हुआ है…लेकिन प्रशासन की तत्परता और हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों को राहत दी जा रही है।  FDTL नियम के कारण आने वाले समय में कुछ और उड़ान रद्दीकरण हो सकते हैं…इसलिए यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।

जरूरी सूचना: काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन कई दिनों तक रहेगी रद्द

Train: Uttarakhand: Kathgodam: Cancelled: Winters: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के लालकुआं और काठगोदाम क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अगले दो महीनों में रेल यात्रा कठिन हो सकती है। कोहरे के बढ़ते प्रकोप और कम होती दृश्यता को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। सर्दी बढ़ने के साथ उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छा जाता है, जिसके कारण ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने संवेदनशील रूटों पर ट्रेनों के संचालन में कटौती की है। ( Kathgodam Railway station)

इसी क्रम में काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस (12207/12208) के दोनों रूटों पर आगामी महीनों में कई तिथियों पर संचालन रद्द किया गया है। 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 दिसंबर 2025 को, 6, 13, 20 और 27 जनवरी 2026 को तथा 3, 10, 17 और 24 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी। वहीं वापसी दिशा की 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2025 को, 4, 11, 18 और 25 जनवरी 2026 को तथा 1, 8, 15 और 22 फरवरी 2026 को रद्द घोषित की गई है। (Kathgodam- Jammutavi Express Train)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से लोको पायलटों को सिग्नल एवं ट्रैक दृश्यता में समस्या होती है, जिससे ट्रेनें देरी से चलती हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी रद्दीकरण और समय-सारणी में बदलाव आवश्यक हो जाता है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे ने यह भी कहा है कि आवश्यक होने पर यात्री वैकल्पिक ट्रेनों का उपयोग कर सकते हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि मौसम सामान्य होते ही नियमित संचालन बहाल कर दिया जाएगा। ( Uttarakhand Railway Updates)

उत्तराखंड में संविदा कर्मचारियों को सौगात, नियमितीकरण के लिए अधिसूचना जारी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दैनिक वेतन, कार्यभारित, संविदा, नियमित वेतन, अंशकालिक तथा तत्सम रूप में नियुक्त कर्मचारियों के विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली, 2025 को अधिसूचित कर दिया है। यह संशोधन राज्यपाल द्वारा प्रदत्त संविधान के अनुच्छेद 309 के अधिकारों के तहत जारी किया गया है।

नई नियमावली तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

क्या है मुख्य संशोधन?

संशोधन के तहत दैनिक वेतनभोगी, कार्यभारित, संविदा, नियमित वेतन, अंशकालिक तथा तत्सम कर्मचारियों के विनियमितीकरण नियमावली, 2013 के नियम 4 में बदलाव किए गए हैं।

नए नियम के अनुसार, विनियमितीकरण के पात्र वही कर्मचारी माने जाएंगे, जो—

  • दैनिक वेतन, कार्यभारित, संविदा आदि किसी भी श्रेणी में कार्यरत हैं, तथा
  • 04 दिसंबर 2018 तक जारी पदों पर कम से कम 10 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी कर चुके हों।

पूर्व नियम के अनुसार पाँच वर्ष की सेवा भी पर्याप्त थी, किंतु संशोधन के बाद यह अवधि बढ़ाकर 10 वर्ष कर दी गई है।

नियमावली का उद्देश्य

इस संशोधन का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों के अस्थायी/अनियमित कर्मचारियों की सेवा शर्तों को स्पष्ट करना तथा विनियमितीकरण की पात्रता को एकरूप बनाना है।

सरकारी स्तर पर दस्तावेज जारी

अधिसूचना पर सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया, जिसके तहत संशोधित नियम अब राज्य के सभी विभागों में लागू होंगे।

खटीमा की दिव्या पंत को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, पंतनगर विश्वविद्यालय ने किया सम्मान

Young Scientist Award 2025 : Divya Pant : Uttarakhand Science : Kumaun Research : UCOST : UttarakhandNews : खटीमा की होनहार बेटी दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से नवाज़ा गया। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा हैं। उनके इस सम्मान से खटीमा क्षेत्र सहित पूरे जिले का मान बढ़ा है।

दिव्या पंत खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ की बेटी हैं। उन्होंने 28 से 30 नवंबर तक देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित 20वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांफ्रेंस में अपनी शोध प्रस्तुति दी। उनके शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. लक्ष्मी तिवारी ने किया।

दिव्या ने कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता और प्रभाव पर अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने उनके शोध को उत्कृष्ट मानते हुए यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया। इस पुरस्कार का उद्देश्य राज्य के युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है।

दिव्या की इस उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक डॉ. लक्ष्मी तिवारी सहित डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी, नरेंद्र रौतेला, निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूकॉस्ट की यह पहल प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

हल्द्वानी में वाहनों की नई नंबर सीरीज की शुरुआत, आप ऐसे कर सकते हैं नंबर बुक

Haldwani RTO : UK-04 AS : Vehicle Registration : Fancy Number : UttarakhandNews : हल्द्वानी आरटीओ में निजी वाहनों के लिए नई नंबर श्रृंखला UK-04 AS आज बुधवार दोपहर से जारी कर दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में चल रही UK-04 AR सीरीज समाप्त होने के बाद नए वाहनों को अब UK-04 AS नंबर जारी किए जाएंगे।

विपिन कुमार सिंह ने कहा कि जो वाहन स्वामी मनपसंद या फैंसी नंबर लेना चाहते हैं…वे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने पोर्टल fancy.parivahan.gov.in उपलब्ध कराया है।

आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के गुरुदेव सिंह ने कहा कि फैंसी नंबरों के लिए शुल्क 2,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक तय है। कुछ विशेष नंबरों के लिए विभाग ऑनलाइन नीलामी भी कराएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नई श्रृंखला शुरू होने के बाद अब वाहन स्वामी बिना आरटीओ कार्यालय आए घर बैठे अपना मनपसंद नंबर सुरक्षित कर सकते हैं।

टीम इंडिया की टी-20 टीम से ऋषभ पंत की हुई छुट्टी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये खिलाड़ी चुने गए

IND vs SA T20 : India Cricket Team : Hardik Pandya : Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट के बाद वापसी हुई है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच: 9 दिसंबर, कटक, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम

11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़, पंजाब

14 दिसंबर, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

17 दिसंबर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

19 दिसंबर, अहमदाबाद, गुजरात

टीम में नाम ना आने वाले प्रमुख खिलाड़ी

BCCI ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है….जिसमें कुछ बड़े खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।

ऋषभ पंत: मौजूदा वनडे सीरीज में शामिल हैं….लेकिन T20 में उन्हें स्थान नहीं मिला।

रिंकू सिंह: टीम से बाहर,  T20 फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं।

अन्य खिलाड़ी बाहर: नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज और फैंस के चर्चित रियान पराग।

टीम इंडिया (T20 सीरीज)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत है….वहीं ऋषभ पंत और रिंकू सिंह के टीम से बाहर होने पर फैंस में निराशा भी देखी जा रही है। T20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया की रणनीति और प्लेइंग इलेवन पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

हल्द्वानी शहर में 5350 बकायेदारों को देने हैं 10.50 करोड़ रुपए, बिजली का बिल अब किश्तों में जमा नहीं होगा

UttarakhandNews : Haldwani : UPCL : ElectricityBill : TrendingNews : HaldwaniNews : उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। ऊर्जा निगम (UPCL) ने यह फरमान जारी किया है कि अब बिजली बिलों का आंशिक भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर डिविजन के विद्युत वितरण खंड के अनुसार यह व्यवस्था मार्च तक लागू रहेगी।

शहर में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो एक साथ पूरी राशि जमा नहीं कर पाते थे। पहले उन्हें किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी जाती थी…लेकिन इस बार निगम ने इस पर सख्ती कर दी है। अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष के अंत और लंबे समय से लंबित बिलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शहर डिविजन में कुल 50 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 50 हजार से अधिक बिल वाले 350 बकायेदार हैं जिन पर 4.50 करोड़ रुपए बकाया है। वहीं 50 हजार से कम बिल वाले लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं पर 6 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। अभी 50 हजार से अधिक के बकायेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। कुल मिलाकर 5350 बकायेदारों से 10.50 करोड़ रुपए वसूली की जाएगी।

पहले यूपीसीएल उपभोक्ताओं को बिल राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर राहत देता था। लेकिन बकाया बढ़ने और बकायेदारों की संख्या के कारण नया आदेश जारी किया गया है। इससे कनेक्शन कटने के डर से उपभोक्ता जल्द ही बकाया जमा करेंगे।

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन की टीम ने बुधवार को टीपीनगर क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां दो दुकानदारों के कनेक्शन काटे गए, जिनका बिल 50 हजार रुपए बकाया था। अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि लंबित बिल जमा न करने वालों के खिलाफ निगम कार्रवाई कर रहा है।

नई व्यवस्था

दिसंबर तक उपभोक्ता बिल राशि का 50 प्रतिशत जमा कर सकेंगे। जनवरी से मार्च तक पुराने बिल एकसाथ जमा करना अनिवार्य होगा। यह आदेश विद्युत वितरण कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है।

UPCL अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें और निगम को लंबित राशि की वसूली में आसानी हो।

ऐसे तो लाखों लोगों का बंद होगा सरकारी राशन, ईकेवाईसी की डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया

RationEKYCUpdate : GovernmentRationNews : RationVerification : FoodSecurityAct : UttarakhandNews : RationCardAlert : EKYCDeadlineExtended : प्रदेश में सरकारी राशन योजना से जुड़े लाखों लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। करीब 26 लाख लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हो पाया…जबकि अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई थी। इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों के छूट जाने के बाद विभाग ने ई-केवाईसी की नई अंतिम तिथि 15 दिसंबर कर दी है।

क्यों बढ़ा सत्यापन का समय?

सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र लाभार्थी तक सही मात्रा में राशन पहुंचे और कोई भी फर्जी पहचान का उपयोग न कर सके। इसी के लिए प्रदेशभर में राशन कार्डधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार तय समय सीमा के बाद भी 26 लाख लोगों का सत्यापन नहीं हुआ। अब 15 दिसंबर की नई तिथि तय जरूर की गई है…लेकिन इतनी बड़ी संख्या को सत्यापित करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

ई-केवाईसी में देरी के कारण

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी का कहना है कि कम समय में इतनी बड़ी संख्या का सत्यापन संभव नहीं है। इसके कई कारण हैं बहुत से लोग रोजगार और पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में रह रहे हैं, कई लाभार्थी दिव्यांग या वृद्ध हैं, कुछ मामलों में लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी….लेकिन नाम अब भी राशन कार्ड में दर्ज हैं, अपात्र पाए जाने पर होगी कार्रवाई

सत्यापन के दौरान यदि कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है…तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है।

दिव्यांग और बुजुर्गों का राशन नहीं रुकेगा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में दिव्यांग और बुजुर्गों का राशन नहीं रोका जाएगा। उनके अनुसार सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी राशन से वंचित न रहे। यदि जरूरत पड़ी तो ई-केवाईसी के लिए समय और बढ़ाया जा सकता है।

मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट कहा कि  यदि तय समय के बाद भी किसी का सत्यापन नहीं हुआ…तो माना जाएगा कि उसे राशन की जरूरत नहीं है और ऐसे नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं।