मुख्यमंत्री धामी ने किसानों से मुलाकात की और गन्ने का स्वाद चखते हुए दिया सकारात्मक आश्वासन

Dehradun : Uttarakhand News: Haridwar Farmers Meet CM Pushkar Singh Dhami : हरिद्वार जनपद से आए गन्ना किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ धूप में ही लॉन पर बैठकर गन्ने का स्वाद लिया और उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में किसानों ने रायसी बालावाली पुल तक तटबंदी का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल की स्थापना, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर का निर्माण और डोईवाला मिल पर बकाया भुगतान दिलाने की मांग रखी। किसानों ने राज्य स्तर पर परामर्शित गन्ना मूल्य घोषित करने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री धामी ने लॉन में बैठकर किसानों की बातें ध्यानपूर्वक सुनी और गन्ना मूल्य सहित अन्य सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड: घर के पीछे काम करते समय मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत !

UttarakhandNews : Almora news : construction accident : landslide : worker death:  हवालबाग ब्लॉक के मैंचोड़ गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। मकान मालिक और दो मजदूर मलबे में दब गए जिसमें मजदूर आनंद राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक कृष्ण कुमार सिंह मेहता और मजदूर गोपाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मैंचोड़ गांव निवासी कृष्णा सिंह के घर पर दीवार मरम्मत और मिट्टी हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भू-धंसाव हो गया और भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से तीनों दबा गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम सदर संजय कुमार और आपदा एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और बेस अस्पताल भेजा। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड: विधायक और दारोगा में तीखी बहस, बोले – तूने अंगुली कैसे दिखाई?

UttarakhandNews : KhushalSinghAdhikari : Champawat : ViralVideo : PoliceDrama : PoliticalControversy :  लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से दारोगा को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक कहते हैं ये काम बाद में होगा, तेरा काम पहले हो जाएगा। यह घटना सोमवार को पाटी ब्लॉक के खरही श्मशान घाट के पास हुई।

विधायक अधिकारी जम्मू-कश्मीर स्थित अग्रिम चौकी पर संदिग्ध परिस्थितियों में शहीद हुए अग्निवीर दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। दारोगा भी वहीं ड्यूटी पर तैनात थे। जब जवान की पार्थिव देह को वाहन से घाट तक ले जाने की तैयारी की जा रही थी….तब विधायक और पाटी थाना प्रभारी एसओ बिपुल जोशी के बीच बहस हो गई।

वायरल वीडियो में विधायक अपनी अंगुली दिखाते हुए दारोगा को तमीज सिखाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है, “मैं छोटी आवाज में बात कर रहा हूं, तू बड़ी आवाज में बात कर रहा है। तुझे तमीज होना चाहिए। कौन हूं मैं। ये काम बाद में होगा, तेरा काम पहले हो जाएगा। इस दौरान कुछ लोग विधायक को शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।

विधायक के भतीजे आनंद अधिकारी चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। विवाद बढ़ने के बाद समर्थकों ने विधायक को दूसरी ओर खींच लिया और लगभग 15 मिनट बाद सीओ शिवराज सिंह राणा दोनों के बीच बातचीत कर मामले को शांत कराया।

इस मामले पर एसओ बिपुल जोशी ने कहा कि मैं दो माह पहले ही पाटी थाने में आया हूं। विधायक से पहली बार आमने-सामने की मुलाकात थी इसलिए तुरंत नहीं पहचान पाया। विधायक सम्मान चाहते थे। श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में ऐसा संभव नहीं था।

वहीं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने घटना का अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दारोगा ने हाथ से मुझे किनारे हटने को कहा। जब मैंने उनसे थोड़ी दूरी बनाए जाने को कहा…तो गुस्सा हो गए और कहा कि आपको तमीज होना चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

उत्तराखंड: पुलिस ने पकड़ी दो बांग्लादेशी महिलाएं, एक के दस्तावेज निकले नकली!

Uttarakhand News : Dehradun : Illegal Immigration : Bangladesh Women Arrested : देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला के पास नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज मिले…जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। दूसरी महिला जो अवैध रूप से भारत में रह रही थी अब उसको बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार महिला कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत आई थी। भारत में आने के बाद उसने भूमि शर्मा के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवा लिए और देहरादून में एक हिंदू युवक से विवाह कर ली। अभियुक्ता के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रहने के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले लोग भी रडार पर हैं।

दूसरी हिरासत में ली गई महिला वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी और मजदूरी का कार्य कर रही थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशानुसार जल्द बांग्लादेश भेजा जाएगा।

यह कार्रवाई ऑपरेशन कालनेमि के तहत की गई है। जनपद में इससे पहले अवैध रूप से रहने वाले 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रहने वाले 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उत्तराखंड में SIR, दूसरे राज्य की महिलाओं को मायके के दस्तावेज भी दिखाने होंगे !

UttarakhandElection : SIR : VoterList : SpecialIntensiveRevision : ElectionCommission : WomenVoters : DuplicateEntries : VoterID UttarakhandNews : उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले निर्वाचन विभाग ने महिलाओं के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। जिन महिलाओं ने दूसरे राज्यों से विवाह करके उत्तराखंड में बसती हैं, उन्हें अपने मायके वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे…ताकि उनके नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। इससे महिलाओं को यह सुविधा होगी कि वे अपने मायके की वोटर सूची की जानकारी SIR प्रक्रिया में पेश कर सकें। यदि किसी महिला का नाम 2003 की सूची में नहीं है, तो उसे अपने माता-पिता की सूची से संबंधित जानकारी देनी होगी। यह कदम दोहरी प्रविष्टियों (Duplicate entries) से बचने के लिए जरूरी है।

उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया दिसंबर या जनवरी से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान नागरिक अपने नाम जोड़ने, हटाने या पते में संशोधन जैसी सभी प्रक्रियाएँ करवा सकते हैं। अधिकारी सुझाव दे रहे हैं कि SIR शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें…ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।

टेंशन मत लिजिए, उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों को EKYC ना होने पर भी मिलेगा राशन

UttarakhandRation : E_KYC : RationCard : FoodSupply : RekhaArya : RationDistribution : GovernmentUpdate : PublicService : UttarakhandNews : उत्तराखंड में राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है…लेकिन अगर अंगूठे या रेटिना स्कैन न होने के कारण आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हो पाई है…तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके राशन का वितरण प्रभावित नहीं होगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दे दिए हैं कि ऐसे परिवारों को राशन वितरण में कोई बाधा नहीं आए।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में ई-केवाईसी प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार ने इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर घोषित की है… लेकिन कई हिस्सों में बड़ी संख्या में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी अभी पूरी नहीं हो पाई है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रमों में उन्हें कई शिकायतें मिलीं कि अंगूठा स्कैन या रेटिना स्कैन न होने के कारण, या घर के मुखिया के रोजगार के चलते, ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। बुजुर्ग और असाध्य रोगों से पीड़ित लोग भी इस प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

इस पर खाद्य आयुक्त ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-केवाईसी ना होने पर भी राशन वितरण जारी रखा जाए। ऐसे परिवारों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा और राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश का भुगतान तीन दिन के भीतर किया जाएगा।

रूद्रप्रयाग निवासी अक्षय नेगी के घर की बहू बनीं लंदन की मेलोडी,पहाड़ी रीती-रिवाज से हुई शादी !

AkshayNegi : MelodyMarriage : RudraprayagWedding : VasukiNaagMandir : UttarakhandCulture : DestinationWedding : HinduWedding : ForeignBride : GarhwaliTradition : Uttarakhand News : उत्तराखंड और भारतीय संस्कृति की छटा अब विदेशी दुल्हनों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले के जाखणी निवासी अक्षय नेगी ने लंदन की मेलोडी के साथ हिंदू रीति-रिवाज में सात फेरे लिए।

विवाह का आयोजन उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के पर्यटक गांव बार्सू में स्थित श्रीवासुकी नाग देवता मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने मेहमानों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया और देवभूमि की संस्कृति की अनोखी झलक दिखाई दी। नव दंपति को मंदिर में वासुकीनाग देवता का आशीर्वाद भी मिला। विवाह की रस्में पंडित अजय नौटियाल और वधू पक्ष से पंडित राजीव नौटियाल ने संपन्न करवाई।

अक्षय और मेलोडी के विवाह में कन्या पक्ष से ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के मेहमान शामिल हुए। लुईस बॉन, केजी बॉन, एलएस बुश और तीस अन्य विदेशी मेहमानों के साथ समस्त बार्सू गांव के निवासी विवाह समारोह के साक्षी बने। विदेशी मेहमान उत्तराखंडी लोकगीतों पर थिरकते हुए संस्कृति का आनंद लेते नजर आए।

विवाह के बाद मेलोडी को पहाड़ी रीति-रिवाज के अनुसार डोली में बिठाकर विदा किया गया। ग्राम प्रधान दीपा रावत समेत अन्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे। दूल्हे की दादी चंद्रा देवी माता दीपा देवी और अन्य रिश्तेदारों ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अक्षय ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के प्रधानमंत्री के विजन को ध्यान में रखते हुए बार्सू गांव में यह शादी संपन्न कराई।

अक्षय और मेलोडी दोनों ट्रैकिंग गाइड हैं। ट्रैकिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बार्सू, दयारा बुग्याल और सूर्य टॉप बुग्याल में काम करते हुए मेलोडी ने स्थानीय परंपराओं और त्योहारों में हिस्सा लिया। इसी अनुभव ने उन्हें यह तय करने में मदद की कि वे अपनी शादी श्रीवासुकी नाग मंदिर में करेंगे।

हल्द्वानी का मामला, किशोरी ने बोला ट्यूशन जा रही हूं और पहुंच गई अलीगढ़ !

HaldwaniMissingGirl : Aligarh : MinorGirl : Tuition : InstagramFriend : FalseKidnapping : UttarakhandNews : उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हल्द्वानी की 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी बीते 20 नवंबर की सुबह ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और अलिगढ़ अपने इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पहुंच गई।

परिवार को देर तक किशोरी की कोई खबर नहीं मिली…जिससे चिंता बढ़ गई। उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और किशोरी से कॉल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में कॉल डिटेल निकालकर पुलिस ने SOS बटन के माध्यम से किशोरी से संपर्क किया।

किशोरी ने डर के कारण अपनी कहानी में बताया कि उसे एक सिख युवक ने अपहरण कर लिया, और वह उसके चंगुल से भाग गई। पुलिस टीम तुरंत अलिगढ़ पहुँची और किशोरी को हल्द्वानी वापस लाया।

पुलिस प्रशासन ने किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश किया…जहाँ काउंसलिंग के दौरान उसने अपने अपहरण की कहानी खुद रचने की बात स्वीकारी। किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अलिगढ़ के एक नाबालिक युवक से हुई थी…और इसी वजह से वह बीते 20 नवंबर को उससे मिलने अलिगढ़ गई थी।

घर की याद आने और डर के कारण किशोरी ने झूठी अपहरण की कहानी बनाई…ताकि घरवालों को उस पर शक न हो। इस घटना ने दिखा दिया कि बच्चों के लिए इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और माता-पिता की सतर्कता कितनी जरूरी है।

देहरादून आई फ्लाइट का टूटा मिला अगला हिस्सा, यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई

IGO5032 : DehradunAirport : MumbaiToDehradunFlight : BirdStrike : AircraftDamage : AviationSafety : AlternateFlight: Dehradun News : Uttarakhand News : मुंबई से देहरादून आ रही फ्लाइट IGO-5032 को रविवार शाम करीब 6:40 बजे लैंडिंग के बाद समस्या का सामना करना पड़ा। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान के आगे के हिस्से में क्षति पाई गई…जिससे विमान प्रबंधन और एयरपोर्ट टीम सतर्क हो गई।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान के अगले हिस्से से पक्षी टकराने की आशंका जताई गई है। विमान के नोज सेक्शन में हल्का नुकसान देखा गया…लेकिन पूरे एयरपोर्ट परिसर और रनवे की जांच के बावजूद अभी तक पक्षी के किसी अवशेष का पता नहीं चला।

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की है। पायलट ने भी कहा कि उतरते समय उन्हें बर्ड हिट की संभावना दिखाई दी थी।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने कहा कि मुंबई से देहरादून आ रही फ्लाइट के अगले हिस्से से पक्षी टकराया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस वजह से यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। बर्ड हिट आमतौर पर विमान के टेक ऑफ या लैंडिंग के दौरान होता है…क्योंकि इस समय विमान कम ऊंचाई पर होता है।

देहरादून में खुलासा, हिंदू महिला का धर्मांतरण कराया, फरजाना अख्तर रखा नाम

Bangladesh illegal immigrant : Mamoon Hasan : religious conversion : Dehradun police : fake documents : cross-border crime : Dehradun : Uttarakhand News : देहरादून पुलिस ने 21 नवंबर को गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी घुसपैठिए ममून हसन के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं। जांच में यह पता चला है कि ममून हसन ने एक हिंदू महिला का धर्मांतरण कर उसे मुस्लिम नाम फरजाना अख्तर देकर अपने साथ अवैध रूप से भारत लाया।

पुलिस के मुताबिक ममून हसन ने 2019, 2020 और 2021 में तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर रीना चौहान से संपर्क किया। साल 2022 में उसने रीना को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाकर शादी की और उसके धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों भारत लौट आए…और रीना ने अपने पहले पति के नाम से ममून हसन के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में बांग्लादेश की संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रीना द्वारा बनाए गए फर्जी प्रमाण पत्र और ममून हसन का बांग्लादेश में निकाह पुलिस के हाथ लगे हैं। पूरे मामले में धर्मांतरण और अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की जांच लगातार जारी है।

पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि धर्मांतरण में किसी गिरोह का हाथ होने की संभावना है। इससे पहले इसी साल जुलाई में यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के कई सदस्यों और दस्तावेजों की उत्तराखंड और यूपी में जांच की गई थी।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिक के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे ममून हसन की गिरफ्तारी के मामले में सभी महत्वपूर्ण कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है।