नैनीताल के रामगढ़ में होटल का निर्माण की शिकायत, आईएएस दीपक रावत खुद मौके पर पहुंचे !

UttarakhandNews:Ramgarh:DeepakRawat:Inspection: IllegalConstruction: SchoolSafety: रामगढ़: आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने रामगढ़ ब्लॉक में विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन पंचायत भूमि पर होटल निर्माण, सड़क हादसों और स्कूल वैन में लापरवाही के मामलों में सख्त निर्देश दिए।

वन भूमि पर होटल निर्माण की जांच
ग्राम सतौली में शिकायत मिली कि एक गुरुग्राम स्थित कंपनी वन पंचायत भूमि पर होटल बना रही है। जांच में 176 हेक्टेयर वन भूमि के अभिलेख गायब मिले। आयुक्त ने भूमि की पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और बिना अनुमति निर्माण पर जेसीबी सीज करने के निर्देश दिए।

भीमताल – भवाली मार्ग पर निर्माण मलबे के कारण एक माह में 17 हादसे सामने आए। आयुक्त ने सचिव प्राधिकरण को जांच और कॉन्ट्रैक्टर प्रशांत वर्मा व जेई को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

स्कूल वैन में ओवरलोडिंग पर सख्ती
एक निजी स्कूल की 9 सीटर वैन में 23 बच्चे मिले। आयुक्त ने वाहन सीज करने, चालक का लाइसेंस जब्त करने और प्रधानाचार्य को चेतावनी देने के निर्देश दिए।

सरकारी स्कूलों का निरीक्षण
रामगढ़ के सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। आयुक्त ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और आवश्यक मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में वारदात,उत्तराखंड में चैकिंग तेज और कई बसें हुई निरस्त

UttarakhandNews:dehradunAlert: DelhiBlast: HaridwarSecurity:HighAlert: PoliceChecking: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राज्यभर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, चमोली और ऊधम सिंह नगर जिलों में बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग और निगरानी जारी है।

हरिद्वार बॉर्डर इलाकों नारसन, मडावर और काली नदी के पास पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। वहीं चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा जांच के लिए BDS टीम पहुंची और नए मेटल डिटेक्टर (DFMD) लगाए गए।

राजधानी देहरादून में दिल्ली जाने वाली चार वॉल्वो बसें रद्द की गई हैं। उधर ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में भी सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग तेज है। रेलवे स्टेशन और ISBT पर पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी-उत्तराखंड सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती है। कोटद्वार और नजीबाबाद बॉर्डर पर वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

उत्तराखंड में प्राइमरी टीचर के 1649 पदों पर भर्ती निकली

Uttarakhand Teacher Recruitment 2025: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के 1649 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन 8 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है। भर्ती में देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जैसे जिले शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड या बीटीसी अनिवार्य है। उत्तराखंड टीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है (1 जुलाई 2025 तक)

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी…एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतन (लेवल-6 पे स्केल) दिया जाएगा।
साथ ही डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। भर्ती मेरिट के आधार पर होगी…किसी परीक्षा या इंटरव्यू की आवश्यकता नहीं होगी।

आवेदन कैसे करें

संबंधित जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

उसमें दिया गया आवेदन पत्र भरें।

आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डीएलएड/बीटीसी सर्टिफिकेट, टीईटी प्रमाणपत्र, निवास व जाति प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करें।

फॉर्म को रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से अपने जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय में भेजें।

आवेदन भेजने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

यह भर्ती उत्तराखंड के शिक्षण क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आई है।

हल्द्वानी निवासी आदित्य रावत पहनेंगे नीली जर्सी, BCCI ने फिर से दिया मौका

Aditiya Rawat: Uttarakhand: Cau: Cricket: India: Haldwani: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए यू-19 और इंडिया बी यू-19 टीमों की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की दोनों टीमों के अलावा अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेगी। सीरीज 17 नवंबर से 30 नवंबर तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाएगी।

इस घोषणा से उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों — लक्ष्य रायचंदानी और आदित्य रावत को इंडिया ए यू-19 टीम में शामिल किया गया है। यह चयन न केवल इन खिलाड़ियों के करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य के उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

सीएयू के पदाधिकारियों ने इस चयन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य और आदित्य का चयन उत्तराखंड क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की ओर संकेत करता है। एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और आने वाले समय में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

सीएयू सचिव किरण वर्मा ने इस अवसर पर कहा,

“यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है। लक्ष्य रायचंदानी और आदित्य रावत ने कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। बीसीसीआई द्वारा दिए गए इस अवसर का वे जरूर सदुपयोग करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे। सीएयू की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और पूरे उत्तराखंड की शुभेच्छा।”

यह चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनके लिए आगे रणजी ट्रॉफी और भारतीय टीम तक का रास्ता खुल सकता है।

पति शराब पीकर करता है पत्नी और बेटी से हिंसा, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार

देहरादून : शराब के नशे में पत्नी और बेटी से मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।देहरादून निवासी हेमलता नामक महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल के कार्यालय पहुंचकर बताया कि उनका पति, जो अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत है, प्रतिदिन शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पति ने उन्हें और उनकी 10 वर्षीय बेटी को जलाने और तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया। भयभीत हेमलता ने जिलाधिकारी से जान की सुरक्षा और जीवनयापन खर्चे की मांग की।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑनलाइन प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई और कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।डीएम कार्यालय के अनुसार, हाल के दिनों में महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्रत्येक दिन कई प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, पति-पत्नी या पड़ोसियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें शामिल हैं।अब तक 110 से अधिक ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनकी निगरानी (मॉनिटरिंग) भी की जा रही है ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी

Dehradun: Uttarakhand News: Panchayat by Election: उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन 13 से 22 नवंबर 2025 तक संपन्न कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा  कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को समय सारणी के अनुसार चुनाव की पूरी तैयारियों को त्रुटिहीन ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार:

13-14 नवंबर: नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि

15 नवंबर: नाम निर्देशन पत्रों की जांच

16 नवंबर: सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी; 3 बजे के बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन

20 नवंबर: मतदान

22 नवंबर: मतगणना और परिणाम घोषित

सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन, नाम वापसी एवं मतगणना संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों के लिए यह प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, जबकि मतगणना संबंधित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर संपन्न होगी और परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे।

जनपद देहरादून में 804 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:

चकराता: 266

कालसी: 234

विकास नगर: 74

सहसपुर: 53

रायपुर: 135

डोईवाला: 42

उत्तराखंड: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान की इस एयरपोर्ट पर हुई आपातकालीन लैंडिंग

Dehradun:Uttarakhand News:Sukhoi-30 MKI: Emergency Landing: Indian Air Force: Jolly Grant Airport: जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ। यह फाइटर जेट सुबह बरेली से उड़ान भरकर देहरादून की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल रिसाव शुरू हो गया…जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन कदम उठाया।

हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान को टर्मिनल से कुछ दूरी पर वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। बरेली से इंजीनियरों की टीम देहरादून एयरपोर्ट पहुंच चुकी है और तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि विमान की लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण हुई और मरम्मत का काम जारी है।

अप्रैल 2018 में सुखोई विमानों ने देहरादून एयरपोर्ट पर अभ्यास उड़ान भरी थी….लेकिन यह पहला मौका है जब किसी तकनीकी समस्या के कारण सुखोई विमान को यहां आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

महिला आईएएस के ड्राइवर का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर

Success Story: Hrithik Solanki clears MPPSC 2023:  मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए ऋतिक सोलंकी ने हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है…जिनके पास सीमित संसाधन हैं।

ऋतिक सोलंकी के पिता रूपसिंह सोलंकी आईएएस अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख के ड्राइवर हैं। अपने पिता को आईएएस अफसर के साथ काम करते देखकर ऋतिक ने सिविल सेवा में जाने का सपना देखा और उसे पूरा किया।

ऋतिक की सफलता केवल MPPSC 2023 तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले उन्होंने 2022 में हुई MPPSC परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी और एटीओ (ट्रेजरी ऑफिसर) के पद पर नियुक्ति पाई थी। वर्तमान में वह अलीराजपुर जिले में पोस्टेड हैं।

ऋतिक के पिता रूपसिंह ने कहा कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई और करियर के लिए कई व्यक्तिगत त्याग किए। घरखर्च में कटौती की अपनी और पत्नी की जरूरतों को पीछे रखा और बेटे को दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने और यूपीएससी की कोचिंग करवाने के लिए अपनी GPS मशीन तक बेच दी।

ऋतिक सोलंकी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनके बड़े भाई राहुल भी मप्र वन सेवा परीक्षा में पास होकर महाराष्ट्र की चंद्रपुर फॉरेस्ट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ऋतिक की कहानी इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ दबंगों ने हमला किया

Journalist: Police: Uttarakhand:हल्द्वानी : शहर के ऊँचापुल क्षेत्र में खबर कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, दीपक अधिकारी किसी समाचार की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी।

घटना के बाद घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। पत्रकार संगठनों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा मे 2700 अप्रेंटिस पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस अधिनियम के तहत 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में 2700 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राज्यों के अनुसार रिक्तियों का विवरण

राज्य/संघ राज्य क्षेत्रसीटों की संख्या
आंध्र प्रदेश38
असम21
बिहार47
चंडीगढ़ (यूटी)
छत्तीसगढ़12
दादरा और नगर हवेली (यूटी)48
दिल्ली (यूटी)5
गोवा119
गुजरात10
हरियाणा400
जम्मू और कश्मीर36
झारखंड5
कर्नाटक15
केरल440
मध्य प्रदेश52
महाराष्ट्र56
मणिपुर2
मेघालय297
मिजोरम5
ओडिशा29
पुडुचेरी (यूटी)6
पंजाब96
राजस्थान215
तमिलनाडु159
तेलंगाना154
उत्तर प्रदेश307
उत्तराखंड22
पश्चिम बंगाल104
कुल2700

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

SC/ST: 0

दिव्यांगजन: 400 + GST

सामान्य/OBC/EWS: 800 + GST

चयन प्रक्रिया

प्रशिक्षुओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड

चयनित प्रशिक्षु को 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान 15,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।