
TRENDING NEWS










Haldwani Violence: Stone Pelting: Prohibited Animal Case: Police Investigation: Nainital News: Uttarakhand News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में 16 नवंबर की देर रात माहौल तब बिगड़ गया जब उजाला नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिलने की सूचना फैली। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और देर रात हुई पथराव की घटनाओं के बाद पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कैसे भड़की घटना?
रविवार शाम उजाला अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के गेट के पास प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिलने की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर अनेक लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक कुत्ता उक्त अवशेष को अपने मुंह में ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को दिखाकर उन्हें शांत करने की कोशिश की।
पथराव और पुलिस की कार्रवाई
स्थिति संभल पाती उससे पहले ही कुछ लोगों ने दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ की संख्या बढ़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को तितर-बितर करना पड़ा। माहौल को देखते हुए देर रात उजाला नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
40–50 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
बनभूलपुरा एसओ सुशील जोशी की तहरीर पर पथराव और उपद्रव के मामले में 40–50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने के मामले में भी एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजकर साक्ष्य एकत्र किए गए।
Nainital: Uttarakhand News: Missing Girls:Bride:Runaway: उत्तराखण्ड में अविवाहित युवतियों, किशोरियों और महिलाओं के एकाएक लापता होने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला आज नैनीताल जिले से सामने आया है, जहां शादी से महज 20 दिन पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
नैनीताल शहर के तल्लीताल क्षेत्र की रहने वाली यह युवती अचानक बिना किसी सूचना के घर से गायब हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। परिवार लंबे समय से विवाह की तैयारियों में जुटा था शादी के कार्ड छप चुके थे और कई रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था। युवती की अचानक गुमशुदगी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।
परिवार ने शुरू में मामले को बाहरी लोगों से छिपाकर खुद ही तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में तीन दिनों तक खोजबीन की गई…लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः परिवार ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।
बताया गया है कि युवती की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में तय थी। घर में कपड़ों की खरीदारी, भोजन और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं लगभग अंतिम चरण में थीं। अचानक गुमशुदगी ने परिवार की उम्मीदों और अरमानों पर पानी फेर दिया।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवती किसी युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और उसी के साथ घर से भाग गई। हालांकि पुलिस ने इसे केवल प्रारंभिक संभावना मानते हुए जांच शुरू कर दी है। इस बीच अफवाहों ने युवती के परिवार को सामाजिक प्रतिष्ठा की चिंता में और अधिक परेशान कर दिया है।
तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने कहा कि परिवार की तहरीर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन, संपर्कों और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खोजबीन तेज कर दी गई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की बातें फैल गई हैं। लोग अपनी-अपनी राय बना रहे हैं। वहीं युवती के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में हैं।
IPL: Kamlesh Nagarkoti: CSK: Uttarakhand: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें टीम ने बड़े बदलाव करते हुए कुल 9 खिलाड़ियों—राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी. आंद्रे सिद्धार्थ, दीपक हुड्डा, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, शेख रसीद, कमलेश नागरकोटी और श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज़ मथीसा पथिराना—को रिलीज कर दिया है। 15 नवंबर, शनिवार, सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की सूची जमा करने की अंतिम तारीख थी।
इससे पहले CSK ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड करते हुए संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बदले सैम करन और रविंद्र जडेजा को रिलीज कर दिया गया। जडेजा को आईपीएल 2025 में 18 करोड़ में रिटेन किया गया था, और अब संजू सैमसन भी इसी राशि पर CSK से जुड़ गए हैं। मिनी ऑक्शन से पहले CSK के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है और 9 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं, जिन पर टीम नए खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
वहीं, टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उनमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, डेवोन कॉन्वे, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, अंशुल कम्बोज, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद और खलील अहमद शामिल हैं। CSK के इन बड़े फैसलों के बाद अब सभी की निगाहें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन पर होंगी, जहाँ फ्रेंचाइज़ी अपनी टीम की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ अहम खरीदारी कर सकती है।
2018 अंडर-19 विश्वकप में एक खोज के रूप में सामने आए कमलेश नगकरोटी मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले हैं। कमलेश अब तक केकेआर, दिल्ली और सीएसके का हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। दूसरी चोट के चलते वो लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट से भी बाहर हैं।
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में तेज़ी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को जनता ने स्पष्ट रूप से नकार दिया।
इसी बीच, राजद से निष्कासित किए जाने के बाद अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) बनाकर चुनाव मैदान में उतरे तेज प्रताप यादव को इस चुनाव में खास सफलता नहीं मिली और वे महुआ सीट से पराजित हो गए। चुनाव परिणाम के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में जारी पुत्र बनाम पुत्री विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं, तेज प्रताप यादव के ताज़ा राजनीतिक कदम ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
दरअसल, जेजेडी ने घोषणा की है कि वह बिहार में बनी एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देगी। पार्टी द्वारा यह फैसला एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी जेजेडी के प्रवक्ता प्रेम यादव ने साझा की। बैठक में पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन और राजद की वरिष्ठ नेता रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का प्रस्ताव देने की बात भी कही, जिससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Cricket: Coach: Gautam Gambhir: India vs Kolkata:कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को चौंकाने वाली हार दी। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 124 रन बनाने थे और उसके पास पूरे तीन दिन का समय था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे ही दिन 93 रनों पर सिमट गई। इस अप्रत्याशित हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा कोच गौतम गंभीर पर टूट पड़ा है।
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर की कोचिंग में भारत को घरेलू टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज़ में हराया था। उस सीरीज़ की हार का जिम्मा भी फैंस ने गंभीर पर ही डाला था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत को सीरीज़ गंवानी पड़ी, जिसके चलते टीम इंडिया पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से चूक गई। इंग्लैंड दौरे पर टीम किसी तरह सीरीज़ ड्रॉ कराने में सफल रही, लेकिन लगातार प्रदर्शन में गिरावट से फैंस निराश हैं।
कप्तान तेम्बा बावुमा के जुझारू अर्धशतक के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डस की खतरनाक पिच पर बलखाती गेंदों के जादू से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन ही रविवार को यहां 30 रन से हराकर भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई. इससे साउथ अफ्रीका ने दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.
D.El.Ed Exam 2025: Uttarakhand Board: Ramnagar: Admit Card: Exam Centers: Uttarakhand News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्राथमिक शिक्षक बनने की दिशा में पहला कदम मानी जाने वाली यह परीक्षा राज्यभर में 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय के एनेक्सी सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक में 29 परीक्षा शहरों के नोडल अधिकारी और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक शामिल हुए।
बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने कहा कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और इस बार कुल 40,571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है….वे 20 और 21 नवंबर को अपने प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र जाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट फोटो, वैध आईडी और शपथ पत्र अनिवार्य होगा।
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सुषमा गौरव और शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा नकल-विहीन और पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, मॉनिटरिंग और रियल-टाइम सुपरविजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
राज्यभर में बड़े स्तर पर होने जा रही यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य को तय करेगी। शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा वाले दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचे…ताकि कोई परेशानी न हो।
Chamoli News:Chamoli School Safety: Overloading Action: Uttarakhand Police:Tharali Incident:Uttarakhand News: चमोली के थराली क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी एक चिंताजनक घटना सामने आई है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया…जिसमें एक स्कूली वाहन में गंभीर लापरवाही पकड़ी गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK-11-TA-0117 को रोका तो पता चला कि 10 सीटों वाले वाहन में पूरे 20 बच्चे बैठाए गए थे। चालक आनंद सिंह, निवासी थराली, बच्चों को इसी हालत में स्कूल ले जा रहा था।
एसपी चमोली सुरजीत सिंह पवार के निर्देश पर पूरे जिले में ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। थाना अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने कहा कि चालक के खिलाफ चालान कर सख्त चेतावनी दी गई है।
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ओवरलोडेड वाहनों में स्कूल न भेजें और स्कूल प्रबंधन से सुरक्षित परिवहन व्यवस्था की मांग करें। पुलिस ने साफ किया है कि बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी वाहन चालक पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun: Uttarakhand News: AnganwadiNews: WomenEmpowerment: UttarakhandUpdates: WCDDepartment: RekhaArya: SchemeBenefits: उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली एकमुश्त धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब प्रदेश की 38,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विभाग के निदेशक बी.एल. राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से कल्याण कोष योजना के तहत सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु पर मिलने वाली राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में दो बार बैठक भी हो चुकी है।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु पर मिलने वाली राशि में बड़ा इजाफा किया जाएगा।
पहले जहां यह राशि 46,540 रुपये थी…अब इसे बढ़ाकर कम से कम 1 लाख रुपये किया जा रहा है।
10 साल सेवा वाले कार्यकर्ताओं को 1,62,000 रुपये
जबकि 30 साल सेवा पूरी करने वालों को 4,32,000 रुपये की एकमुश्त धनराशि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विभाग ने इस योजना को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मांगी है। वहीं कार्यकर्ताओं के अंशदान में भी बदलाव प्रस्तावित है..अब उन्हें हर महीने 100 रुपये की जगह 300 रुपये अंशदान देना होगा।
यह निर्णय राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है…जो वर्षों से अपने अधिकारों और आर्थिक सुरक्षा को लेकर संघर्ष कर रही थीं।
Keyword: Army Recruitment: Agniveer Rally: Garhwal Rifles: Uttarakhand News: उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लंबे समय से भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे थे। गढ़वाल राइफल्स जल्द ही गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली कोटद्वार के GBS कैंप में होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है। रैली 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अधिसूचना व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी समस्या पर उम्मीदवार ARO लैंसडाउन से या हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 3 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। ओटीपी आधारित सत्यापन के लिए आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी है।
इन दस्तावेजों का होना अनिवार्य:
शैक्षिक प्रमाणपत्र
8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए DEO द्वारा सत्यापित मार्कशीट व TC
अधिवास/नैटिविटी/स्थायी निवास प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
धर्म प्रमाणपत्र
पुलिस एवं स्कूल चरित्र प्रमाणपत्र
अविवाहित प्रमाणपत्र
संबंध प्रमाणपत्र
NCC प्रमाणपत्र
खेल प्रमाणपत्र
पैन कार्ड व आधार कार्ड
महत्वपूर्ण: बिना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और मूल दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हल्द्वानी: अस्त्राविदा शूटिंग अकैडमी की उभरती हुई शूटर जीविका सिंह ने आज अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप और ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में जीविका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
जीविका वर्तमान में कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके पिता प्रकाश सिंह, जो पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, ड्यूटी की व्यस्तताओं के बावजूद हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वहीं उनकी मां पूनम सिंह, गृहिणी होते हुए भी हल्द्वानी में रहकर बच्चों की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन ने जीविका की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।