राजस्थान सरकार ने इस खिलाड़ी को नौकरी से निकाला, छह महीने से वेतन भी नहीं मिला

Rajasthan News : Shyam Sundar Swami : Para Archer India : Rajasthan Government Job : Jaipur News : जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वविजेता पैरा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी को राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी से हटा दिया है। शिक्षा विभाग ने उनकी शारीरिक शिक्षक पद पर की गई नियुक्ति को समाप्त कर दिया है…जिससे खिलाड़ी और उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

श्याम सुंदर स्वामी को आउट ऑफ टर्न आधार पर नौकरी दी गई थी…लेकिन नियम के अनुसार पांच साल के भीतर पद से संबंधित प्रशिक्षण लेना जरूरी था। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहने के कारण वे यह प्रशिक्षण पूरा नहीं कर सके…जिसके चलते उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

बताया जा रहा है कि स्वामी को पिछले पांच महीनों से वेतन भी नहीं मिला था। वर्तमान में वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

बीकानेर निवासी श्याम सुंदर स्वामी पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बैंकॉक में आयोजित पैरा एशियाई कप 2025 में व्यक्तिगत और मिक्स टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। मार्च में होने वाले एशिया कप में वे भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

भाजपा नेता ने दिया अजीब और गरीब बयान, राजस्थान में सियासी तूफान

Rajasthan Politics : Bahadur Singh Koli Statement : Rajasthan Budget Debate : BJP Congress Controversy : Rajasthan Assembly News : राजस्थान विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान वैर विधानसभा से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के बजट की तुलना क्रमशः लड़के और लड़की के जन्म से करते हुए टिप्पणी की…जिसके बाद विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और माफी की मांग की है।

भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट से विधायक बहादुर सिंह कोली ने सदन में कहा कि भाजपा सरकार का बजट युवा है…जबकि कांग्रेस सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विवादित तुलना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के बजट को लड़के के जन्म से जोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पर भी टिप्पणी की। उनके इस बयान के दौरान सदन में मौजूद कुछ सदस्य हंसते हुए भी नजर आए।

विधायक के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और संकीर्ण सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों ने देश और समाज के विकास में अहम योगदान दिया है और इस तरह की भाषा लैंगिक समानता के प्रयासों को कमजोर करती है।

विपक्ष ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है। इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले

Weather Update India : IMD Forecast : Rain Alert : Western Disturbance : Delhi Weather : North India Weather : देशभर में ठंड भले कम हो गई हो…लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी यानि आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान बढ़ने के भी संकेत हैं।

दिल्ली-एनसीआर में 18 फरवरी को दोपहर बाद हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है…जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 ठिकानों पर रेड

Jaipur News : Jal Jeevan Mission Scam : Rajasthan ACB Raid : JJM Scam : Rajasthan Corruption : राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में एक साथ छापेमारी की। डीआईजी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालौर समेत बिहार और झारखंड के 15 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।

इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र रिटायर्ड आईएएस और पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के संभावित ठिकाने रहे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले की कड़ियां उच्च प्रशासनिक स्तर तक जुड़ी हुई हैं। सुबह से ही एसीबी की टीमों ने संदिग्धों के घर और कार्यालयों पर जांच शुरू कर दी।

एसीबी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें केडी गुप्ता, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित, अरुण श्रीवास्तव और निरिल कुमार शामिल हैं। सभी से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले एसीबी ने पीएचईडी विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये के ठेके देने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों को नजरअंदाज कर चहेती कंपनियों को लाभ पहुंचाया और सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

बताया जा रहा है कि ‘हर घर जल’ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन देने के नाम पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताएं हुईं। जांच में सामने आया कि ठेकेदारों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर टेंडर हासिल किए, घटिया सामग्री का उपयोग किया और कई स्थानों पर बिना काम किए ही भुगतान ले लिया।

फिलहाल एसीबी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

मौजूदा दौर में मातृ शक्ति का विजनरी होना जरूरी: सीएम धामी

Uttarakhand News: विश्वमांगल्य सभा के मातृ संस्कार समागम कार्यक्रम में मंगलवार को मौजूदा दौर की चुनौतियों के बीच मातृ शक्ति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि आधुनिकता और तकनीकी बदलाव के चलते जो चुनौतियां सामने खड़ी हैं, उसमें मातृ शक्ति का विजनरी होना जरूरी है। ताकि एक अच्छे परिवार से लेकर अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव हो सके।

राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के सभागार में विभिन्न सत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें कुछ खास सत्र जनप्रतिनिधि परिवार की माताओं के लिए आयोजित किए गए। विश्वमांगल्य सभा का उत्तराखंड मेें यह पहला कार्यक्रम था, जिसका आयोजन सामाजिक चिंतक गीता धामी के प्रयासों से संभव हुआ। संगठन के राष्ट्रीय परामर्शदाता प्रशांत हरतालकर, वृषाली ताई जोशी के साथ ही विकास फाउंडेशन की अध्यक्ष मृदृला धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, जन प्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग की अखिल भारतीय संयोजक डाॅ अनुराधा यादव, डाॅ पूजा देशमुख की विभिन्न सत्रों में उपस्थिति रही। संचालन ज्योति कोटिया ने किया।

संस्कारों की बात, हिमाचल-उड़ीसा के अनुभव


कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी और विकास फाउंडेशन की अध्यक्ष मृदुला धर्मेंद्र प्रधान ने संस्कारों पर जोर देते हुए हिमाचल-उड़ीसा के अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की रहने वाली हैं, लेकिन शादी उड़ीसा में हुईं। घर परिवार के ऐसे संस्कार थे, कि एडजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

गीता धामी के नेतृत्व में तैयार होगा संगठन


विश्वमांगल्य सभा के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में तय किया गया कि राज्य में गीता धामी के नेतृत्व में संगठन को खड़ा किया जाएगा। कार्य पद्धति से संबंधित सत्र में जन प्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग की अखिल भारतीय संयोजक डाॅ अनुराधा यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड में गीता धामी के नेतृत्व में जिलों में टीमें बनाई जाएंगी।

16 वर्ष पुराना संगठन मातृ निर्माण को समर्पित

विश्वमांगल्या सभा वर्ष 2016 में अस्तित्व में आई है। इसका उद्देश्य बदलते आधुनिक दौर की चुनौतियों के बीच माताओं को भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप तैयार करना, ताकि वह समाज के व्यापक हित में अपने परिवार को तैयार कर सके। संगठन का कार्य अभी 35 प्रांतों में चल रहा है। सभा ने 25 प्रांतों में मातृ संस्कार समागम की श्रंृखला शुरू की है। इस क्रम में अभी तक देहरादून से पहले उज्जैन और अयोध्या में मातृ संस्कार समागम आयोजित हो चुका है।

छह ‘भ’ पर जोर, भारतीयता न होने पाए कमजोर

कार्यक्रम में विश्वमांगल्य सभा की अखिल भारतीय संगठन मंत्री डाॅ वृषाली जोशी ने ने उपस्थित लोगों से छह भ अपनाने पर जोर दिया। यह छ भ हैं-भाषा, भूषा, भजन, भोजन, भ्रमण और भवन। उन्होंने कहा कि यह सब भारतीय होने चाहिए।

अतिथियों ने की सीएम धामी की खुलकर सराहना

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खुलकर सराहना की। विश्वमांगल्य सभा की अखिल भारतीय संगठन मंत्री डाॅ वृषाली जोशी ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून आदि का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी ने देश हित में कुछ कानूनों का जिक्र किया था और इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी उत्तराखंड में लागू कर दिए गए हैं। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि वह दून की ही रहने वाली हैं। पहले और अब में उन्हें बहुत बड़ा परिवर्तन दिखता है। धामी जी ने विकास का बेहतर कार्य किया है।

उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों को दिया तोहफा

UPNL : EqualPay : UttarakhandNews : GovernmentEmployees : CabinetDecision : उत्तराखंड में उपनल (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पहले चरण में एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को नियमित कार्मिकों के समान वेतन देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से लंबे समय से समान वेतन की मांग कर रहे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सचिव-गोपन शैलेश बगोली नेकहा कि कैबिनेट बैठक में इस संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

लंबे समय से चल रहा था आंदोलन

उपनल कर्मचारी पिछले करीब दस वर्षों से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी सरकार को समान कार्य के बदले समान वेतन देने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी….लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के निर्णय को बरकरार रखा।

हाल ही में राज्य कैबिनेट ने समान वेतन देने का निर्णय लिया था और एक जनवरी 2016 को कट-ऑफ तिथि तय की गई थी। हालांकि इससे 31 दिसंबर 2015 तक सेवा दे रहे कुछ कर्मचारी लाभ से वंचित हो रहे थे। 11 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में इस विसंगति पर स्वतः संज्ञान लेते हुए संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे अब 31 दिसंबर 2015 तक नियुक्त कर्मचारी भी पहले चरण में शामिल किए जाएंगे।

तीन चरणों में लागू होगी योजना

राज्य सरकार ने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए समान वेतन योजना को तीन चरणों में लागू करने का निर्णय लिया है।

पहला चरण: एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

दूसरा चरण: 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त अन्य कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

तीसरा चरण: शेष सभी उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के दायरे में लाया जाएगा।

रानीखेत: परिवार ने जिसे समझा लक्ष्मी वो निकली बबली, दुल्हन गहने नकदी लेकर फरार

RanikhetNews : UttarakhandNews : MissingWoman : AlmoraNews : CrimeNews : BreakingNews : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के करीब एक माह बाद नवविवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार महिला का विवाह लगभग एक माह पहले हुआ था और वह अपने ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी की सुबह करीब छह बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की…लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि महिला अपने साथ सोने की एक चेन और करीब 95 हजार रुपये की नगदी भी लेकर गई है…जिससे मामले को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।

परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने के साथ संभावित ठिकानों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और महिला का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल परिवार महिला की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।

होली को देखते हुए रेलवे का फैसला, लालकुआं से चलेगी स्पेशल ट्रेन

HoliSpecialTrain : IndianRailways : TrainUpdate : RailwayNews : Holi2026 : SpecialTrain : होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। नॉर्थ-ईस्टर्न रेलवे समेत विभिन्न रेलवे जोन यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेंगे। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने और यात्रा सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

रेलवे के अनुसार मार्च की शुरुआत में होली का त्योहार होने के कारण देशभर में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं….जिनकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

होली स्पेशल ट्रेन 2026 – समय सारणी: Holi Festival 2026 Special Train Timetable

ट्रेन संख्या | रूट / ट्रेन नाम | प्रस्थान स्टेशन | तिथि / अवधि | प्रस्थान समय | आगमन स्टेशन | आगमन समय
03043 | हावड़ा–रक्सौल स्पेशल | हावड़ा | 28 फरवरी, 07, 14 मार्च 2026 | 23:05 | रक्सौल | 16:15 (अगले दिन)
03044 | रक्सौल–हावड़ा स्पेशल | रक्सौल | 01, 08, 15 मार्च 2026 | 17:45 | हावड़ा | 10:50 (अगले दिन)
03045 | हावड़ा–रक्सौल स्पेशल | हावड़ा | 01, 02 मार्च 2026 | 23:05 | रक्सौल | 16:15 (अगले दिन)
03046 | रक्सौल–हावड़ा स्पेशल | रक्सौल | 02, 03 मार्च 2026 | 17:45 | हावड़ा | 10:50 (अगले दिन)
03183 | सियालदह–मधुबनी स्पेशल | सियालदह | 28 फरवरी, 07 मार्च 2026 | 23:50 | मधुबनी | 14:30 (अगले दिन)
03184 | मधुबनी–सियालदह स्पेशल | मधुबनी | 01, 08 मार्च 2026 | 15:30 | सियालदह | 06:25 (अगले दिन)
03185 | कोलकाता–मधुबनी स्पेशल | कोलकाता | 27 फरवरी 2026 | 23:50 | मधुबनी | 14:30 (अगले दिन)
03186 | मधुबनी–कोलकाता स्पेशल | मधुबनी | 28 फरवरी 2026 | 15:30 | कोलकाता | 06:25 (अगले दिन)
03187 | कोलकाता–मधुबनी स्पेशल | कोलकाता | 03 मार्च 2026 | 23:50 | मधुबनी | 14:30 (अगले दिन)
03188 | मधुबनी–कोलकाता स्पेशल | मधुबनी | 04 मार्च 2026 | 15:30 | कोलकाता | 06:25 (अगले दिन)
08753 | दुर्ग–मधुबनी स्पेशल | दुर्ग | 01 मार्च 2026 | 00:30 | मधुबनी | 04:45 (अगले दिन)
08754 | मधुबनी–दुर्ग स्पेशल | मधुबनी | 02 मार्च 2026 | 06:15 | दुर्ग | 12:45 (अगले दिन)
03007 | हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) | हावड़ा | 25 फरवरी, 11 मार्च 2026 | 23:55 | खातीपुरा | 11:30 (दूसरे दिन)
03008 | खातीपुरा–हावड़ा | खातीपुरा | 27 फरवरी, 13 मार्च 2026 | 17:00 | हावड़ा | 05:15 (तीसरे दिन)
04070 | आनंद विहार–शेखपुरा | आनंद विहार | 20, 24, 27 फरवरी; 03, 06 मार्च 2026 | 00:20 | शेखपुरा | 20:30
04069 | शेखपुरा–आनंद विहार | शेखपुरा | 20, 24, 27 फरवरी; 03, 06 मार्च 2026 | 22:30 | आनंद विहार | 19:00 (अगले दिन)
04054 | नई दिल्ली–बरौनी | नई दिल्ली | 20 फरवरी–06 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 19:50 | बरौनी | 22:00 (अगले दिन)
04053 | बरौनी–नई दिल्ली | बरौनी | 22 फरवरी–08 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 00:45 | नई दिल्ली | 03:50 (अगले दिन)
04060 | नई दिल्ली–सुपौल | नई दिल्ली | 20 फरवरी–06 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 21:35 | सुपौल | 04:00 (तीसरे दिन)
04059 | सुपौल–नई दिल्ली | सुपौल | 22 फरवरी–08 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 07:00 | नई दिल्ली | 16:10 (अगले दिन)
04010 | दिल्ली–सीतामढ़ी | दिल्ली | 26 फरवरी, 05 मार्च 2026 | 23:05 | सीतामढ़ी | 22:30 (अगले दिन)
04009 | सीतामढ़ी–दिल्ली | सीतामढ़ी | 27 फरवरी, 06 मार्च 2026 | 23:55 | दिल्ली | 23:20 (अगले दिन)
04014 | आनंद विहार–लौकहा बाजार | आनंद विहार | 27 फरवरी, 06 मार्च 2026 | 15:40 | लौकहा बाजार | 20:15 (अगले दिन)
04013 | लौकहा बाजार–आनंद विहार | लौकहा बाजार | 28 फरवरी, 07 मार्च 2026 | 21:30 | आनंद विहार | 03:40 (तीसरे दिन)
04066 | आनंद विहार–खोरधा रोड | आनंद विहार | 27 फरवरी–03 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 00:30 | खोरधा रोड | 12:30 (अगले दिन)
04065 | खोरधा रोड–आनंद विहार | खोरधा रोड | 28 फरवरी–04 मार्च 2026 (प्रतिदिन) | 15:30 | आनंद विहार | 08:15 (तीसरे दिन)

रेलवे ने होली 2026 स्पेशल ट्रेन की दी जानकारी

ट्रेन संख्या | ट्रेन नाम / रूट | प्रस्थान स्टेशन | संचालन अवधि | चलने का दिन | वापसी स्टेशन | वापसी संचालन अवधि | वापसी दिन
05045/05046 | लालकुआँ–राजकोट–लालकुआँ साप्ताहिक होली विशेष | लालकुआँ | 01–29 मार्च 2026 | प्रत्येक रविवार | राजकोट | 02–30 मार्च 2026 | प्रत्येक सोमवार
05301/05302 | मऊ जं.–अम्बाला कैंट–मऊ जं. साप्ताहिक होली विशेष | मऊ जं. | 05–26 मार्च 2026 | प्रत्येक गुरुवार | अम्बाला कैंट | 06–27 मार्च 2026 | प्रत्येक शुक्रवार

ट्रेन NO. 05045 / 05046 लालकुआँ–राजकोट होली स्पेशल टाइमटेबल डिटेल्स

स्टेशन | 05045 आगमन | 05045 प्रस्थान | 05046 आगमन | 05046 प्रस्थान
लालकुआँ | — | 12:35 | 05:15 | —
किच्छा | 12:58 | 13:00 | 04:35 | 04:37
बहेड़ी | 13:16 | 13:18 | 04:15 | 04:17
भोजीपुरा | 13:50 | 13:52 | 03:48 | 03:50
इज्जतनगर | 14:10 | 14:15 | 03:33 | 03:35
बरेली सिटी | 14:30 | 14:35 | 03:13 | 03:15
बरेली | 14:45 | 14:50 | 02:50 | 02:55
बदायूं | 15:33 | 15:35 | 01:53 | 01:55
सोरों शूकर | 16:18 | 16:20 | 01:13 | 01:15
कासगंज | 17:05 | 17:15 | 00:40 | 00:50
हाथरस सिटी | 18:13 | 18:15 | 23:30 | 23:32
मथुरा कैंट | 19:03 | 19:05 | 22:58 | 23:00
मथुरा | 19:20 | 19:25 | 22:40 | 22:45
भरतपुर | 21:00 | 21:05 | 20:30 | 20:35
दौसा | 23:38 | 23:40 | 17:20 | 17:22
जयपुर | 00:35 | 00:45 | 16:25 | 16:35
फुलेरा | 01:50 | 01:52 | 15:00 | 15:02
नावां सिटी | 02:22 | 02:24 | 13:03 | 13:05
कुचामन सिटी | 02:38 | 02:40 | 12:48 | 12:50
मकराना | 02:53 | 02:56 | 12:30 | 12:33
डेगाना | 03:27 | 03:30 | 11:57 | 12:00
मेड़ता रोड | 04:02 | 04:07 | 11:10 | 11:15
गोटन | 04:25 | 04:27 | 10:50 | 10:52
जोधपुर | 05:40 | 05:50 | 09:40 | 09:50
लूनी | 06:22 | 06:25 | 08:57 | 09:00
समदड़ी | 07:25 | 07:30 | 08:12 | 08:17
मोकलसर | 07:54 | 07:56 | 07:48 | 07:50
जालोर | 08:20 | 08:23 | 07:02 | 07:05
मोदरान | 08:52 | 08:54 | 06:31 | 06:33
मारवाड़ भीनमाल | 09:17 | 09:20 | 06:06 | 06:09
रानीवाड़ा | 09:48 | 09:51 | 05:35 | 05:38
धनरा | 10:40 | 10:42 | 05:04 | 05:06
भीलड़ी | 11:55 | 12:00 | 04:30 | 04:35
पाटन | 12:41 | 12:43 | 03:25 | 03:27
महेसाना | 13:28 | 13:30 | 02:30 | 02:35
विरमगाम | 14:31 | 14:33 | 01:35 | 01:37
सुरेन्द्रनगर | 15:47 | 15:49 | 00:18 | 00:20
वांकानेर | 16:43 | 16:45 | 23:08 | 23:10
राजकोट | 18:10 | — | — | 22:30

लालकुआं-राजकोट होली विशेष गाड़ी (गाड़ी सं. 05045/05046)
लालकुआं से ट्रेन नंबर 05045 रविवार 1 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक कुल 5 फेरे करेगी। राजकोट से ट्रेन नंबर 05046 सोमवार 2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक कुल 5 फेरे पूरी करेगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी और राजकोट पहुंचने का समय शाम 18:10 बजे होगा। इसी प्रकार अगले दिन ट्रेन राजकोट से रात साढ़े 10 बजे प्रस्थान कर लालकुआं सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन बरेली सिटी, बदायूं, कासगंज, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, डेगाना, जालोर, धनेरा, पाटन, महेसाना और वांकानेर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

मऊ-अम्बाला कैंट होली स्पेशल टाइमटेबल गाड़ी 05301 / 05302

स्टेशन | 05301 आगमन | 05301 प्रस्थान | 05302 आगमन | 05302 प्रस्थान
मऊ | — | 04:00 | 23:00 | —
बेल्थरा रोड | 04:42 | 04:44 | 22:15 | 22:17
भटनी | 05:20 | 05:22 | 21:32 | 21:34
देवरिया सदर | 05:42 | 05:47 | 21:00 | 21:05
गोरखपुर | 06:50 | 07:00 | 19:50 | 20:00
खलीलाबाद | 07:35 | 07:37 | 18:45 | 18:47
बस्ती | 08:07 | 08:10 | 18:15 | 18:17
मनकापुर | 08:58 | 09:00 | 17:18 | 17:20
गोंडा | 09:30 | 09:35 | 16:50 | 17:00
बुढ़वल | 10:35 | 10:37 | 15:50 | 15:52
सीतापुर | 12:18 | 12:23 | 13:50 | 14:00
बरेली | 15:00 | 15:02 | 10:38 | 10:40
मुरादाबाद | 16:35 | 16:45 | 09:05 | 09:10
गाजियाबाद | 19:35 | 19:37 | 06:03 | 06:05
दिल्ली | 20:20 | 20:30 | 05:00 | 05:10
सोनीपत | 21:12 | 21:14 | 03:40 | 03:42
पानीपत | 22:05 | 22:07 | 03:05 | 03:07
अंबाला कैंट | 00:30 | — | — | 01:40

मऊ से ट्रेन संख्या 05301 गुरुवार 5 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक कुल 4 फेरे करेगी। अम्बाला कैंट से ट्रेन संख्या 05302 शुक्रवार 6 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक कुल 4 फेरे पूरी करेगी। मऊ से यह ट्रेन सुबह 4 बजे प्रस्थान करेगी और अम्बाला कैंट पहुंचने का समय आधी रात 12:30 बजे होगा। अगले दिन अम्बाला कैंट से ट्रेन सुबह 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे मऊ पहुंचेगी। मार्ग में बेलथरा रोड, देवरिया सदर, गोरखपुर, दिल्ली, पानीपत और सोनीपत जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने और सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारिणी और आरक्षण स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें।

कब पूरा होगा रामनगर पोर्ट का काम, निर्माण की 22 करोड़ बढ़ी लागत !

RamNagar : BusTerminal : UttarakhandNews : InfrastructureProject : TransportUpdate : Roadways : रामनगर में बन रहे उत्तराखंड के पहले पांच मंजिला आधुनिक बस टर्मिनल के निर्माण कार्य पर बजट नहीं मिलने से फिलहाल ब्रेक लग गया है। निर्माण कार्य में देरी और प्रोजेक्ट के डिजाइन में आंशिक बदलाव के बाद अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है…लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

रामनगर में आधुनिक बस टर्मिनल निर्माण का कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। पेयजल निर्माण निगम इस परियोजना की कार्यदायी संस्था है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने यात्री सुविधाओं से लैस बस टर्मिनल के लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगे थे…जिसके तहत उत्तराखंड परिवहन मुख्यालय ने रामनगर को चयनित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

केंद्र सरकार ने योजना को मंजूरी देते हुए 28.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैले रोडवेज परिसर में बस टर्मिनल का निर्माण शुरू हुआ और इसे वर्ष 2024-25 तक पूरा किया जाना था। बाद में डिजाइन में बदलाव और नई सुविधाएं जोड़ने के कारण परियोजना की लागत और समयसीमा बढ़ाकर मार्च 2026 तक कर दी गई।

अतिरिक्त बजट की मांग

नई सुविधाएं जोड़ने और बढ़ती महंगाई को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने संशोधित प्रस्ताव में कुल 50.14 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया है। पहले मिले बजट के अतिरिक्त 21.57 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। पिछले तीन माह से बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ है।

बजट मिलने पर होंगे ये कार्य

अतिरिक्त बजट मिलने के बाद अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली, मिट्टी भरान, परिसर का समतलीकरण, चाहरदीवारी का विस्तार, सीवेज के लिए एसटीपी व ईटीपी निर्माण, बिजली फिटिंग और फिनिशिंग सहित कई कार्य पूरे किए जाएंगे।

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

बस टर्मिनल बनने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां अलग-अलग बस प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे…जिससे यात्रियों को रूट और बस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पूरा भवन सेंट्रल एसी होगा…जिसमें बड़ा प्रतीक्षालय, तीन लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, सामान जांच के लिए स्कैनर, रेस्टोरेंट और दुकानें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा करीब 100 छोटी कारों के लिए बेसमेंट पार्किंग और रोडवेज बसों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था होगी।

रोडवेज डिपो रामनगर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन आर्या ने कहा कि संशोधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और बजट स्वीकृत होने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।

उत्तराखंड को नई ट्रेन का तोहफा,खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा लाभ

NewTrainService : IndianRailways : UttarakhandNews : RajasthanNews : RailwayUpdate : TrainUpdate : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्तराखंड और राजस्थान के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। टनकपुर से अजमेर के दौराई तक चलने वाली यह नई ट्रेन 30 मार्च से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन संचालित होगी…जिससे उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सेवा खासतौर पर गुड़गांव, रेवाड़ी और नारनौल के यात्रियों को उत्तराखंड से जोड़ेगी। साथ ही खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित होगी।

यह रहेगा ट्रेन का समय

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे दौराई पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15091 दौराई से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन टनकपुर से खटीमा होते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद और गाजियाबाद के बाद दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

16 कोच वाली आधुनिक ट्रेन

नई रेल सेवा में कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें एक फर्स्ट एसी सह सेकेंड एसी, एक सेकेंड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी, एक पावर कार और एक गार्ड बोगी शामिल होगी।

इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान के बीच यात्रा आसान होगी। खासतौर पर गुड़गांव और रेवाड़ी के लोगों के लिए उत्तराखंड जाना अब पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।