पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, नए अपडेट पर डाले नजर

UttarakhandWeather : DehradunWeather : Fog  : TemperatureRise  : WinterUpdate : WeatherForecast : HillAndPlainsWeather : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है….जिससे दिन में तेज धूप खिल रही है और सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, वहीं कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। तड़के हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में चटख धूप के साथ ठंड से राहत मिली। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। पहाड़ों से मैदान तक शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल और चोटियों पर हल्की वर्षा-हिमपात के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।

मुख्य शहरों का तापमान

देहरादून –  24.0 – 8.7
ऊधम सिंह नगर – 24.2 5.1
मुक्तेश्वर – 17.1 – 6.2
नई टिहरी –  16.2 –  5.0

एक बार फिर, अब यहां नाबालिग किशोरी के साथ मिला मुस्लिम युवक !

Dehradun : MinorGirlCase : GuestHouseIncident : PoliceAction : ChildProtection :UttarakhandNews : CrimeUpdate : देहरादून से एक चिंताजनक मामला सामने आया है….जहां 24 वर्षीय युवक हैदर को नाबालिग किशोरी के साथ गेस्ट हाउस में पकड़ा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना देहरादून के शिमला बाइपास स्थित बंसल होम के पास हुई। जांच के दौरान पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। किशोरी के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग के बाद सुरक्षित घर भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई युवतियों के साथ चैट और अश्लील तस्वीरें भी बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि आरोपी युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल करता था।

साथ ही, गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है क्योंकि वह बिना पहचान दस्तावेज के कमरे देता था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता देखने को मिली है।

उत्तराखंड में सख्ती, सरकारी कर्मचारियों को बतानी पड़ेगी अपनी संपत्ति !

Uttarakhand Government : Employee Property Declaration : High Court Order : Asset Disclosure : Civil Servants : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम और चौकाने वाला आदेश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के चल और अचल संपत्ति का विवरण 15 दिसंबर तक देना अनिवार्य होगा। यह निर्देश सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा बीते गुरुवार को जारी आदेश के माध्यम से दिया गया है।

आदेश के अनुसार सभी विभागाध्यक्ष और सचिव अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सम्पूर्ण संपत्ति विवरण समय पर कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराएँगे। कर्मचारियों को अपनी नियुक्ति के समय की संपत्ति और वर्तमान संपत्ति का विवरण देना होगा….साथ ही पिछले 5 वर्षों में संपत्ति में हुई वृद्धि की जानकारी भी देनी होगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को केवल अपनी ही नहीं….बल्कि पति-पत्नी अवयस्क बच्चों, माता-पिता और अन्य आश्रित परिवार के सदस्यों की संपत्ति का विवरण भी देना होगा। आदेश का पालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम नैनीताल हाई कोर्ट की सख्ती के बाद उठाया गया है। कोर्ट ने कई जनहित याचिकाओं के तहत कर्मचारियों और उनके परिवार की संपत्तियों की जांच के आदेश दिए थे। यह मामला विशेष रूप से जल निगम और अन्य विभागों में संपत्ति से जुड़े विवादों के कारण सामने आया। उदाहरण के लिए, देहरादून में यूपीसीएल के एक जेई पर आरोप लगे थे कि उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का काम अपनी पत्नी की फर्म को दिया था….जिससे जांच मुख्य अभियंता स्तर पर चल रही है।

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को जमीन, मकान, प्लॉट, फ्लैट, वाहन, सोना, चांदी, बैंक खाता, म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश जैसी सभी संपत्तियों का विवरण देना होगा। इसी के साथ अविवाहित पुत्री समेत सभी आश्रित सदस्यों की संपत्तियों की जानकारी भी फॉर्म में दर्ज करनी अनिवार्य होगी।

इस कदम को राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और संपत्ति से जुड़े गैरकानूनी लाभों को रोकने के लिए आवश्यक बताया है। सचिव कार्मिक ने सभी विभागाध्यक्षों और सचिवों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए अंतिम समय सीमा 15 दिसंबर तय की है।

नैनीताल को मिली बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 112 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

UttarakhandDevelopment  : Nainital : CM PushkarSinghDhami : Infrastructure : ReverseMigration : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर लेटीबुंगा मैदान ग्राम पंचायत शशबनी पहुंचे….जहाँ उन्होंने 112 करोड़ 34 लाख रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और स्थानीय जनता को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भीमताल विधानसभा और पूरे नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए लगभग 9.5 करोड़ रुपये सड़क पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में तेज़ी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। कैंचीधाम, नैनादेवी और मुक्तेश्वर धाम सहित पौराणिक मंदिरों का पुनरोद्धार मिशन मोड में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक जनपद–दो उत्पाद हाउस ऑफ हिमालयाज ‘स्टेट मिलेट मिशन होमस्टे और वेड इन उत्तराखंड जैसी योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की जानकारी दी। पलायन आयोग की नवीन रिपोर्ट में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा, बेरोजगारी दर 4.4% कम हुई और नीति आयोग के SDG इंडेक्स में राज्य को प्रथम स्थान मिला।

राज्य में नकल माफियाओं पर क़दम उठाते हुए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया….जिसके तहत 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हुई।

मुख्यमंत्री ने भीमताल क्षेत्र के मिनी स्टेडियम, सड़क सुधार, बाईपास नहर कवरिंग, नई पार्किंग, रोडवेज बस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र समेत 17 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय, स्कूलों, गौशाला और स्टेडियम जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल थे।

कार्यक्रम में विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और महिला स्वयं सहायता समूहों तथा विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों की सराहना की।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए IAS बंशीधर तिवारी, उत्तराखंड प्रशासन का गौरव बढ़ा

IAS Banshidhar Tiwari :  National Award : Good Governance : Uttarakhand Administration : Public Service Excellence : Dehradun News : उत्तराखंड के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव और सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है।

IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं….जिन्होंने निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णय और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से खुद को अलग पहचान दिलाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक अनेक जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा दी है।

विशेष रूप से सूचना विभाग में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत किया, सरकारी संवाद को प्रभावी बनाया और सुशासन को नई गति दी। उनकी सरल और परिणाम आधारित कार्यशैली का लाभ सीधे जनता और प्रशासन दोनों को मिला है।

इस राष्ट्रीय सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और नेतृत्व की सराहना हुई है…बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत प्रशासनिक प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण भी माना जा रहा है।

प्रदेशवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और प्रदेश में सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।

रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में हुआ बदलाव!

Haldwani: Ranikhet Express Train: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर-मदार खण्ड के मध्य समपार संख्या-44 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

जैसलमेर से 12 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग के परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा तथा यह गाड़ी भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर जं., खैरथाल एवं बवल स्टेशनों पर नही रूकेगी।

काठगोदाम से 11 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर- काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

मार्ग के परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा तथा यह गाड़ी बवल, खैरथाल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी एवं भगत की कोठी स्टेशनों पर नही रूकेगी।

भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी का मौका, 206 पदों पर होगी भर्ती

SBIRecruitment : JobAlert : BankingJobs : SBI2025 : ContractJob : FinanceCareer : OnlineApplication : EligibilityCriteria : SelectionProcess : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने AVP वेल्थ (RM) के 206 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर पांच साल के लिए होंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 है।

योग्यता और आयु सीमा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री।

कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव।

फाइनेंस, मार्केटिंग या बैंकिंग में पोस्ट ग्रेजुएट को वरीयता।

वार्षिक वेतन: 30.20 लाख रुपये।

आयु: 23 से 35 वर्ष, ओबीसी: +3 वर्ष, SC/ST: +5 वर्ष, दिव्यांग: +10 वर्ष (आधार 01 मई 2025)।

चयन प्रक्रिया और शुल्क

शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार, आवश्यक होने पर लिखित परीक्षा।

आवेदन शुल्क: 750, SC/ST और दिव्यांगों के लिए मुक्त। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से।

कैंची धाम मार्ग पर मस्जिद की आड़ में 43 नाली भूमि पर कब्जा ! जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

Uttarakhand News : Nainital : Encroachment : GovernmentLand : AdministrativeAction : LandDispute : ForestDepartment : RevenueDepartment : PushkarSinghDhami : भवाली क्षेत्र में भूमियाधार रोड पर बनी मस्जिद ने करीब 43 नाली सरकारी भूमि पर कब्जा कर अपनी चारदीवारी बना ली है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद सामने आया।

जिला प्रशासन ने तुरंत राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम मस्जिद स्थल पर भेजी। टीम ने पाया कि मस्जिद के लिए वन विभाग ने 1924 में 5016 वर्गफुट (दो नाली पांच मुट्ठी) भूमि लीज पर दी थी। वर्तमान में मस्जिद का परिसर बढ़कर लगभग 45 नाली हो गया है….जिससे 43 नाली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा स्पष्ट हुआ।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि मामले की और जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि संरचना कब और कैसे बढ़ी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाएं हटाई जा रही हैं और देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को कोई बदल नहीं पाएगा।

हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी होगी कम, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

Uttarakhand News : ElevatedRoad : HaldwaniHaridwar : LalkuanBypass : TrafficManagement : InfrastructureDevelopment : AjayBhatt : NationalHighway : TourismBoost : RoadProject : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में यातायात को सुगम बनाने और नए दिशा देने वाली दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की अनुमति के साथ शुरू होगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से हल्द्वानी से हरिद्वार की यात्रा केवल 2 से 2.5 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह मार्ग न केवल यात्रियों के लिए सुविधा देगा बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और तीर्थस्थलों के श्रद्धालुओं के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

साथ ही लालकुआं बाईपास के निर्माण के लिए DPR प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं में बढ़ते यातायात का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड को केंद्र से मिले 1700 करोड़,गांव की सड़कें होगी चकाचक

Uttarakhand News : DehradunNews : PushkarSinghDhami : RuralDevelopment : PMGSY : InfrastructureGrant : CentralGovernment : AgricultureSupport : DisasterRecovery : RoadConstruction : NamamiGange :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था, ग्रामीण विकास और आपदा प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

इस दौरान केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही की आपदा में क्षतिग्रस्त 946 सड़कें और 15 पुल का जिक्र करते हुए पुनर्निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपए की आवश्यकता बताई।

साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित लगभग 5900 आवासों की मरम्मत और 90% लघु एवं सीमांत किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सहायता की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत घेराबंदी कार्यों और आगामी पांच वर्षों के लिए प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर शीघ्र अग्रिम राशि आवंटित करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा नमामि गंगे क्लीन अभियान 2025-26 के लिए स्वीकृत 98 करोड़ रुपए जल्द जारी करने पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई।