उत्तराखंड में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में गुरुकुल विद्यालय खोलने की तैयारी

Dehradun : Education Policy : Sanskrit Education : Gurukul System : Residential Schools : Teacher Recruitment : Uttarakhand : प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत अब हर जिले में गुरूकुल पद्धति पर आधारित एक-एक विद्यालय स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के पिछड़े विकासखंडों में आश्रम पद्धति पर आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे….जिससे संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।

बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित नए शैक्षणिक कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचर्या को प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस नई पाठ्यचर्या में विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा पर भी विशेष फोकस रखा गया है।

नई पाठ्यचर्या के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुल 240 दिनों का शैक्षणिक सत्र तय किया गया है। इसमें 200 दिन शिक्षण कार्य के लिए 20 दिन परीक्षा और मूल्यांकन के लिए तथा 10-10 दिन बस्ता रहित दिवस और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 11 से छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दी गई है…ताकि वे भविष्य की जरूरतों और अपनी अभिरुचि के मुताबिक अध्ययन कर सकें। यह नई पाठ्यचर्या विद्यालयों की कार्यसंस्कृति और शैक्षणिक प्रक्रियाओं में बड़े बदलाव लाने में सक्षम मानी जा रही है।

छह हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि नए वर्ष में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में छह हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक बेसिक के 1670 रिक्त पदों और सहायक अध्यापक विशेष शिक्षा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती की जा रही है।

इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के एक हजार से अधिक पद नए वर्ष में भरे जाएंगे। समग्र शिक्षा के तहत 324 लेखाकार-कम-सपोर्टिंग स्टाफ, 161 विशेष शिक्षक, 95 कैरियर काउंसलर और विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जा रहा है।

जीईआर और पीजीआई रैंकिंग पर फोकस

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में पीजीआई यानी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक की रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में सकल नामांकन अनुपात यानी जीईआर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में भौतिक और मानव संसाधनों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा और बालिका शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

राशन कार्ड e-KYC की अंतिम तिथि पर उमड़ी भीड़, क्या आगे बढ़ेगी तारीख !

Haldwani : Ration Card : e-KYC : Fair Price Shop : Nainital District : राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने के लिए साल के आख़िरी दिन भी लोगों की भीड़ सस्ते गल्ले की दुकानों पर उमड़ी रही। बुधवार 31 दिसंबर को ई-केवाईसी की अंतिम तिथि होने के चलते नैनीताल जिले भर में दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहा।

कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर लोग लाइन में खड़े नजर आए। पीलीकोठी, देवलचौड़, जज फार्म, गौलापार समेत कई इलाकों में ई-केवाईसी के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इसी का असर रहा कि जिले में सबसे अधिक 5066 ई-केवाईसी सत्यापन अकेले हल्द्वानी में दर्ज किए गए।

आंकड़ों की बात करें तो बुधवार को नैनीताल जिले में कुल 9518 लोगों ने अपनी ई-केवाईसी करवाई। हालांकि अब तक जिले में सिर्फ 63 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूरी हो सकी है। जिले में कुल 9 लाख 60 हजार 410 यूनिटों में से 6 लाख 12 हजार 225 यूनिटों का ही सत्यापन हो पाया है।

इस बीच ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने ई-केवाईसी की तारीख बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी बड़ी संख्या में पात्र राशन कार्डधारकों का सत्यापन बाकी है। अगर नाम कटे तो इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ राशन विक्रेताओं को भी नुकसान होगा।

वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने कहा कि फिलहाल ई-केवाईसी बंद करने का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन जिन लोगों ने अब तक सत्यापन नहीं करवाया है….वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें। ऐसा न करने पर उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं।

युवाओं के पास शानदार मौका, बिना परीक्षा नेशनल बैंक में मिल जाएगी नौकरी

NABARD Young Professional Recruitment 2025 : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो ग्रामीण विकास, फाइनेंस, डेटा साइंस, आईटी और अन्य क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। कुल 44 पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 है। इसमे चयन एप्लिकेशन स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा ओर कोई एग्जाम नहीं होगा। चुने गए उम्मीदवार को लगभग 70,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसकी अवधि एक साल की होगी….जिसे अधिकतम तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है।

योग्यता की बात करें तो हर फील्ड के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित हैं। इसके के लिए इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है और साइबर सिक्योरिटी या आईटी के लिए संबंधित डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले डिजिटल मीडिया, मल्टीमीडिया या ग्राफिक डिजाइनिंग के क्षेत्र से अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी फील्ड की योग्यता की पूरी जानकारी NABARD के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आयु सीमा 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए….यानी उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 नवंबर 1995 से पहले और 1 नवंबर 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NABARD की वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर Career Notices के लिंक पर क्लिक करके Apply Online का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण भरने होंगे। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन फीस 150 जमा करनी होगी। आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंट निकाल ले।

इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और नोटिफिकेशन NABARD की वेबसाइट पर उपलब्ध है….जहां से उम्मीदवार अपनी सभी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।

हल्द्वानी के आर्यन ने खेली 150 रनों की नाबाद पारी, भारतीय टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Aryan Juyal: Hundred: Uttar Pradesh: Assam: Vijay Hazare: हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल का शानदार फार्म जारी है। विजय हजारे ट्रॉफी के 2025 सत्र में उनके बल्ले से दूसरा शतक निकला है। असम के खिलाफ आर्यन ने नाबाद 150 रनों की पारी खेली। लिस्ट ए करियर में आर्यन के बदले से निकाला ये छठा शतक रहा।

विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में असम और उत्तर प्रदेश राजकोट में आमने-सामने हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने 308 बनाए। असम के लिए कप्तान सुमित ने शानदार 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिबशंकर राय ने 82 रनों का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के लिए विपरज निगम ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के रूप में ध्रुव जुरैल आउट हुए लेकिन इसके बाद प्रियम गर्ग और आर्यन जुयाल के बीच 128 रनों की साझेदारी हुई जिसने मुकाबले को उत्तर प्रदेश के पक्ष में मोड दिया। प्रियम ने 52 रनों की पारी खेली तो वही आर्यन ने अपने लिस्ट के करियर का छठा शतक जड़ा। विजय हजारे ट्रॉफी में ये दूसरा मौका है जब आर्यन ने 150 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले साल 2022 में महाराष्ट्र के खिलाफ आर्यन ने 159 रनों की पारी खेली थी।

उत्तर प्रदेश ने 42 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। बारिश के चलते मुकाबले को रोकना पड़ा। इसके बाद नतीजा VJD से निकला और मुकाबला 58 रन से उत्तर प्रदेश के पक्ष में रहा। यूपी के लिए 150 रनों की पारी खेलने वाले आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

आर्यन अब तक घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए 14 शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। खास बात ये है कि आर्यन जुयाल चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए करियर में बल्लेबाजी का औसत 50 से ज्यादा का है। वहीं विजय हजारे 2025 सीजन में 31 दिसंबर तक खेले गए शुरुआती चार मुकाबले में उत्तर प्रदेश के इस बल्लेबाज ने दो शतक और एक फिफ्टी जमाई है।

कहना गलत नहीं होगा कि 24 साल के युवा बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। वहीं न्यूजीलैंड के लिए भी वनडे टीम का चयन होना है, ऐसे में आर्यन जुयाल का ये फॉर्म सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचेगा।

बता दें कि साल 2018 में जब अंडर-19 टीम इंडिया न्यूजीलैंड में विश्वकप जीती थी तब आर्यन जुयाल भी टीम का हिस्सा थे। अब तक इस बैच से निकले शुभमन गिल,पृथ्वी शॉ,अभिषेक शर्मा,अर्शदीप सिंह और शिवम मावी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। जिस तरीके का फॉर्म आर्यन का पिछले कुछ वक्त से घरेलू क्रिकेट में रहा है,उसे देखकर तो लगता है कि 2018 बैच का एक और खिलाड़ी जल्द टीम इंडिया का हिस्सा बनेगा।

रेलवे का नया अपडेट, 107 ट्रेनों का समय बदला गया, पूरी लिस्ट देंखें

NortheastRailway : TrainTimeTable : UttarakhandNews : IndianRailwaysUpdate : पूर्वोत्तर रेलवे ने घोषणा की है कि 01 जनवरी 2025 से नई समय-सारणी लागू होगी। इसके तहत कुल 107 ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें।

पूर्वोत्तर रेलवे – नई समय-सारणी (01 जनवरी, 2025 से लागू)

S.Noट्रेन नंबरट्रेन का नामस्टेशनपुराना समयनया समय
112204अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.00:1500:12
211123ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.02:3002:25
315113गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.02:5002:45
414618अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेसगोरखपुर जं.03:1003:05
514048दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.03:2503:16
612558आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.03:5003:47
715568आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.04:1004:06
812408अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.04:5504:50
912524आनन्द विहार टर्मिनस-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.04:5504:50
1019601उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.04:5504:50
1115706दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:3006:25
1212521बरौनी-एर्णाकूलम एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:33
1314604अमृतसर-नरपतगंज एक्सप्रेसगोरखपुर जं.08:0508:00
1415280आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.08:0508:00
1515002देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.08:0508:00
1615708अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेसगोरखपुर जं.08:2508:20
1715566नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेसगोरखपुर जं.09:3009:27
1815034लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेसगोरखपुर जं.10:1010:05
1915274आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेसगोरखपुर जं.10:3010:25
2014674अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.12:2012:18
2113020काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.12:4012:37
2215110मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.13:5013:47
2315562गोमतीनगर-दरभंगा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.15:2515:20
2415212अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेसगोरखपुर जं.16:3516:33
2565116अयोध्या धाम-भटनी मेमूगोरखपुर जं.19:3519:25
2615270साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.21:0019:55
2715204लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेसगोरखपुर जं.22:0522:00
2855036गोरखपुर कैंट-सीवान सवारीगोरखपुर कैंट05:4005:30
2922533गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:33
3012511गोरखपुर-तिरूअनन्तपुरम नार्थ एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:33
3112589गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:33
3212591गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:33
3311056गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेसगोरखपुर जं.06:4006:35
3415050गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेसगोरखपुर जं.08:4008:35
3555056गोरखपुर-छपरा सवारीगोरखपुर जं.09:0008:55
3615052गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेसगोरखपुर जं.10:1010:05
3715048गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेसगोरखपुर जं.11:1511:10
3875106गोरखपुर-थावे डेमूगोरखपुर जं.19:1019:05
3915004गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेसगोरखपुर जं.23:2023:15
4055082सीतापुर-मैलानी सवारीसीतापुर जं.18:3518:10
4155360मैलानी-पीलीभीत सवारीमैलानी10:4510:40
4255362मैलानी-पीलीभीत सवारीमैलानी18:0517:55
4315090गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेसगोमतीनगर15:3515:20
4415125बनारस-पटना एक्सप्रेसबनारस06:2006:15
4520933उधना-दानापुर एक्सप्रेसबनारस04:5504:45
4614112प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेसबनारस07:2507:03
4719167अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसवाराणसी सिटी10:1510:00
4814854जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसवाराणसी सिटी10:1510:00
4919305डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेसवाराणसी जं.11:4511:25
5018612बनारस-राँची एक्सप्रेसबनारस15:0014:50
5118524बनारस-विशाखापट्नम एक्सप्रेसबनारस15:0014:50
5219421अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेसवाराणसी जं.23:5023:35
5314111मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं.बनारस06:0506:25
5465111बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमूबनारस06:3006:40
5514853वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेसवाराणसी सिटी16:2516:40
5614863वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेसवाराणसी सिटी16:2516:40
5714865वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेसवाराणसी सिटी16:2516:40
5819168वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेसवाराणसी सिटी14:0514:00
5915008लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेसवाराणसी सिटी12:2012:15
6015130वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेसवाराणसी सिटी11:4511:50
6116367कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेसबनारस23:3523:50
6215107बनारस-लखनऊ एक्सप्रेसबनारस05:0504:55
6314611गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेसगाजीपुर सिटी08:3008:50
6419046थावे-सूरत एक्सप्रेसछपरा09:0008:45
6515114छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेसछपरा18:3018:45
6619045सूरत-थावे एक्सप्रेसछपरा18:2018:08
6715132वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेसवाराणसी सिटी22:3022:20
6812036दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेसटनकपुर16:1016:00
6912039काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेसकाठगोदाम15:1015:15
7012207काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेसकाठगोदाम18:1018:15
7112210काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेसकाठगोदाम18:1018:15
7212319कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेसमथुरा जं.09:2009:15
7315020टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेसटनकपुर19:4019:35
7415056रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेसरामनगर19:5519:45
7515061कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेसकासगंज17:2517:20
7615062लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेसलालकुआं19:5019:45
7715063रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेसरामनगर05:3005:50
7815074टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेसटनकपुर08:2508:10
7915076टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेसटनकपुर08:2508:10
8025014रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेसरामनगर22:1522:25
8125036रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेसरामनगर10:0509:50
8255302लालकुआं-मुरादाबाद सवारीलालकुआं08:4008:25
8355304लालकुआं-मुरादाबाद सवारीलालकुआं17:0016:50
8455312लालकुआं-कासगंज सवारीलालकुआं11:0010:45
8555313बरेली सिटी-लालकुआं सवारीबरेली सिटी14:2514:00
8655317बरेली सिटी-पीलीभीत सवारीबरेली सिटी15:0514:40
8755318पीलीभीत-बरेली सिटी सवारीपीलीभीत09:0509:00
8855323पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारीपीलीभीत12:3513:20
8955324टनकपुर-पीलीभीत सवारीटनकपुर10:1011:45
9055325पीलीभीत-टनकपुर सिटी सवारीपीलीभीत17:1517:40
9155326टनकपुर-पीलीभीत सवारीटनकपुर18:3517:50
9255327कासगंज-बरेली सिटी सवारीकासगंज11:0010:35
9355328बरेली सिटी-कासगंज सवारीबरेली सिटी17:3017:50
9455330बरेली सिटी-कासगंज सवारीबरेली सिटी17:0017:25
9555335कासगंज-गंगापुर सिटी सवारीकासगंज11:0511:40
9655339कासगंज-अछनेरा सवारीकासगंज21:2521:20
9755349पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारीपीलीभीत07:0507:00
9855351पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारीपीलीभीत14:4014:05
9955353पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारीपीलीभीत18:3018:10
10055357पीलीभीत-मैलानी सवारीपीलीभीत06:5507:10
10155358मैलानी-पीलीभीत सवारीमैलानी05:2005:35
10255362मैलानी-पीलीभीत सवारीमैलानी18:0517:55
10355363पीलीभीत-शाहजहांपुर सवारीपीलीभीत12:0512:00
10465306रामनगर-मुरादाबाद मेमूरामनगर14:0513:05
10565310रामनगर-मुरादाबाद मेमूरामनगर21:1021:00
S.Noट्रेन नंबरट्रेन का नामस्टेशनपुराना समयनया समय
10675302टनकपुर-बरेली सिटी डेमूटनकपुर15:35 14:55
10775303बरेली सिटी-पीलीभीत डेमूबरेली सिटी18:0017:30

उत्तराखंड में वर्षा व बर्फबारी के आसार, विभाग के अपडेट पर डाले नजर

UttarakhandWeather : DehradunWeather : FogAlert : WinterCold : HimalayanSnow : UttarakhandNews : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप राहत दे रही है….लेकिन मौसम में बदलाव का अनुमान है। नए साल से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है….जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।

देहरादून में सोमवार को सुबह धुंध और कोहरे का असर देखा गया। दिन में तेज धूप खिली….लेकिन शाम को आंशिक बादल और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा रहने से तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। देहरादून एयरपोर्ट पर करीब 10 फ्लाइट्स निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। ट्रेनों का समय भी प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी मुख्य रूप से 3200 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है….जबकि मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।

तापमान :

देहरादून: अधिकतम 17.4°C, न्यूनतम 7.8°C

ऊधमसिंह नगर: अधिकतम 14.0°C, न्यूनतम 10.7°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 19.5°C, न्यूनतम 6.2°C

नई टिहरी: अधिकतम 17.6°C, न्यूनतम 5.7°C

हल्द्वानी की हर्षिका के नाम नया रिकॉर्ड, वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में जीते दो पदक

HaldwaniNews : HarshikaRikhari : WorldYogaChampionship : UttarakhandPride : YogaChampion : InternationalYoga : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की 9 वर्षीय योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। “रबर डॉल” के नाम से मशहूर हर्षिका ने दिल्ली में आयोजित 4th वर्ल्ड कप योगा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

यह अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 27 दिसंबर 2025 को UYSF के तत्वावधान में आयोजित की गई थी…जिसमें 17 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से उत्तराखंड से हर्षिका रिखाड़ी अकेली प्रतिभागी थीं।

हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी ने कहा कि वे हल्द्वानी तहसील के देवलचौड़ बंदोबस्ती क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि हर्षिका ने बहुत कम उम्र में योग को अपनाया और निरंतर अभ्यास के बल पर आज अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुई….जहां हर्षिका ने रजत और कांस्य पदक जीते।

कक्षा 4 की छात्रा हर्षिका ने कहा कि उसका सपना योग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना था…..जो अब पूरा हो गया है। हर्षिका की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा रजवार, कोच नीरज धपोला और गीता धपोला सहित सभी ने हर्षिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बागेश्वर में 12 से 24 जनवरी तक उत्तरायणी मेला, कई स्कूलों में छुट्टी घोषित

BageshwarSchoolHoliday : UttarayaniMela2026 : WinterVacationUpdate : UttarakhandLatestNews : UttarayaniFair :उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगने वाले प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है। यह फैसला 2026 में होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियों और मेले की भव्यता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में अब शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी की जगह 12 जनवरी 2026 से शुरू होगा। यह अवकाश 24 जनवरी 2026 तक रहेगा। जबकि जिले के बाकी विद्यालयों में पहले से तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही अवकाश रहेगा।

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दो श्रेणियों में बांटा है। शीतकालीन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से 30 जून और शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक होता है। ये विद्यालय फिलहाल पहले से ही शीतकालीन अवकाश में बंद हैं।

वहीं, ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में सामान्य तौर पर शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 13 जनवरी तक रहता है। लेकिन उत्तरायणी मेले के दौरान कपकोट और बागेश्वर ब्लॉक में स्कूलों में अवकाश की मांग को लेकर हुई बैठक के बाद शिक्षा विभाग ने यह बदलाव किया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस निर्णय से उत्तरायणी मेले के सुचारु आयोजन में मदद मिलेगी और स्थानीय व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।

हल्द्वानी में सती कॉलोनी में अतिक्रमण को लेकर नोटिस, विधायक सुमित हृदयेश लोगों से मिलने पहुंचे

Haldwani: Shani Market: Sati Colony: सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड में विगत कई वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के घरों को अतिक्रमण बताकर तोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिसों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस कार्रवाई को दुखद, पीड़ादायक और अमानवीय बताते हुए कहा कि वर्षों से बसे मेहनतकश परिवारों के आशियानों पर इस प्रकार का संकट स्वीकार्य नहीं है।

इस गंभीर विषय को लेकर विधायक सुमित हृदयेश आज स्वयं सती कॉलोनी, शनि बाजार रोड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, पीड़ा और आशंकाएं गंभीरता से सुनीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और अचानक मिले नोटिसों से उनके सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में निर्दोष नागरिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि आमजन के अधिकारों, सम्मान और न्याय की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और रहेंगे।

इस दौरान मोहन सती, गुड्डू सती, गोपाल सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह अधिकारी, सौरभ, अंकित, राम बाबू, जाकिर हुसैन, जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

छुट्टी पर गए सैनिक मिलेगी विशेष पारिवारिक पेंशन, हाईकोर्ट के फैसले पर डाले नजर

Indian Army : Soldier Death : Family Pension : High Court Decision : ArmyNews : सैनिक देश की सुरक्षा की नींव हैं। लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए अक्सर परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते। कभी-कभी छुट्टी पर आते समय ही उनकी जान चली जाती है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी सैनिक की मृत्यु छुट्टी के दौरान सेरेब्रल हेमरेज जैसी बीमारी से होती है…तो उसे सैन्य सेवा में हुई मृत्यु माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि मौत भी ऑन ड्यूटी के समान मानी जाएगी।

मामला सुमन नाम की महिला का है। उनके पति भारतीय सेना में थे और अवकाश पर रहते हुए हाई ब्लड प्रेशर के कारण सेरेब्रल हेमरेज से उनकी मौत हो गई। दिसंबर 2022 में सशस्त्र बल न्यायाधीश की चंडीगढ़ पीठ ने सुमन के पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें विशेष पारिवारिक पेंशन देने का आदेश दिया।

केंद्र सरकार ने चुनौती दी कि जवान छुट्टी पर गए थे इसलिए मौत सेवा से संबंधित नहीं है। लेकिन हाई कोर्ट ने केंद्र की दलील खारिज करते हुए कहा कि सैनिक सेवा में था और छुट्टी पर होने का अर्थ यह नहीं कि सेवा की जिम्मेदारी खत्म हो गई। सैनिक की नौकरी सामान्य नौकरी नहीं है। कठिन भौगोलिक स्थिति, परिवार से दूर रहना और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन तनाव का कारण बनते हैं….जिससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थिति पैदा होती है।

हाई कोर्ट ने कहा कि सैनिक द्वारा झेला गया मानसिक और शारीरिक तनाव छुट्टी में भी जारी रहता है। इसलिए मौत को सैन्य सेवा से जुड़ी मानना ही न्यायसंगत है।