
TRENDING NEWS










Dehradun : ATSFitnessCenter : CommercialVehicles : VehicleSafety : ManualFitnessBan : UttarakhandTransport : RTOUpdates : GarhwalKumaon : गढ़वाल और कुमाऊं संभाग में मैनुअल फिटनेस सेंटर अब बंद कर दिए गए हैं। गढ़वाल संभाग की बात करें तो पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के कॉमर्शियल वाहन अब लंबी दूरी की फिटनेस के लिए हरिद्वार और देहरादून स्थित एटीएस सेंटर आना होगा। यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पहले इन जिलों में मैनुअल फिटनेस के जरिए वाहन चालकों को राहत दी जाती थी। हालांकि पौड़ी, टिहरी और चमोली में एटीएस सेंटर का ढांचा तैयार किया जा रहा है। जब तकनीकी जांच की मशीनें लग जाएंगी, तो कॉमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का तकनीकी परीक्षण अनिवार्य किया गया है। देहरादून जिले में सेलाकुई स्थित लांघा और डोईवाला के लाल तप्पड़, जबकि हरिद्वार जिले में बहादराबाद और रुड़की में एटीएस सेंटर स्थापित किए गए हैं।
प्रदेश में कुल चार लाख 17 हजार 94 कॉमर्शियल यात्री वाहन संचालित हो रहे हैं। गढ़वाल संभाग में लगभग ढाई लाख कॉमर्शियल वाहनों को फिटनेस के लिए अब देहरादून या हरिद्वार एटीएस सेंटर का रुख करना होगा।
Emergency treatment : Hospital malpractice : Extortion : Haldiwani : Almora : Golna : Karadiya : Dharanoula : हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक के खिलाफ महिला के इलाज के दौरान बंधक बनाने और जबरन वसूली करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला अल्मोड़ा के गोलना करड़िया धारानौला निवासी महिला से जुड़ा है…जिनकी इमरजेंसी में केवल दो घंटे इलाज के बाद मौत हो गई।
पीड़ित पति नंदन बिरौड़िया ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे उन्होंने अपनी पत्नी सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर कराकर भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के निजी अस्पताल लाया। पत्नी खुद व्हीलचेयर पर बैठकर इमरजेंसी पहुंचीं।
अस्पताल ने पहले इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये कैश लिए और 7 हजार रुपये के टेस्ट करवाए। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे महिला को ICU में ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला का हार्ट काम करना बंद कर चुका है और उनका निधन हो गया।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जबरन वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
SchoolTrip : OverloadedBus : Rishikesh : StudentSafety : TrafficViolation : राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण अचानक हड़कंप में बदल गया…जब उन्हें ले जा रही 32 स्लीपर सीट वाली बस में 100 से अधिक छात्रों को बैठाया गया। इस ओवरलोडिंग की जानकारी मिलते ही एआरटीओ ने बस का चालान काटकर इसे सीज कर दिया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गंगोत्री राजमार्ग पर भद्रकाली मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान बस को रोका। बस आगरा नंबर से पंजीकृत थी और स्कूल का शैक्षिक भ्रमण फ्लेक्स भी बस के आगे लगा हुआ था। जब अधिकारी बस के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि 32 स्लीपर सीट वाली बस में कुल 120 सवारियां मौजूद थीं…जबकि बस की क्षमता केवल 32 सीटें थीं।
एआरटीओ रश्मि पंत ने कहा कि बस चालक और परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी और चालक के पास पर्वतीय क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति भी नहीं थी। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए बस का चालान 21,500 के जुर्माने के साथ काटा गया और बस को सीज कर दिया गया।
छात्र और शिक्षक अब रोडवेज बसों की मदद से हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाए गए। एआरटीओ ने साफ किया कि छात्रों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होगी।
CM Pushkar Singh Dhami: Press: Ankita Bhandari:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और इस दिशा में हर कदम गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ उठाया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए महिला अधिकारी रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। SIT ने सभी पहलुओं की गहराई से जांच की, जिसके आधार पर अदालत में प्रभावी पैरवी हुई और तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
उन्होंने यह भी कहा कि SIT की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष जताया है, जो जांच की मजबूती और निष्पक्षता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री धामी ने कथित ऑडियो क्लिप को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कठोर दंड मिल चुका है, ऐसे में अनावश्यक माहौल बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
सीबीआई जांच के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले से सबसे अधिक प्रभावित अंकिता के माता-पिता हैं। वे स्वयं उनसे बातचीत करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
RanikhetBusDepot : NewBuses : UttarakhandTransport : Roadways : PublicTransport : DehradunRoute : BusFleet : TravelUpdate : RanikhetNews : रानीखेत बस डिपो ने यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। डिपो को दो नई बसों की सौगात मिली है…जिससे अब डिपो के बस बेड़े में कुल 28 बसें हो गई हैं। डिपो प्रशासन ने कहा कि इन नई बसों का संचालन रानीखेत से रामनगर होते हुए देहरादून के लिए किया जाएगा।
रोडवेज परिवहन निगम का रानीखेत डिपो जिले का सबसे पुराना डिपो है। पहले यहां से 72 बसों का संचालन किया जाता था…लेकिन समय के साथ यह संख्या कम होती गई। कर्मचारी यूनियनों और स्थानीय लोगों की मांग के बाद अब बस बेड़े में बढ़ोतरी की गई है।
डिपो के एआरएम रमेश रौतेला ने कहा कि पहले यहां से 26 बसों का संचालन हो रहा था। नई बसों के आने से यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने रानीखेत टर्मिनल की घोषणा की है और ताड़ीखेत में कार्यशाला निर्माण कार्य भी जारी है।
HaldwaniAccident : BikeAccident : ChildDeath : Arjun : RoadSafety : MixerTruck : HaldwaniNews : Uttarakhand : RoadHazard : ConstructionDanger : PublicOutrage : हल्द्वानी के मुखानी इलाके में एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम अर्जुन की मौत हो गई। घटना तब हुई जब नहर कवरिंग रोड पर बने बड़े गड्ढे से बचने के लिए बाइक सवार उसका बड़ा भाई ललित कट मार रहा था। बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे अर्जुन मिक्सर ट्रक के नीचे आ गया…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक ललित इस दौरान घायल हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन और उसका बड़ा भाई ललित मूलरूप से रायपुर टांडा, बरेली निवासी गौरीलाल के परिवार के हैं। उनका परिवार पनचक्की गली में रहता है। सोमवार शाम दोनों सिलेंडर लेकर मुखानी चौराहे से घर लौट रहे थे…तभी जगदंबा नगर स्थित मंदिर के पास गड्ढे से बचते हुए यह हादसा हुआ।
अर्जुन का शव तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद इलाके में जाम लग गया और लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में सीवर लाइन बिछाने वाली निर्माण संस्था ने सड़क पर जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए हैं…जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। खासकर जगदंबा नगर मंदिर के पास रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। मासूम की मौत के बाद निर्माण संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं और लोगों में आक्रोश है।
Birni Aankhi : Garhwali Film : OTT Release : Kotdwar : Videos Alarm : Uttarakhand Cinema : कोटद्वार के एक होटल में बहुप्रतीक्षित गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” का पोस्टर और टीज़र सॉन्ग लॉन्च किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत, जिला सूचना अधिकारी पौड़ी योगेश पोखरियाल और रिखणीखाल के जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह ने किया।
फिल्म 16 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के अपने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर, निर्देशक फैसल सैफी, जबकि मुख्य कलाकारों में सूरज कोटनाला, शिवानी भट्ट, अंशूल भारद्वाज शामिल हैं। अन्य कलाकार हैं सूरज सिंह रौतेला, उषा रौतला, पखेन्द्र रावत, सरोज रावत, माल्ती गौड़, ऋतु ध्यानी, ईशा जखमोला, संजीव संकल्प, सुभाष राणा, यशोधर डबराल, संजना गुसांई, स्वाति नेगी, शगुन नेगी।
संगीत की जिम्मेदारी जगदीश भगत ने संभाली है…जबकि आवाज दी है कौसर सैफी, अंकित शाह, काजल और शैलेश कल्याण ने। स्क्रिप्ट लिखी है सुरेन्द्र भगत ने।
वीडियोज अलार्म OTT, जो उत्तराखंड का पहला अपना OTT प्लेटफॉर्म है…जिसको अब तक 5 महीने हो चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर पहले से “असगार”, “मीठी मां कु आर्शीवाद” जैसी फिल्में देखी जा सकती हैं और आने वाले समय में कई नई फिल्में भी दर्शकों तक पहुंचेंगी। प्लेटफॉर्म के फाउंडर वैभव गोयल ने कहा कि यह OTT चैनल 18 देशों में देखा जा रहा है…जिससे उत्तराखंड की बोली, संस्कृति और परंपरा दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंच रही है।
इस दौरान राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि कोटद्वार के कलाकारों को पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर मौका मिला है…जो बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कोटद्वार की प्रतिभाओं को इसी तरह अवसर मिलते रहना चाहिए।
फिल्म की शूटिंग कोटद्वार और उसके आसपास के क्षेत्र, दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड, फतेहपुर और दिल्ली में की गई। फिल्म की थीम का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को घर-घर पहुँचाना है…ताकि दर्शक थियेटर की बजाय घर बैठे इसका आनंद ले सकें।
फिल्म का निर्माण मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा किया गया है और OTT प्लेटफॉर्म का विज़न है उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री को देश-विदेश में प्रमोट करना।
Malta Festival Dehradun : Gham Tapo Nimbu Sano : Uttarakhand Farmers : Citrus Fruit Festival : Dehradun News : देहरादून में आज से दो दिवसीय ‘माल्टा महोत्सव’ एवं ‘घाम तापो–नींबू सानो’ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। यह आयोजन 06 और 07 जनवरी 2026 को आईटीबीपी ग्राउंड, सीमाद्वार में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन का उद्देश्य उत्तराखण्ड के पर्वतीय किसानों और स्थानीय फलों को बढ़ावा देना है। सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने बताया कि महोत्सव में राज्य के विभिन्न जिलों से आए किसान माल्टा, नींबू और संतरा जैसे नींबू वर्गीय फलों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं…जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम की खास आकर्षण उत्तराखण्ड की पारंपरिक लोक-परंपरा ‘घाम तापो–नींबू सानो’ है….जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नींबू सानने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि यह महोत्सव किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक पहल
Kedarnath Dham Snowfall : Rudraprayag Weather : Uttarakhand Snowfall : Cold Wave : Reconstruction Work Affected : केदारनाथ धाम समेत ऊंची हिमालयी चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी दर्ज की गई। सोमवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी के बाद धाम में मौसम अचानक बेहद ठंडा हो गया…जबकि तापमान में गिरावट से निचले इलाकों में भी शीतलहर का असर बढ़ गया है।
सोमवार सुबह तक केदारनाथ में मौसम साफ था…लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ धाम और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। फिलहाल बर्फ जमनी शुरू नहीं हुई है…लेकिन तापमान में गिरावट से ठंड तेज हो गई है।
बर्फबारी का असर केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है। ठंड बढ़ने के कारण कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन को जनवरी के आने वाले दिनों में और अधिक बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।
वहीं जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में बादलों की आवाजाही के बीच धूप नहीं निकलने से शीतलहर बनी हुई है। ठंड से बचाव के लिए कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है।
वुड स्टोन के प्रभारी सोबन सिंह बिष्ट ने कहा कि दोपहर बाद केदारनाथ धाम और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई…जिससे तापमान गिर गया है और धाम में कार्य करना मुश्किल हो रहा है।
Ch Enoni : IMA : Indian Army : Women Officer : Inspirational Story : Manipur : सितारों को छूने का ख्वाब हर कोई देखता है…लेकिन उस तक पहुंचने का रास्ता अक्सर मुश्किलों से भरा होता है। मणिपुर के सेनापति जिले के छोटे से गांव रालूनामेई की 22 वर्षीय सी. एनोनी ने इस चुनौती को मात देते हुए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट कर इतिहास रच दिया।
एनोनी का परिवार सामान्य परिस्थितियों में जीवन यापन करता था। उनके पिता निजी सुरक्षा गार्ड हैं…जो रात में एटीएम और इमारतों की सुरक्षा करते हैं। आठ सदस्यों वाले घर का खर्च उठाना और छह बच्चों की पढ़ाई पूरी करना उनके लिए रोज़मर्रा की चुनौती थी। फिर भी उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी रोकने नहीं दिया।
जब एनोनी पासिंग आउट परेड में अपने पिता के सामने कंधे पर सितारे और वर्दी में खड़ी हुईं…तो पिता की मुस्कान ने कई वर्षों की थकान और कठिनाइयों का हर घाव भर दिया।
एनोनी ने 8वीं क्लास में NCC के जरिए सेना में शामिल होने का सपना देखा। बाद में सी. एनोनी दिल्ली गईं NCC सीनियर विंग का हिस्सा बनीं और कड़ी मेहनत के बाद IMA में प्रवेश पाया। कठिन ट्रेनिंग और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने हर चुनौती को पार किया।
उनकी कहानी केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं…बल्कि संघर्ष, अडिग विश्वास और मेहनत की मिसाल है। मणिपुर के छोटे गांव से निकलकर देहरादून तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।