रुद्रपुर मार्ग का फाटक रहेगा बंद,हल्द्वानी से लालकुआं-पंतनगर होते हुए पूरी होगी यात्रा

हल्द्वानी: छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए पर मरम्मत कार्य के कारण 22 जनवरी 2026 को हल्द्वानी–रुद्रपुर मार्ग की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा किए जा रहे इस कार्य के चलते सुबह से रात तक संबंधित मार्ग पर डायवर्जन लागू रहेगा।

जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक किया जाएगा। इसके मद्देनजर हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रुद्रपुर की ओर जाने वाले सभी दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज एवं निजी बसों को सिंधी चौराहा से बरेली रोड की ओर मोड़ा जाएगा। ये वाहन लालकुआं होते हुए किच्छा–नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल क्षेत्र से रामपुर रोड के रास्ते रुद्रपुर जाने वाले दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज और निजी बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। ऐसे वाहन टीपी नगर, शीतल होटल और गन्ना सेंटर से होते हुए लालकुआं के रास्ते किच्छा–नगला बाईपास से आगे भेजे जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन योजना 22 जनवरी 2026 को प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य लें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य और यातायात दोनों सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

हल्द्वानी में पैसा डबल करने का खेल, ऐसे खुल गई GMFX GLOBAL LIMITED की पोल

हल्द्वानी: डहरिया क्षेत्र में संचालित GMFX GLOBAL LIMITED नामक कंपनी के जरिए निवेश के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक निवेशक से लाखों रुपये हड़प लिए गए।

कपिल कॉलोनी, बड़ी मुखानी निवासी पार्थ परासर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के संचालक बिमल रावत और उनकी पत्नी रुबी रावत ने उन्हें बाजार ट्रेडिंग में निवेश कर 25 से 30 महीनों में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया था। साथ ही हर माह 8 प्रतिशत रिटर्न देने का आश्वासन भी दिया गया। इन दावों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने नवंबर और दिसंबर 2024 में दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये कंपनी में लगाए।

शिकायत के अनुसार, निवेश के बाद केवल 1 लाख 90 हजार रुपये मूलधन और उतनी ही राशि ब्याज के रूप में वापस की गई, जबकि शेष 8 लाख 10 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए गए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे और संपर्क से बचने लगे, जिससे धोखाधड़ी का शक गहरा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी संचालक बिमल रावत को तलब कर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस निवेश योजना के जरिए और कितने लोगों को शिकार बनाया गया।

कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल देखी गई थी, जब कमिश्नर दीपक रावत जांच के सिलसिले में जालसाज के दफ्तर पहुंचे थे। इससे संकेत मिलता है कि मामले की परतें अभी और खुल सकती हैं।

आरोपी बिमल रावत (38 वर्ष), पुत्र भोला सिंह रावत, गोकुल धाम सोसाइटी, ईको टाउन के पास, थाना मुखानी, नैनीताल का निवासी है, जबकि उसका मूल गांव रघुली, थाना पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल बताया गया है।

यह मामला उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो बिना कानूनी दस्तावेजों, सरकारी अनुमति या पूरी जांच-पड़ताल के ऊंचे मुनाफे के झांसे में आ जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शॉर्टकट में पैसा कमाने की चाह अक्सर जीवनभर की कमाई को जोखिम में डाल देती है।

रामनगर के अभिराज डंगवाल का उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयन

Cricket: Uttarakhand: Ramnagar:Abhiraj Dangwal: रामनगर के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय रामनगर स्पोर्ट्स अकादमी के युवा क्रिकेटर अभिराज डंगवाल का चयन अंडर-14 उत्तराखंड क्रिकेट टीम में हुआ है। अभिराज अब मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से अकादमी और पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।

अभिराज पिछले कुछ समय से रामनगर स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कोचों का मार्गदर्शन अहम माना जा रहा है। अकादमी के प्रशिक्षकों ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम बताया है।

गौरतलब है कि इसी सत्र में अकादमी के कई खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अभिराज की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

दिल्ली, काठगोदाम, मथुरा समेत कई जगहों से चलने वाली ट्रेनों के संचालन में हुआ बदलाव

Indian Railway: Timing: Train: Kathgodam: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता
विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग
का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप इस रेलवे पर अभी तक कुल 126.57 किमी.
ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कमीशन की गई है। वर्ष-2025 में इस रेलवे पर बैतालपुर-देवरिया सदर (6.84
किमी.), मुन्डेरवा-ओरवारा-बस्ती (14.41 किमी.), बस्ती-गोविन्दनगर (6.20 किमी.) एवं गोविन्दनगर-
टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) खंडों सहित कुल 52.09 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का
कार्य पूर्ण किया गया।

इसको आगे बढ़ाते हुये गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित बभनान-परसा तिवारी-स्वामी
नारायण छपिया (12 किमी.) के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु नान इंटरलॉक कार्य किये
जाने के परिप्रेक्ष्य में 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को ब्लॉक दिये जाने के फलस्वरूप गाड़ियों का निरस्तीकरण,
मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा तथा कुछ
गाड़ियों का बभनान, परसा तिवारी एवं स्वामी नारायन छपिया स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया
जायेगा।


निरस्तीकरण-

भटनी एवं अयोध्या धाम जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65115/65116 भटनी-
अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-

दरभंगा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित
मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

बरौनी से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग
गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

दरभंगा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग
गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

मुजफ्फरपुर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल
एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते
चलाई जायेगी।

पूर्णिया कोर्ट से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित
मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

नई दिल्ली से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित
मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनल-
मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर
के रास्ते चलाई जायेगी।

अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस निर्धारित
मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

नई दिल्ली से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित
मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15280 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा
एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते
चलाई जायेगी।

अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग
गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

काठगोदाम से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित
मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

मथुरा जं. से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग
गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

दरभंगा से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 22551 दरभंगा-जलन्धर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित
मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन-

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

प्रयागराज संगम से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती
एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मनकापुर से बस्ती के मध्य निरस्त
रहेगी।

बस्ती से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती
के स्थान पर मनकापुर से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी बस्ती से मनकापुर के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग-

आनन्द विहार टर्मिनल से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनल-
कामाख्या एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल में 90-90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

जम्मूतवी से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा
लखनऊ मंडल में 65-65 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

अमृतसर से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा
लखनऊ मंडल में 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनल से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा
एक्सप्रेस उत्तर रेलवे तथा लखनऊ मंडल में 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

नौतनवा से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 150
मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

कटिहार से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90
मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

मदार जं. से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19623 मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस मदार जं. से 90
मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
बभनान स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नहीं दिया जाना-

ग्वालियर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

वाराणसी सिटी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

लखनऊ जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

छपरा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक
टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

थावे से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव बभनान
स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

आनन्द विहार टर्मिनस से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार
टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बठिण्डा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बान्द्रा टर्मिनस से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस
का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक
टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

भटनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65115 भटनी-अयोध्या धाम जं. मेमू गाड़ी का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

अमृतसर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

छपरा से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस का ठहराव बभनान
स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

काठगोदाम से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

प्रयागराज संगम से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

मथुरा जं. से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15110 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बस्ती से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

आनन्द विहार टर्मिनल से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

साबरमती से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

अयोध्या धाम जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू
गाड़ी का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गुवाहाटी से 23 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

रक्सौल से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

जम्मूतवी से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

लखनऊ जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

लखनऊ जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

हावड़ा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

जयनगर से 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव
बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

आजमगढ़ से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक
टर्मिनस एक्सप्रेस का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।
परसा तिवारी स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नही दिया जाना-

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

भटनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65115 भटनी-अयोध्या धाम जं. मेमू गाड़ी का
ठहराव परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

अयोध्या धाम जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू
गाड़ी का ठहराव परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55031 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव परसा तिवारी स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।
स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर अस्थाई रूप से ठहराव नही दिया जाना-

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55032 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बान्द्रा टर्मिनस से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस
का ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोरखपुर से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी का
ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

भटनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65115 भटनी-अयोध्या धाम जं. मेमू गाड़ी का
ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

अयोध्या धाम जं. से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 65116 अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू
गाड़ी का ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

गोंडा से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का ठहराव
स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी, 2026 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का
ठहराव स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर नहीं दिया जायेगा।

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश और बर्फबारी के लेकर नया अपडेट

Uttarakhand: Climate: Weather: Rain: Snowfall: उत्तराखंड में 22 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड और बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा 23 और 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में नया नियम,गाड़ी के पूरे कागज नहीं होने पर खुद कट जाएगा चालान !

Toll: Uttarakhand: e-Chalan: उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन की दिशा में बड़ा तकनीकी कदम उठाया गया है। अब राज्य की सड़कों पर बिना परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाले वाहनों की पहचान बिना उन्हाेंने रोके ही हो सकेगी।

ऐसा संभव होगा टोल प्लाजा में लगे कैमरों व फास्ट टैग से। इसके लिए परिवहन विभाग प्रदेश में 19 जनवरी से ई-डिटेक्शन प्रणाली को आटो मोड पर लागू कर रहा है। यानी बिना वैद्य कागजों के वाहन संचालन करने वालों का चालान स्वत: ही कट जाएगी। पहले चरण में केवल परिमट, बीमा व फिटनेस पर चालान काटे जाएंगे।

प्रदेश में सड़क सुरक्षा के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब ई-डिटेक्शन प्रणाली शुरू की जा रही है। यह एक ऐसा प्रणाली है जो भारत सरकार के वाहनपोर्टल से रियल-टाइम में मिलान करती है। इस प्रक्रिया के तहत वाहन के परमिट, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की वैधता स्वतः जांची जाती है।

प्रथम चरण में उत्तराखण्ड में इस प्रणाली के अंतर्गत बिना परमिट, बिना बीमा प्रमाण पत्र एवं बिना फिटनेस सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर ही ई-चालान किया जाएगा। यदि कोई दस्तावेज एक्सपायर्ड या अवैध पाया जाता है, तो वाहन को डिफाल्टर के रूप में चिहि्नत कर तुरंत ई-चालान जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। यह प्रणाली पहले से ही ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात जैसे राज्यों में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है।

उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि यह प्रणाली 15 वर्ष से अधिक पुराने उन वाहनों की भी पहचान करेगी, जिनका पंजीयन प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है और समय पर नवीनीकरण नहीं कराया गया है। उन्हाेंने बताया कि वाहन स्वामी, परिवहन सेवा पोर्टल अथा भारत सरकार की वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन जुर्माना जमा कर सकेंगे।

यहां 1.20 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों का भी बनेगा राशन कार्ड !

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि अब उन परिवारों को भी राशन कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये तक है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से लंबे समय से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित रह रहे हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पष्ट नियमों के अभाव में बीते वर्षों से बड़ी संख्या में आवेदन लंबित थे और लाखों लोग सरकारी राशन योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। नए निर्णय के तहत अब सत्यापन आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे पात्रता का सही आकलन हो सके।

सरकार के अनुसार, राशन कार्ड के लिए राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। वहीं, कुछ श्रेणियों को योजना से बाहर रखा गया है। जिन परिवारों के पास दिल्ली की ए से ई श्रेणी की कॉलोनियों में संपत्ति है, जो आयकर का भुगतान करते हैं या जिनके पास निजी चार पहिया वाहन है, वे इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे। हालांकि, आजीविका के लिए इस्तेमाल होने वाले एक व्यावसायिक वाहन को छूट दी गई है।

इसके अलावा, जिन घरों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या जहां दो किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है, उन्हें भी राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मापदंडों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सहायता सही लोगों तक पहुंचे।

आवेदन प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों की अगुवाई जिला मजिस्ट्रेट या अपर जिला मजिस्ट्रेट करेंगे, जिनमें स्थानीय विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही 20 प्रतिशत की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी, ताकि रिक्त स्थानों को समय रहते भरा जा सके।

सरकार की ओर से किए गए डेटा सत्यापन में कई अनियमितताएं भी सामने आई हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लाभार्थी पाए गए, जिनकी आय संबंधी जानकारी मानकों से मेल नहीं खा रही थी। कुछ मामलों में लंबे समय से लाभ न लेने वाले लोगों और यहां तक कि मृत व्यक्तियों के नाम पर भी राशन सुविधा दर्ज पाई गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन खामियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष, प्रभावी और भरोसेमंद बनाया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच सके।

नैनीताल जिले में फैसला, इन तीन ब्लॉक में स्कूल रहेंगे बंद

Nainital: School: Closed: Animal: नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ विकासखण्डों से आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की लगातार सूचनाएं मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

इन क्षेत्रों की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बच्चों को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए जंगलों, सुनसान रास्तों और पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। इससे विशेषकर छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

बच्चों की जान–माल की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में 19 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन ने संबंधित विभागों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में किसी भी बच्चे को स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ समन्वय कर हालात की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा और इसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

हल्द्वानी में शिकायत के बाद नोटिस, वाहन पंजीकरण के नाम पर एक्ट्रा चार्ज

Haldwani: RTO: Vehicle: Registration: Showroom: हल्द्वानी में वाहन खरीदने वाले उपभोक्ताओं से मनमाने और गैरकानूनी शुल्क वसूलने के मामलों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रामपुर रोड स्थित बजरंग मोटर्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं, जिसे नियमों के खिलाफ पाया गया है।

यह मामला सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता चन्द्रशेखर जोशी ने आरोप लगाया कि वाहन रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगी गई। जांच में सामने आया कि डीलर द्वारा बताई गई रकम और आरटीओ में वास्तविक रूप से जमा शुल्क के बीच अंतर था। इस अंतर को अवैध वसूली के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने पर डीलर ने पंजीयन प्रक्रिया की फाइल स्वयं आरटीओ में जमा करने के बजाय उपभोक्ता को सौंप दी। जबकि विभागीय नियमों के तहत नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फाइल डीलर या उसके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा ही प्रस्तुत की जानी चाहिए।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई पूर्व में जारी निर्देशों का उल्लंघन है। इन निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया था कि वाहन डीलर उपभोक्ताओं से केवल निर्धारित कर और शुल्क ही लेंगे और पंजीयन प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी स्वयं निभाएंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय ने संबंधित डीलर को नोटिस जारी कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का मानना है कि यह मामला केवल नियमों की अनदेखी का नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों के हनन से भी जुड़ा हुआ है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि वाहन खरीदने वाले कितने उपभोक्ता इस तरह की अवैध वसूली का सामना कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं का शोषण रोका जा सके।

उत्तराखंड के ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर गढ़वाली फिल्म ‘बिरणी आंखी’ हुई रिलीज

BirniAankhi : UttarakhandOTT : VideozAlarm : GarhwaliFilm : RegionalCinema : UttarakhandCinema : OTTRelease : PahadiCulture : DigitalCinema : IndependentFilm : उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” ने क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान देते हुए गढ़वाली फिल्म “बिरणी आंखी” को आज रिलीज किया है। यह पहली गढ़वाली फिल्म है…जो सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को डिजिटल मंच पर पहुंचाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर और निर्देशक फैसल सैफी हैं। मुख्य कलाकारों में सूरज कोटनाला, शिवानी भट्ट और अंशूल भारद्वाज शामिल हैं…जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म की शूटिंग कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड़, फतेहपुर और दिल्ली में की गई है।

“बिरणी आंखी” पहाड़ की जिंदगी, रिश्तों की गहराई, संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म अब वीडियोज अलार्म ऐप पर उपलब्ध है…जिसे मोबाइल और टीवी पर परिवार के साथ देखा जा सकता है। भारत सहित 18 देशों में उपलब्ध यह ओटीटी प्लेटफॉर्म मात्र 99 रुपये सालाना में उत्तराखंडी सिनेमा को देश-विदेश तक पहुंचा रहा है।