
TRENDING NEWS










RationDistribution : Uttarakhand : WheatSupply : FoodScheme : Dehradun : GovernmentRation : राज्य खाद्य योजना के तहत इस माह से साढ़े नौ लाख परिवारों को फिर से गेहूं मिलेगा। सरकारी राशन की दुकानों से प्रत्येक परिवार को 5 किलो गेहूं और 2.5 किलो चावल वितरण किया जाएगा।
पिछले करीब चार साल से गेहूं की कमी के कारण इन परिवारों को मिलने वाले राशन में चावल दिया जा रहा था। अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती ने जानकारी दी कि इस महीने से गेहूं की सामान्य आपूर्ति फिर शुरू हो गई है। इसके अलावा विभाग की अन्य योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि प्रदेश के कई जिलों में राशन की आपूर्ति में देरी हुई। जिलों में फोर्टिफाइड चावल मिलने में विलंब की वजह से राशन कार्ड धारकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। पीएस पांगती ने कहा कि बुधवार तक सभी जिलों में शत प्रतिशत राशन पहुँच जाएगा।
Pithoragarh ; Snowfall : Himalaya : DaramaValley : KutiVillage : Tourism : HeavySnow : RoadBlocked : HomeStay : SchoolsClosed : ColdWeather : पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्रों में हाल ही हुई भारी बर्फबारी ने उच्च हिमालयी घाटियों में ठंड और बढ़ा दी है। धारचूला से आदि कैलाश जाने वाली सड़क पर ढाई फुट से अधिक बर्फ जमी है…जिससे कुटी गांव से आगे आवाजाही पूरी तरह से बंद है।
दारमा घाटी का कुटी गांव 12,303 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और बर्फ के कारण वाहन या पैदल जाना संभव नहीं है। व्यास घाटी के बूंदी, गर्त्यांग, गुंजी, नपलच्यू, रांगकांग और नाबी गांवों में भी बर्फबारी हो रही है। ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि गांव में लगभग डेढ़ फुट बर्फ जमा है।
हालांकि सड़क खुलने के कारण पर्यटक अब भी पंचाचूली शिखर का दर्शन कर लौट रहे हैं। होम स्टे संचालक संजय जंग और गुड्डू जंग ने बताया कि दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के लगभग 40 यात्री बर्फबारी का आनंद लेने आए।
कुछ साल पहले तक दारमा और व्यास घाटियां सड़क से जुड़ी नहीं थीं इसलिए लोग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक निचली घाटियों की ओर चले जाते थे। अब सड़क बनने के बाद शीतकाल में भी आवागमन जारी है। होम स्टे संचालकों ने कहा कि इससे शीतकालीन पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
अधिक बर्फबारी होने पर मार्ग के कई नालों में अस्थायी ग्लेशियर बन जाते हैं….जिससे आवाजाही बंद हो जाती है। पिछले कुछ वर्षों में कम बर्फबारी और बारिश के कारण ऐसे ग्लेशियर नहीं बन रहे हैं और रास्ता खुला रहता है।
मुनस्यारी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम फिर बर्फबारी हुई…जिससे मार्ग बंद हो गया। जिलाधिकारी ने मौसम विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद बुधवार को कक्षा 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया।
GunFiring : LandDispute : PanjanhediVillage : Haridwar : AmitChauhan : SachinChauhan : PoliceInvestigation : RishikeshAIIMS : SPAbhayPratapSingh : AtulChauhan : BJPConflict : SelfDefenseClaim : हरिद्वार के पंजनहेड़ी गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक टीम सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया और अचानक गोली चल गई।
गोली लगने से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। साथ ही एक अन्य ग्रामीण किशनपाल को भी गोली लगी और उन्हें भी हायर सेंटर भेजा गया।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद था…लेकिन विवाद के दौरान तनाव बढ़ गया और अचानक फायरिंग हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद बीजेपी से जुड़े अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई में बदल गया। इसी बीच अतुल चौहान ने वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने सेल्फ डिफेंस में लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई।
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
UttarakhandCabinet : CM_PushkarSinghDhami : CabinetMeeting : AjitPawar : PlaneAccident : HealthWorkersRules2026 : RevenueDepartment SIDCUL : TribalWelfare : GreenHydrogenPolicy2026 : : PrivateUniversity : Dehradun : DefenseMinistry : AdvancedLandingGround : देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में कुल आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य बिंदु:
चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को मंजूरी।
राजस्व विभाग के तहत भूमि मालिकों से परियोजनाओं के लिए भूमि की प्रति निर्धारित करने की प्रक्रिया तय।
उधम सिंह नगर में प्राग फॉर्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक विकास के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने का संशोधन।
जनजाति कल्याण विभाग के ढांचे में पुनर्गठन और आवश्यक पदों की मंजूरी, ताकि योजनाएं बेहतर ढंग से लागू हो सकें।
उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 को मंजूरी।
गैर कृषिकारी उपयोग के लिए भूजल पर जल मूल्य/प्रभार लागू करने का निर्णय।
राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 का प्रख्यापन।
शिक्षा क्षेत्र में उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में संशोधन और जीआरडी उत्तराखंड नाम से नया विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंजूरी।
गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार की सहमति से संयुक्त नागरिक और सैनिक संचालन के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के रूप में ट्रांसफर करने पर सहमति।
AjitPawar : PlaneAccident : ChiefMinisterDhami : Dehradun : Condolence : TwoMinutesSilence : UttarakhandCabinet : PublicStatement : Shok : SocialLeader :TragicIncident : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के कल्याण के लिए संवेदनशील और प्रतिबद्ध रहे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार, सहयोगियों और समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
वहीं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखंड की कैबिनेट ने विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
Theft : Alcohol Shop : Cash and Jewelry : CCTV Footage : Dehradun : Arrest : Police Action : Suspect : Suresh Singh : Bhandaari Bagh : Chaman Vihar : 26 जनवरी को जब पूरे शहर में शराब की दुकानें बंद थीं उसी दौरान चोरों ने मदिरा की दुकान के ताले तोड़कर ब्लेंडर प्राइड और रायल स्टेग की 13 शराब की बोतलें चुराई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदि है और शराब की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने को मजबूर था।
वहीं भंडारी बाग आढ़त बाजार, धामावाला और किशननगर चौक में एक दुकानदार ने व्यापारियों से लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गया। आरोपित चंद्रशेखर गुप्ता ने छह दुकानदारों से सामान उधार लिया और बदले में चेक दिए थे। सोमवार को पता चला कि वह सबका माल लेकर अचानक फरार हो गया। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने कहा कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक और घटना चमन विहार की है। यहां चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर लगभग 40 हजार नकद और गहने चुरा लिए। चोरी के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। पटेलनगर कोतवाली ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा कि सभी घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
Nainital Tourism : Heavy Crowd : Bus Station Chaos : Roadways Bus : Winter Rush : Travel Trouble : Nainital : उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल में हालिया बर्फबारी और वीकेंड के चलते उमड़ी भारी भीड़ अब वापसी के समय यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शहर से हल्द्वानी और मैदानी इलाकों की ओर लौटने वाले सैलानियों को तल्लीताल रोडवेज बस स्टेशन पर अव्यवस्था, लंबा इंतजार और सीटों के लिए अफरा-तफरी का सामना करना पड़ रहा है।
टिकट काउंटर पर लंबी कतारें
बस स्टेशन पर हालात ऐसे रहे कि यात्रियों को कई-कई घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ा। टिकट काउंटर पर लंबी लाइनें लगी रहीं….लेकिन टिकट मिलने के बाद भी बस में सीट मिलने की गारंटी नहीं रही। कई बसें पहले से ही पूरी तरह भरी हुई पहुंचीं, जिससे यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की के हालात बने। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बनारस से आई यात्री ऊषा यादव ने कहा कि वह करीब एक घंटे से टिकट के लिए लाइन में खड़ी हैं। ठंड में लंबा इंतजार करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ के समय प्रशासन को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं दिल्ली से आए पर्यटक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि टिकट काउंटर से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है…जिससे यात्रियों में नाराज़गी बढ़ रही है।
पर्यटकों का आरोप
रुद्रपुर से परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए राकेश ने कहा कि वे कई घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। उनके अनुसार अधिकतर बसें रास्ते में ही सवारियां भरकर आ रही हैं…जिससे स्टेशन पहुंचते-पहुंचते सीटें खत्म हो जाती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मामलों में अतिरिक्त पैसे लेकर यात्रियों को बस में बैठाया जा रहा है…जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
परिवहन विभाग ने आरोपों से किया इनकार
वहीं परिवहन विभाग ने अव्यवस्था के आरोपों को खारिज किया है। विभाग के कर्मचारी मोहम्मद हानिफ ने कहा कि बस संचालन सामान्य है और यात्रियों को लाइन लगाकर बसों में बैठाया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई और बसों के शीशे तक तोड़े गए हैं।
हानिफ के अनुसार बसों में कोई कटौती नहीं की गई है….लेकिन हल्द्वानी बस स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण बसों के लौटने में देरी हो रही है।
वापसी की अव्यवस्था से बिगड़ा पर्यटन अनुभव
पर्यटकों का कहना है कि नैनीताल की बर्फबारी और प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव यादगार रहा….लेकिन वापसी के दौरान हुई अव्यवस्था ने पूरे सफर का मजा किरकिरा कर दिया। यात्रियों ने मांग की है कि बर्फबारी और पीक सीजन के दौरान अतिरिक्त बसों की व्यवस्था और बेहतर सूचना प्रणाली लागू की जाए…ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों से बचा जा सके।
Bageshwar : NCC Cadet : Republic Day Camp : Women Leadership : Manasi Vishwakarma : Pride of Uttarakhand : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर की छात्रा और 81 यूके बटालियन एनसीसी की वरिष्ठ अवर अधिकारी (SUO) मानसी विश्वकर्मा को वर्ष 2026 के 77वें गणतंत्र दिवस शिविर (Republic Day Camp – RDC) में उत्तराखंड निदेशालय की वरिष्ठ विंग (लड़कियों) दल का नेतृत्व करने का अवसर मिला।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में मानसी ने उत्तराखंड की प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया…जिससे पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ा। उन्हें 148 एनसीसी कैडेटों की मार्चिंग टुकड़ी का कमांडर नियुक्त किया गया, और उनकी जिम्मेदारी केवल परेड के दौरान टुकड़ी का नेतृत्व करने तक सीमित नहीं थी। उन्हें अनुशासन, तालमेल, आत्मविश्वास और समर्पण का उदाहरण पेश करना भी था।
81 यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मानसी की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसी भविष्य में भी एनसीसी और राज्य का नाम रोशन करेंगी। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर के निदेशक और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमल किशोर जोशी ने भी मानसी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
हर बेटी के लिए प्रेरणा
मानसी के पिता चंदन प्रसाद ने कहा कि बेटी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। बचपन से ही मानसी अनुशासनप्रिय और मेहनती रही हैं। एनसीसी के माध्यम से उन्होंने नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात किया। माता अनीता देवी ने कहा कि मानसी की सफलता हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है….जो बड़े सपने देखती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह मुकाम मानसी की मेहनत और शिक्षकों तथा एनसीसी अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
शिक्षक और अधिकारी भी खुश
शिक्षक डॉ. संजय टम्टा ने कहा कि मानसी आरडीसी जैसे राष्ट्रीय मंच पर चयन और नेतृत्व की क्षमताओं का उदाहरण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मानसी भविष्य में शिक्षा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगी। साथ ही सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह पवार, सूबेदार जसबीर सिंह, सूबेदार दृगपाल सिंह, कुंवर सिंह और कैलाश रावत ने भी मानसी को शुभकामनाएं दी और उनके परिश्रम, आत्मअनुशासन व नेतृत्व गुणों की प्रशंसा की।
मानसी विश्वकर्मा की यह उपलब्धि न केवल बागेश्वर और पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर के लिए गर्व का विषय है….बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Chamoli Crime : Student Attack : Violence : Nainital News : School Safety : Legal Action : पहाड़ी जिले चमोली के पीपलकोटी नगर क्षेत्र में दो छात्रों पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के ये छात्र गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी ग्रेफ कैंप के पास कुछ युवकों ने घात लगाकर सरिया से हमला कर दिया।
इस हमले में दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। एक छात्र के सिर पर 14 टांके लगे….जबकि दूसरे छात्र को भी गहरी चोटों के कारण अस्पताल में उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया है, लेकिन घटना के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
मामले में पीड़ित छात्रों के परिवार ने पीपलकोटी पुलिस में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी पूनम खत्री ने कहा कि पीड़ित दोनों छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
स्थानीय लोग इस घटना को गंभीर मानते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
Naina Devi Temple : Shoe Rules : Viral Video : Temple Trust : Media Attention : Nainital : नैनीताल के प्रतिष्ठित शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ परिवार मंदिर से बाहर आते हुए देखे जा रहे हैं….और उनके पैरों में जूते दिखाई दे रहे हैं।
मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है…और श्रद्धालुओं को जूते परिसर में बने शू स्टैंड में उतारने होते हैं। नियमों की निगरानी के लिए मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी तैनात रहते हैं। वायरल वीडियो से यह मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
मां नयना देवी अमर-उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने वाले का पता लगाने के लिए मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी जा रही है।
इस मामले में नगर अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की निगरानी में यह घटना हुई और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस में भी इस संबंध में तहरीर दी जा रही है।