उत्तराखंड के जंगल में खो गए अमेरिकी नागरिक सहित दो लोग

Tehri Rescue News | Devprayag Police | American Citizen Rescue | Uttarakhand Police | Forest Rescue Operation : देवप्रयाग पुलिस ने घने जंगल में फंसे एक अमेरिकी नागरिक और उसके भारतीय साथी को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी नागरिक जार्ज लियोन एसेवेडो उर्फ राम कृष्णा (69) जो मूल रूप से कोलंबिया, अमेरिका के निवासी हैं अपने साथी आकाश गोस्वामी (27) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले थे। दोनों सीताराम मंदिर की ओर जंगल के रास्ते जा रहे थे…लेकिन अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए।

रात करीब 9 बजे डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उनकी लोकेशन ट्रेस की…जो गंगा नदी के किनारे घने जंगल में मिली।

घने जंगल, अंधेरे और खतरनाक हालात के बीच पुलिस टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाला।

पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके ठहरने की भी व्यवस्था कराई।

प्राधिकरण 11 का पलटवार, पत्रकार एकादश को 39 रनों से हराया

Haldwani: Cricket: Journalist: Pradhikaran: हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकार 11 और प्राधिकरण 11 के बीच एक मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। पांच मुकाबले की सीरीज का यह दूसरा मुकाबला था।

टॉस जीतकर प्राधिकरण के कप्तान एपी बाजपेई ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पत्रकार 11 के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर में प्राधिकरण 11 को बाधकर रखा लेकिन उसके बाद रन बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्राधिकरण के लिए सूरज ने सर्वाधिक 39 और अभिषेक ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली।

निर्धारित 20 ओवर में प्राधिकरण एकादश ने 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसके अलावा बल्लेबाजी में प्रदीप दो, समीर 12, कुलदीप पांडे 16 ,रोहित 7, एपी बाजपेई 6,सूरज तीन और पांडे जी 0 रन बन पर आउट हुए। पत्रकार 11 ने एक्स्ट्रास के रूप में 27 रन दिए।

इसके साथ ही ग्राउंड फील्डिंग भी लचर रही,जिसकी बदौलत प्राधिकरण 11 एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा। पत्रकार 11 की ओर से गेंदबाजी की बात करें तो पंकज पांडे ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। तो वहीं राधे मोहन कांडपाल को दो, संतोष जोशी एक और दिनेश पांडे को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार 11 की शुरुआत बेहद खराब रही और फिर प्राधिकरण 11 के गेंदबाजों ने उन्हें उभरने का मौका ही नहीं दिया। पत्रकार 11 की ओर से अंकित शाह ने 22, राधे मोहन ने 17 और चंदन बिष्ट 13 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहा। पत्रकार 11 की पूरी टीम 18.1 ओवर में 115 पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 39 रन से प्राधिकरण 11 के नाम रहा।

इसी के साथ आप पांच मुकाबले की सीरीज एक-एक पर आ गई है। पत्रकार 11 के स्कोर कार्ड की बात करें तो जीवनराज दो, पवन तीन,तारा जोशी 9, संतोष 6 ,दिनेश पांडे 4 पंकज पांडे दो और रक्षित टंडन शून्य पर आउट हुए। प्राधिकरण 11 के लिए कप्तान एपी वाजपेयी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। जबकि समीर अहमद दो, रोहित, प्रदीप, सुहैल और कुलदीप पांडे को 1-1 विकेट मिला।

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Gangotri Yamunotri Opening | Char Dham Yatra Start | Akshaya Tritiya 2026 | Pushkar Singh Dhami | Uttarkashi News : आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन मौके पर पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस दिव्य क्षण का साक्षी बनकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

गंगोत्री धाम में कपाट खुलते ही “हर-हर गंगे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तय मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

इससे पहले मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मंदिर समिति के अनुसार सभी धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा संपन्न कर कपाट खोले गए।

पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही देवभूमि में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

फिर गरजेगा धामी का बुलडोजर! उत्तराखंड में हटेंगे सभी अवैध कब्जे

Uttarakhand Encroachment Action | Bulldozer Action | Pushkar Singh Dhami | Illegal Construction Removal | UdhamsinghNagar News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… उत्तराखंड में एक बार फिर बुलडोज़र एक्शन तेज हो गया है। धामी सरकार ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

अभियान की शुरुआत कुमाऊं के उधम सिंह नगर से हुई है…जहां प्रशासन ने अब तक करीब 580 अवैध निर्माणों को हटाया है। इनमें कई धार्मिक ढांचे भी शामिल हैं…जो सरकारी जमीन पर बिना अनुमति बनाए गए थे।

सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में बड़े स्तर पर सर्वे के बाद कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नियमों के खिलाफ बने हर निर्माण पर कार्रवाई होगी।

बताया जा रहा है कि करीब 200 और मामलों की पहचान की गई है…जिनमें कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्रवाई शुरू होगी।

सरकार का दावा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रदेश को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी

Char Dham Yatra 2026 | Rishikesh Flag Off | Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand Tourism | Kedarnath Badrinath : आज ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यात्रा पर जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं…बल्कि आस्था, साधना और आत्मिक शांति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए “ग्रीन चारधाम यात्रा” और प्लास्टिक मुक्त धाम पर जोर दिया। साथ ही यात्रियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री नेकहा कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। ऑल वेदर रोड, रोपवे परियोजनाएं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

हल्द्वानी-नैनीताल जाने से पहले जान लें ये जरूरी ट्रैफिक अपडेट

Haldwani Traffic Plan | Nainital Weekend Diversion | Kainchi Dham Traffic | Uttarakhand Police Advisory | Tourist Update : हल्द्वानी और नैनीताल से वीकेंड ट्रैफिक को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है…जहां पुलिस ने पर्यटकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए दो दिन का विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।

शनिवार और रविवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं पर्यटकों के वाहनों को शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें गौलापार बाईपास के जरिए ही अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक नरीमन तिराहा होते हुए गौलापार बाईपास से जाएंगे…जबकि रामपुर और बरेली रोड से आने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट किए जाएंगे।

उधर नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भी विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पर्यटकों के निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा के जरिए आगे भेजा जाएगा।

पुलिस ने साफ कहा है कि यह व्यवस्था वीकेंड के दौरान ट्रैफिक जाम से राहत देने और यात्रियों की सुविधा के लिए लागू की गई है।

हल्द्वानी निवासी महिला दिल्ली गई… गैस सिलेंडर चुरा ले गया अपना ही ड्राइवर

Haldwani Cylinder Theft | Mukhan i Theft Case | Uttarakhand Crime News | Gas Cylinder Theft | Police Action : हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है…जहां गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चोरी की वारदात ने लोगों को चौंका दिया है।

मुखानी क्षेत्र में एक महिला के घर से तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के इलाज के लिए दिल्ली गई हुई थी…तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।

महिला श्वेता ने कहा कि घर के बाहर रखे तीन सिलेंडर 11 मार्च की सुबह करीब 4:30 बजे चोरी हुए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई…जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है…जो पहले महिला के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नैनीताल के 99 स्कूलों पर बड़ा एक्शन! नोटिस का जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई

Nainital Private Schools Notice | CEO Action | School Fee Issue | NCERT Books | Uttarakhand News : नैनीताल से शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है…जहां निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त हो गया है।

भीमताल क्षेत्र में 99 निजी विद्यालयों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने साफ चेतावनी दी है कि यदि नोटिस का समय पर जवाब नहीं दिया गया…तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीईओ के अनुसार इससे पहले भी 46 स्कूलों को नोटिस भेजे गए थे…लेकिन अब तक बहुत कम विद्यालयों ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निजी स्कूलों पर फीस में मनमानी बढ़ोतरी, एनसीईआरटी की किताबें लागू न करना, निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने का दबाव और वेबसाइट पर जरूरी जानकारी न देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल में पार्किंग शुल्क 500 रुपये ही रहेगा, जीएसटी समेत तय हुई दर

Nainital Parking Charges | Tourist Update Nainital | Uttarakhand News | Parking Fee | Nainital Municipality : नैनीताल से पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है…जहां शहर में पार्किंग शुल्क को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

नगर पालिका की निविदा समिति की बैठक में तय किया गया है कि पार्किंग का शुल्क अब भी 500 रुपये ही रहेगा। यानी ठेकेदार जीएसटी सहित कुल 500 रुपये ही वसूलेंगे और पर्यटकों को अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी।

दरअसल, निविदा के बाद पार्किंग शुल्क में जीएसटी जोड़ने पर यह रकम 590 रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी…जिससे पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता। इस मुद्दे को लेकर संशोधन की मांग भी उठाई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी और शुल्क 500 रुपये ही रखा जाएगा।

इस फैसले से नैनीताल आने वाले पर्यटकों को सीधी राहत मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हल्द्वानी: चोरगलिया PHC में 24×7 डिलीवरी सेवा शुरू

Nainital Health Update | Chorgalia PHC | 24×7 Delivery Service | Uttarakhand Health | Free Medical Camp : नैनीताल से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अच्छी खबर सामने आई है…जहां चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब 24 घंटे प्रसव सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

गौलापार क्षेत्र स्थित इस पीएचसी का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने स्वास्थ्य शिविर के साथ किया। इस केंद्र को प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है…जहां तीन नर्सिंग अधिकारी और दो एएनएम की तैनाती की गई है…ताकि गर्भवती महिलाओं को हर समय बेहतर सुविधा मिल सके।

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने टीबी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों की जांच की और मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

सीएमओ ने संस्थागत प्रसव, समय पर टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही टीबी और अन्य बीमारियों की जांच के लिए भी लोगों से सहयोग की अपील की गई।

अब इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।