उत्तराखंड में धामी कैबिनेट, एक-एक फैसले पर डाले नजर

Uttarakhand Cabinet: Meeting: CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कुल 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में वित्त, कृषि, चिकित्सा, औद्योगिक विकास, संस्कृत सहित कई विभागों से जुड़े अहम निर्णय लिए गए।

कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—

वित्त विभाग
नेचुरल वेट की दर में 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। पहले 20 प्रतिशत वेट था, जिसे घटाकर अब 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
इसके साथ ही सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वर्क चार्ज कार्मिकों को पेंशन के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया।

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग
आपदा से प्रभावित धराली क्षेत्र में सेब खरीद की दर तय की गई। रॉयल डिलीशियस सेब की दर 51 रुपये प्रति किलो और रेड डिलीशियस सेब की दर 45 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।

संस्कृत विभाग
वृद्ध कलाकारों की पेंशन में बड़ी वृद्धि की गई है। अब पेंशन राशि 3000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

आवास विभाग
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए निम्न जोखिम वाले भवनों को अब एंपेनल्ड आर्किटेक्ट द्वारा स्वप्रमाणित किए जाने का निर्णय लिया गया।

औद्योगिक विकास विभाग
व्यापार सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

रेशा विकास परिषद
परिषद के ढांचे में बदलाव करते हुए 13 पदों पर स्टाफ को आउटसोर्स माध्यम से रखने का निर्णय लिया गया।

प्रेस क्लब से जुड़ा निर्णय
प्रेस क्लब की जमीन को सूचना विभाग में हस्तांतरित किया जाएगा। हस्तांतरण के बाद सूचना भवन का निर्माण प्रेस क्लब की बिल्डिंग में किया जाएगा।

समान कार्य, समान वेतन
समान कार्य समान वेतन के विषय को कैबिनेट की उप समिति को सौंप दिया गया है।

चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
अटल आयुष्मान योजना को 100 प्रतिशत इंश्योरेंस मोड में चलाने का निर्णय लिया गया।
गोल्डन कार्ड योजना को हाइब्रिड मोड पर चलाया जाएगा, जिसमें 5 लाख रुपये तक का उपचार इंश्योरेंस मोड में और 5 लाख से अधिक का उपचार ट्रस्ट मोड में होगा। गोल्डन कार्ड योजना के तहत लंबित 125 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी में चार नए पदों को स्वीकृति दी गई। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 277 कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन का लाभ देने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया। कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य के कर्मचारियों, किसानों, व्यापारियों और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तराखंड में दिनदहाड़े फायरिंग, पुलिस कस्टडी में मोस्ट वांटेड को मारी गोली

LaksarNews : Haridwar : PoliceFiring : VinayTyagi : CrimeNews : UttarakhandNews : PoliceEscort : LaksarOverbridge : हरिद्वार जिले के लक्सर से बड़ी खबर सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिस हिरासत में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को गोली लगी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस बदमाश विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर जाम लगा हुआ था। जाम का फायदा उठाते हुए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस घायल बदमाश को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट, डकैती सहित 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि जाम की स्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की। उन्होंने कहा कि घायल आरोपी एक हार्डकोर क्रिमिनल है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

जब एसपी देहात से यह पूछा गया कि क्या घायल बदमाश का संबंध किसी कुख्यात गैंग से है…तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

उत्तराखंड: पारिवारिक विवाद में छोटे भाई पर जानलेवा हमला, दोनों हाथ काटने पड़े

TehriNews : FamilyAttack : AttemptedMurder : UttarakhandCrime : टिहरी गढ़वाल जिले के बालगंगा तहसील क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। अंग्रेज सिंह (पुत्र स्व. गजे सिंह) ने आरोप लगाया है कि उसकी मां और भाभी के साथ मिलकर उसका बड़ा भाई पूरब सिंह उसके ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर देर रात विवाद के बाद पूरब सिंह के गांव में तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों और गले पर गंभीर चोटें आईं….जिससे हड्डियां बाहर निकल गईं और चोट में संक्रमण फैल गया।

गंभीर हालत में पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया। चोट और संक्रमण के चलते डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

पीड़ित अंग्रेज सिंह ने सोमवार को गांव पहुंचकर चमियाला पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दी। इसके बाद उसे घनसाली थाना भेजा गया….जहां उसने अपने भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसएचओ अजय सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डेढ़ किलो चरस के साथ फरार तस्कर उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा

UttarakhandNews : DrugSeizure : MuniKiretiPolice : ANTF : CharasBusted : DrugFreeDevbhoomi : NDPSAct : PoliceAction : LocalNews : टिहरी जिले की मुनिकीरेती पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशे के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई….जिसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने इस बड़ी सफलता पर संयुक्त टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के सपने को साकार करने के लिए पुलिस और एएनटीएफ भद्रकाली चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोका गया।

तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान बुद्धि सिंह, निवासी मनेरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र में तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत लेकर फरार था।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में शामिल टीम में इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान, भद्रकाली चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसओजी प्रभारी ओम कांत भूषण को उनकी उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए शाबाशी दी गई है।

उत्तराखंड: बिजली कटौती से नाराज विधायक ने अफसरों के घरों की काटी लाइन

Power Cut Protest : Haridwar News : Congress MLA Action : झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक खुद बिजली के खंभे पर चढ़कर प्लास की मदद से बिजली विभाग के अफसरों के आवासों की बिजली लाइन काटते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे विरोध ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

दरअसल ग्रामीण इलाकों में लगातार कई दिनों से सुबह-सवेरे हो रही बिजली कटौती को लेकर विधायक काफी नाराज चल रहे थे। उनका कहना है कि इस वजह से आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों, मजदूरों और घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

विधायक वीरेंद्र जाति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले उन्होंने बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि अगर बिजली की कमी है तो कटौती सुबह के बजाय दोपहर के समय की जाए, ताकि लोगों को कम दिक्कत हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करेंगे।

विधायक के अनुसार शिकायत के बाद कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार जरूर हुआ, लेकिन उसके बाद फिर वही हालात बन गए। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनके क्षेत्र में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों में भारी रोष है।

इसी नाराजगी के चलते विधायक ने बिजली विभाग के अफसरों के आवासों की बिजली काटने का कदम उठाया। उनका कहना है कि इसका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं….बल्कि अफसरों को आम आदमी के दर्द का एहसास कराना है।

वीरेंद्र जाति ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अब भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ….तो वह बिजली विभाग की पूरी कॉलोनी की बिजली लाइन काटने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल इस घटना के बाद प्रशासन और बिजली विभाग हरकत में आ गया है….और मामले पर नजर रखी जा रही है।

उत्तराखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर आई भर्ती

Uttarakhand : HNBMedicalUniversity : CHORecruitment : HealthJobs : उत्तराखंड में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से एक महत्वपूर्ण भर्ती खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है।

134 CHO पदों का वितरण….

अल्मोड़ा: 15

चमोली: 13

चंपावत: 7

देहरादून: 6

हरिद्वार: 14

नैनीताल: 4

पौड़ी: 24

पिथौरागढ़: 16

टिहरी: 10

उधम सिंह नगर: 20

उत्तरकाशी: 5

उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जो स्वास्थ्य विभाग में सेवा देना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लामाचौड़ बच्ची नगर क्षेत्र में दो सगे भाइयों के मिले शव

Haldwani News:Police:Uttarakhand:हल्द्वानी के बच्ची नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दो सगे भाइयों के शव संदिग्ध हालात में उनके घर से बरामद किए गए। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मनोज और सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी मां के साथ रहते थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिस कारण मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। घर के अंदर और आसपास के हालात की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

रेलवे का अपडेट, देहरादून, दिल्ली काठगोदाम से यात्रा करना पड़ेगा महंगा

Uttarakhand : TrainFareHike : RailwayUpdate : DehradunTrains : रेलवे यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है। आगामी 26 दिसंबर से रेल किराए में बढ़ोतरी होने जा रही है। रेलवे द्वारा प्रति किलोमीटर के आधार पर नई दरें तय की गई हैं….जिसके चलते उत्तराखण्ड से चलने वाली ट्रेनों में भी किराया बढ़ेगा।

नई दरों के अनुसार राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर करीब 6 रुपये तक महंगा हो जाएगा, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों में किराए में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

देहरादून रेलवे स्टेशन से रोजाना 17 ट्रेनें आवागमन करती हैं…जिनमें 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। हालांकि देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक एस.के. अग्रवाल ने कहा है कि फिलहाल किराया बढ़ोतरी को लेकर कोई लिखित आदेश स्टेशन को नहीं मिला है….लेकिन किराए का अपडेट उच्च स्तर से किया जाता है।

देहरादून से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जाने वाली उपासना एक्सप्रेस सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है….जो करीब 1587 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया 4355 रुपये से बढ़कर 4387 रुपये हो जाएगा। वहीं स्लीपर श्रेणी का किराया 690 रुपये से बढ़कर 722 रुपये हो जाएगा यानी कुल 32 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

देहरादून से अमृतसर के बीच चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस में एसी श्रेणी का किराया 870 रुपये से बढ़कर 881 रुपये और स्लीपर श्रेणी का किराया 320 रुपये से बढ़कर 331 रुपये हो जाएगा। इसमें कुल 11 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

वहीं देहरादून से कुमाऊं के बीच चलने वाली नैनी दून जनशताब्दी और काठगोदाम एक्सप्रेस में किराया करीब 7 रुपये तक बढ़ेगा। जनशताब्दी के एसी चेयरकार का किराया 575 रुपये से बढ़कर 582 रुपये हो जाएगा।

देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों में किराया 11 रुपये तक बढ़ेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1490 रुपये से बढ़कर 1501 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2725 रुपये से बढ़कर 2736 रुपये हो जाएगा।

वहीं देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया 905 रुपये से बढ़कर 911 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1700 रुपये से बढ़कर 1706 रुपये हो जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया 1065 से बढ़कर 1071 रुपये और एग्जीक्यूटिव का किराया 1620 से बढ़कर 1626 रुपये हो जाएगा।

दिल्ली रूट की नॉनस्टॉप एसी ट्रेनों में प्रति सीट किराया 225 रुपये से बढ़कर 231 रुपये हो जाएगा।

कुल मिलाकर 26 दिसंबर से रेल यात्रियों की जेब पर थोड़ा और बोझ बढ़ने वाला है, खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ज्यादा असर महसूस होगा।

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 140 असिस्टेंट प्रोफेसर

Uttarakhand : MedicalColleges : AssistantProfessor : FacultyRecruitment : HealthEducation : उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अब फैकल्टी की कमी पढ़ाई और इलाज में बाधा नहीं बनेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दे दी गई है। इस प्रस्ताव को चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी प्रदान की है।

इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा और शिक्षण, प्रशिक्षण के साथ-साथ शोध कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार लगातार चिकित्सा शिक्षा को उच्च मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ फैकल्टी की तैनाती की जा रही है।

चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी गई है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में 41, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में 12, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 33, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में 2 और राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती दी गई है।

इन नियुक्तियों में दो दर्जन से अधिक संकाय शामिल हैं। एनेस्थीसिया संकाय में सबसे अधिक 15 असिस्टेंट प्रोफेसरों को तैनाती मिली है। इसके अलावा एनाटॉमी और पीडियाट्रिक्स में 7-7, कम्युनिटी मेडिसिन और पैथोलॉजी में 12-12, माइक्रोबायोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स में 9-9, ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी में 8 तथा अन्य संकायों में भी आवश्यकतानुसार नियुक्तियां की गई हैं।

प्रत्येक संकाय में मानकों के अनुरूप फैकल्टी की उपलब्धता से मेडिकल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं भी और बेहतर होंगी….जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मेडिकल कॉलेजों में अनुभवी और प्रशिक्षित फैकल्टी की नियुक्ति से शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध कार्यों में निश्चित रूप से गुणात्मक सुधार होगा।

उत्तराखंड: शिक्षा पर भारी जानवर, भालू की हलचल से स्कूल की बदली टाइमिंग

Chamoli : BearAttack : GuldarTerror : SchoolTimingChange : UttarakhandNews : उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। जिले में वन्य जीवों खासकर भालू और गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

चमोली जिले में अब सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालय सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। वहीं जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

इस संबंध में चमोली जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार यह नई समय-सारणी 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार विद्यालयों, जनप्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से वन्य जीवों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। कई स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे क्षेत्रों में हैं….जिनके रास्ते वन क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं। इससे मानव और वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

गौरतलब है कि सोमवार को पोखरी विकासखंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में एक भालू ने छात्र पर हमला कर दिया था। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया….हालांकि स्कूल के शिक्षकों ओर छात्र ने समय रहते साहस दिखाते हुए छात्र की जान बचा ली।

जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है….ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।