
TRENDING NEWS










Pushkar Singh Dhami | Narendra Modi | Women Empowerment India | Gender Budget | Nari Shakti Vandan : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा के विशेष सत्र में नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 2014 से ही नारी सशक्तिकरण को शासन की प्राथमिकता बनाया…जिसका परिणाम है कि देश का जेंडर बजट पिछले 11 वर्षों में पांच गुना से अधिक बढ़ा है। वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से लिंगानुपात में सुधार हुआ है और बालिकाओं की शिक्षा में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, संस्थागत प्रसव 61 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सुकन्या समृद्धि योजना” के तहत 4 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और इसमें 3.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं। इसके साथ ही “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” और “स्वच्छ भारत मिशन” जैसी योजनाओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को मजबूती दी है।
उन्होंने तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को कानूनी संरक्षण मिला है और समाज में सकारात्मक बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में जेंडर बजट के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। साथ ही सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है।
महिलाओं के खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट में 256 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
अंत में उन्होंने विपक्ष से अपील की कि महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें।
Pushkar Singh Dhami | Nari Shakti Vandan Adhiniyam | Uttarakhand Assembly | Women Reservation | Narendra Modi : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा के विशेष सत्र “नारी सम्मान-लोकतंत्र में अधिकार” में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जोरदार संबोधन दिया।
मुख्यमंत्री ने सदन के समक्ष महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन बिल को जल्द लागू किए जाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प पारित करने का प्रस्ताव रखा।
अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने उत्तराखंड की महान महिला हस्तियों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन से लेकर सामाजिक बदलाव तक, महिलाओं की भूमिका हमेशा प्रेरणादायक रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है और इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। चाहे विज्ञान हो, सेना हो या खेल—हर क्षेत्र में महिलाएं आज नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2023 में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून केवल महिलाओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं…बल्कि नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का माध्यम है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस दिशा में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
Pantnagar University | Dr Shivendra Kumar Kashyap | Vice Chancellor Appointment | Agriculture University | Uttarakhand News : उत्तराखंड के प्रतिष्ठित Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology में एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। जिस विश्वविद्यालय में कभी पढ़ाई की…आज उसी संस्थान की कमान डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के हाथों में आ गई है।
डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे इसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और अब शीर्ष पद तक पहुंचकर उन्होंने एक मिसाल कायम की है।
डॉ. कश्यप ने वर्ष 1983 में पंतनगर विश्वविद्यालय में बीएससी में प्रवेश लिया था और 1988 तक यहां से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
वर्ष 1997 में वे फिर से पंतनगर विश्वविद्यालय से जुड़े और इंडियन फार्मर्स डायजेस्ट पत्रिका के संपादक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के डीन जैसे अहम पदों पर कार्य किया।
कृषि शिक्षा और संचार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का प्रतिष्ठित बेस्ट टीचर अवॉर्ड सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
नए कुलपति के रूप में डॉ. कश्यप ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और वे इसे केवल नौकरी नहीं…बल्कि अपनी पहचान मानते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि उनका फोकस रिसर्च को मजबूत करने और विश्वविद्यालय को एक अग्रणी शोध संस्थान के रूप में स्थापित करने पर रहेगा।
Delhi Dehradun Expressway | Pushkar Singh Dhami | Narendra Modi | Infrastructure India | Uttarakhand News : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर कर इसे “नए भारत की रफ्तार” बताया।
दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में काफी कम समय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे देश में तेजी से विकसित हो रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी का उदाहरण है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में सड़क और परिवहन सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है…जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे से लौटते समय मुख्यमंत्री ने मार्ग में रुककर अपने अनुभव साझा किए और इसे उत्तराखंड के विकास के लिए अहम बताया।
वहीं अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात अभिनेत्री एवं सांसद Hema Malini से भी हुई। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड के “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के उत्पाद भी भेंट किए।
Uttarakhand Weather Update | IMD Alert | Orange Alert Uttarakhand | Rain Forecast | Dehradun Weather : उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम ने करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
29 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं…जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेशभर के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था…जो पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड स्तर रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 मई तक प्रदेश में मौसम का यही बदलता मिजाज बना रह सकता है…जिसमें बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेंगी।
Champawat Road Demand | Barakot Motor Road | Uttarakhand Development | Pushkar Singh Dhami | Rural Connectivity : चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में पाड़ासोसेरा–क्यारखोली मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मोटर मार्ग पहले ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की घोषणा में शामिल किया जा चुका है…लेकिन अब तक इस पर शासनादेश जारी नहीं हो पाया है…जिससे क्षेत्र के लोग निराश हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क उनके लिए बेहद जरूरी है। इसके बनने से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य समेत रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो जाएगा।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस मोटर मार्ग के लिए जल्द शासनादेश जारी कर वित्तीय स्वीकृति दी जाए…ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।
ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क का इंतजार किया जा रहा है और अब देरी होने से लोगों में चिंता बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
Char Dham Yatra | Pushkar Singh Dhami | Hardeep Singh Puri | LPG Supply Uttarakhand | Tourism Uttarakhand : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण मांग रखी है।
नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी गैस की आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री नेकहा कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली Char Dham Yatra के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं…जिससे व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ जाती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख सिलेंडरों की जरूरत होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के दौरान राज्य में आपदा की स्थिति बनती रहती है…ऐसे में राहत और बचाव कार्यों के लिए गैस सिलेंडर बेहद जरूरी होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी करीब 48 हजार सिलेंडरों के अतिरिक्त आवंटन की मांग भी रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में धार्मिक पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है और चारधाम यात्रा राज्य के लिए आस्था के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों का भी बड़ा आधार है।
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Haldwani: Ganesh Godiyal: Congress: उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य के 18 बड़े नेता जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि संभावित नेताओं की सूची तैयार कर कांग्रेस हाईकमान को भेज दी गई है। हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद इन नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड के कुछ मौजूदा विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वे कौन से नेता हैं जो दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।
इस दौरान गोदियाल ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के पुराने बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगत खुद स्वीकार कर चुके हैं कि 2027 का चुनाव जीतना आसान नहीं है और सिर्फ प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम पर चुनाव नहीं जीते जा सकते।
Roorkee News | Women Empowerment Uttarakhand | Gram Pradhan Story | UK Board Result | Inspirational News : जिम्मेदारियों के बीच सपनों को जिंदा रखना क्या होता है यह रुड़की की ग्राम प्रधान इसराना ने साबित कर दिया है। गांव की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 78.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सबको चौंका दिया।
टोडा कल्याणपुर अहतमाल गांव की प्रधान इसराना की यह सफलता अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 35 साल की उम्र में पढ़ाई जारी रखना और अच्छे अंक लाना आसान नहीं होता…लेकिन उन्होंने अपने मजबूत इरादों से यह कर दिखाया।
उन्होंने रुड़की के चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। दिनभर पंचायत और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई के लिए समय निकाला।
इसराना का कहना है कि अगर परिवार साथ दे तो महिलाएं किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनके पति और उपप्रधान अब्दुल वाजिद का बड़ा सहयोग रहा…जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
इसराना मानती हैं कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है और समाज में सम्मान दिलाती है। यही वजह है कि अब वे अन्य महिलाओं को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित कर रही हैं।
उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है…बल्कि यह संदेश भी देती है कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती।
Nainital Crime News | Advocate Suicide Case | Collectorate Incident | Uttarakhand Breaking News | Police Investigation : कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया…जब पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर एक अधिवक्ता का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह अधिवक्ता अपने काम में व्यस्त थे…तभी करीब 11:30 बजे कुछ लोगों की नजर कार के अंदर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह लॉन्ग व्यू कंपाउंड निवासी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी थे…जिनके हाथ में पिस्टल थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी जुट गए। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी मिला है…जिसमें अधिवक्ता ने किसी बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना से कलेक्ट्रेट और न्यायालय परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है…क्योंकि मृतक अधिवक्ता अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।