
TRENDING NEWS










SSCExamCheating: DehradunPolice: BluetoothDevice: Uttarakhand News: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले एक अभ्यर्थी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला महादेवी इंटर कॉलेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र का है…जहाँ 12 से 30 नवंबर तक SSC की ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की टायर-1 ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी।
पुलिस के अनुसार अभ्यर्थी दीपक (हरियाणा निवासी) परीक्षा के दौरान बाथरूम जाने के बहाने कक्ष से बाहर गया और वापस लौटने पर उसकी चेकिंग की गई। जांच में उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि यह डिवाइस उसे परीक्षा केंद्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे लकी सिंह ने उपलब्ध कराई थी…ताकि वह अपने साथी जैश से संपर्क कर नकल कर सके।
नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने कहा कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भगवान दास की सूचना और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ के आधार पर अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
CMDhami: DehradunISBT: CleanIndiaMission: PublicTransport: UttarakhandCM: ISBTInspection: #SwachhtaAbhiyan: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय से सीधे आईएसबीटी देहरादून पहुंचे और परिसर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, यात्री सुविधा और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
आईएसबीटी में फैली गंदगी देखकर मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू उठाई और अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने परिवहन विभाग और एमडीडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जागरूकता बोर्ड सभी जगह लगाए जाएँ।
सीएम धामी ने बस संचालन, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएँ पूरी तरह सही होनी चाहिए अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने और प्रदेश में जनसहभागिता आधारित व्यापक स्वच्छता अभियान की घोषणा की।
Uttarakhand Police: Sub Inspector Krishna Chandra Arya: Central Home Minister Medal: Crime Investigation: Udham Singh Nagar: Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर है। नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सब-इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र आर्य को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
एसआई कृष्ण चंद्र आर्य ने 29 दिसंबर 2021 को हुई इस हत्या की विवेचना करते हुए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया नेटवर्क के माध्यम से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून लगी जींस, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए। 20 मई 2025 को अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि कृष्ण चंद्र आर्य की इस मामले में भूमिका न केवल जांच के सफल निपटान में बल्कि पुलिस विभाग की पेशेवर दक्षता को उजागर करने में भी अहम रही। इस सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान हुई है….बल्कि पूरे उधम सिंह नगर जिले की पुलिस टीम के लिए यह गर्व का क्षण भी है।
Sunil Kanwal: Cycling Challenge: Kashmir to Kanyakumari: Adventure: Ultra-Endurance: Haldwani: Uttarakhand News:अगर दिल में जोश, जुनून और कुछ कर गुजरने की चाहत हो…तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। हल्द्वानी के सुनील कनवाल ने यही साबित किया। सुनील ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4249 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा सिर्फ 16 दिनों में पूरी की। 1 नवंबर को श्रीनगर से शुरू हुई यह यात्रा 16 नवंबर को कन्याकुमारी में समाप्त हुई। इस चुनौतीपूर्ण सफर में कुल 150 साइकिलिस्ट शामिल थे…और हर दिन उन्होंने 200 से 300 किलोमीटर की दूरी तय की।
सुनील ने कहा कि दिन में उन्हें 16-17 घंटे साइकिल चलानी होती थी और रात में केवल 2-5 घंटे की नींद मिलती थी। खाने में प्रोटीन और हाई कार्ब डाइट का खास ध्यान रखा गया और पानी की मात्रा भी नियमित रूप से बनाए रखी जाती थी। हर रास्ते की अपनी चुनौती थी तीखी धूप, ऊँची चढ़ाई, घाट और बदलते मौसम ने इस सफर को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया।
सुनील बागेश्वर मूल के और फिलहाल हल्द्वानी निवासी IT और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में पीजी करने के बाद बेसिक, एडवांस और सर्व एड व रेस्क्यू माउंटेनियरिंग के कोर्स पूरे कर चुके हैं। करीब 17 साल से वे ट्रैवल और टेक्नोलॉजी दोनों फील्ड में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे टूर्स बाय लोकल्स से फ्रीलांसर के रूप में जुड़े हैं और अपनी एडवेंचर कंपनी “Polestar Adventures” भी चला रहे हैं।
सुनील खुद एक अनुभवी माउंटेनियर, मैराथन रनर और अल्ट्रा-एंड्योरेंस एथलीट हैं। पिछले दो दशकों में उन्होंने कई ट्रायथलॉन, साइक्लिंग और अल्ट्रा रनिंग इवेंट्स में हिस्सा लिया। उनके लिए ये सिर्फ कोई चुनौती नहीं…बल्कि जीने का तरीका है। उनका मानना है कि फिटनेस सिर्फ शरीर के लिए नहीं…बल्कि मानसिक और मानसिक ताकत की असली पहचान है।
Bihar Politics: Nitish Kumar: Congress: Mahagathbandhan: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार मिली है…जबकि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार गठन की तैयारी में जुटा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने नीतीश कुमार को नया राजनीतिक प्रस्ताव दिया है।
अल्वी ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार के बिना भी सरकार बनाने के लिए जेडीयू विधायकों को तोड़ सकती है…क्योंकि पार्टी तोड़ना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे में नीतीश कुमार को बीजेपी के साथ नहीं बल्कि महागठबंधन के साथ सरकार बनानी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नीतीश कुमार के पास 85 और लालू यादव के पास 35 सीटें हैं। यदि दोनों साथ आते हैं तो ओवैसी भी समर्थन दे देंगे और इस तरह नीतीश कुमार पांच साल तक स्थिर सरकार चला सकते हैं। अल्वी ने साफ कहा कि नीतीश को बीजेपी छोड़कर वापस महागठबंधन के साथ आ जाना चाहिए।
चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अल्वी ने कहा कि बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए। उनका आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव लड़ रहे थे।
संगठन को लेकर अल्वी ने विपक्ष खासकर कांग्रेस को सलाह दी कि अगर भाजपा-आरएसएस जैसी ताकतों से मुकाबला करना है तो संगठन को मजबूत करना होगा।
Dehradun Crime: Minor Girls Rescue: POCSO Case: Muzaffarnagar Arrest: Police Investigation: Uttarakhand News: कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर दर्ज केस में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराएँ बढ़ा दी हैं। दोनों किशोरियों में एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम समुदाय से है।
25 अक्टूबर को एक महिला कोतवाली पहुंची और बताया कि 23 अक्टूबर को उसकी 14 वर्षीय बहन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने हर जगह तलाश की…लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की अपने पड़ोस में रहने वाली दूसरी किशोरी के साथ गई है। इसके बाद दोनों के फोटो और विवरण जिले के सभी थानों और सीमावर्ती इलाकों में भेजे गए। सर्विलांस टीम और मुखबिरों की मदद से पुलिस को दोनों की लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली।
पुलिस टीम तुरंत मुजफ्फरनगर की ओर निकली। शनिवार को रामपुर तिराहा, हरिद्वार बस स्टॉप पर पुलिस को दोनों किशोरियां आरोपी के साथ मिल गईं। मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने कहा कि आरोपी ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दोनों को सुरक्षित देहरादून लाया गया…जहाँ उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए।
पुलिस के अनुसार दोनों किशोरियां पड़ोस में रहती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उन्होंने स्कूल भी छोड़ दिया था। आरोपी मुस्लिम किशोरी के रिश्तेदारों से परिचित था और घर पर उसका आना-जाना था। धीरे-धीरे दोनों लड़कियाँ उसके संपर्क में आ गईं और फिर घर से बिना बताए निकल गईं। कुछ दिन वे प्रेमनगर क्षेत्र में रहीं और बाद में आरोपी के साथ मुजफ्फरनगर पहुँच गईं। इसी दौरान आरोपी ने उनका शोषण किया। पुलिस को इस मामले में एक रिश्तेदार की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उसकी गतिविधियों की जाँच जारी है। पुलिस ने आरोपी उमेद राजपूत उर्फ सुफियान को न्यायालय में पेश किया…जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
#UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #FakeCertificates #PrimaryEducation #TeacherSuspension: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाकर सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है।
बीते वर्ष सहायक अध्यापक पद पर तैनात शोभित सिंह को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने के चलते निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और विभाग में खलबली मची हुई है।
जानकारी के अनुसार शोभित सिंह को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी हरसान बाजपुर में नियुक्त किया गया था। हालांकि कुछ माह बाद ही उनके खिलाफ शिकायत मिली जिसमें आरोप था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर नौकरी हासिल की थी।
जांच में क्या सामने आया:
डीईओ प्रारंभिक हरेंद्र कुमार मिश्र ने मामले की जांच उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर को सौंपी। जांच में पाया गया कि शोभित सिंह ने डीएलएड के लिए उत्तर प्रदेश और सहायक अध्यापक के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाया था। इसके बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में सहायक अध्यापक के 309 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 40 से अधिक उम्मीदवारों को मेरिट और शपथ पत्र के आधार पर नौकरी दी गई थी…जिसमें शोभित सिंह भी शामिल थे।
अब फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक बनने वाले अन्य शिक्षकों की भी नौकरी पर तलवार लटक रही है…और विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है।
Uttarakhand News:Dehradun #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #ColdWave #FrostAlert #MountainWeather: उत्तराखंड में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर धूप खिली रहती है…लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण सुबह और शाम की ठंड अब और तेज महसूस हो रही है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने लगा है….जिससे रात के समय सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भी यह मौसम बना रह सकता है।
देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी इलाकों में सुबह और शाम तीखी ठंड महसूस हो रही है…जबकि दिन में तेज धूप राहत दे रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है…लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़कने से रातें बेहद ठंडी हो रही हैं। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग तीन गुना तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान की स्थिति………
मुक्तेश्वर: अधिकतम 19.6°C, न्यूनतम 6.0°C
नई टिहरी: अधिकतम 19.0°C, न्यूनतम 5.6°C
मैदानी इलाकों में तापमान…..
देहरादून: अधिकतम 26.9°C, न्यूनतम 10.0°C
ऊधमसिंह नगर: अधिकतम 28.2°C, न्यूनतम 8.8°C
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। इससे कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं…इसलिए आम जनता को सावधानी बरतने की सलाह है।
Dehradun:Uttarakhand News:CongressUttarakhand:UttarakhandPolitics:PoliticalNews: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया। समारोह में कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश देख बड़े नेता उत्साहित नजर आए। पूरा कार्यक्रम एकजुटता और चुनावी तैयारी पर केंद्रित रहा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पांडव और पंचमुखी रुद्राक्ष बताते हुए उत्साह बढ़ाया और नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि किसी को यह सोचना नहीं चाहिए कि पार्टी उनकी सीट हार जाए और बाकी सभी जीतें। बल्कि हर नेता को यह ध्यान देना होगा कि उनकी सीट जीती जाए। इस प्रयास से ही पार्टी पूरे चुनाव में सफलता हासिल कर सकती है। हरीश रावत ने प्रीतम सिंह को पार्टी का अर्जुन और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को भीम बताते हुए कहा कि संविधान, गांधी, नेहरू और अंबेडकर के सिद्धांतों को बचाने के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता और नेता पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं…जिसमें सबसे अधिक पेंशन और नौकरियां शामिल हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता एकजुट हैं और कोई आंतरिक झगड़ा नहीं है। केवल कुछ निचले स्तर के लोग अधिक उत्साहित होने का दिखावा कर गुटबाजी का दावा करते हैं….जिन्हें चिन्हित करना जरूरी है।
समारोह के दौरान कुछ बड़े नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिल सकी…जबकि खराब साउंड सिस्टम ने संबोधन में परेशानी पैदा की। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश देख नेताओं का उत्साह बढ़ गया। रावत ने कहा कि बिहार चुनाव में हार के बावजूद हाईकमान द्वारा नई जिम्मेदारी देने से उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुआ है…जो 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।
Dehradun:Uttarakhand News: Corbett Tiger Reserve: Full Day Safari: Wildlife Safari:Tiger Reserve: उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वन प्रबंधन पहली बार फुल डे सफारी शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रस्ताव वन मुख्यालय को भेजा गया है और इस पर विचार-विमर्श चल रहा है।
फुल डे सफारी के तहत पर्यटक सुबह 6 से 10 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक दो शिफ्ट में जंगल की सैर कर सकेंगे। इसके अलावा नाइट स्टे और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रुकने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे पर्यटक दिनभर वन्यजीवों का आनंद ले सकेंगे और सफारी के बीच के समय वन विभाग के रेस्ट हाउस में आराम कर सकते हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने कहा कि रणथंभौर और तड़ोबा टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी सफल रही है…इसलिए इसे कार्बेट में भी लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रारंभ में गर्जिया, बिजरानी, ढेला और झिरना जोन में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
सफारी के दौरान पर्यटकों की निगरानी के लिए ढिकाला जोन में टॉवर बनाए गए हैं। टॉवर पर बैठकर भी पर्यटक वन्यजीवों को देख सकेंगे। टॉवर पर सोलर फैंसिंग, नेचर गाइड की मौजूदगी अनिवार्य होगी और खाद्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। टॉवर सुविधा के लिए अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।
इसके अलावा हाथी सफारी की सुविधा भी प्रस्तावित है…जिसे पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर संचालित किया जाएगा। फुल डे सफारी के लागू होने पर पर्यटकों को इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
कार्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में कार्बेट रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये का आर्थिक कारोबार हुआ। फुल डे सफारी लागू होने पर पर्यटन में और इजाफा होने की संभावना है।