उत्तराखंड में नए साल से पहले बढ़ी ठंड, विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

Weather : ColdWave : Uttarakhand : FogAlert : Snow : Rain : उत्तराखण्ड में कड़ाके की ठंडी हवा और मौसम की मार अब भी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा घना है….जबकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम बेहद ठंड पड़ रही है। दिन में हल्की धूप लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है।

मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों में 26 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के चार पर्वतीय जिलों में 28 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है….जिससे तापमान और अधिक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 24 से 26 दिसंबर तक हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी घने कोहरे की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम 27 दिसंबर तक शुष्क रहने का अनुमान है। लेकिन 28 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 3500 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में रात का तापमान काफी नीचे है और हवा धीमी है, जिससे कोहरे के लिए अनुकूल स्थिति बनी है। अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा….और मैदानी जिलों में कोहरे की वजह से ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

उत्तराखंड में एक्शन, स्कूल से गायब प्रिंसिपल सस्पेंड

Uttarakhand : School Inspection : Teacher Negligence : Action Taken : उत्तराखण्ड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली अब किसी से भी छिपी नहीं है। राज्य के कई स्कूलों में शिक्षक या तो तैनात नहीं हैं या तैनाती होने के बावजूद स्कूल से गायब रहते हैं। हाल ही में नैनीताल जिले के रामनगर में जल्दी छुट्टी देने को लेकर 16 शिक्षकों और एक लिपिक का वेतन रोकने के बाद अब ऊधम सिंह नगर जिले में भी शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है।

जसपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर में औचक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षाधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने गंभीर अनियमितताएं पाई। प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए और विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि प्रधानाध्यापक अन्य शिक्षकों को अनुशासन में रखने में कोई प्रयास नहीं कर रहे थे…..जिसके कारण अन्य शिक्षक भी समय का पालन किए बिना स्कूल आते हैं। छात्रों की उपस्थिति भी बहुत कम पाई गई। इसके अलावा, मध्यान्ह भोजन योजना के तहत आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण नहीं था।

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिला शिक्षाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह को तुरंत सेवानिवृत्त कर कार्यमुक्त कर दिया गया।

डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रों के हित से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यहां बिजली विभाग में निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

MPGovtJobs2025 : LineAttendant : MPWZ : GovernmentJob : ElectricityDept : मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने वर्ष 2025-26 के लिए 4009 रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में सबसे अधिक वैकेंसी लाइन अटेंडेंट या लाइनमैन के पदों के लिए है….जिसमें कुल 2700 पद शामिल हैं।

योग्यता: उम्मीदवारों को 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है। उम्र सीमा 18 से 40 साल है, जबकि राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों, महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, इडब्ल्यूएस और दिव्यांग को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।

सैलरी और लाभ: लाइन अटेंडेंट की शुरुआती सैलरी 19,500 रुपये है। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन mpwz.co.in पर 20 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 21 जनवरी तक किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 1,200 रुपये….जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, दिव्यांग और इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के बाद स्थायी सरकारी नौकरी चाहते हैं।

नैनीताल में विंटर कार्निवाल, 22 से 26 दिसंबर तक पूरे देश की रहेगी नजर

WinterCarnival2025 : Nainital : Tourism : Culture : LocalArts : नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक “विंटर कार्निवाल–2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्कृति और लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि कार्निवाल में नगर के प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य, लोकगीत, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक और लाइट एंड साउंड शो जैसे आकर्षण शामिल हैं।

प्रशासन ने विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की है। आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प तथा स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों ने आमजन और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

उत्तराखंड में ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, यहां बारिश और बर्फबारी की संभावना

WeatherUpdate : Uttarakhand : FogAlert : RainSnow : Dehradun : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है…जबकि यूएसनगर और हरिद्वार में घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यूएसनगर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दून में रविवार को सुबह हल्का कोहरा था….लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और यात्रा या बाहरी गतिविधियों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी ठंड, यहां स्कूल की टाइमिंग में किया गया बदलाव

WeatherAlert : ColdWave : SchoolTimingChange : Uttarakhand : DisasterManagement : देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने तराई क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है।

ऊधमसिंह नगर जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय 22 दिसंबर से अगले आदेश तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस आदेश का पालन अनिवार्य होगा और उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

यह आदेश बच्चों और कर्मचारियों दोनों के हित में लिया गया है ताकि अत्यधिक ठंड के कारण किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं न उत्पन्न हों।

उत्तराखंड घूमने होगा महंगा, नए साल से बाहरी वाहनों की एंट्री पर लगेगा 700 तक ग्रीन सेस

Green Cess:  Uttarakhand : Vehicle Entry : New Year 2026 : Transport Department : उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि आगामी नव वर्ष 2026 से राज्य में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर ग्रीन सेस बढ़ा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग को इस नई व्यवस्था को 1 जनवरी 2026 से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, नए साल से विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को उनकी श्रेणी के अनुसार 80 रुपये से 700 रुपये तक का ग्रीन सेस चुकाना होगा।

ग्रीन सेस योजना फरवरी 2024 में लागू की गई थी….लेकिन इसे अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका। योजना की वजह से राज्य को अनुमानित 100 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने का खतरा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और खनन सुधारों के लिए राजस्व बढ़ाना प्राथमिकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 24,015 करोड़ रुपये का कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राजस्व संग्रह और कर चोरी पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने विभागों और जिलाधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और AI आधारित तकनीकी का उपयोग करने के निर्देश भी दिए हैं।

ग्रीन सेस में छूट:
कुछ वाहन इस शुल्क से मुक्त रहेंगे, जैसे…….अन्य राज्यों के दोपहिया वाहन, केंद्र और राज्य सरकार के वाहन, अन्य प्रदेशों के सरकारी वाहन, ट्रैक्टर, ट्रैलर, रोड रोलर, कंबाइन हार्वेस्टर, शव वाहन, एंबुलेंस, फायर टेंडर, सेना के वाहन , विद्युत बैटरी, सोलर, हाईब्रिड और सीएनजी वाहन

ग्रीन सेस की दरें:

भारी वाहन (एक्सेल के अनुसार): 450 से 700 रुपये

भारी निर्माण उपकरण वाहन: 250 रुपये

7.5 से 18.5 टन वाहन: 250 रुपये

3 से 7.5 टन हल्के माल वाहन: 120 रुपये

3 टन तक की डिलीवरी वैन: 80 रुपये

12 सीट से अधिक वाली बसें: 140 रुपये

मोटर कैब, मैक्स कैब और पैसेंजर कार: 80 रुपये

एक बार भुगतान किया गया शुल्क पूरे दिन के लिए मान्य होगा। इसके अतिरिक्त, 20 गुना शुल्क पर तीन माह और 60 गुना शुल्क पर एक वर्ष की छूट भी दी जाएगी। यह कदम राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राजस्व संग्रह को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

देहरादून में क्रिकेटरों की चलती कार में लगी आग, वक्त रहते निकले बाहर

Cricketer: Car: Fire: Dehradun: Cricket Association Of Uttarakhand: रविवार शाम देहरादून में रिस्पना पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हल्द्वानी के पांच क्रिकेटर जिस कार से यात्रा कर रहे थे, उसमें अचानक तकनीकी कारणों से आग लग गई। आग लगते ही सभी खिलाड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार, यह घटना शाम करीब पौने छह बजे की है। कार जैसे ही रेड लाइट पर रुकी, उसके पिछले हिस्से से धुआं और आग उठने लगी। वहां मौजूद एक ठेला चालक ने तुरंत कार सवारों को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद कार में बैठे सभी क्रिकेटर तुरंत बाहर निकल आए और अपना किट बैग (बेट, ग्लव्स, हेलमेट, पैड आदि) भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुछ ही पलों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जली हुई कार को पुलिस लाइन भिजवाया गया।

कार चला रहे अटल पलेड़िया के साथ उसमें हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी प्रदीप देवली, नींव बगडवाल, आकाश और परितोष सवार थे। सभी खिलाड़ी देहरादून क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित अंडर-23 क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने के लिए देहरादून आए थे। वे सुबह छिद्दरवाला स्थित आयुष एकेडमी में अभ्यास के बाद शाम को लौट रहे थे।

घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात को दूसरी ओर से डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल ने बताया कि राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हीरानगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान,ठेलों से शराब की बोतलें बरामद हुईं

हल्द्वानी: जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को भी प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने देर शाम हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान विभिन्न फड़, ठेले और दुकानों की गहन जांच की गई, जहां कई ठेलों से शराब की बोतलें बरामद हुईं। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापेमारी कर रही टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले फड़-ठेले और दुकान संचालकों को कड़ी चेतावनी दी।

छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि शाम के समय हुड़दंगी तत्व और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले माहौल को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे अभियान चला रहा है। आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उत्तराखंड: पेट्रोल के साथ SSP कार्यालय पहुंची महिला, मंचा हड़कंप

Rudrapur : Uttarakhand: रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला संपत्ति विवाद के चलते हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर SSP कार्यालय पहुंची। महिला के पहुंचते ही पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण किसी तरह की घटना होने से बच गई।

आवास विकास की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका देवर ट्रांजिट कैंप और दिनेशपुर में मकान बना चुका है और अब आवास विकास स्थित मकान पर कब्जा करना चाहता है। यह मामला पहले ही न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने कहा कि उसे मकान का कब्जा नहीं मिलने से वह परेशान थी और इस कारण उसने आत्महत्या की धमकी दी।

महिला ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर SSP कार्यालय पहुंची….लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को शांत किया। उसके बाद महिला को SSP उत्तम सिंह नेगी से मिलवाया गया। SP ने महिला को आश्वासन दिया कि उसका मामला गंभीरता से लिया जाएगा और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

SP City उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि मामला जांच के लिए ट्रांजिट कैंप पुलिस स्टेशन और आवास विकास चौकी के अधिकारियों को सौंपा गया है। मामले की पूरी जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।