उत्तराखंड: नैनीताल में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट

Nainital Weather : Rain, Snow : Cloudy Sky : Yellow Alert : शहर में मंगलवार दोपहर से मौसम फिर करवट लेने लगा है। सुबह धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास घने बादल छा गए, जिससे ठंड बढ़ गई और वर्षा का संकेत मिलने लगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम काफी नासाज रहेगा।

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। उत्तरकाशी और चमोली जिले इसका सबसे अधिक असर महसूस करेंगे, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

शहरवासियों को ठंड और बारिश के मद्देनज़र सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड: रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन में गाना सुनते युवक की दर्दनाक मौत !

Haldwani : Railway Accident : Earphones : Safety : Fatal Incident : हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया…जिसमें कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरापड़ाव स्थित हाथीखाल निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार शाम बाइक लेकर घूमने निकला था। तीनपानी फ्लाईओवर के पास उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना शुरू किया। तेज़ रफ्तार ट्रेन की आवाज वह ईयरफोन में होने के कारण नहीं सुन पाया और ट्रेन के सीधे संपर्क में आने से उसकी जान चली गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विकास तीन माह पहले एक सड़क हादसे में घायल हुआ था और हाल ही में वह धीरे-धीरे चलने-फिरने की स्थिति में आया था। रविवार का दिन उसके लिए आखिरी साबित हुआ। मृतक सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे।

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि रेलवे ट्रैक जैसे खतरनाक स्थानों पर ईयरफोन लगाकर समय बिताना घातक हो सकता है। इससे पहले भी हल्द्वानी में इसी तरह का एक हादसा टला था….जब ट्रेन के लोकोपायलट ने समय रहते ट्रेन रोक दी थी।

रेलवे ट्रैक के पास रात 11 बजे जीआरपी ने शव की जानकारी दी। मामले की जांच जारी है और मृत्युपर्यंत की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर स्कूल बस पर गिरा मलबा

Uttarkashi News : Yamunotri Highway : School Bus Accident : Landslide : Boulder Fall : Student Safety : यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन के लिए ले जा रही एक बस पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आ गिरा।

हादसा उस वक्त हुआ जब बस डामटा के पास से गुजर रही थी। पहाड़ी से गिरा एक बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा, जिससे बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से बस को तुरंत किनारे लगाया गया और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी दौरान पहाड़ी से चट्टानी मलबा गिरकर बस संख्या UK07PA 0039 पर आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार खतरा बना रहता है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

पुरोला थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कहा कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से लाखामंडल दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है।

घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर चल रहे कार्यों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है….ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

यात्रियों के लिए खुशखबरी : जल्द इस रूट पर शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

RoorkeeBusService : LaksarRoute : RoadwaysUpdate : PublicTransport : UttarakhandTravel : PassengerConvenience : रुड़की और लक्सर के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू होने वाली है। लंबे समय से यात्रियों की इस रूट पर सीधी बस की मांग को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने बस संचालन का निर्णय लिया है। मंगलवार को औपचारिक अनुमति मिलने के बाद बस सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।

रोडवेज रुड़की डिपो को हाल ही में पर्वतीय डिपो से छह पुरानी बसें मिली हैं। इन बसों में से एक पहले भगवानपुर क्षेत्र में डाला गया था और अब लक्सर रूट पर एक बस चलाई जाएगी। इससे लक्सर जाने वाले यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

लक्सर रूट पर बस सेवा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे। रोजमर्रा के काम, शिक्षा और नौकरी के लिए लोगों को अब हरिद्वार तक जाने की जरूरत नहीं होगी…जिससे समय और खर्च दोनों बचेंगे। डिपो प्रभारी एजीएम अमिता सैनी ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती मांग के अनुसार भविष्य में इस रूट पर अतिरिक्त बसें भी चल सकती हैं।

26 जनवरी के बाद रूट कोड फीड कर बस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह कदम स्थानीय यात्रियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा साबित होने वाला है।

गणतंत्र दिवस 2026: राज्यपाल ने सम्मानित किए अधिकारी-पुलिसकर्मी, सूचना विभाग की झांकी रही नंबर वन

RepublicDay2026 : DehradunParade : GovernorFlagHoisting : TableauAwards : PoliceHonour : CulturalCelebration : 26 जनवरी 77वां गणतंत्र दिवस राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 10:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

परेड के बाद विभिन्न विभागों द्वारा बनाई गई झांकियों की प्रदर्शनी निकाली गई। हर झांकी अपने विभाग की खास जानकारियों और उपलब्धियों को दर्शा रही थी। सूचना विभाग की झांकी इस बार ‘रजत जयंती और शीतकालीन धार्मिक यात्रा एवं पर्यटन’ पर केंद्रित थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डीजीपी और अन्य पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सेना दल में सीआरपीएफ प्लाटून को पहला, आईटीबीपी प्लाटून को दूसरा और डोगरा रेजिमेंट को तीसरा स्थान मिला। झांकियों के मुकाबले में सूचना विभाग की झांकी को पहला, संस्कृत शिक्षा विभाग को दूसरा और विद्यालयी शिक्षा विभाग को तीसरा पुरस्कार मिला। लगातार तीसरी बार सूचना विभाग की झांकी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

राज्यपाल ने सचिवालय के चार अधिकारियों और छह पुलिसकर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सम्मानित अधिकारी हैं डॉ. नीरज सिंघल, मस्तु दास, आलोक कुमार सिंह और राकेश सिंह असवाल। पुलिस कर्मियों में यशपाल सिंह, नरोत्तम बिष्ट, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया, सुनील कुमार और सुनील रावत शामिल हैं।

इस झांकी में राज्य के 25 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे रजत उत्सव, आर्थिक विकास, योग, आयुर्वेद और पर्यटन के प्रमुख स्तंभों को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस-2026 का कार्यक्रम परेड और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Roorkee Accident : Tractor Trolley : Road Accident : Mother-Son : Haridwar News : Traffic Safety : झबरेड़ा इलाके में एक सड़क हादसा हुआ….जिसमें एक महिला की जान चली गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर रिश्तेदारी जा रही थी तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक नारसन गांव के विष्णु अपनी 60 वर्षीय मां बालेश्वरी देवी के साथ बाइक पर जा रहे थे। कोटवाल गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। विष्णु सुरक्षित रहा। हादसे के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। झबरेड़ा थाना प्रभारी अजय शाह ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और जांच जारी है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है…तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा का ध्यान रखने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में 31 जनवरी तक मौसम रहेगा उथल-पुथल, जानें कब कहाँ सावधान रहें

Uttarakhand Weather : Orange Alert : Snowfall, Rain : Hailstorm : Weather Update : उत्तराखंड में 23 जनवरी की बर्फबारी के बाद से तीन दिन मौसम शांत रहा…लेकिन यह खामोशी मंगलवार से टूटने वाली है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गर्जना के साथ बिजली चमकेगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 जनवरी को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत शामिल हैं। इन दिनों बागवानी, कृषि और खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा है। विभाग ने लोगों और मवेशियों से खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

इसके अलावा कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट है। 28 जनवरी के लिए उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी को मौसम थोड़ा शांत होगा। उत्तराखी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को भी कुछ उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विभाग ने जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और मवेशियों और कृषि को नुकसान से बचाने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें।

उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी मैच 9 विकेट से जीता, मयंक ने झटके 8 विकेट और भूपेन ने जड़ा शतक

Uttarakhand News: Cricket: Tripura vs Uttarakhand: Ranji Trophy: अगरतला में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले को उत्तराखंड ने 9 विकेट से अपने नाम किया। त्रिपुरा के खिलाफ मिली। इस जीत के बाद उत्तराखंड में रणजी ट्रॉफी के 2025-26 संस्करण के नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मुकाबले में उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया और नौ विकेट से मुकाबला को जीता।

त्रिपुरा ने पहली पारी में 266 और दूसरी पारी में 258 बनाए तो वही उत्तराखंड में पहली पारी में 301 और दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया।

गेंदबाजी की बात करें तो उत्तराखंड के लिए पहली पारी में मयंक मिश्रा ने चार और जन्मेजय जोशी ने तीन विकेट झटके तो वही देवेंद्र बड़ा और सूचित को एक-एक विकेट मिला। बात उत्तराखंड की बल्लेबाजी की करें तो अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे लक्ष्य राय चंदानी ने 65 रनों की पारी खेली।

एक वक्त पर उत्तराखंड नहीं पहली पारी में 24 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे और लक्ष्य और शाश्वत की 104 रनों की साझेदारी ने टीम को वापस मुकाबला पर लाया। इसके बाद सौरभ रावत और सूचित के बीच सातवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी हुई। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी त्रिपुरा के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 258 रनों पर ऑल आउट दिया। गेंदबाजी में उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा ने एक बार फिर चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 60 रन जोड़े। उत्तराखंड के लिए भूपेन लालवानी ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान कुणाल चंदेला ने नाबाद 83 रनों की पारी खली। उत्तराखंड ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर है। नॉकआउट में पहुंचने के लिए उसे असम को हराना होगा और प्रार्थना करनी होगी कि बंगाल की टीम हरियाणा को हरा दें।

उत्तराखंड में घर की पहचान अब होगी बेटी के नाम से? जानिए क्या है ये अनोखी पहल!

Beti Bachao : Beti Padhao : Pithoragarh : Social Initiative : Girl Child : पिथौरागढ़ जनपद में बेटियों के जन्म और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगाई की ओर से एक अभिनव पहल शुरू की गई है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत “मेरी चेली म्यार घरै पछयांण” कार्यक्रम का शुभारंभ कनालीछीना विकासखंड से किया गया।

इस पहल के तहत परिवार में बेटी के जन्म लेने पर उस घर की पहचान अब जन्म लेने वाली बेटी के नाम से होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधित परिवार को बेटी के नाम की विशेष पटिटका उपलब्ध कराएगा…जिसे घर के बाहर लगाना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि इस कदम से न केवल बालिका का नाम सार्वजनिक रूप से पहचाना जाएगा…बल्कि समाज में यह संदेश भी जाएगा कि बेटियां परिवार की गौरव और पहचान हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में बालिकाओं की संख्या अभी भी बालकों के मुकाबले कम है और यह सामाजिक दृष्टि से चिंता का विषय है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगेगी। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना केवल सरकारी पहल नहीं…बल्कि सामाजिक सोच में बदलाव का प्रयास है। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। इस अभियान से पिथौरागढ़ में बेटियों के सम्मान और संरक्षण की नई पहचान स्थापित होगी।

उत्तराखंड: आंगन में खेल रही थी मासूम, कुछ सेकंड में गुलदार ने छीन ली ज़िंदगी

LeopardAttack : Kotdwar : PauriGarhwal : HumanWildlifeConflict : ForestArea : UttarakhandNews : ChildDeath : पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार में शनिवार शाम गुलदार के हमले से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत बरस्वार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र लाल की डेढ़ वर्षीय पोती याशिका गुलदार का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे याशिका अपने माता-पिता जितेंद्र और प्रियंका के साथ घर के आंगन में थी। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक आए गुलदार ने माता-पिता की आंखों के सामने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई।

काफी खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह घटना लैंसडौन वन प्रभाग के पालकोट जंगल क्षेत्र से सटे इलाके में हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है।