उत्तराखंड: महंगे होटलों में शादी की तो लगेगा एक लाख जुर्माना, इस गांव ने बनाए सख्त नियम

Uttarakhand : Village meeting : Marriage expenses : Social rules : Cost control : Dehradun : पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर में ग्रामीणों ने शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महंगे होटल, पार्क या फार्म हॉल में विवाह का आयोजन नहीं किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता स्याणा तुलसी राम शर्मा ने की। सभी ग्रामीणों की सहमति से तय किया गया कि शादी-विवाह के आयोजन गांव या घर में ही संपन्न होंगे। इसके अलावा महिलाओं को केवल तीन गहने पहनने की अनुमति दी गई है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डीजे, फास्ट फूड और बीयर जैसे खर्चों पर प्रतिबंध रहेगा। पहली शादी में न्यौते के तौर पर अधिकतम 100 रुपये दिए जाएंगे और कन्यादान में अपनी इच्छा अनुसार दान किया जा सकेगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करेगा….तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

उत्तराखंड: सड़क निर्माण अंतिम दौर में, हरिद्वार से काशीपुर की राह होगी आसान

Uttarakhand : NH-34 : Haridwar-Najibabad Highway : Road Construction : Infrastructure : एनएच-34 के हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन का निर्माण अब अंतिम दौर में है। प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही करीब 50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भरेंगे। तीन एलिवेटेड सेक्शन और एक रेलवे ओवरब्रिज को छोड़कर ज्यादातर हिस्से अब ट्रैफिक के लिए तैयार हैं।

यह सेक्शन चार लेन का बनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत हरिद्वार की तरफ चंडीघाट के पास हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे से होती है। यह नजीबाबाद में जलालाबाद के पास जाकर समाप्त होता है। पिछले कई वर्षों से चल रहे इस निर्माण कार्य में कुछ हिस्से ग्रीनफील्ड भी हैं। हाल ही में चंडीघाट पुल को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

इस सेक्शन में एनिमल कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है…जिससे जंगली जानवर बिना किसी परेशानी के जंगल में आ-जा सकें। काम की रफ्तार को देखते हुए अनुमान है कि इस साल प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

हरिद्वार-नजीबाबाद सेक्शन के बन जाने के बाद जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नजीबाबाद और धामपुर के साथ ही उत्तराखंड के काशीपुर की राह आसान हो जाएगी। साथ ही सफर का समय कम होने के साथ, गड्ढेदार सड़कों की तुलना में यात्रा काफी आरामदायक हो जाएगी।

उत्तराखंड: आज पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना

Uttarakhand Weather : Cold Wave : Fog : Snowfall : उत्तराखंड में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह तापमान माइनस तक पहुंच गया है…जबकि मैदानी इलाकों में भी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय घना कोहरा और पाले ने जनजीवन को प्रभावित किया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी तरह ठंडा और कोहरे वाला रहने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और चोटियों पर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। दिन में तेज धूप ने कुछ राहत दी लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और सूरज समय से पहले छिप गया। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग सामान्य के आसपास 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जबकि रात में पारा 7.9 डिग्री तक गिर गया।

पहाड़ी कस्बों में रात का तापमान शून्य या उससे भी कम रहने लगा है। ऊधमसिंह नगर और आसपास के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री नीचे रहा। घने कोहरे के कारण देहरादून आने-जाने वाली फ्लाइट और ट्रेनें भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहेंगे पहाड़ों में हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को रात में यात्रा करने से बचने और पहाड़ी रास्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में इंदौर जैसा मामला! नल से गंदा पानी पीने से मासूम की बिगड़ी तबीयत

UttarakhandNews : Halduani Water Crisis : Gandhinagar : Contaminated Water : Health Hazard : SafeDrinkingWater : ContaminatedWater : LocalGovernance : WaterQualityAlert : इंदौर की घटना के बाद देश में पीने के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, लेकिन अब कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी का गांधीनगर क्षेत्र भी इस संकट से अछूता नहीं है। यहां नलों से सीधे गंदा पानी आ रहा है और लोग पीने के पानी को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो माह से पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। विमला देवी ने कहा कि उनकी 14 महीने की बच्ची राधिका की तबीयत गंदे पानी की वजह से बिगड़ी है। वहीं भगवती देवी और उनके परिवार के सदस्य भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।

अधिकतर परिवार अब नलकूप से पानी भरकर घर ले आते हैं और उबालकर ही पीते हैं। निर्मला बताती हैं कि उनके इलाके में केवल एक नलकूप है….जिससे पानी भरकर इस्तेमाल करना पड़ता है। बुजुर्ग महिलाएं भी कहती हैं कि फिटकरी और नमक मिलाकर पानी उबालना ही इसे पीने योग्य बनाता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि नल से आने वाला पानी बिलकुल भी पीने लायक नहीं है। दीपावली के बाद से गंदे पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रद्युम्न कहते हैं कि दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं…इसलिए प्रशासन को तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए।

पार्षद रोहित कुमार ने कहा कि शिकायत के बाद जल संस्थान की टीम ने जांच की….लेकिन कहीं पेयजल लाइन टूटी नहीं मिली। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली का कहना है कि हाल में गांधीनगर से गंदे पानी की शिकायत नहीं मिली थी…लेकिन अब टीम मौके पर भेजी जाएगी।

गांधीनगर क्षेत्र के जेई भुवन भट्ट ने कहा कि 25 दिन पहले लाइन वाश से नल लाइनों की सफाई की गई थी। मुख्य मार्ग पर जांच के दौरान भूमिगत नाली में गंदगी और पाइप गुटखे की मौजूदगी पाई गई। यदि लाइन लीक हुई तो गंदा पानी सीधे घरों में जा सकता है।

स्थानीय लोगों आशंका जताते हुए कहा कि नल का पानी पीने लायक नहीं है। सुबह-शाम दोनों समय पानी आता है…लेकिन साफ नहीं। बोतलबंद पानी हर किसी के लिए संभव नहीं….उबालकर ही इस्तेमाल करते हैं। नल से पानी पीने से बीमार होने का डर है।

हल्द्वानी में पार्षद ने युवक को मारी गोली!

हल्द्वानी: भाजपा से जुड़े एक नगर पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।रामपुर रोड क्षेत्र में देर रात हुई एक घटना में वार्ड पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक को गोली मार दी,जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जज फार्म निवासी नितिन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले हुए विवाद की रंजिश इस घटना की वजह बनी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और फायरिंग हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का नाम पहले भी विवादों से जुड़ता रहा है और इलाके में इसे लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। इससे पहले भी एक प्रकरण में राजनीतिक स्तर पर खींचतान देखने को मिली थी, जो काफी चर्चा में रहा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

नए साल में कोहरे ने किया परेशान, दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेन हुई रद्द

TrainCancelled : IndianRailways : WinterFog : RailwayUpdate : TrainNews : PassengerAlert : सर्दियों की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे का असर सबसे पहले ट्रेनों की रफ्तार और संचालन पर पड़ता है। हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने पहले से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है।

कोहरे के कारण हादसों और अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए रेलवे ने जनवरी से मार्च के बीच कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला किया है। खास तौर पर यूपी, बिहार से होकर गुजरने वाली और दिल्ली से चलने वाली कई जोड़ी ट्रेनें इस फैसले की जद में आई हैं।

रेलवे ने साफ किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। दिसंबर से फरवरी के बीच घना कोहरा ट्रेनों की समय-सारिणी को पूरी तरह बिगाड़ देता है। इसी कारण पूर्व मध्य रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से 24 जोड़ी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करें।

कैंसिल की गई ट्रेनों की पूरी सूची

ट्रेन नंबर 18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज जंक्शन–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द

ट्रेन नंबर 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस: 1 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द

यात्री यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें…ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

युवाओं के लिए बड़ी खबर, यहां कांस्टेबल की 32679 वैकेंसी निकली

UPPoliceRecruitment : UPPRPB : PoliceConstableVacancy : SarkariNaukri : UPPoliceJobs : उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही (कांस्टेबल) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है…जबकि अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती

आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला): लगभग 10,469 पद

PAC / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष): लगभग 15,131 पद

स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF): लगभग 1,341 पद

जेल वार्डर (पुरुष) व अन्य समकक्ष पद

भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के आधार पर)

पुरुष: 18 से 22 वर्ष

महिला: 18 से 25 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा: ऑब्जेक्टिव प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग नहीं

दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

फाइनल मेरिट लिस्ट प्रदर्शन के आधार पर

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं

पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें

आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500

एससी/एसटी: 400

वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 तक वेतन मिलेगा…साथ में अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और 30 जनवरी 2026 से पहले आवेदन पूरा करें…ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

उत्तराखंड: नशे की लत में कुक बना चोर, मालिक के पैसे लेकर कर दिया ये काम !

DehradunCrime : BreakingNews : FlatTheft : NehruColony : Police Action : UttarakhandNews : नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के निलाय हिल्स अपार्टमेंट में हुई फ्लैट चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है…जो घर में काम करने वाला कुक निकला।

पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर की रात फ्लैट मालिक बाहर गए हुए थे। देर रात लौटने पर सीढ़ियों का शीशा टूटा मिला और अलमारी से करीब 2 लाख 75 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठियां, घड़ियां और ब्रेसलेट चोरी हो चुके थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शक के आधार पर कुक अमन कुमार को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपित ने चोरी की बात कबूल की। उसने कहा कि वह नशे का आदी है और चोरी के बाद डालनवाला जाकर उसने पैसे नशे और जुए में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपित के पास से सोने का ब्रेसलेट, एक घड़ी, 6,801 रुपये नकद और चोरी की एक बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बरामद बाइक भी चोरी की है और आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया।

रामनगर की श्रेया नेगी को मिला बड़ा मौका, राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

Uttarakhand Cricket : Under-19 Women Cricket : Corbett Cricket Academy : Ramnagar News : Shreya Negi Selection : डी.डी. छिम्वाल कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी रामनगर की होनहार क्रिकेटर श्रेया नेगी ने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रेया का चयन अंडर-19 बालिकाओं की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एम.पी. इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया नेगी बसई निवासी देवेंद्र सिंह नेगी की पुत्री हैं।

एकेडमी के कोच मो. इसरार अंसारी ने कहा कि श्रेया दाएं हाथ की ऊपरी क्रम की बल्लेबाज हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करती हैं। श्रेया ने नैनीताल जनपद की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऋषिकेश में भाग लिया था…जहां उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 01 जनवरी 2026 से 06 जनवरी तक शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी।

श्रेया नेगी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मो. अकरम, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पन्त, एम.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, डी.डी.सी.एम. स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा छिम्वाल सहित कई जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि श्रेया की यह सफलता आने वाले समय में अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और रामनगर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

हल्द्वानी में राधिका ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, किरायेदार बनकर दिया वारदात को अंजाम

Haldwani: Police: हल्द्वानी शहर के सबसे चर्चित कुसमखेड़ा इलाके में स्थित राधिका ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि चोरों ने राधिका ज्वेलर्स के बगल की दुकान में किरायेदार बनकर रहना शुरू किया और पूरी रेकी करने के बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड के रहने वाले गिरोह के सदस्य शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड का मकसूद और महाराष्ट्र का तनवीर बताया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 54 ग्राम सोना और 7.25 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार इस वारदात में शामिल 4 से अधिक आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को गिरोह के बारे में कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका। गौरतलब है कि राधिका ज्वेलर्स में चोरी की यह घटना 20 दिसंबर को हुई थी।

एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।