
TRENDING NEWS










Rajasthan PTET 2026 : Vardhman Mahaveer Open University Kota : PTET Notification : BEd Admission Rajasthan : Teacher Education Exam : Rajasthan Education News : राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वर्द्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद विलंबित या अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा का संभावित आयोजन 14 जून 2026 को किया जा सकता है…जबकि प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।
पात्रता
दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अंकों में छूट प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार चार वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम फिलहाल बंद कर दिए गए हैं और इनमें प्रवेश प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
आवेदन शुल्क
पीटीईटी 2026 के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करें, आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक तथा श्रेणी संबंधी विवरण भरें। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन शुल्क जमा करें। सभी विवरणों की जांच के बाद आवेदन पत्र जमा कर उसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Voter List : Rajasthan Election Commission : Final Electoral Roll : Rajasthan Elections : Voter Data Update : India Election News : राजस्थान निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या अब 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 हो गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
आयोग के अनुसार मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए बड़े स्तर पर नाम हटाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को जारी पिछली सूची में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी…जबकि इस बार 2 लाख 42 हजार 760 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। हालांकि प्रारूप मतदाता सूची की तुलना में अंतिम सूची में 10 लाख 48 हजार 605 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है।
नई मतदाता सूची में लिंगानुपात में भी सुधार दर्ज किया गया है। सूची के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 है…जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 है। इसके अलावा 562 थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं। प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 909 से बढ़कर 911 हो गई है…जो महिलाओं में बढ़ती चुनावी भागीदारी को दर्शाता है।
युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में प्रारूप सूची की तुलना में 0.82 प्रतिशत यानी 4 लाख 35 हजार 61 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस मामले में राजधानी जयपुर सबसे आगे रहा…जहां युवा मतदाताओं की संख्या में 1.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी नाम जोड़ने या संशोधन की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म 6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। फॉर्म 7 के जरिए नाम हटवाने और फॉर्म 8 के माध्यम से व्यक्तिगत विवरण में संशोधन कराया जा सकता है।
Dehradun Railway News : Holi Train Rush : Indian Railways Update : Holi Special Train : Uttarakhand Travel News : होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इस बार रेलवे व्यवस्था ने परेशानी में डाल दिया है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को सीट कंफर्म होने का इंतजार है, लेकिन वेटिंग कम नहीं हो रही। ऐसे में यात्रियों की उम्मीद अब होली स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है…जबकि देहरादून से अभी तक किसी विशेष ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है।
चार मार्च को होली का त्योहार है और दून से पूर्वांचल जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें पहले ही पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। जनता एक्सप्रेस, राप्ती गंगा, कुंभ एक्सप्रेस, उपासना और दून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार देहरादून स्टेशन की तकनीकी क्षमता सीमित होने के कारण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ना संभव नहीं है। स्टेशन पर केवल 16 कोच तक की ट्रेनें ही संचालित हो सकती हैं।
रेलवे का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेनें चलने से ही यात्रियों को राहत मिल सकती है। वहीं भविष्य में स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Snowfall Alert : IMD Weather Alert : Uttarakhand Rain Snow : Mountain Weather Update : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
केदारनाथ और बद्रीनाथ की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा…लेकिन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से गलन बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है। पहाड़ों में मौसम बदलने से प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है।
Uttarakhand Travel Fare Hike : Chardham Yatra 2027 : Uttarakhand Transport : Dehradun News : Travel Cost Increase : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले यात्रियों और वाहन मालिकों को बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश में यात्री और भारी वाहनों के किराए में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है। निजी ट्रांसपोर्टरों की लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग के बाद परिवहन विभाग इस पर जल्द फैसला ले सकता है।
बताया जा रहा है कि पिछली बार जुलाई 2022 में किराए में वृद्धि की गई थी। इस बार यात्री वाहनों, चारधाम यात्रा में चलने वाले वाहनों और स्कूली वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है। इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक अगले सप्ताह प्रस्तावित है…जिसमें अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
अपर परिवहन आयुक्त एस.के. सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों से किराया नहीं बढ़ा है…जबकि डीजल, बीमा और रखरखाव खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों की मांग पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। किराया बढ़ने से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ सकता है।
Uttarakhand Politics : BJP Ticket 2027 : BJP Uttarakhand : Political Update : Dehradun News : उत्तराखंड भाजपा में दायित्व और 2027 विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन नेताओं को सरकार में दायित्व मिलेगा….उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद पार्टी के कई नेता असमंजस में पड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि सरकार में करीब दो दर्जन दायित्व खाली हैं, जिनके लिए कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में संगठन ने दबाव कम करने के लिए यह नई शर्त लागू की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दायित्वधारियों की टिकट की दावेदारी स्वतः समाप्त मानी जाएगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि टिकट पर अंतिम फैसला केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड लेता है…लेकिन सिद्धांत रूप से दायित्वधारियों को चुनाव लड़ने के बजाय प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस फैसले से उन नेताओं की चिंता बढ़ गई है….जो सरकार में दायित्व के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। फिलहाल पार्टी में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Uttarakhand Politics : BJP Joining : Ex-Servicemen Join BJP : PM Modi Policies : उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी पूर्व सैनिकों ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने नए सदस्यों को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है…जो राष्ट्र प्रथम की भावना को मानती है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अनुशासित जीवन और समर्पण पार्टी को और मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
भाजपा में शामिल होने वालों में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल रहे।
UPSC CAPF AC Notification 2026 : UPSC CAPF Recruitment 2026 : Assistant Commandant Vacancy 2026 : UPSC CAPF Exam Date 2026 : CAPF Assistant Commandant Jobs : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
BSF — 108 पद
CRPF — 106 पद
ITBP — 12 पद
SSB — 53 पद
CISF — 70 पद
योग्यता और आयु सीमा
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी।
आयु 20 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)
लिखित परीक्षा: 19 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।म
हल्द्वानी: शहर की विभिन्न सड़कों पर लंबे समय से चल रहे खुदाई कार्य और उनके समय पर पुनर्स्थापन न होने की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त ने इस मुद्दे पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की, जिसमें शहरवासियों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता जताई गई।
बैठक में UUSDA, लोक निर्माण विभाग (PWD), यूपीसीएल, सिंचाई विभाग, जल संस्थान तथा जमरानी परियोजना से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी खुदी हुई सड़कों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय बनाकर तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर 15 दिन में की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Uttarakhand: Champawat: Food: Inspection: Holi: आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून और जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में, आगामी होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से बाहरी राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले खाद्य पदार्थों की गहन जांच की और मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
अभियान के दौरान टीम ने टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर रोडवेज बसों, पिकअप और टैक्सी वाहनों को रोककर उनमें लाए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। हालांकि, चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन में संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, लेकिन सभी चालकों और परिचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे किसी भी प्रकार के संदिग्ध या मिलावटी खाद्य पदार्थ का परिवहन न करें।
मुडियानी क्षेत्र में मिठाई के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए विभागीय टीम ने खोया और बेसन से बनी मिठाइयों के 03 नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर लगभग 10 किलोग्राम खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया और दुकानदार को भविष्य के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई।
अभिहित अधिकारी संजय कुमार ने सभी कारोबारियों को ताजी मिठाई रखने, रंगों का सीमित प्रयोग करने और केवल अधिकृत लाइसेंस धारकों से ही पक्के बिल पर खोया खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी संजय कुमार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और सहायक दिनेश फर्त्याल मुख्य रूप से शामिल रहे।