
TRENDING NEWS










Dehradun Education Directorate Attack : Ajay Kumar Naudiyal Attack News : Uttarakhand Education Department News : Dehradun Breaking News : Private School Dispute Uttarakhand : देहरादून के नानुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय हड़कंप मच गया…जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इसी दौरान निदेशालय के कर्मचारियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई…जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक पर हमला कर दिया।
घटना के समय कुछ अन्य प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Haldwani: UGC: Protest: UGC बिल के विरोध में शनिवार को स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। स्वर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रस्तावित UGC बिल स्वर्ण समाज के हितों के विरुद्ध है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिल पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें रखीं। इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें केंद्र सरकार से बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
Bjp Youth: Haldwani: Protest: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला नैनीताल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन के खिलाफ जताया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट के निर्देश पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव जोशी ने कहा कि जिस समय देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंचों पर तकनीकी प्रगति और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है, उसी समय इस प्रकार की घटनाएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में दुनिया भर से विशेषज्ञ और निवेशक भारत की उपलब्धियों को देखने आए थे, ऐसे में इस तरह का विरोध प्रदर्शन अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के भी मर्यादित और सभ्य तरीके होने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे मामलों में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते रहेंगे।
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Temperature Rise : Uttarakhand Rain Snow Forecast : Dehradun Weather News : Uttarakhand IMD Forecast : उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 11.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।
Uttarakhand: Haldwani: Road Widening: जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन पानी चौराहे से नरीमन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को तेज गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने मंडी पुलिस चौकी के स्थानांतरण को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंडी सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडी पुलिस चौकी को सड़क से शीघ्र शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकरण विकास मद से 25 लाख रुपये की धनराशि मंडी पुलिस चौकी निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है, जिसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया था। अब उक्त निर्माण कार्य मंडी परिषद द्वारा किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि आवंटित धनराशि शीघ्र मंडी परिषद को हस्तांतरित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुलिस चौकी भवन के निर्माण में आवश्यक संशोधन पूर्ण कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मंडी परिषद को भेजते हुए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाय। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीन पानी से नरीमन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।
Dehradun Holi Train Booking News : Holi Train Rush 2026 : Dehradun Railway Booking Full : Holi Special Train Demand : Uttarakhand Railway News : होली से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देहरादून से पूर्वांचल जाने वाली लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें पहले ही पूरी तरह भर चुकी हैं। मार्च के पहले सप्ताह के लिए रेलवे में सीट मिलना मुश्किल हो गया है…जिससे यात्रियों में निराशा है।
होली से पहले ट्रेनों में भारी भीड़
इस बार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहार से पहले देहरादून से चलने वाली वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर रूट की ट्रेनों में भारी भीड़ है। स्लीपर कोच के साथ-साथ एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में मार्च के पहले सप्ताह की बुकिंग बंद हो चुकी है।
इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग
जनता एक्सप्रेस (देहरादून–वाराणसी): 1 मार्च के लिए स्लीपर बुकिंग बंद, अन्य दिनों में वेटिंग।
राप्तीगंगा एक्सप्रेस (देहरादून–गोरखपुर): फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्लीपर फुल, एसी में वेटिंग।
राप्ती एक्सप्रेस (देहरादून–मुजफ्फरपुर): 28 फरवरी के लिए स्लीपर बुकिंग बंद।
कुंभ एक्सप्रेस (देहरादून–हावड़ा): 19 फरवरी से 9 मार्च तक स्लीपर फुल।
उपासना एक्सप्रेस: 4 मार्च से संचालन शुरू, लेकिन स्लीपर पहले से फुल।
यात्रियों को अब होली स्पेशल ट्रेन चलने की उम्मीद है, लेकिन रेलवे की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।
इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध
जन शताब्दी (देहरादून–दिल्ली) में 3 मार्च तक सीटें खाली हैं।
मसूरी एक्सप्रेस में भी एसी और स्लीपर कोच में सीटें उपलब्ध हैं।
देहरादून–अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर खाली, एसी में वेटिंग।
वंदे भारत में भी वेटिंग
देहरादून से लखनऊ और दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में एसी क्लास फुल है और लंबी वेटिंग चल रही है…जबकि अन्य श्रेणियों में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। त्योहार के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री अतिरिक्त ट्रेनों की मांग कर रहे हैं…ताकि वे आसानी से अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ होली मना सकें।
Haridwar Power Theft Raid : Vigilance Team Attack Haridwar : Bahadurpur Jat Village News : Haridwar Electricity Theft Case : Uttarakhand Breaking News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया और कथित रूप से हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी जवानों ने स्थिति को काबू में किया।
जानकारी के अनुसार बहादराबाद ब्लॉक में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे विजिलेंस टीम बहादुरपुर जट गांव पहुंची। टीम ने बिजली के खंभों पर लगे अवैध तार हटाए और गैरकानूनी कनेक्शन जब्त कर साक्ष्य जुटाए।
जैसे ही विजिलेंस टीम ने अवैध तार हटाने शुरू किए….कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और टीम को घेर लिया। इस दौरान एक ग्रामीण ने कथित रूप से टीम पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता भी की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और पीएसी जवानों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है…लेकिन प्रशासन सतर्क है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है।
पथरी थाना प्रभारी के अनुसार विजिलेंस टीम के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Dehradun Urban Cooperative Bank News: RBI Ban Dehradun Bank : RBI Action Uttarakhand Bank : Dehradun Banking News : Uttarakhand Breaking News : देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह महीने के लिए वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद बैंक के खाताधारकों में नाराजगी देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोग बैंक शाखा पहुंच गए।
खाताधारकों ने किया हंगामा
प्रतिबंध की खबर मिलते ही खाताधारक बैंक पहुंचे और अधिकारियों के नहीं मिलने पर विरोध जताया। बाद में खाताधारकों ने कोतवाली नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरबीआई के इस फैसले से बैंक के करीब 9 हजार खाताधारक प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम के करीब 50 ठेकेदारों के खाते भी इसी बैंक में हैं, जिनके लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुए हैं। बैंक प्रबंधन के अनुसार कुल मिलाकर करीब 98 करोड़ रुपये के लेनदेन पर रोक लगी है।
छह महीने तक रहेगा प्रतिबंध
खाताधारकों के अनुसार 11 फरवरी को उन्हें लेनदेन रोकने की जानकारी मिली थी। पहले इसे अस्थायी बताया गया…लेकिन बाद में आरबीआई के सर्कुलर से स्पष्ट हुआ कि छह महीने तक बैंक में वित्तीय लेनदेन बंद रहेगा।
आरबीआई के निर्देश क्या हैं ?
आरबीआई की अनुमति के बिना बैंक अब….
कोई नया ऋण या अग्रिम नहीं देगा।
निवेश नहीं करेगा।
नई जमा राशि स्वीकार नहीं करेगा।
धन उधार नहीं लेगा।
किसी भी भुगतान या देनदारी का वितरण नहीं करेगा।
बैंक की संपत्ति की बिक्री या हस्तांतरण नहीं होगा।
खातों से निकासी की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि कुछ आवश्यक खर्च जैसे कर्मचारियों का वेतन, किराया और बिजली बिल तय शर्तों के साथ किए जा सकेंगे।
लाइसेंस रद्द नहीं हुआ
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है। बैंक पर निगरानी जारी रहेगी और वित्तीय स्थिति सुधरने पर आगे फैसला लिया जाएगा।
जांच की मांग
खाताधारकों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी जमा राशि की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Haldwani Tanakpur Didihat KEMU Bus : KEMU Bus Service Uttarakhand : Haldwani to Didihat Bus Fare Timing : Champawat Lohaghat Pithoragarh Bus Route : Uttarakhand Breaking News : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय बाद कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन (KEMU) ने टनकपुर हाईवे पर अपनी बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। अब हल्द्वानी से डीडीहाट के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोगों को महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब इस नई बस सेवा से चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ और सीमांत क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
हल्द्वानी से डीडीहाट सीधी बस सेवा
नई सेवा के तहत बस रोज सुबह 6:05 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी। यह बस टनकपुर, चम्पावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ होते हुए डीडीहाट पहुंचेगी। वापसी में बस डीडीहाट से सुबह 5:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। इस सेवा से सीमांत क्षेत्रों की आवाजाही पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
किराया
यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किराया किफायती रखा गया है:
हल्द्वानी से डीडीहाट — 600
हल्द्वानी से टनकपुर — 200
टनकपुर से पिथौरागढ़ — 300
पिथौरागढ़ से डीडीहाट — 100
चम्पावत से हल्द्वानी — लगभग 350–370
चम्पावत से टनकपुर — लगभग 150–160
कम किराये में लंबी दूरी तय होने से व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को फायदा मिलेगा।
बस की क्षमता और भविष्य की योजना
फिलहाल इस रूट पर 28 सीटों वाली बस चलाई जा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में 40 सीटों वाली बसें चलाने की योजना है।
Uttarakhand Pithoragarh Delhi Bus News : Tempo Traveller Service : Mini AC Bus Service : Pithoragarh to Delhi Travel : Uttarakhand Transport Corporation : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब बड़ी बसों की जगह यात्री टेंपो ट्रैवलर मिनी एसी बस से राजधानी दिल्ली का सफर कर सकेंगे। पिथौरागढ़ डिपो ने इस नई सेवा की शुरुआत की है…जिससे सफर अब करीब 12 घंटे में पूरा होगा और किराया भी टैक्सी के मुकाबले सस्ता रहेगा।
कम समय में आरामदायक सफर
परिवहन निगम के अनुसार टेंपो ट्रैवलर मिनी बस में 17 यात्री सफर कर सकेंगे। पहले बड़ी बसों से यह यात्रा 15 से 17 घंटे में पूरी होती थी, लेकिन अब यह दूरी लगभग 12 घंटे में तय होगी। यह मिनी बस सुबह 6 बजे पिथौरागढ़ से रवाना होकर शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस सेवा का किराया 1355 रुपये रखा गया है…जो टैक्सी के किराये से काफी कम है। हालांकि यह रोडवेज की सामान्य बस के किराये (905 रुपये) से अधिक है…लेकिन कम समय और एसी सुविधा के कारण इसे सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
यात्रियों को सीट बुक करने के लिए परिवहन निगम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। शुरुआत में एक मिनी बस का संचालन किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिपो को मिली अन्य तीन मिनी बसें भी जल्द चलाई जाएंगी। कम यात्री क्षमता के कारण बस समय पर रवाना होगी और समय पर पहुंचेगी।
आगे और रूट पर विस्तार की योजना
पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि यह सेवा लंबी दूरी की यात्रा को आसान और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर पिथौरागढ़–दिल्ली मार्ग पर चलाया गया है। परिणाम अच्छे रहने पर भविष्य में अन्य मार्गों पर भी टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू की जाएगी।
इस नई व्यवस्था से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।