उत्तराखंड मे होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढे पूरा अपडेट

Home Guard Recruitment Uttarakhand | Home Guards Department | Uttarakhand Jobs | Government Recruitment | Vacancy 2026 : उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Home Guards and Civil Defence Uttarakhand ने प्रदेशभर में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 920 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुख्यालय की ओर से सभी जिला कमांडेंट को भेजे गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा रिक्तियां हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल जिलों में हैं। कुल 920 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण के आधार पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है….

30 अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी होगा

1 मई 2026 को अखबारों में प्रकाशन

22 मई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

23 मई से 4 जून तक आवेदन जांच

6 जून से शारीरिक परीक्षा और मापतौल शुरू

भर्ती प्रक्रिया के हर चरण की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य किया गया है….ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिश्तेदारों की ड्यूटी प्रक्रिया में न लगाई जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों में भर्ती तय समयसीमा के भीतर और नियमों के अनुसार पूरी कराई जाएगी।

उत्तराखंड: DM का बड़ा एक्शन, 17 अवैध होमस्टे का पंजीकरण किया रद्द

Dehradun Homestay Action | DM Dehradun | Illegal Homestay | Uttarakhand Tourism Rules | Law and Order : उत्तराखंड में अवैध रूप से चल रहे होमस्टे पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है और उन्हें पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन की जांच में सामने आया कि कई होमस्टे नियमों के विपरीत होटल की तरह संचालित किए जा रहे थे। यहां रात भर बार संचालन, तेज डीजे और अव्यवस्थित गतिविधियां चल रही थीं…जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई स्थानों पर बिना अग्निशमन उपकरण और फूड लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था। कुछ होमस्टे लीज पर चलाए जा रहे थे…जबकि कई जगह निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित हो रहे थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार और संस्कृति को बढ़ावा देना है…लेकिन इसका दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने महज सात दिनों में पांच मजिस्ट्रेट टीमों का गठन कर जांच अभियान चलाया और अव्यवस्था को चिन्हित किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ होमस्टे में विदेशी नागरिकों के ठहराव की जानकारी तक नियमानुसार नहीं दी जा रही थी।

डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य होमस्टे पर भी कार्रवाई की जाएगी।

रेल यात्री ध्यान दें, इन रूट्स पर दो महीने तक कंफर्म सीट मिलना मुश्किल

Roorkee Railway Station | Train Ticket Waiting | Indian Railways | Summer Rush | Confirm Ticket Problem : गर्मियों की छुट्टियों और शादी सीजन के चलते ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। Indian Railways की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना अब यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। यात्री कंफर्म टिकट के लिए स्टेशन और ट्रेवल एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को वेटिंग टिकट ही मिल पा रहा है।

कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस और लखनऊ सुपरफास्ट जैसी प्रमुख ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि अगले दो महीने तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल बताया जा रहा है।

यात्री गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ यात्रा करने और शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी दबाव देखा जा रहा है।

रुड़की से वाराणसी, कोलकाता, मुंबई, जम्मू, अयोध्या, सूरत और लखनऊ जैसे प्रमुख रूट्स पर टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। यात्रियों को 50 से अधिक वेटिंग तक के टिकट मिल रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां और शादी का सीजन शुरू होते ही टिकटों की मांग अचानक बढ़ गई है। स्लीपर कोच में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।

यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाएं और समय रहते टिकट बुक करें….ताकि परेशानी से बचा जा सके।

उत्तराखंड: जहां निकलनी थी बारात, वहीं से उठेंगे दो बहनों के जनाजे

Sitarganj Accident | Uttarakhand Road Accident | Kichha Highway Accident | Udhamsingh Nagar News | Tragic Incident : खुशियों से गूंजता एक घर अचानक मातम में बदल गया। निकाह की तैयारियों के बीच किच्छा हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

जानकारी के अनुसार हिना, निशा और रूबी अपने भाई के निकाह की तैयारियों के लिए बाजार गई थीं। घर में उनके लौटने का इंतजार हो रहा था…ताकि आगे की रस्में पूरी की जा सकें। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इंतजार कभी खत्म नहीं होगा।

हादसे में हिना और निशा की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची खुशियों से भरा आंगन चीख-पुकार में बदल गया। जहां निकाह मुबारक की आवाजें गूंजनी थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है।

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया….जब निशा की महज 9 महीने की मासूम बच्ची अपनी मां को हमेशा के लिए खो बैठी। हादसे के समय वह अपनी मां की गोद में थी। अब उस बच्ची के सिर से ममता का साया उठ गया है….जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं।

घर में जहां निकाह की तैयारियां चल रही थीं वहीं अब जनाजे की तैयारी होने लगी। रिश्तेदार जो खुशी में शामिल होने आए थे, अब गम में डूबे परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

इस घटना से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। लोग इसे सिर्फ एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि एक ऐसी त्रासदी मान रहे हैं जिसने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया।

हल्द्वानी इन क्षेत्रों में पीएनजी गैस कनैक्शन शुरू, हैल्पलाइन नंबर भी जारी

Haldwani: Pipeline: Gas: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि हल्द्वानी शहर में पीएनजी गैस कनैक्शन हीरा नगर, आकाशदीप कालोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म (ब्लाक ए,बी,सी,डी,ई,एफ एवं एच), दुर्गापाल गार्डन, मृदुल विहार एवं जोशी कालोनी क्षेत्रों में पीएनजी का संयोजन कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घरों में पाइपलाइन एवं मीटर स्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे सभी आवेदक जिन्होंने पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया। वह हैल्पलाइन नम्बर 9412087899 पर सम्पर्क कर अपना पीएनजी कनैक्शन सक्रिय, निर्गत करायें। उन्होंने बताया कि नये उपभोक्ता जिनके घरों में पीएनजी कनैक्शन उपलब्ध है उन्हें घरेलू सिलेन्डर का लाभ नही दिया जायेगा।


जिलाधिकारी ने समस्त पीएनजी कनैक्शन धारकों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों के घरों में पीएनजी कनैक्शन के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है वे उपभोक्ता अपना एलपीजी कनैक्शन गैस एजेन्सी में जाकर तत्काल समर्पण कर देें,जिससे कि लोगों को पीएनजी की निर्बाध आपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके।

उत्तराखंड: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 5 मई को लगेगा यहाँ बड़ा रोजगार मेला

Rozgar Mela Uttarakhand | ITI Srinagar Garhwal | Skill Development Department | Job Fair Uttarakhand | Employment News : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। Skill Development and Employment Department Uttarakhand के तत्वावधान में 5 मई को आईटीआई श्रीनगर गढ़वाल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शुरू होगा….जिसमें विभिन्न कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि इस मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी….जिनमें JK Tyre, Mahindra & Mahindra, Bajaj Auto, रॉकमैन, शिवम ऑटोटेक और मुंजाल शोवा जैसी कंपनियां शामिल हो सकती हैं।

इस रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 700 से 800 पदों पर भर्ती की संभावना है….हालांकि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी तक निर्धारित की गई है। खास तौर पर फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और ऑटोमोबाइल ट्रेड से जुड़े युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

अधिकारियों ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र और सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित समय पर मेले में पहुंचें।

बाबा केदारनाथ के दरबार में विदेशी श्रद्धालु खुश, प्रशासन की तारीफ

Kedarnath Yatra | Foreign Tourists Uttarakhand | Rudraprayag News | Char Dham Yatra | Uttarakhand Tourism : केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार नए रिकॉर्ड बना रही है। देश ही नहीं…विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और यात्रा व्यवस्थाओं की जमकर सराहना कर रहे हैं।

नीदरलैंड से आए 18 सदस्यीय श्रद्धालु दल ने दर्शन के बाद यात्रा व्यवस्था को बेहद संतोषजनक बताया। दल की सदस्य रोहिनी ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने खासतौर पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं की तारीफ की।

प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग से लेकर धाम तक भोजन, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं…जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

इसी बीच केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा एक मामला भी सामने आया है। मंदिर परिसर के सामने पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कहा है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धाम की गरिमा बनाए रखें और नियमों का पालन करें, ताकि सभी को शांतिपूर्ण और पवित्र वातावरण में दर्शन का अवसर मिल सके।

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

Uttarakhand Weather | IMD Alert | Orange Alert | Rain Update | Dehradun Weather : उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। चारधाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

कुमाऊं के कई हिस्सों में तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण नुकसान की खबरें सामने आई हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है…जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश और खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।

4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है…जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

नैनीताल जिले में पकड़ी जाएगी गड़बड़ी, 23 लाख राशन कार्डों की होगी जांच

Haldwani: Ration Card: Verification: नैनीताल जिले में राशन कार्डों के सत्यापन को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के 23 लाख से अधिक राशन कार्डों की जांच के आदेश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और अपात्र लोगों को चिन्हित करना है।

जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में खंड विकास अधिकारी तथा तहसील और नगर स्तर पर एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही ब्लॉक और तहसील स्तर पर पांच-पांच अधिकारियों की समितियां गठित की गई हैं, जो एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

प्रशासन के अनुसार जिले की छह तहसीलों में प्राथमिक परिवार योजना के तहत 1,13,642, अंत्योदय योजना में 17,834 और राज्य खाद्य योजना में 1,01,104 कार्डधारक पंजीकृत हैं। कुल 9,51,910 यूनिट पर राशन वितरित किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत हर पांच वर्ष में राशन कार्डों का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान प्रत्येक उपभोक्ता की ई-केवाईसी भी कराई जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगेगी और वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।

महिलाओं के लिए रिकॉर्ड बजट और बड़े फैसले, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

Pushkar Singh Dhami | Narendra Modi | Women Empowerment India | Gender Budget | Nari Shakti Vandan : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने विधानसभा के विशेष सत्र में नारी सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 2014 से ही नारी सशक्तिकरण को शासन की प्राथमिकता बनाया…जिसका परिणाम है कि देश का जेंडर बजट पिछले 11 वर्षों में पांच गुना से अधिक बढ़ा है। वर्ष 2026-27 के बजट में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से लिंगानुपात में सुधार हुआ है और बालिकाओं की शिक्षा में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, संस्थागत प्रसव 61 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सुकन्या समृद्धि योजना” के तहत 4 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और इसमें 3.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो चुके हैं। इसके साथ ही “प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना” और “स्वच्छ भारत मिशन” जैसी योजनाओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को मजबूती दी है।

उन्होंने तीन तलाक कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को कानूनी संरक्षण मिला है और समाज में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में जेंडर बजट के तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। साथ ही सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है।

महिलाओं के खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट में 256 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

अंत में उन्होंने विपक्ष से अपील की कि महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने में सहयोग करें।