
TRENDING NEWS










Haldwani Railway Station Expansion : Banbhoolpura Railway Land Case : Supreme Court Remark : Izzatnagar Railway Division : Vande Bharat Kumaon : बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के विस्तार की उम्मीदें तेज हो गई हैं। रेलवे का दावा है कि करीब 31 हेक्टेयर भूमि उसकी है और अतिक्रमण हटने की स्थिति में स्टेशन के बड़े विस्तार का खाका तैयार है। इज्जतनगर मंडल ने विकास कार्यों की रूपरेखा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी प्रस्तुत की है।
योजना के अनुसार गौला नदी से प्रभावित रेल लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा…जिससे बरसात में बाधित होने वाला संचालन सुचारु रह सके। मौजूदा आठ रेल लाइनों की जगह भविष्य में करीब 17 लाइनें बिछाने की संभावना जताई गई है। इससे नए रूटों पर ट्रेनों का संचालन आसान होगा।
स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या तीन से बढ़ाकर छह की जा सकती है। गुड्स प्लेटफॉर्म, कोचिंग डिपो, वाशिंग और शंटिंग सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। गौला से सटे रेल फाटक की जगह अंडरपास और हाईवे से दूसरी एंट्री बनने की योजना है, जिससे शहर के जाम से राहत मिल सकती है।
अधिकारियों के मुताबिक भूमि मिलने पर वंदे भारत ट्रेन काठगोदाम- दिल्ली रूट पर चलाई जा सकती है। असम के कामाख्या, मुंबई और बनारस के लिए भी नई ट्रेनों की संभावना जताई गई है। वर्तमान में हल्द्वानी-काठगोदाम से लगभग 10 ट्रेनें संचालित हो रही हैं।
RRB ALP Recruitment 2026 : Railway Jobs 2026 : Assistant Loco Pilot Vacancy : Indian Railways Recruitment : RRB ALP Notification : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्रालय ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन वाइज रिक्तियों का विवरण भी जारी कर दिया गया है। सबसे अधिक पद पूर्व तटीय रेलवे (1625) और दक्षिण पूर्व रेलवे (1531) में हैं…जबकि मध्य रेलवे में 1400 और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 1276 पद भरे जाएंगे। अन्य जोनों में भी अलग-अलग संख्या में पद निर्धारित किए गए हैं।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं के साथ आईटीआई पास होना या इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/ट्रांसजेंडर/ईबीसी के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
चयन के लिए अभ्यर्थियों को सीबीटी-1, सीबीटी-2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
आवेदन तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Banbhulpura: Supreme Court: Haldwani: मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। अदालत ने रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक जमीन खाली कराने का निर्देश देते हुए कहा कि वहां रह रहे करीब 50 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाए। इसके लिए रमजान के बाद 19 मार्च को आवेदन शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों की पात्रता का अंतिम निर्णय जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। रेलवे लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार करना चाहता है, जिसमें कुछ भूमि रेलवे की है और कुछ राज्य सरकार की, जिसे राज्य सरकार परियोजना के लिए देने को तैयार है। अतिक्रमण के कारण यह परियोजना अब तक अटकी हुई थी। मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में निर्धारित की गई है।
सुनवाई के दौरान पीठ ने टिप्पणी की कि जब बेहतर सुविधाओं के साथ वैकल्पिक स्थान उपलब्ध हो सकता है, तो लोगों को उसी स्थान पर रहने पर जोर देने का अधिकार नहीं है। अदालत ने कहा कि रेलवे जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए निरंतर भूमि की आवश्यकता होती है और यह तय करना निवासियों का अधिकार नहीं है कि रेल लाइन कहां बिछेगी।
पीठ ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं को उसी जमीन पर पुनर्वास की मांग करने का कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन उनकी आजीविका प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्हें आवास योजना के तहत आवेदन करने का सुझाव दिया गया।
न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि जमीन राज्य सरकार की है और उसका उपयोग कैसे किया जाए, यह निर्णय लेने का अधिकार सरकार को है। अदालत के अनुसार मुख्य मुद्दा यह है कि वहां रह रहे लोगों का पुनर्वास किस प्रकार किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था को अधिकार से अधिक राहत के रूप में देखा जाना चाहिए।
सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल से यह भी पूछा कि क्या राज्य सरकार आवास योजना के तहत जमीन अधिग्रहित कर प्रभावित परिवारों को मुआवजे के बजाय तैयार मकान उपलब्ध करा सकती है, जिससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
Uttarakhand Police : Dehradun News : Ramzan Story : Police Blood Donation : Humanity First : Doon Police : उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की है…जिसने लोगों का दिल जीत लिया। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखे होने के बावजूद उन्होंने एक जरूरतमंद महिला की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।
23 फरवरी को पुलिस लाइन देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल इमरान अली को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में गंभीर अवस्था में भर्ती हैं और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता है।
उस समय इमरान अली रोजे पर थे…लेकिन जैसे ही उन्हें स्थिति की गंभीरता का पता चला, उन्होंने बिना देर किए अस्पताल पहुंचने का निर्णय लिया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने मानवता को प्राथमिकता देते हुए अपना रोजा तोड़ा और जरूरतमंद महिला को रक्तदान किया।
समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में मदद मिली और परिजनों ने राहत की सांस ली। महिला के परिवार ने इस संवेदनशील कदम के लिए दून पुलिस और हेड कांस्टेबल इमरान अली का आभार व्यक्त किया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है…बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान भी होता है…जो हर परिस्थिति में मानवता को सर्वोपरि रखता है।
RRCWR : WesternRailway : RailwayApprentice2026 : ApprenticeBharti : 10thPassJobs : ITIPassJobs : SarkariNaukri : RailwayJobs : GovtJobAlert : RRCApprentice : रेलवे भर्ती सेल Western Railway (आरआरसी डब्ल्यूआर) ने वर्ष 2025-26 के लिए 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी और अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 23 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा में छूट
ओबीसी वर्ग: 3 वर्ष
एससी/एसटी वर्ग: 5 वर्ष
दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक: सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष (नियमों के अनुसार)
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वजीफा
केवल 10वीं पास उम्मीदवार: 6000 प्रतिमाह
आईटीआई पास उम्मीदवार: 7000 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक भर्ती पोर्टल rrc-wr.com पर जाएं।
अप्रेंटिस भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म जमा कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
UP Anganwadi Recruitment 2026 : Aganwadi Worker Vacancy : Uttar Pradesh Govt Job : 12th Pass Jobs : Women Recruitment : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी जिलेवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन से पहले जान लें योग्यता
केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
अभ्यर्थी उसी जिले की निवासी होनी चाहिए…जहां से आवेदन कर रही हैं।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है (परास्नातक अधिकतम योग्यता)।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
जनपदवार पद और अंतिम तिथि
जिला पदों की संख्या अंतिम तिथि
सहारनपुर 23 4 मार्च 2026
मिर्जापुर 159 27 फरवरी 2026
बलिया 13 27 फरवरी 2026
शामली 57 8 मार्च 2026
बहराइच 214 9 मार्च 2026
गोरखपुर 15 8 मार्च 2026
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।
अन्य विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन पूरी तरह निशुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।
Red Rice Uttarkashi : Kurla Rice : Saras Carnival Rudrapur : Organic Farming Uttarakhand : Healthy Rice for Diabetes : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पारंपरिक तरीके से उगाया जाने वाला लाल चावल अब राज्य की सीमाएं पार कर उत्तर प्रदेश के बाजारों तक पहुंच गया है। बेहतर गुणवत्ता, पोषण से भरपूर गुण और जैविक खेती के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। किसान और स्वयं सहायता समूह इस बढ़ती लोकप्रियता से उत्साहित हैं।
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में चल रहे सरस कार्निवल मेले में लाल चावल की भारी बिक्री हो रही है। खासकर शुगर के मरीज बड़ी संख्या में इसे खरीदने पहुंच रहे हैं। मेले में इसकी कीमत 150 से 200 रुपये प्रति किलो रखी गई है।
पोषण से भरपूर, डॉक्टर भी दे रहे सलाह
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लाल चावल में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी इसे सामान्य सफेद चावल की तुलना में अधिक लाभकारी मानते हैं। यह चावल जैविक पद्धति से बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उगाया जाता है…जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता बेहतर रहती है।
‘कुर्ला’ नाम से भी प्रसिद्ध
लाल चावल उत्तरकाशी का प्रमुख उत्पाद है और स्थानीय भाषा में इसे ‘कुर्ला’ भी कहा जाता है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रंजना सिंह ने बताया कि यह चावल विशेष रूप से शुगर मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। अब बाहरी राज्यों से भी इसके ऑर्डर मिलने लगे हैं…जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर जोर
बढ़ती मांग को देखते हुए किसान और स्वयं सहायता समूह अब इसकी बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई व्यापारियों ने सीधे किसानों से संपर्क कर बड़ी मात्रा में खरीद शुरू कर दी है। इससे किसानों को उचित दाम मिल रहा है और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।
लाल चावल की यह बढ़ती लोकप्रियता न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है…बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान भी दिला रही है।
Geeta Kamboj Success Story, REAP Project Uttarakhand : Self Help Group Women Empowerment : Rudrapur Danpur Village : Uttarakhand Government Schemes : उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं। इसकी मिसाल बनी हैं दानपुर गांव की गीता कम्बोज जिन्होंने स्वयं सहायता समूह और रीप परियोजना से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदल दी।
विकास खंड रुद्रपुर के ग्राम दानपुर की निवासी गीता कम्बोज पहले एक सामान्य गृहिणी थीं। परिवार की सीमित आय और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन करना आसान नहीं था। आर्थिक तंगी के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया…जिसने उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत की।
समूह से जुड़ने के बाद गीता ने ग्राम संगठन और क्लस्टर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। इससे उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हुई। इसी दौरान उन्हें ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की जानकारी मिली…जिसने उनके भीतर छिपी उद्यमिता को नया अवसर दिया।
परियोजना के तहत उन्हें 50 हजार रुपये का बैंक ऋण, 30 हजार रुपये की अनुदान राशि और 20 हजार रुपये स्वयं के अंशदान से एक छोटा रेस्टोरेंट शुरू करने का मौका मिला। शुरुआत में चुनौतियां जरूर आईं…लेकिन गीता ने हिम्मत नहीं हारी। मेहनत, लगन और बेहतर ग्राहक सेवा के दम पर उन्होंने अपने व्यवसाय को सफल बना लिया।
आज गीता प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की पढ़ाई व अन्य जरूरतें आसानी से पूरी हो पा रही हैं।
गीता कम्बोज की यह कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाए तो ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज वह अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
Haldwani News: Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के लिए गर्व का अवसर तब आया जब महज़ 1 वर्ष 7 माह की आयु में बेबी मेहर कौर ने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली। इतनी कम उम्र में 25 सामान्य ज्ञान प्रश्नों के सही उत्तर देकर उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
विशेषज्ञों और उपलब्ध रिकॉर्ड सूचनाओं के अनुसार, इतनी कम उम्र के बच्चे द्वारा इस प्रकार की बौद्धिक उपलब्धि का पहले कोई प्रमाणित उदाहरण सामने नहीं आया है। यही कारण है कि मेहर की उपलब्धि को अभूतपूर्व माना जा रहा है और इसे वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।
मेहर कौर के माता-पिता, डॉ. हरलीन कौर और डॉ. गुर्रौनक सिंह, अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि बचपन से ही मेहर में तीव्र अवलोकन क्षमता और जल्दी सीखने की अद्भुत योग्यता दिखाई देने लगी थी। परिवार का सकारात्मक माहौल और प्रोत्साहन उसकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण रहा।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ संतोष शुक्ला ने मेहर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और प्रेरक वातावरण बच्चों की छिपी क्षमता को उजागर कर सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी मेहर को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उन्हें आधिकारिक प्रमाणपत्र 9 फरवरी 2026 को इंदौर में आयोजित “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समिट एंड अवॉर्ड्स” समारोह में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी और गौरव का माहौल है।
मेहर कौर की यह सफलता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उचित मार्गदर्शन, स्नेह और अवसर मिलने पर छोटे बच्चे भी असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।
Jaipur Weather Update : Rajasthan Weather News : Jaipur Rain : Rajasthan Temperature : Holi Weather Forecast : India Weather News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच दिन बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ…जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
सुबह करीब 7 बजे से मालवीय नगर, सीकर रोड सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई….जबकि चौमूं इलाके में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी कुछ दिन पहले जयपुर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई थी।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर के साथ कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बादलों का असर बना रह सकता है। हालांकि यह बदलाव अस्थायी बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास एक बार फिर तेज गर्मी लौट सकती है।
रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप देखने को मिली थी और जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
मौसम आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। गंगानगर और पिलानी में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जबकि जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू और सीकर सहित अन्य शहरों में भी सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं…जिससे फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
फिलहाल जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है…लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।