उत्तराखंड: सीएम धामी पहुंचे अस्पताल, पूर्व सीएम खंडूड़ी का जाना हाल

Pushkar Singh Dhami : BC Khanduri Health Update : Max Hospital Dehradun : Uttarakhand Politics : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami मंगलवार को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे…जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Bhuvan Chandra Khanduri का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती खंडूड़ी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर खंडूड़ी की पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan भी मौजूद रहीं।

शुगर मरीज बनकर पहुंची SDM, फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश…छापे में दवाओं के साथ तमंचा-कारतूस भी मिले

Rudrapur News | Fake Doctor Busted | Dineshpur Raid | Ayurvedic Scam | Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर के अवैध दवा कारोबार का खुलासा किया है। आरोपी आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक दवाएं मिलाकर लोगों का इलाज कर रहा था…जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा था।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को इस मामले की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह को दी गई। मामले का सच जानने के लिए एसडीएम ऋचा सिंह खुद शुगर मरीज बनकर आरोपी के पास पहुंचीं और दवा ली। जांच में सामने आया कि आरोपी आयुर्वेदिक के नाम पर एलोपैथिक शुगर की दवाएं दे रहा था।

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस, ड्रग विभाग और अन्य टीमों के साथ छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में दवाएं, करीब 60 हजार एलोपैथिक गोलियां, विटामिन की दवाएं, पैकिंग सामग्री और दवाएं बनाने की मशीनें बरामद की गईं।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास कोई वैध मेडिकल डिग्री नहीं थी…फिर भी वह लंबे समय से लोगों का इलाज कर रहा था। छापेमारी के दौरान एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले…जिससे मामला और गंभीर हो गया।

इसके अलावा मौके से बारहसिंघा के सींग भी बरामद हुए…जिसके बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा था और वह देश-विदेश तक दवाएं भेज रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है। साथ ही जिन लोगों ने उसकी दवाएं ली हैं…उन्हें तुरंत बंद करने और स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है।

चारधाम यात्रा में परेशानी हुई? खराब खाना मिला तो तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Char Dham Yatra | Food Safety Uttarakhand | Clean Food Initiative | Mobile Food Testing Van | Green Yatra : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब साफ और शुद्ध भोजन मिले…इसके लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीम और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात कर दी हैं।

विभाग ने कहा कि यात्रा मार्ग के होटल और ढाबों में खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती रोटेशन के आधार पर की गई है। ये अधिकारी समय-समय पर खाद्य पदार्थों की जांच करेंगे और नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही होटल, ढाबा संचालकों और खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है…ताकि तीर्थयात्रियों को ताजा और मिलावट रहित भोजन मिल सके। अब तक उत्तरकाशी, श्रीनगर, देवप्रयाग, चंबा, रुद्रप्रयाग समेत कई स्थानों पर 250 से ज्यादा कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

यात्रियों की सुविधा के लिए शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर 18001804246 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सरकार चारधाम यात्रा को “ग्रीन यात्रा” के रूप में संचालित करने पर भी जोर दे रही है। इसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने और “Reduce, Reuse, Recycle” के सिद्धांत को अपनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं….इसलिए उनका सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

उत्तराखंड: भारतीय सेना के सहयोग से 35 साल से बंद स्कूल फिर से खुलेगा

Pithoragarh News | Gunji Village School | Indian Army Operation Sadbhavana | Border Village Education | Uttarakhand News : भारत-चीन सीमा के पास स्थित गुंजी गांव से एक अच्छी खबर सामने आई है। करीब 35 साल से बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय अब फिर से शुरू होने की तैयारी में है। जल्द ही इस गांव में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की आवाज गूंज सकती है।

यह संभव हो पाया है भारतीय सेना की पहल से। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत इस स्कूल का दोबारा निर्माण कराया है। लाखों रुपये की लागत से बने इस नए स्कूल भवन में आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार यह स्कूल साल 1995 में बंद हो गया था। कारण था गांव से लोगों का पलायन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां। लेकिन अब सड़क और आवाजाही बेहतर होने से गांव में फिर से लोगों का लौटना शुरू हुआ है…जिससे स्कूल खोलने की पहल की गई।

नए स्कूल भवन में तीन क्लासरूम, एक हॉल, स्टाफ रूम और गार्ड रूम बनाया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए कंप्यूटर सुविधा और खेलने के लिए पार्क भी तैयार किया गया है। यह स्कूल करीब 75 बच्चों की क्षमता वाला है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस स्कूल से पढ़े छात्र बड़े पदों तक पहुंचे हैं। ऐसे में स्कूल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

हालांकि स्कूल को शुरू करने के लिए कम से कम 10 बच्चों का नामांकन जरूरी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि जैसे ही जरूरी संख्या पूरी होगी..शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही यह स्कूल फिर से बच्चों की चहल-पहल से भर जाएगा और सीमांत क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

रिजल्ट का इंतजार खत्म! इस तारीख को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, छात्र अभी जान लें ये जरूरी बात

Uttarakhand Board Result 2026 | UBSE Result Date | Class 10 12 Result | UK Board Result Time | Ramnagar Board News : उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। यह घोषणा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सभागार में की जाएगी।

रिजल्ट जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती मौजूद रहेंगे। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने कहा कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई है।

इस साल हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 2,15,252 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है…जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चली…जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गईं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में हुईं।

इस बार परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे…जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल थे। टिहरी में सबसे ज्यादा और चंपावत में सबसे कम परीक्षा केंद्र बनाए गए।

छात्रों की सुविधा के लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं…जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा।

अब सभी की नजरें 25 अप्रैल पर टिकी हैं…जब लाखों छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने आएगा।

वेंडी स्कूल ने जीते 18 पदक, खो-खो में बना जिला चैंपियन

Haldwani Sports News | Kho Kho Championship | Vendy School | Uttarakhand Sports | School Achievement : हल्द्वानी में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया।

खास तौर पर खो-खो प्रतियोगिता में वेंडी स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियनशिप अपने नाम की।

इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, लेकिन वेंडी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों को आगे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय में आयोजित सभा के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया…जिससे स्कूल में उत्साह का माहौल बना रहा।

पहाड़ जाने वालों के लिए खुशखबरी: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर रोडवेज बस सेवा शुरू

Haldwani to Mukteshwar Bus | Uttarakhand Transport | Ajay Bhatt | Roadways Update | Kumaon Connectivity : उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए नई रोडवेज बस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस नई सुविधा का शुभारंभ सांसद Ajay Bhatt ने हरी झंडी दिखाकर किया।

सांसद ने कहा कि मुक्तेश्वर और रामगढ़ जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से परिवहन की समस्या बनी हुई थी। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था…क्योंकि अब तक केवल केमू बसों का ही संचालन होता था। नई रोडवेज सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पहाड़ और शहर के बीच आवागमन आसान बनाया जाए…ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इसके बाद सांसद ने काठगोदाम स्थित निर्माणाधीन बस डिपो का भी निरीक्षण किया। करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस डिपो में बस स्टेशन, वर्कशॉप और पार्किंग की सुविधा विकसित की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यहां 75 बसों और 167 कारों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही आधुनिक कार्यशाला भी तैयार की जा रही है…जिसमें कई डिपो की बसों का रखरखाव किया जाएगा।

सांसद ने मौके पर ही परिवहन मंत्री Pradeep Batra और अधिकारियों से बात कर अतिरिक्त बसें और चालकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र की अन्य परिवहन समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया और कहा कि जुलाई 2026 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

फर्जी आर्मी जवान बनकर किया प्यार, फिर वीडियो से ब्लैकमेल कर लूटे लाख रुपये

Chamoli Crime News | Fake Army Man Arrested | Cyber Blackmail Case | Uttarakhand Police | Social Media Fraud : चमोली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां सेना का फर्जी जवान बनकर एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी कर डाली।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को आर्मी में तैनात बताकर सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकात भी हुई। इसी दौरान आरोपी ने झांसे में लेकर युवती से उसकी निजी फोटो और वीडियो हासिल कर ली।

इसके बाद आरोपी ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के चलते पीड़िता ने आरोपी के खाते में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

मामले की शिकायत मिलने पर चमोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में ट्रेस की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी कुलदीप भंडारी (22) को गिरफ्तार कर लिया है…जो हरिद्वार जिले के रुड़की का रहने वाला है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहें और किसी के साथ निजी जानकारी या फोटो साझा न करें।

लखनऊ अग्निकांड के बाद मदद को आगे आया TFCC क्रिकेट ग्रुप

Lucknow Fire Relief | TFCC Cricket Group | Slum Fire Help | Social Work India | Community Support : टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद सैकड़ों परिवारों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। इस कठिन समय में जहां पीड़ित परिवार अपने घर-बार दोबारा बसाने की कोशिश में जुटे हैं…वहीं समाज के जागरूक लोग भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में TFCC क्रिकेट ग्रुप ने मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए राहत कार्य शुरू किया। ग्रुप के सदस्यों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित किया और जरूरतमंद परिवारों की मदद का जिम्मा उठाया।

टीम के सदस्य खुद मौके पर पहुंचे और राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने 11 सबसे जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर करीब डेढ़ महीने का राशन और जरूरी घरेलू सामान उपलब्ध कराया।

राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, चायपत्ती, मसाले, आलू, प्याज, टमाटर, सरसों का तेल, सोयाबीन, बेसन, बिस्कुट, नमकीन के साथ-साथ साबुन, डिटर्जेंट, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसी दैनिक उपयोग की चीजें शामिल रहीं। इसके अलावा बाल्टी, मग, भगोना, प्लेट, गिलास और चटाई जैसे जरूरी बर्तन भी दिए गए।

इस दौरान ग्रुप के सभी सदस्य एकजुट होकर सेवा कार्य में जुटे रहे और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई।

TFCC क्रिकेट ग्रुप की यह पहल न सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है…बल्कि यह भी दिखाती है कि सामूहिक प्रयास से बड़ी राहत दी जा सकती है। इस तरह के प्रयास समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं कि मुश्किल समय में साथ खड़े होना ही असली इंसानियत है।

हल्द्वानी बच्चे श्रीलंका में छाए, देश के लिए जीता पदक

Uttarakhand: Srilanka: Haldwani: दक्षिण एशियाई जू-जित्सु चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 12 अप्रैल तक श्रीलंका में किया गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने “फाइटिंग” और “नेवाजा” दोनों इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में रिद्धिमा नेगी ने एडल्ट कैटेगरी (45 किलोग्राम भार वर्ग) में भाग लेते हुए फाइटिंग और नेवाजा दोनों इवेंट्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं अविघ्न नेगी ने अंडर-16 कैटेगरी (40 किलोग्राम भार वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों इवेंट्स में स्वर्ण पदक हासिल किए।

इसके अलावा नमन मेहरा ने अंडर-18 कैटेगरी (62 किलोग्राम भार वर्ग) में भाग लेते हुए फाइटिंग और नेवाजा दोनों इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।

गौरतलब है कि जू-जित्सु में “फाइटिंग” और “नेवाजा” दो अलग-अलग प्रतिस्पर्धात्मक इवेंट्स होते हैं, और इन दोनों में स्वर्ण पदक जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश में गर्व का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता को भारतीय जू-जित्सु के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।