
TRENDING NEWS










Rajasthan Excise Policy : Rajasthan Liquor Shop Timing : Rajasthan Excise Department : Rajasthan Liquor News : Jaipur Liquor Shop Protest : राजस्थान में शराब की दुकानों के समय में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। राज्य सरकार इस पर अंतिम निर्णय विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद लेगी। माना जा रहा है कि दुकानों के बंद होने का समय रात 8 बजे से बढ़ाकर 9 या 10 बजे तक किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार इस संबंध में अंदरूनी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, लेकिन राजनीतिक विवाद से बचने के लिए अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। कुछ विधायकों ने भी शराब दुकानों के समय में बढ़ोतरी की सिफारिश की है।
वहीं राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी ने नई आबकारी नीति के विरोध में जयपुर में शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से कारोबारियों को नुकसान हो रहा है और पुलिस द्वारा समय से पहले दुकानें बंद कराना उचित नहीं है। उनका दावा है कि समय बढ़ाने से कारोबार स्थिर होगा और अवैध बिक्री पर रोक लगेगी।
सरकार ने नई आबकारी नीति में दुकानों के संचालन समय को लेकर अधिकार आबकारी आयुक्त को दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह दुकान खोलने के समय में भी एक घंटे की राहत दी जा सकती है…जिससे राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में शराब दुकानों का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया था। इससे पहले दुकानें सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक खुलती थीं। उस समय सरकार ने अपराध और सड़क दुर्घटनाएं कम करने के उद्देश्य से समय घटाया था।
अब तर्क दिया जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों में शराब की दुकानें अधिक समय तक खुलती हैं। मध्यप्रदेश में रात 11:30 बजे, दिल्ली में 11 बजे हरियाणा और चंडीगढ़ के कई क्षेत्रों में 12 बजे तक और उत्तर प्रदेश में 10 बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। प्रदेश में करीब 7665 शराब की दुकानें संचालित हैं, जिनमें 350 दुकानें जयपुर में हैं।
सरकार का मानना है कि समय बढ़ाने से राजस्व में वृद्धि हो सकती है और अवैध बिक्री पर भी रोक लग सकती है। हालांकि अंतिम फैसला विधानसभा सत्र के बाद ही लिया जाएगा।
Weather Today in Rajasthan : Rajasthan Weather Update : Western Disturbance Rajasthan: IMD Forecast Rajasthan : Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है…जिसके असर से 17 और 18 फरवरी को कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले प्रदेश के पश्चिमी जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में फरवरी महीने में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, पाली और डूंगरपुर समेत कई जिलों में दिन के समय तेज गर्मी रही। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम अभी भी ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में औसतन 20 से 50 प्रतिशत तक आर्द्रता दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
IND vs PAK : T20 World Cup 2026 : Hardik Pandya : Kuldeep Yadav : India vs Pakistan Match : Cricket News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद एक ऐसा वाकया सामने आया…जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। भारत ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया, लेकिन मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुई बहस चर्चा का विषय बन गई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर की है। उस समय हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी थे। ओवर की दूसरी गेंद पर अफरीदी ने पुल शॉट खेला, जिससे गेंद डीप में खड़े कुलदीप यादव के पास गई। यह आसान कैच माना जा रहा था, लेकिन कुलदीप यादव कैच पकड़ नहीं सके और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई…जिससे पाकिस्तान को अतिरिक्त रन मिले।
बताया जा रहा है कि उस समय हार्दिक पंड्या ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी…लेकिन वह निराश नजर आए। बाद में जब हार्दिक ने पाकिस्तान का अहम विकेट लिया और टीम जश्न मना रही थी…तब उन्होंने कुलदीप यादव से कैच छूटने को लेकर तीखे अंदाज में बात की। इस दौरान कुलदीप शांत दिखे।
स्थिति को बढ़ता देख टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि इस मैच में जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में पहुंच गया…लेकिन खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस ने फैंस के बीच नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
Haldwani: Ranji Trophy: Uttarakhand: Karnataka: Aditiya Rawat: उत्तराखंड और कर्नाटका के बीच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। कर्नाटका ने दूसरे दिन लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 502 रन बना लिए हैं। कर्नाटका के लिए केएल राहुल ने 141 और कप्तान देवदत्त पडिकल ने 232 रनों की पारी खेली। वहीं करूण नायर ने 60 रनों का योगदान दिया। मौजूदा वक्त में कर्नाटका मजबूत स्थिति पर है लेकिन खेल के मैदान पर कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। उत्तराखंड टीम भी किसी भी दिन बड़ा प्रदर्शन करने का मद्दा रखती है और इसी का इंतजार क्रिकेट फैंस को भी है।
सेमीफाइनल मैच के पहले दिन हल्द्वानी निवासी युवा तेज गेंदबाज आदित्य रावत के नाम दो बड़ी सफलता रही। उन्होंने केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। एक युवा खिलाड़ी के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों को आउट करना एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। आदित्य भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहां शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें उत्तराखंड रणजी टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अब तक अपने चयन को सही साबित किया है।
आदित्य रावत ने 2025-2026 रणजी ट्रॉफी सीजन में ही उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया है। खबर लिखे जाने तक वो 5 पारियों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। एक गेंदबाज के रूप में आदित्य की घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में एक शानदार शुरुआत हुई है। वहीं सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में जो दो बड़े विकेट उन्हें मिले हैं वो उनके मनोबल को जरूर बढ़ाएंगे।
Madhya Pradesh Guest Teacher Recruitment : MP School Education : Guest Teacher Vacancy MP : MP Education News : Government School Teacher Vacancy : मध्य प्रदेश में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार करीब 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और खाली पदों का आकलन किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं वहां गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी…ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और नया सत्र सुचारु रूप से चल सके।
राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षक पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार नए सत्र में लगभग 80 हजार गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति करने की योजना बना रही है। फिलहाल प्रदेश में करीब 76 हजार गेस्ट शिक्षक कार्यरत हैं…जिनका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें दोबारा नियुक्त किया जा सकता है।
लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती से जुड़ा प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की प्रक्रिया शुरू हो जाती है….इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द समय-सीमा तय की जाएगी और इस विषय पर लगातार बैठकें हो रही हैं।
सरकार ने भर्ती की योजना शैक्षणिक सत्र और अवकाश को ध्यान में रखकर बनाई है। अप्रैल में सत्र शुरू होगा मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा…जबकि 15 जून से स्कूल फिर खुलेंगे और जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इसी अवधि तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य में हर महीने शिक्षकों के रिटायर होने से रिक्त पदों की संख्या बढ़ रही है। इस सत्र में 500 से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं…जिससे गेस्ट शिक्षकों की संख्या 80 हजार से भी अधिक हो सकती है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नए सत्र के लिए सभी तैयारियां जारी हैं और खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां कर छात्रों की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
Kapil Sibal : BJP Allegation : Rahul Gandhi : Congress vs BJP Jeffrey Epstein Case : Indian Politics : भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने दावा किया कि सिब्बल ने वर्ष 2010 में अमेरिका में एक ऐसा पुरस्कार प्राप्त किया था, जिसे कथित तौर पर यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एप्स्टीन द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम से जोड़ा गया है। भाजपा ने इस मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा है।
हालांकि कपिल सिब्बल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा के दावों को “बकवास” बताया। वहीं कांग्रेस ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सिब्बल उस कार्यक्रम में एप्स्टीन के मेहमान नहीं थे और उनका उससे कोई संबंध नहीं था।
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि उस समय सिब्बल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री थे और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग के समर्थन के लिए सम्मानित किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का जेफ्री एप्स्टीन से कोई संबंध नहीं था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि सिब्बल को कथित तौर पर एप्स्टीन से जुड़े कार्यक्रम में सम्मान मिला था। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए इस मामले में जवाब देने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की।
गौरतलब है कि कपिल सिब्बल वर्ष 2022 में कांग्रेस छोड़ चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य हैं। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
PM Narendra Modi Assam Visit : Guwahati Rally : PM Modi on Congress : Assam Development : Emergency Landing Facility : Brahmaputra Bridge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को खतरे में डालने का काम किया और सेना के लिए हथियार खरीद में बड़े घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का समर्थन कर रही है…जो देश के खिलाफ सोचते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे,इसके बाद वायुसेना के C-130 विमान से डिब्रूगढ़ पहुंचे। यहां मोरन बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उनका विमान उतरा। इस दौरान राफेल और सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमानों ने एयर शो भी किया।
विकास कार्यों का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले असम को केंद्र से कम आर्थिक सहायता मिलती थी…लेकिन अब राज्य को अधिक संसाधन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र नदी पर कई बड़े पुल बनाए और नॉर्थ ईस्ट में सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने असम में विकास परियोजनाओं, मेडिकल कॉलेज, डेटा सेंटर और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही लोगों को आवास, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
ब्रह्मपुत्र पर नए पुल और परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मन सेतु का उद्घाटन किया। करीब 3030 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उन्होंने आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी परिसर और अन्य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया।
सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में सीमाओं को मजबूत करने और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर काम हो रहा है। मोरन बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी को उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। यह सुविधा युद्ध या आपात स्थिति में हाईवे पर विमान उतारने और उड़ान भरने में मदद करेगी।
कांग्रेस पर तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने नॉर्थ ईस्ट के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
प्रधानमंत्री का यह दौरा असम में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है….क्योंकि राज्य में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
Sachin Pilot Rajasthan Budget : Rajasthan Budget 2026 : Rajasthan Politics News : Congress BJP Rajasthan : Jaipur Political Statement : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाया।
पायलट ने कहा कि पहले केंद्रीय बजट में राजस्थान की अनदेखी हुई और अब राज्य सरकार के बजट ने भी जनता को राहत नहीं दी। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता के लिए दोहरा झटका बताया।
सचिन पायलट ने झालावाड़ की एक स्कूल में हुए हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों की मरम्मत के लिए सरकार ने पहले 21 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई थी…लेकिन बजट में केवल 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता की कमी दर्शाता है।
राज्य की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए पायलट ने कहा कि वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राजस्व घाटा बढ़ रहा है और सरकार को कर्ज लेना पड़ सकता है…जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में घोषणाएं ज्यादा हैं, लेकिन ठोस कार्य कम दिखाई देते हैं।
पायलट ने हाई टेक सिटी, आईटी सिटी और एयरो सिटी जैसी परियोजनाओं को कागजों तक सीमित बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति चिंताजनक है और रोजगार से जुड़े वादों को लेकर सरकार स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।
उन्होंने किसानों के लिए फार्म पॉन्ड सब्सिडी बंद होने और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी न होने पर भी सरकार की आलोचना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के मुद्दों पर ठोस नीति बनाने की जरूरत बताई।
पायलट ने कहा कि राज्य के विकास और निवेश से जुड़े मुद्दों पर सरकार को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।
Khatushyamji Rail Project : Reengus Khatushyamji Railway Line : Rajasthan High Court : Land Acquisition Case : Broad Gauge Rail Project : रींगस–खाटूश्यामजी ब्रॉडगेज रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने भूमि अवाप्ति का अवार्ड जारी करने पर रोक लगाते हुए परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का रिकॉर्ड तलब किया है।
यह आदेश न्यायाधीश अनुरूप सिंघी ने गुलाब सहित करीब ढाई दर्जन से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि रेल मंत्रालय ने 8 अगस्त 2024 को रींगस से खाटूश्यामजी तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत रींगस, कोटड़ी और अन्य गांवों की करीब 25 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी थी।
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि अधिग्रहण प्रक्रिया डीपीआर के अनुसार नहीं की गई और अधिसूचना जारी करते समय अलग जमीन को शामिल कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आपत्तियों को रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया…जबकि अधिसूचना में आपत्ति नहीं आने की बात कही गई।
वहीं केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने अदालत में कहा कि भूमि अधिग्रहण डीपीआर के अनुसार ही किया गया है और याचिकाकर्ताओं की आपत्तियां तकनीकी रूप से निराधार हैं। उन्होंने याचिकाओं को खारिज करने की मांग की।
फिलहाल अदालत ने मामले में अवार्ड जारी करने पर रोक लगाते हुए परियोजना से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई बाद में होगी।
Rajasthan Weather Update : Western Disturbance Rajasthan : Jaipur Weather News : Rajasthan Rain Forecast : Rajasthan Temperature : राजस्थान में मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया…जो सामान्य से अधिक है। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कई जिलों में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिश्रित प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।